logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडी जिला नये एसपी विनोद कुमार ने संभाला कार्यभार,पुलिस प्रशासन ने किया स्वागत

13 hrs ago
user_Manish Rajput
Manish Rajput
Court reporter मंडी, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
13 hrs ago

मंडी जिला नये एसपी विनोद कुमार ने संभाला कार्यभार,पुलिस प्रशासन ने किया स्वागत

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। तहसील सैंज के अंतर्गत आने वाली सैंज-दुशाहड़ सड़क पिछले 8 महीनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। बर्ष 1995 में बनी यह सड़क दंधिगाड़ से खोडुनाल तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ​मुख्य बातें: ​प्रभावित गांव: खोडुनाल, नराडा़, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा और देवगढ़ के लोग सड़क कटने से परेशान हैं। ​परेशानी: स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और खासकर दूध बेचने वाले किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वाहन आधे रास्ते में ही खड़े करने पड़ रहे हैं। ​ग्रामीणों की कोशिश: लोगों ने खुद सड़क बहाल करने की कोशिश की, लेकिन भारी मलबे के कारण असफल रहे। ​चेतावनी: ग्रामीण रेशव ठाकुर, ओम प्रकाश, बबलू और अन्य ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ, तो ग्रामीण कड़ा रुख अपनाएंगे।
    1
    रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
तहसील सैंज के अंतर्गत आने वाली सैंज-दुशाहड़ सड़क पिछले 8 महीनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ी है। बर्ष 1995 में बनी यह सड़क दंधिगाड़ से खोडुनाल तक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
​मुख्य बातें:
​प्रभावित गांव: खोडुनाल, नराडा़, पटियारा, दुशाहड़, भुशल, कौशा और देवगढ़ के लोग सड़क कटने से परेशान हैं।
​परेशानी: स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और खासकर दूध बेचने वाले किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। वाहन आधे रास्ते में ही खड़े करने पड़ रहे हैं।
​ग्रामीणों की कोशिश: लोगों ने खुद सड़क बहाल करने की कोशिश की, लेकिन भारी मलबे के कारण असफल रहे।
​चेतावनी:
ग्रामीण रेशव ठाकुर, ओम प्रकाश, बबलू और अन्य ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मार्ग जल्द बहाल नहीं हुआ, तो ग्रामीण कड़ा रुख अपनाएंगे।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जोगिंदर नगर के बालकरूपी में जनता जनार्द्धन समीति द्वारा 28वीं महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका शुक्रवार से शुभांरभ हो गया। शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्री निकाली गई। समीति के सचिव अनूप कुमार सूद ने बताया कि पिछले 27 सालों से लगातार बालकरूपी मंदिर में महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है और इस बार 28वीं कथा का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को शहर में भव्य शिव झांकी का आयोजन भी होगा जिसकें लिये समीति तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रयासरत है। वहीं श्रद्धालुओं के लियेे रोजाना कथा के बाद हलवा प्रसाद मिलेगा तथा अंतिम रोज में भंडारे का आयोजन भी होगा।
    1
    जोगिंदर नगर के बालकरूपी में जनता जनार्द्धन समीति द्वारा 28वीं महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है जिसका शुक्रवार से शुभांरभ हो गया। शुक्रवार को शहर में भव्य कलश यात्री निकाली गई। समीति के सचिव अनूप कुमार सूद ने बताया कि पिछले 27 सालों से लगातार बालकरूपी मंदिर में महा शिवपुराण कथा का आयोजन करवाया जा रहा है और इस बार 28वीं कथा का भव्य आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को शहर में भव्य शिव झांकी का आयोजन भी होगा जिसकें लिये समीति तैयारियों को अंतिम रूप देने में प्रयासरत है। वहीं श्रद्धालुओं के लियेे रोजाना कथा के बाद हलवा प्रसाद मिलेगा तथा अंतिम रोज में भंडारे का आयोजन भी होगा।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गौ माता रक्षक दल कुल्लू टीम लगातार गौ सेवा से जुड़े हुए हैं
    1
    गौ माता रक्षक दल कुल्लू टीम लगातार गौ सेवा से जुड़े हुए हैं
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • हमीरपुर- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ज्वांइट एक्शन कमेटी जिला हमीरपुर की मीटिंग संयोजक, कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में सम्पन हुई। इस मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संषोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के संदर्भ में चर्चा की गई, क्योंकि बिजली क्षेत्र देश की बुनियादी सार्वजनिक सेवा है जिसका सीधा संबंध हर घर, किसान, छोटे व्यापारी, उद्योग कर्मचारी और आम नागरिक के जीवन से है। प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक में ऐसे कई प्रावधान शामिल है, जिनसे बिजली कंपनियों का निजीकरण कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढने तथा कर्मचारियों, पेंशनर्ज की सेवा व समाजिक सुरक्षा प्रभावित होगी। प्रदेश के बिजली कर्मचारी व अभियंताओं द्वारा इस संशोधन विधेयक व इसमें निहित निजीकरण के प्रावधानो को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय अवाहन पर 12 फरवरी, 2026 को समूचे प्रदेश में पेन डाउन, टूल डाउन की हड़ताल व भोजना अवकाश के दौरान बोर्ड कार्यलयों के बाहर पेंशनर्ज व आम जनता का सहयोग लेते हुए विरोध प्रदर्षन करने का फैसला लिया है। बाइट संयोजक ज्वाइंट एक्शन कमेटी इंप्लायज यूनिटयर पेंशनर्ज हमीरपुर जिला कमेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि संसद में बिजली विधेयक 2025 को पेश करने की पूरी संभावना है, उसके खिलाफ पूरे देश में 12 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्तर से कॉल 12 फरवरी 2026 को हड़ताल की है। हिमाचल में भी हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा।  बाइट कुलदीप सिंह खरवाड़ा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पेंशनर फोरम ने कहा कि प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू होने से निजी कंपनियों को वितरण क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता आसान होगा। लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करने वाली कंपनियां सस्ती और लाभ सब्सिडी वाली बिजली देने के बजाए मुनाफे को प्राथमिकता देगी, जिससे घरेलू कृषि और छोटे उपभोक्ताओं की बिजली महंगी होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर सिर्फ कारपोरेट घरानों का लाभ देने के लिए लगाए जा रहे हैं। प्रति स्मार्ट मीटर लगाने की लागत हजारों में है। ऐसे में इसका बोझ बिजली बोर्ड, कर्मचारियों व उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा।
    2
    हमीरपुर- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ज्वांइट एक्शन कमेटी जिला हमीरपुर की मीटिंग संयोजक, कामेश्वर दत्त शर्मा की अध्यक्षता में हमीरपुर में सम्पन हुई। इस मीटिंग में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बिजली संषोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के संदर्भ में चर्चा की गई, क्योंकि बिजली क्षेत्र देश की बुनियादी सार्वजनिक सेवा है जिसका सीधा संबंध हर घर, किसान, छोटे व्यापारी, उद्योग कर्मचारी और आम नागरिक के जीवन से है। प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक में ऐसे कई प्रावधान शामिल है, जिनसे बिजली कंपनियों का निजीकरण कर उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढने तथा कर्मचारियों, पेंशनर्ज की सेवा व समाजिक सुरक्षा प्रभावित होगी। प्रदेश के बिजली कर्मचारी व अभियंताओं द्वारा इस संशोधन विधेयक व इसमें निहित निजीकरण के प्रावधानो को लागू करने के लिए की जा रही स्मार्ट मीटरिंग के खिलाफ एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय अवाहन पर 12 फरवरी, 2026 को समूचे प्रदेश में पेन डाउन, टूल डाउन की हड़ताल व भोजना अवकाश के दौरान बोर्ड कार्यलयों के बाहर पेंशनर्ज व आम जनता का सहयोग लेते हुए विरोध प्रदर्षन करने का फैसला लिया है।
बाइट
संयोजक ज्वाइंट एक्शन कमेटी इंप्लायज यूनिटयर पेंशनर्ज हमीरपुर जिला कमेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि संसद में बिजली विधेयक 2025 को पेश करने की पूरी संभावना है, उसके खिलाफ पूरे देश में 12 फरवरी को प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया स्तर से कॉल 12 फरवरी 2026 को हड़ताल की है। हिमाचल में भी हड़ताल का पूरा समर्थन किया जाएगा। 
बाइट
कुलदीप सिंह खरवाड़ा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पेंशनर फोरम ने कहा कि प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक, 2025 व उसके प्रावधानों को लागू होने से निजी कंपनियों को वितरण क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता आसान होगा। लाभ कमाने के उद्देश्य से काम करने वाली कंपनियां सस्ती और लाभ सब्सिडी वाली बिजली देने के बजाए मुनाफे को प्राथमिकता देगी, जिससे घरेलू कृषि और छोटे उपभोक्ताओं की बिजली महंगी होगी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर सिर्फ कारपोरेट घरानों का लाभ देने के लिए लगाए जा रहे हैं। प्रति स्मार्ट मीटर लगाने की लागत हजारों में है। ऐसे में इसका बोझ बिजली बोर्ड, कर्मचारियों व उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को नशा निवारण समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई बैठक की अध्यक्षता नशा निवारण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर द्वारा की गई उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान भाषण प्रतियोगिता वह काउंसलिंग के माध्यम से नशे को हराया जाएगा। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, खासकर बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। आने वाले दिनों की कार्ययोजना तय करते हुए निर्णय लिया गया कि बुधवार को सुजानपुर कन्या विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इस माह प्रस्तावित रैलियों की तारीख और स्थान को लेकर भी अहम चर्चा हुई।समिति ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए विशेष कैंप लगाने पर सहमति बनाई। इसी कड़ी में कल दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर-5 सुजानपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक में नगर परिषद ईओ हर्षित शर्मा, सीनत शर्मा, आर्यन ठाकुर, समिति सदस्य प्रकाश सडयाल मोनिका चौधरी व कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और नशे पर रोक लगाने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वे इस नशा निवारण अभियान से दिल से जुड़ें और घर-घर तक इसका संदेश पहुंचाएं
    2
    सुजानपुर
सुजानपुर नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को नशा निवारण समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर को नशामुक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई बैठक की अध्यक्षता नशा निवारण समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर राजीव ठाकुर द्वारा की गई उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान भाषण प्रतियोगिता वह काउंसलिंग के माध्यम से नशे को हराया जाएगा। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, खासकर बच्चों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
आने वाले दिनों की कार्ययोजना तय करते हुए निर्णय लिया गया कि बुधवार को सुजानपुर कन्या विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही इस माह प्रस्तावित रैलियों की तारीख और स्थान को लेकर भी अहम चर्चा हुई।समिति ने बच्चों, युवाओं और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए विशेष कैंप लगाने पर सहमति बनाई। इसी कड़ी में कल दोपहर 12 बजे वार्ड नंबर-5 सुजानपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।बैठक में नगर परिषद ईओ हर्षित शर्मा,  सीनत शर्मा, आर्यन ठाकुर, समिति सदस्य प्रकाश सडयाल मोनिका चौधरी व कुमारी बिंदिया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रोफेसर राजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं द्वारा चलाए जा रहे ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे और नशे पर रोक लगाने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वे इस नशा निवारण अभियान से दिल से जुड़ें और घर-घर तक इसका संदेश पहुंचाएं
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    1
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने के लिए झंडूता कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #कुल्लू : कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार निठल्ले है शेरा नेगी गौ रक्षक दल के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष शेरा नेगी ने मणिकरण रोड का दौरा किया दौरा करने के बाद शेरा नेगी ने कहां की कांग्रेस और बीजेपी दोनों का सरकार हिमाचल में रहे हैं और अभी का मौजूदा सरकार कांग्रेस सरकार पर निशाना सदा और बोला निठल्य सरकार है.......
    1
    #कुल्लू : कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार निठल्ले है शेरा नेगी 
गौ रक्षक दल के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी का जिला अध्यक्ष शेरा नेगी ने मणिकरण  रोड का दौरा किया दौरा करने के बाद शेरा नेगी ने कहां की कांग्रेस और बीजेपी दोनों का सरकार हिमाचल में रहे हैं और अभी का मौजूदा सरकार कांग्रेस सरकार पर निशाना सदा और बोला निठल्य सरकार है.......
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट – 6 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देखें
    1
    रिपोर्ट – 6 फरवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज में आयोजित वार्षिक पारितोषिक समारोह में बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देखें
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुजानपुर: हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र के मूल ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है, इसलिए पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सुक्खू सरकार इस नींव को ही हिलाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव कराने की बजाय सरकार कानूनी पैंतरेबाजी कर रही है, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि तीन साल के शासनकाल में सरकार ने हर वर्ग—किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और व्यापारी—सभी को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का झुनझुना पकड़ा दिया। सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ी गारंटी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दी। राणा ने डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने को केवल बहाना करार देते हुए सवाल उठाया कि ट्राइबल क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहां ऐसी आपदा है, जहां सड़कें बंद हों या सामान्य जनजीवन ठप हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में वास्तव में आपदा की स्थिति है तो मुख्यमंत्री राहत कार्यों में नजर क्यों नहीं आते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली के दौरे और फाइव स्टार होटलों में ठहरने में व्यस्त हैं, जो आपदा का रोना रोने वाली सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करता है। जनता मुश्किल में है और सरकार आराम फरमा रही है। राणा ने कहा कि पंचायत चुनावों से बचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और समय पर चुनाव करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस सरकार को अपने वादाखिलाफी का हिसाब देना ही होगा।
    1
    सुजानपुर:
हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार जानबूझकर पंचायत चुनावों को टालकर लोकतंत्र के मूल ढांचे को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही है, इसलिए पहले हाईकोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है।
आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि पंचायती राज लोकतंत्र की नींव है, लेकिन सुक्खू सरकार इस नींव को ही हिलाने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव कराने की बजाय सरकार कानूनी पैंतरेबाजी कर रही है, जिससे स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार को अपनी जनविरोधी नीतियों का डर सता रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन साल के शासनकाल में सरकार ने हर वर्ग—किसान, कर्मचारी, युवा, महिलाएं और व्यापारी—सभी को केवल झूठी गारंटियों और खोखले वादों का झुनझुना पकड़ा दिया। सत्ता में आने के बाद एक भी बड़ी गारंटी धरातल पर उतरती दिखाई नहीं दी। राणा ने डिजास्टर एक्ट का हवाला देकर चुनाव टालने को केवल बहाना करार देते हुए सवाल उठाया कि ट्राइबल क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहां ऐसी आपदा है, जहां सड़कें बंद हों या सामान्य जनजीवन ठप हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में वास्तव में आपदा की स्थिति है तो मुख्यमंत्री राहत कार्यों में नजर क्यों नहीं आते।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार दिल्ली के दौरे और फाइव स्टार होटलों में ठहरने में व्यस्त हैं, जो आपदा का रोना रोने वाली सरकार के दावों पर सवाल खड़ा करता है। जनता मुश्किल में है और सरकार आराम फरमा रही है।
राणा ने कहा कि पंचायत चुनावों से बचना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देगी और समय पर चुनाव करवाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस सरकार को अपने वादाखिलाफी का हिसाब देना ही होगा।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.