सुल्तानपुर की अमहट मंडी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विनय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में भारी गंदगी, अवैध अतिक्रमण और अव्यवस्था देखने को मिली, जिसे देखकर वह दंग रह गए। सीडीओ ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा कि अब अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के सख्त निर्देश दिए और फिलहाल सफाई का जिम्मा मंडी समिति के कर्मचारी अखिलेश सिंह को सौंपा है। इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं दिखा तो लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कवरेज कर रहे एक पत्रकार के साथ सिपाही द्वारा अभद्रता का मामला भी सामने आया। वीडियो बना रहे पत्रकार को देखकर सीडीओ की सुरक्षा में तैनात सिपाही आशीष कुमार पटेल ने आपा खो दिया और प्रेस कार्ड मांगने के बहाने जबरन मोबाइल छीनने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सीडीओ विनय सिंह ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए सिपाही को रोका और स्थिति को संभाला। बरसों से समस्याओं का सामना कर रहे स्थानीय व्यापारियों ने भी मुख्य विकास अधिकारी के सामने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उन्होंने मंडी में स्थायी सफाई कर्मियों की तत्काल तैनाती, अवैध अतिक्रमण हटाकर जाम से मुक्ति और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की पुरजोर मांग की।

- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai Gajanand ji1
- सुलतानपुर जिला प्रशासन और पुलिस ने जनपद में शांति, सुरक्षा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए समस्त जनपद वासियों से विनम्र अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह ने कहा है कि यदि किसी को अपनी बात या मांग रखनी है, तो उसे केवल शांतिपूर्ण और वैधानिक माध्यम से समुचित रूप से विधिक अनुमति प्राप्त करने के बाद ही रखें। कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने ताकीद की है कि व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम या अन्य किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या प्रसारित न करें। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। जनपद सुलतानपुर में धारा-163 (BNSS) (पूर्व धारा-144 Cr PC) दिनांक 31 जुलाई 2026 तक प्रभावी है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण हादसे से पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और गांव में मातम पसर गया है। घटना के बाद से बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह तुरंत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को घटनास्थल पर तलब किया और उनके रवैये तथा लापरवाही पर जमकर फटकार लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग की लापरवाही को ही इस हादसे का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।1
- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे में CJP को 4 बार बातचीत का निमंत्रण दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक CJP की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे छात्रों से बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।1
- सुलतानपुर जिले में मदनपुर से होते हुए पापरघाट मरी माताधाम को जाने वाले रास्ते पर 11000 हाई टेंशन लाइन एकदम सड़क पर आ चुकी है। इस मुख्य मार्ग से हर समय भारी वाहनों के साथ-साथ स्कूली बसों का भी आवागमन रहता है, जिससे कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। सड़क पर मंडराते इस खतरे से बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है और लोग हादसे की आशंका जताई जा रही है।1
- सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौली गांव में चोरों ने एक दुकान की दीवार में सेंध लगाकर ₹87,750 नकद, सेल्समैन के रखे खुले पैसे और अन्य सामान चोरी कर लिया। अपनी पहचान छिपाने के मकसद से चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर (DVR) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। पीड़ित इन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार, यह घटना बीती रात दुकान बंद होने के बाद हुई, जिसका खुलासा सुबह लगभग 10 बजे दुकान खोलने पर दीवार में सेंध लगी देखने के बाद हुआ। चोर दुकान के पीछे स्थित एक पेड़ के सहारे ऊपर चढ़कर भीतर दाखिल हुए थे, जिसके पैरों के निशान भी मौके पर देखे गए हैं। वारदात की जानकारी तुरंत डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद गोसाईंगंज थानाध्यक्ष (SO) पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया। पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं और इससे पहले भी आसपास की दुकानों को निशाना बनाया जा चुका है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।1
- सुलतानपुर के लंभुआ कस्बे में बुधवार शाम नियमित वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार थार कार का चालक पुलिस को देखकर भाग निकला। गाड़ी पर बीजेपी का झंडा भी लगा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीछा किया और दियरा चौराहे के पास से वाहन समेत उसके चालक को हिरासत में ले लिया। यह घटना चौकिया मोड़ के समीप घटी, जहाँ चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने तेज रफ्तार थार को रुकने का इशारा किया था। हालांकि चालक ने रुकने की बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे चौराहे की ओर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद कोतवाल धीरज सिंह के निर्देश पर स्थानीय पुलिस और उपनिरीक्षक ने तत्काल थार का पीछा करना शुरू किया और कुछ ही दूरी पर उसे धर दबोचा। मामले में कोतवाल धीरज सिंह ने बताया कि रोकने पर गाड़ी न खड़ी करने के कारण चालक को पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।3