logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद किया गया है 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद दौसा। की मंडावर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 महीने से लापता एक नाबालिग बालिका को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 5000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कँवरिया के निर्देशानुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में तलाश की। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और करीब 600 किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार विशेष पुलिस टीम ने बालिका को जिला उदयपुर से ढूंढ निकाला। इस सराहनीय कार्य के लिए मंडावर थानाधिकारी हरिओम और उनकी टीम को विशेष योगदान रहा।

5 hrs ago
user_Rajasthan lok news 24x7
Rajasthan lok news 24x7
Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
5 hrs ago

6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद किया गया है 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद दौसा। की मंडावर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 महीने से लापता एक नाबालिग बालिका को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 5000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कँवरिया के निर्देशानुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में तलाश की। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और करीब 600 किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार विशेष पुलिस टीम ने बालिका को जिला उदयपुर से ढूंढ निकाला। इस सराहनीय कार्य के लिए मंडावर थानाधिकारी हरिओम और उनकी टीम को विशेष योगदान रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद किया गया है 6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद दौसा। की मंडावर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 महीने से लापता एक नाबालिग बालिका को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 5000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कँवरिया के निर्देशानुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में तलाश की। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और करीब 600 किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार विशेष पुलिस टीम ने बालिका को जिला उदयपुर से ढूंढ निकाला। इस सराहनीय कार्य के लिए मंडावर थानाधिकारी हरिओम और उनकी टीम को विशेष योगदान रहा।
    1
    6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद      किया गया है 
6 महीने से लापता नाबालिग बालिका उदयपुर से बरामद
दौसा। की मंडावर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 6 महीने से लापता एक नाबालिग बालिका को उदयपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 5000 रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कँवरिया के निर्देशानुसार, तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीमों ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों में तलाश की। करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने और करीब 600 किलोमीटर दूर तक पीछा करने के बाद आखिरकार विशेष पुलिस टीम ने बालिका को जिला उदयपुर से ढूंढ निकाला। इस सराहनीय कार्य के लिए मंडावर थानाधिकारी हरिओम और उनकी टीम को विशेष योगदान रहा।
    user_Rajasthan lok news 24x7
    Rajasthan lok news 24x7
    Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़। बालघाट। करौली आगामी 14 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 19 वार्डों में सदस्य पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 58 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा के समक्ष दाखिल किए।नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके चलते तहसील परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और चुनावी माहौल गरमा गया। रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। 4 नवंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस रही तैनात तहसील परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी ने बालघाट पुलिस जाप्ता बुलाया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने पुलिस टीम के साथ तहसील परिसर में व्यवस्था संभाली तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित कर परिसर से बाहर निकलवाया। प्रशासन की सतर्कता के चलते नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने से बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    1
    बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़।


बालघाट पंचायत समिति सदस्य चुनाव: दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भीड़।
बालघाट। करौली 
आगामी 14 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन सोमवार को 19 वार्डों में सदस्य पद के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने कुल 58 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा के समक्ष दाखिल किए।नामांकन के दूसरे दिन प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंचे। इसके चलते तहसील परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और चुनावी माहौल गरमा गया।
रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। 4 नवंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि नजदीक आने के साथ ही नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस रही तैनात
तहसील परिसर में प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिटर्निंग अधिकारी ने बालघाट पुलिस जाप्ता बुलाया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने पुलिस टीम के साथ तहसील परिसर में व्यवस्था संभाली तथा समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित कर परिसर से बाहर निकलवाया।
प्रशासन की सतर्कता के चलते नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। वहीं, नामांकन के दूसरे दिन 58 प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने से बालघाट पंचायत समिति क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
    user_Kailash sattavan
    Kailash sattavan
    Repoter टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।
    1
    300 करोड़ की खान को लेकर कमलेन्द्र सिंह का कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन, झिरी के सही मानचित्र से पुनः सर्वे कराने की मांग
अलवर। झिरी क्षेत्र की एक खान को वन भूमि में दर्शाकर बंद किए जाने के मामले में कमलेन्द्र सिंह ने जिला कलेक्टर अलवर को अंतिम खुला निवेदन पत्र जारी किया है। उन्होंने खान का झिरी के त्रुटिरहित मानचित्र के आधार पर दोबारा सर्वे करवाने और सीमा विवाद का निष्पक्ष निस्तारण कराने की मांग उठाई है। कमलेन्द्र सिंह का आरोप है कि करीब 300 करोड़ रुपये की खान को हड़पने की नीयत से झिरी के त्रुटिपूर्ण मानचित्र का सहारा लेकर खान को वन भूमि में दर्शाया गया और बंद करवा दिया गया। उन्होंने इस मामले में राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये के कथित वन घोटाले की ACB जांच का भी उल्लेख किया है। निवेदन पत्र में कमलेन्द्र सिंह ने कहा कि NGT के आदेश के अनुसार Boundary Disputes (सीमा विवाद) का निस्तारण किया जाना था, लेकिन उनके अनुसार अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने जिला कलेक्टर से एक बार फिर हस्तक्षेप कर सही मानचित्र के आधार पर खान का पुनः सर्वे करवाने की अपील की है। कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में माननीय हाईकोर्ट में 3 नवंबर 2026 को सुनवाई निर्धारित है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित सुधार नहीं किया गया तो राजेंद्र हुड्डा एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सरकारी दस्तावेजों और पद के कथित दुरुपयोग के जरिए खान हड़पने की साजिश के आरोप में ACB में FIR दर्ज करवाने की कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस अंतिम निवेदन पर क्या कदम उठाता है और 3 नवंबर को होने वाली हाईकोर्ट की सुनवाई में इस मामले को लेकर क्या रुख सामने आता है।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे
    2
    सरपंच प्रत्याशी के पुत्र ने गांव में लगे कनक दंडवत जीताने की की अपील
सिकराय क्षेत्र में पंचायत राज चुनाव चल रहे हैं ऐसे में एक सरपंच प्रत्याशी के पुत्र वधू और पुत्र के द्वारा कनक दंडवत लगाई गई है और उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की है यह पूरा मामला डैण्डान बसेड़ी गांव का है जहां दामोदर जांगिड़ सरपंच प्रत्याशी हैं और उनके पुत्र राजकुमार जांगिड़ और पुत्रवधू ने कनक दंडवत लगे
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    3 hrs ago
  • ग्राम बगड़ राजपूत में लगा है कचरा प्लांट ग्रामीण कर रहे हैं विरोध गौरतलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत में नगर निगम अलवर ने कचरा प्लांट लगा रखा है लेकिन लगभग 15 साल हो गए उसे ना तो चालू किया गया है और ना ही कचरे का शोध किया जा रहा है कचरे की वजह से ग्राम में बदबू मच्छर और मक्खी आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसका ग्रामीण पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं समाजसेवी सुबह दिन देंगल ने बताया कि हम इस कचरे का विरोध करते हैं और कई बार हमने माननीय एसडीएम महोदय रामगढ़ और जिला कलेक्टर अलवर को भी ज्ञापन दिया है और लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हम अब इस कचरे का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम माननीय कलेक्टर महोदय को फिर एक बार ज्ञापन देंगे इस प्रदर्शन में उपस्थित भीम मीना विशाल सिंह मनीष शर्मा राजेंद्र यादव विश्वेंद्र सिंह मनीष मीणा अमित शर्मा कंवरपाल चौहान अमित मीणा चिंटू अज्जू राहुल योगी ढोलू आकाश विकास रिंकू पटवारी यादव सुरेंद्र प्रजापत संजय प्रजापत रवि प्रजापत संजय शर्मा महेंद्र यादव गोलू यादव बलराम यादव मोहित यादव आदि लोगों उपस्थित रहे
    3
    ग्राम बगड़ राजपूत में लगा है कचरा प्लांट ग्रामीण कर रहे हैं विरोध      गौरतलब है कि ग्राम बगड़ राजपूत में नगर निगम अलवर ने कचरा प्लांट लगा रखा है लेकिन लगभग 15 साल हो गए उसे ना तो चालू किया गया है और ना ही कचरे का शोध किया जा रहा है कचरे की वजह से ग्राम में बदबू मच्छर और मक्खी आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है जिसका ग्रामीण पुरजोर तरीके से विरोध कर रहे हैं समाजसेवी सुबह दिन देंगल ने बताया कि हम इस कचरे का विरोध करते हैं और कई बार हमने माननीय एसडीएम महोदय रामगढ़ और जिला कलेक्टर अलवर को भी ज्ञापन दिया है और लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हम अब इस कचरे का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे और जरूरत पड़ी तो हम माननीय कलेक्टर महोदय को फिर एक बार ज्ञापन देंगे इस प्रदर्शन में उपस्थित भीम मीना विशाल सिंह मनीष शर्मा राजेंद्र यादव विश्वेंद्र सिंह मनीष मीणा अमित शर्मा कंवरपाल चौहान अमित मीणा चिंटू अज्जू राहुल योगी ढोलू आकाश विकास रिंकू पटवारी यादव सुरेंद्र प्रजापत संजय प्रजापत रवि प्रजापत संजय शर्मा महेंद्र यादव गोलू यादव बलराम यादव मोहित यादव आदि लोगों उपस्थित रहे
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    13 hrs ago
  • आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव को खिजूरी और खेड़ी हैवत में मिला भारी जनसमर्थन... ​पंचायत समिति वार्ड 14: मंदिरों में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने किया माला व शॉल पहनाकर स्वागत... ​हिंडौन सिटी। शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव के चुनावी अभियान को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब क्षेत्र के खिजूरी और खेड़ी हैवत गांव के ग्रामीणों ने खुलकर उनका समर्थन करने का ऐलान किया। दोनों गांवों के प्रमुख मंदिरों के प्रांगण में स्थानीय लोगों ने बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में बड़ी संख्या में पहुंचे गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने सर्वसम्मति से मुन्नी देवी जाटव को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर और पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। ​​इस मौके पर उपस्थित जनसमूह का आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास, साफ-सफाई, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के भरोसे पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। ​इस अवसर पर गांव के कई वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुन्नी देवी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।
    1
    आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव को खिजूरी और खेड़ी हैवत में मिला भारी जनसमर्थन...
​पंचायत समिति वार्ड 14: मंदिरों में आयोजित बैठकों में ग्रामीणों ने किया माला व शॉल पहनाकर स्वागत...
​हिंडौन सिटी। शेरपुर-सूरौठ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव के चुनावी अभियान को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब क्षेत्र के खिजूरी और खेड़ी हैवत गांव के ग्रामीणों ने खुलकर उनका समर्थन करने का ऐलान किया। दोनों गांवों के प्रमुख मंदिरों के प्रांगण में स्थानीय लोगों ने बैठकों का आयोजन किया। इन बैठकों में बड़ी संख्या में पहुंचे गांव के बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने सर्वसम्मति से मुन्नी देवी जाटव को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव का  भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर और पारंपरिक शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा चुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया। ​​इस मौके पर उपस्थित जनसमूह का आप प्रत्याशी मुन्नी देवी जाटव ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 14 के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास, साफ-सफाई, बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था में सुधार करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के भरोसे पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी। ​इस अवसर पर गांव के कई वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। पंचायत के अंत में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मुन्नी देवी के पक्ष में मतदान करने का संकल्प लिया।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज सैंथल कस्बे में स्थित आसान वाले भैरू बाबा मंदिर पर नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान आसान वाले भेरुजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया तथा बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिन में एक से बढ़कर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़कर कई प्रकार के मन्नतें मांगे और भेरुजी महाराज के द्वार पर ढोक लगाई इस दौरान आचार्य विनोद आनंद के द्वारा शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज कथा शिवाजी महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया इस दौरान कई गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी में भाग लिया तथा हजारों ने श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की इस दौरान पुजारी लक्ष्मण नाथ ने बताया कि आज नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रात्रि जागरण एवं भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ समापन किया जा रहा है इस दौरान ग्रामीण हरि सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे में 8 भोरी चीनी के लड्डूओं की प्रसादी भंडारे में तैयार की गई है इस दौरान भैरू बाबा के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू,पूडी भुजिया,प्रसादी का वितरण किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालु भंडारा प्रसादी में भाग ले रहे हैं इस दौरान भेरुजी महाराज की दव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई इस दौरान रामबाबू जोगी,पितम शर्मा,मोनु नाथ, श्रीराम मीणा, विनोद मीणा, मांगीलाल, महादेव सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सहाय, नवरत्न सैनी, विनोद जैमन, हरिसिंह मीणा, लल्लू राम शर्मा, गजानंद शर्मा, लल्लू राम सैनी, रत्तीराम मीणा,पभु नारायण मीणा, हनुमान सहाय मीणा, सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे
    3
    आज सैंथल कस्बे में स्थित आसान वाले भैरू बाबा मंदिर पर नव दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन किया गया
 इस दौरान आसान वाले भेरुजी महाराज की भव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई तथा भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया
तथा बाहर से आए हुए कलाकारों के द्वारा दिन में एक से बढ़कर एक भजन संध्या का आयोजन किया गया 
इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भैरू बाबा मंदिर पर प्रसाद चढ़कर कई प्रकार के मन्नतें मांगे और भेरुजी महाराज के द्वार पर ढोक लगाई
इस दौरान आचार्य विनोद आनंद के द्वारा शिव महापुराण कथा का समापन किया गया इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भेरुजी महाराज कथा शिवाजी महाराज के जयकारे लगाकर पूरे क्षेत्र को धर्ममय कर दिया
इस दौरान कई गांव के श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसादी में भाग लिया तथा हजारों ने श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की 
इस दौरान पुजारी लक्ष्मण नाथ ने बताया कि आज नव दिवसीय शिव महापुराण कथा के समापन पर रात्रि जागरण एवं भव्य रंगारंग कार्यक्रम के आयोजन के साथ समापन किया जा रहा है 
इस दौरान ग्रामीण हरि सिंह मीणा ने बताया कि भंडारे में 8 भोरी चीनी के लड्डूओं की प्रसादी भंडारे में तैयार की गई है इस दौरान भैरू बाबा के भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए लड्डू,पूडी भुजिया,प्रसादी का वितरण किया गया
इस दौरान हजारों श्रद्धालु भंडारा प्रसादी में भाग ले रहे हैं 
इस दौरान भेरुजी महाराज की दव्य फूल बंगला झांकी सजाई गई
इस दौरान रामबाबू जोगी,पितम शर्मा,मोनु नाथ, श्रीराम मीणा, विनोद मीणा, मांगीलाल, महादेव सैनी, रोहिताश सैनी, हनुमान सहाय, नवरत्न सैनी, विनोद जैमन, हरिसिंह मीणा, लल्लू राम शर्मा, गजानंद शर्मा, लल्लू राम सैनी, रत्तीराम मीणा,पभु नारायण मीणा, हनुमान सहाय मीणा, सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे
    user_Mukesh Kumar Saini
    Mukesh Kumar Saini
    Electrician सैंथल, दौसा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कई वाहनों में तोडफोड: डीएसपी, एएसआइ तथा दो कांस्टेबल हुए घायल सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव राजपुर बड़ा गांव में बवाल, 12 से अधिक लोग हिरासत में पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा चुनाव में धांधली का आरोप, मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे राजगढ़. जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा गांव में शनिवार को उप सरपंच के चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी देशराज कुलदीप, एएसआइ कासम खान, कांस्टेबल मुरारी लाल मीना व धर्मेन्द्र जाटव घायल हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस के वाहन तथा कई निजी वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सड़क पर खड़े राहगीरों के वाहन व ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। देर शाम तक पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस गांव में सरपंच के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ था। चुनाव हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक धांधली के आरोप लगा रहे थे। वे शुक्रवार रात से ही मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को भी पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरना चल रहा था। समझाइश के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। शनिवार को जब पुलिस उप सरपंच - के चुनाव के दौरान प्रत्याशियों एवं - वार्ड पंचों को लेकर मतदान केन्द्र के अंदर ले जा रही थी, उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे, तो वार्ता का माहौल अचानक गरमा गया। देखते-देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने छतों और गलियों से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पथराव में घायल डीएसपी देशराज कुलदीप का राजपुर बड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य घायलों का राजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
    4
    कई वाहनों में तोडफोड: डीएसपी, एएसआइ तथा दो कांस्टेबल हुए घायल
सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव
राजपुर बड़ा गांव में बवाल, 12 से अधिक लोग हिरासत में
पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़ा
चुनाव में धांधली का आरोप, मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर
 बैठे थे
राजगढ़. जिले की राजगढ़ पंचायत समिति के राजपुर बड़ा गांव में शनिवार को उप सरपंच के चुनाव के दौरान जमकर बवाल हुआ। सरपंच का चुनाव हारे प्रत्याशियों व उनके समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी देशराज कुलदीप, एएसआइ कासम खान, कांस्टेबल मुरारी लाल मीना व धर्मेन्द्र जाटव घायल हो गए। आक्रोशित समर्थकों ने पुलिस के वाहन तथा कई निजी वाहनों के शीशे तोड़ डाले। सड़क पर खड़े राहगीरों के वाहन व ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। देर शाम तक पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है।
इस गांव में सरपंच के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ था। चुनाव हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक धांधली के आरोप लगा रहे थे। वे शुक्रवार रात से ही मतगणना केन्द्र के बाहर धरने पर बैठे थे। शनिवार को भी पुनर्मतदान की मांग को लेकर धरना चल रहा था। समझाइश के दौरान आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। शनिवार को जब पुलिस उप सरपंच - के चुनाव के दौरान प्रत्याशियों एवं - वार्ड पंचों को लेकर मतदान केन्द्र के अंदर ले जा रही थी, उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
इससे पहले प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहुंचे, तो वार्ता का माहौल अचानक गरमा गया। देखते-देखते आक्रोशित
ग्रामीणों ने छतों और गलियों से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से अफरा-तफरी मच गई। पथराव में घायल डीएसपी देशराज कुलदीप का राजपुर बड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। अन्य घायलों का राजगढ़ सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.