logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BADAUN में जुलूस के बीच चाकू का प्रदर्शन... जुलूस-ए-मोहम्मदी में नाबालिग बच्चों के हाथों में दिखे चाकू,खुलेआम लहराने का वीडियो वायरल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चाकू लहराने से कानून-व्यवस्था पर सवाल..वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला

1 hr ago
user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
JOURNALIST REETESH PARTAP S
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

#BADAUN में जुलूस के बीच चाकू का प्रदर्शन... जुलूस-ए-मोहम्मदी में नाबालिग बच्चों के हाथों में दिखे चाकू,खुलेआम लहराने का वीडियो वायरल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चाकू लहराने से कानून-व्यवस्था पर सवाल..वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • आगरा में ‘विकास’ की सड़क धंसी, गड्ढे में समा गया बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स! स्वदेश प्रेम आगरा। शहर में अचानक सड़क धंसने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क देखते ही देखते जमीन के अंदर धंस गई और वहां बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे के भीतर समा गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक नेता जी ने भी गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई नापने की कोशिश की। लेकिन सवाल यह है कि सड़क की गहराई नापने से पहले जिम्मेदारों ने विकास की गुणवत्ता क्यों नहीं नापी? जिस बाइक सवार की जान इस हादसे में बाल-बाल बची, वह आज अस्पताल से शरीर पर पट्टियां बंधवाकर बाहर आया। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का अचानक धंसना कितना भयावह रहा होगा। यह घटना सिर्फ एक सड़क के धंसने की कहानी नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जमीन के नीचे चल रहे काम और सरकारी निगरानी पर बड़ा सवाल है। आखिर सड़क बनने के बाद उसकी मजबूती की जांच कौन करता है? जिम्मेदारी तय होने से पहले क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जाएगा? जनता टैक्स देती है सुरक्षित सड़क के लिए, गड्ढे में समाने के लिए नहीं। आगरा की यह घटना जिम्मेदार विभागों के लिए चेतावनी है कि कागजों पर विकास और जमीन पर सुरक्षित सड़क—दोनों में कितना फर्क है, इसका जवाब अब जनता मांग रही है।
    1
    आगरा में ‘विकास’ की सड़क धंसी, गड्ढे में समा गया बाइक सवार और बिजली का पावर बॉक्स!

स्वदेश प्रेम 
आगरा। शहर में अचानक सड़क धंसने की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। सड़क देखते ही देखते जमीन के अंदर धंस गई और वहां बना गहरा गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा खतरा बन गया। इसी दौरान एक बाइक सवार व्यक्ति और बिजली का पावर बॉक्स गड्ढे के भीतर समा गए।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एक नेता जी ने भी गड्ढे में उतरकर उसकी गहराई नापने की कोशिश की। लेकिन सवाल यह है कि सड़क की गहराई नापने से पहले जिम्मेदारों ने विकास की गुणवत्ता क्यों नहीं नापी?
जिस बाइक सवार की जान इस हादसे में बाल-बाल बची, वह आज अस्पताल से शरीर पर पट्टियां बंधवाकर बाहर आया। उसकी हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सड़क का अचानक धंसना कितना भयावह रहा होगा।
यह घटना सिर्फ एक सड़क के धंसने की कहानी नहीं, बल्कि सड़क निर्माण, सीवर व्यवस्था, जमीन के नीचे चल रहे काम और सरकारी निगरानी पर बड़ा सवाल है। आखिर सड़क बनने के बाद उसकी मजबूती की जांच कौन करता है? जिम्मेदारी तय होने से पहले क्या किसी और हादसे का इंतजार किया जाएगा?
जनता टैक्स देती है सुरक्षित सड़क के लिए, गड्ढे में समाने के लिए नहीं। आगरा की यह घटना जिम्मेदार विभागों के लिए चेतावनी है कि कागजों पर विकास और जमीन पर सुरक्षित सड़क—दोनों में कितना फर्क है, इसका जवाब अब जनता मांग रही है।
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    9 min ago
  • #BADAUN में जुलूस के बीच चाकू का प्रदर्शन... जुलूस-ए-मोहम्मदी में नाबालिग बच्चों के हाथों में दिखे चाकू,खुलेआम लहराने का वीडियो वायरल भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चाकू लहराने से कानून-व्यवस्था पर सवाल..वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला
    1
    #BADAUN में जुलूस के बीच चाकू का प्रदर्शन...
जुलूस-ए-मोहम्मदी में नाबालिग बच्चों के हाथों में दिखे चाकू,खुलेआम लहराने का वीडियो वायरल
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चाकू लहराने से कानून-व्यवस्था पर सवाल..वीडियो वायरल होते ही पुलिस जांच में जुटी
उझानी कोतवाली क्षेत्र का मामला
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए। पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।” मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।
    1
    नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर मुनाजिर अली पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप साथी पत्रकार के ट्वीट के बाद पुलिस आई हरकत में फोन कर ली घटना की जानकारी शिकायत दर्ज 
नॉएडा में नर्सिंग स्टाफ को बंधक बनाकर लूट का आरोप, टीम लीडर पर चुप रहने का दबाव बनाने के आरोप
नॉएडा, उत्तर प्रदेश। नॉएडा में ड्यूटी से हॉस्टल लौट रहे एक निजी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के नर्सिंग स्टाफ अतुल के साथ कथित तौर पर कार सवार बदमाशों द्वारा बंधक बनाकर लूटपाट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पीड़ित से उसके खाते में ₹10,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए।
पीड़ित नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि उसने घटना की जानकारी अपने टीम लीडर मुनाजिर अली को दी। आरोप है कि टीम लीडर ने उसे मामले को किसी से साझा न करने की बात कही और कथित तौर पर कहा कि “अगर ड्यूटी करनी है तो किसी को कुछ मत कहो।”
मामले की जानकारी मिलने के बाद साथी पत्रकार ने नॉएडा पुलिस और नॉएडा के पुलिस कमिश्नर (CP) को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत की। इसके बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि संबंधित संस्थान के स्टाफ के साथ इस तरह की घटनाएं पहले भी होने के आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के बजाय स्टाफ को चुप रहने के लिए कहा जाता है। यदि ये आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो यह कर्मचारियों की सुरक्षा और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। संबंधित संस्थान और टीम लीडर का पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाना आवश्यक होगा।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा में बिजली विभाग की लाहपरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बिजली सप्लाई को लगाए गए 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर से निकली केबिल के जर्जर होने पर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रहे दो बच्चें करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत रही कि इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को करंट से छुड़ा कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से जर्जर केबिल बदलने की मांग बिजली विभाग से कर रहे थे लेकिन विभाग ने न सुनी और हादसा हो गया। बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे गांव निवासी गांव निवासी मनोहर की पुत्री नीलम और भूपेन्द्र का पुत्र संतोष अपने घर के समीप घूम रहे थे इसी दौरान गांव की बिजली सप्लाई को लगी जर्जर केबिल किसी तरह से टूट गई जिससे दोनों बच्चें करंट की चपेट में आ गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जिससे बच्चों को करंट से छुड़ा जा सका। बताते है कि दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुला लिया और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सप्लाई को लगे 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर की केबिल पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर तेज हवा चलने और बंदरों के केबिल हिलाने भर से केबिल टूट जाती है जिससे कई बार हादसा होते-होते बचता रहा है लेकिन बुधवार को आखिरकार हादसा हो ही गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस हादसे की सूचना बिजली विभाग और लाइनमैन को दे दी है मगर कोई भी केबिल सही करने नही पहुंचा था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के खम्बों पर नई और मजबूत केबिल डालवाने की पुरजोर मांग की है।
    1
    बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव वनकोटा में बिजली विभाग की लाहपरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की बिजली सप्लाई को लगाए गए 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर से निकली केबिल के जर्जर होने पर नीचे गिर गई और वहां से गुजर रहे दो बच्चें करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। गनीमत रही कि इस दौरान मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्चों को करंट से छुड़ा कर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा जहां बच्चों का इलाज जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले काफी समय से जर्जर केबिल बदलने की मांग बिजली विभाग से कर रहे थे लेकिन विभाग ने न सुनी और हादसा हो गया। 
बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे गांव निवासी गांव निवासी मनोहर की पुत्री नीलम और भूपेन्द्र का पुत्र संतोष अपने घर के समीप घूम रहे थे इसी दौरान गांव की बिजली सप्लाई को लगी जर्जर केबिल किसी तरह से टूट गई जिससे दोनों बच्चें करंट की चपेट में आ गए। हादसा होते देख ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए जिससे बच्चों को करंट से छुड़ा जा सका। बताते है कि दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को बुला लिया और बच्चों को इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए जहां बच्चों का इलाज जारी है। 
ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सप्लाई को लगे 330 वोल्टेज के ट्रांसफार्मर की केबिल पिछले काफी समय से जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर तेज हवा चलने और बंदरों के केबिल हिलाने भर से केबिल टूट जाती है जिससे कई बार हादसा होते-होते बचता रहा है लेकिन बुधवार को आखिरकार हादसा हो ही गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस हादसे की सूचना बिजली विभाग और लाइनमैन को दे दी है मगर कोई भी केबिल सही करने नही पहुंचा था। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के खम्बों पर नई और मजबूत केबिल डालवाने की पुरजोर मांग की है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    1
    चोरी की मोटर साइकिल के खुले पुर्ज़ों के साथ दो युवक गिरफ्तार 
उझानी (बदायूॅं) / बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलायें जा रहे अभियान के तहत आज स्थानीय पुलिस को एक और सफलता मिली है पुलिस ने चोरी हुई बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित एक दुकान से दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फतेहपुर में रामपाल यादव के मार्केट स्थित आदिल की दुकान से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक के खुले पुर्ज़ों सहित ग्राम वरामालदेव निवासी दो युवक विजय पुत्र रामेश्वर, आशीष पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया और दोनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! 🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨 संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनों 8650252442 अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल! सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप। 🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप 🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप 🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप 🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था? क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था? अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी? 📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
    3
    अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल!


🚨 बदायूं ब्रेकिंग 🚨
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनों 8650252442
अंबेडकर प्रतिमा को लेकर हुए बवाल में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल!
सीकरी गांव में बवाल के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप।
🔴 घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
🔴 घरेलू सामान क्षतिग्रस्त करने के आरोप
🔴 दरवाजे तोड़ने और छतों से ईंटें फेंकने के आरोप
🔴 महिला ने गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किए वायरल। आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सबसे बड़ा सवाल—जब चबूतरा और प्रतिमा स्थापना की तैयारी चल रही थी, तब पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र कहां था?
क्या समय रहते DM-SSP मौके पर पहुंचते तो बवाल टाला जा सकता था?
अब जांच सिर्फ बवाल करने वालों तक सीमित रहेगी या लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय होगी?
📍 फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र, सीकरी गांव, बदायूं
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • श्रवण मास में पूर्व प्रधान श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व के आवस भजन कीर्तन का आयोजन किया गया Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगासी चंगासी मझरा उलैहता नगला में श्रवण मास में श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व प्रधान के आवास पर भजन संध्या कीर्तिन का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से आए कलाकार ने अपने मुख्यार विन्द से भजनों को सुना श्रद्धालुओं मे जोस देखने को मिला
    1
    श्रवण मास में पूर्व प्रधान श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व के आवस भजन कीर्तन का आयोजन किया गया
Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh 
थाना हजरतपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम
पंचायत चंगासी चंगासी मझरा उलैहता नगला में श्रवण मास में श्री ग्वाला प्रसाद पूर्व प्रधान के आवास पर भजन संध्या कीर्तिन का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से आए कलाकार ने अपने मुख्यार विन्द से भजनों को सुना श्रद्धालुओं मे जोस देखने को मिला
    user_Jitendra Kumar Yadav
    Jitendra Kumar Yadav
    Court reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 "2014 में झूठे सपने दिखाए गए, आज देश का हर वर्ग परेशान है!" 🚨 ​आज केंद्र की सत्ता में बैठी 'तानाशाह सरकार' की विफलताओं पर कांग्रेस नेता ने तीखा प्रहार किया है! किसान, युवा, महिलाएं और दलित—आज देश का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ​वीडियो की कुछ अहम बातें जो आपको सुननी चाहिए: 👉 बेरोजगारी का अंबार: 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था, लेकिन आज 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा युवा (18-35 साल) बेरोज़गार बैठे हैं। 👉 किसानों की अनदेखी: पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया, लेकिन कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए सरकार के पास कोई राहत नहीं है। किसानों को न जमीन का सही मुआवजा मिल रहा है और न ही फसलों का उचित दाम। 👉 सुरक्षा और महंगाई: महिलाओं और दलितों पर अत्याचार कई गुना बढ़ गए हैं। महंगाई और गिरते रुपये ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। ​✊ नई आज़ादी की लड़ाई: जिस तरह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी, आज उसी तरह राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश की जनता एक नई आज़ादी की लड़ाई लड़ रही है। ​🔥 UP 2027 की तैयारी: 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और 'डर का माहौल खत्म करने' के एजेंडे पर सरकार बनाने जा रही है! ​क्या आपको भी लगता है कि देश में बदलाव का वक्त आ गया है? वीडियो देखें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें! 👇 ​वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें ताकि सच हर घर तक पहुंचे। ​
    1
    🚨 "2014 में झूठे सपने दिखाए गए, आज देश का हर वर्ग परेशान है!" 🚨
​आज केंद्र की सत्ता में बैठी 'तानाशाह सरकार' की विफलताओं पर कांग्रेस नेता ने तीखा प्रहार किया है! किसान, युवा, महिलाएं और दलित—आज देश का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
​वीडियो की कुछ अहम बातें जो आपको सुननी चाहिए:
👉 बेरोजगारी का अंबार: 2 करोड़ रोज़गार हर साल देने का वादा था, लेकिन आज 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा युवा (18-35 साल) बेरोज़गार बैठे हैं।
👉 किसानों की अनदेखी: पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया गया, लेकिन कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे किसानों के लिए सरकार के पास कोई राहत नहीं है। किसानों को न जमीन का सही मुआवजा मिल रहा है और न ही फसलों का उचित दाम।
👉 सुरक्षा और महंगाई: महिलाओं और दलितों पर अत्याचार कई गुना बढ़ गए हैं। महंगाई और गिरते रुपये ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
​✊ नई आज़ादी की लड़ाई: जिस तरह अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी गई थी, आज उसी तरह राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश की जनता एक नई आज़ादी की लड़ाई लड़ रही है।
​🔥 UP 2027 की तैयारी: 2027 के उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और 'डर का माहौल खत्म करने' के एजेंडे पर सरकार बनाने जा रही है!
​क्या आपको भी लगता है कि देश में बदलाव का वक्त आ गया है? वीडियो देखें और कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें! 👇
​वीडियो को ज्यादा से ज्यादा SHARE करें ताकि सच हर घर तक पहुंचे।
​
    user_जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    जय श्रीवास्तव -स्वदेश प्रेम
    Local News Reporter Budaun, Uttar Pradesh•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.