logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा

3 hrs ago
user_प्रेस मोहम्मद नईम
प्रेस मोहम्मद नईम
Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
3 hrs ago

फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा

  • user_प्रेस मोहम्मद नईम
    प्रेस मोहम्मद नईम
    Allahabad, Prayagraj
    Nice
    3 hrs ago
More news from Prayagraj and nearby areas
  • संजय निषाद ने कहा कि जिन सीटों पर निषाद समाज की संख्या अधिक है और भाजपा करीब 40 साल से जीत नहीं पाई है, ऐसी सीटें निषाद पार्टी को दी जानी चाहिए। संजय निषाद ने कहा, हम तो एक ही बात कहेंगे कि जहां कम, वहां हम। अगर भाजपा किसी सीट पर कम वोटों से हार रही है तो सहयोगी दल उस कमी को पूरा कर जीत में बदलने का प्रयास कर सकते हैं। जहां हार रहे हैं, वह सीटें हमें दें संजय निषाद ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने निषाद पार्टी को 16 सीटें दी थीं, जिनमें 11 सीटों पर जीत मिली। उन्होंने इसी आधार पर आगे भी ऐसी सीटों पर मौका देने की मांग की है, जहां निषाद समाज की संख्या ज्यादा है और भाजपा लंबे समय से चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि हारी हुई सीटें सहयोगी दलों को देने में कोई नुकसान नहीं है। इससे सहयोगी दलों की संख्या भी बढ़ेगी और उन सीटों को जीत में बदलने की कोशिश की जा सकेगी। भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनके बीच राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर चाय पर आने का निमंत्रण दिया था और इसी क्रम में वह उनके घर आए। मुलाकात में सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत के लिए दिल्ली और लखनऊ में समय लेकर बैठक करने की बात हुई है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया, उन्हें लिखकर भी दिया गया और तावड़े ने उसे नोट किया। सीट बंटवारे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को केवल सीट मांगने वाली पार्टी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश उन सीटों पर जीत दिलाने की है, जहां भाजपा लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन करती रही है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सीट पर भाजपा कम वोटों से हार रही है और वहां निषाद समाज की संख्या पर्याप्त है, तो उस सीट पर निषाद पार्टी को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए। अब जातियां पहले की तरह धोखा नहीं खाएंगी संजय निषाद ने निषाद समेत विभिन्न जातीय समूहों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जातियां राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहीं, लेकिन अब वे अपने हितों को लेकर ज्यादा जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के दौरान अलग-अलग तरीकों से वोट हासिल किए जाते थे, लेकिन अब इन समुदायों ने अपनी राजनीतिक पार्टियां बनानी शुरू कर दी हैं। कहा कि समाज अब अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी को लेकर सवाल कर रहा है। निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि वह चाहते हैं कि निषादों को ओबीसी की सूची से हटाकर अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए और उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र जारी किया जाए। जिन जातियों को नौकरियों और अवसरों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए। सरकारी नौकरियों के आंकड़ों को लेकर भी दावा संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों में विभिन्न राजनीतिक दलों के शासनकाल के दौरान जातीय हिस्सेदारी को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 28 लाख नौकरियों के आंकड़े के संदर्भ में अलग-अलग समुदायों के कब्जे की बात सामने आती है। उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान कुछ प्रभावशाली जातीय समूहों को सरकारी नौकरियों में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला। संत कबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में कहा, उन्होंने डीएम से शिकायत की और सांसद से भी फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जातीय संघर्ष नहीं होना चाहिए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि वह बीमार थे और अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने उनका हालचाल लिया। कहा कि वह उनके परिचित और प्रमुख राजनीतिक नेता हैं। किसी के बीमार होने पर उसका हालचाल लेना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। यह पूछे जाने पर कि निषाद पार्टी कितनी हारी हुई सीटों पर दावा कर रही है, संजय निषाद ने स्पष्ट संख्या बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा दोनों दलों के बीच चर्चा से तय होने वाला गोपनीय विषय है। उन्होंने कहा कि सीट तय करते समय यह देखा जाता है कि संबंधित सीट पर हार का अंतर कितना था, वहां निषाद समाज की संख्या कितनी है और संगठन कितना मजबूत है। हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने के सवाल पर बोले, यही गलती उन्हें डुबा रही है। यही उनके सलाहकार हैं। राजनीतिक दलों को अपनी विचारधारा और अपने काम का प्रचार करना चाहिए। रंग बदलना, नाम बदलना, यही बदलाव नुकसान पहुंचाता है। बाइट:संजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी
    1
    संजय निषाद ने कहा कि जिन सीटों पर निषाद समाज की संख्या अधिक है और भाजपा करीब 40 साल से जीत नहीं पाई है, ऐसी सीटें निषाद पार्टी को दी जानी चाहिए।

संजय निषाद ने कहा, हम तो एक ही बात कहेंगे कि जहां कम, वहां हम। अगर भाजपा किसी सीट पर कम वोटों से हार रही है तो सहयोगी दल उस कमी को पूरा कर जीत में बदलने का प्रयास कर सकते हैं।

जहां हार रहे हैं, वह सीटें हमें दें

संजय निषाद ने कहा कि पिछली बार भाजपा ने निषाद पार्टी को 16 सीटें दी थीं, जिनमें 11 सीटों पर जीत मिली। उन्होंने इसी आधार पर आगे भी ऐसी सीटों पर मौका देने की मांग की है, जहां निषाद समाज की संख्या ज्यादा है और भाजपा लंबे समय से चुनाव हार रही है।

उन्होंने कहा कि हारी हुई सीटें सहयोगी दलों को देने में कोई नुकसान नहीं है। इससे सहयोगी दलों की संख्या भी बढ़ेगी और उन सीटों को जीत में बदलने की कोशिश की जा सकेगी।

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उनके बीच राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर चाय पर आने का निमंत्रण दिया था और इसी क्रम में वह उनके घर आए। मुलाकात में सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत के लिए दिल्ली और लखनऊ में समय लेकर बैठक करने की बात हुई है। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को उन्होंने उठाया, उन्हें लिखकर भी दिया गया और तावड़े ने उसे नोट किया।

सीट बंटवारे को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को केवल सीट मांगने वाली पार्टी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश उन सीटों पर जीत दिलाने की है, जहां भाजपा लंबे समय से कमजोर प्रदर्शन करती रही है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी सीट पर भाजपा कम वोटों से हार रही है और वहां निषाद समाज की संख्या पर्याप्त है, तो उस सीट पर निषाद पार्टी को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।

अब जातियां पहले की तरह धोखा नहीं खाएंगी

संजय निषाद ने निषाद समेत विभिन्न जातीय समूहों की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जातियां राजनीतिक रूप से निष्क्रिय रहीं, लेकिन अब वे अपने हितों को लेकर ज्यादा जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के दौरान अलग-अलग तरीकों से वोट हासिल किए जाते थे, लेकिन अब इन समुदायों ने अपनी राजनीतिक पार्टियां बनानी शुरू कर दी हैं। कहा कि समाज अब अपने राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी को लेकर सवाल कर रहा है।

निषाद समाज के आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि वह चाहते हैं कि निषादों को ओबीसी की सूची से हटाकर अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए और उन्हें संबंधित प्रमाणपत्र जारी किया जाए। जिन जातियों को नौकरियों और अवसरों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, उन्हें अवसर दिया जाना चाहिए।

सरकारी नौकरियों के आंकड़ों को लेकर भी दावा

संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों में विभिन्न राजनीतिक दलों के शासनकाल के दौरान जातीय हिस्सेदारी को लेकर भी दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 28 लाख नौकरियों के आंकड़े के संदर्भ में अलग-अलग समुदायों के कब्जे की बात सामने आती है।

उन्होंने दावा किया कि पिछली सरकारों के दौरान कुछ प्रभावशाली जातीय समूहों को सरकारी नौकरियों में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला।

संत कबीर नगर में सपा सांसद की गाड़ी पर हुए हमले के मामले में कहा, उन्होंने डीएम से शिकायत की और सांसद से भी फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जातीय संघर्ष नहीं होना चाहिए।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर संजय निषाद ने कहा कि वह बीमार थे और अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने उनका हालचाल लिया।

कहा कि वह उनके परिचित और प्रमुख राजनीतिक नेता हैं। किसी के बीमार होने पर उसका हालचाल लेना भारतीय संस्कृति का हिस्सा है।

यह पूछे जाने पर कि निषाद पार्टी कितनी हारी हुई सीटों पर दावा कर रही है, संजय निषाद ने स्पष्ट संख्या बताने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि सीटों का बंटवारा दोनों दलों के बीच चर्चा से तय होने वाला गोपनीय विषय है।

उन्होंने कहा कि सीट तय करते समय यह देखा जाता है कि संबंधित सीट पर हार का अंतर कितना था, वहां निषाद समाज की संख्या कितनी है और संगठन कितना मजबूत है।

हाल ही में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने के सवाल पर बोले, यही गलती उन्हें डुबा रही है। यही उनके सलाहकार हैं। राजनीतिक दलों को अपनी विचारधारा और अपने काम का प्रचार करना चाहिए। रंग बदलना, नाम बदलना, यही बदलाव नुकसान पहुंचाता है।

बाइट:संजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    8 min ago
  • छठवें दिन भी गणेश पंडालों में उमड़ा भक्तों का सैलाब विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना, 21 सितंबर को लपरी नदी में होगा विसर्जन प्रातःकाल एक्सप्रेस प्रयागराज। गणेश उत्सव के छठवें दिन शनिवार को खीरी बाजार स्थित गणेश पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में डीजे साउंड के साथ गणेश पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खीरी बाजार में नवयुवक बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे के किनारे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे से लिंक मार्ग कटरा सड़क पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। नवयुवक बाल संघ कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय केसरवानी, संचालक राजकुमार केसरवानी एवं प्रोपाइटर अंदीप कुमार सहित कमेटी के सदस्यों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी के सदस्य रौनक केशरवानी, प्रशांत शुक्ला, मयंक केशरवानी, शिवांशु केशरवानी, ओम जी केशरवानी, रामजी केशरवानी, गोपाल सोनी, कान्हा केशरवानी, यस केशरवानी और रवि केशरवानी समेत अन्य लोग व्यवस्था में जुटे हैं। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना 14 सितंबर 2026, सोमवार को की गई थी। आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव का समापन 21 सितंबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ ग्राम बघोल स्थित लपरी नदी में ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा। उधर, आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय खीरी पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी की जा रही है। खीरी,प्रयागराज। गणेश उत्सव के छठवें दिन शनिवार को खीरी बाजार स्थित गणेश पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में डीजे साउंड के साथ गणेश पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खीरी बाजार में नवयुवक बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे के किनारे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे से लिंक मार्ग कटरा सड़क पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। नवयुवक बाल संघ कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय केसरवानी, संचालक राजकुमार केसरवानी एवं प्रोपाइटर अंदीप कुमार सहित कमेटी के सदस्यों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी के सदस्य रौनक केशरवानी, प्रशांत शुक्ला, मयंक केशरवानी, शिवांशु केशरवानी, ओम जी केशरवानी, रामजी केशरवानी, गोपाल सोनी, कान्हा केशरवानी, यस केशरवानी और रवि केशरवानी समेत अन्य लोग व्यवस्था में जुटे हैं। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना 14 सितंबर 2026, सोमवार को की गई थी। आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव का समापन 21 सितंबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ ग्राम बघोल स्थित लपरी नदी में ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा। उधर, आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय खीरी पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी की जा रही है।
    3
    छठवें दिन भी गणेश पंडालों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

विधि-विधान से हो रही पूजा-अर्चना, 21 सितंबर को लपरी नदी में होगा विसर्जन


प्रातःकाल एक्सप्रेस 
प्रयागराज। गणेश उत्सव के छठवें दिन शनिवार को खीरी बाजार स्थित गणेश पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में डीजे साउंड के साथ गणेश पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

खीरी बाजार में नवयुवक बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे के किनारे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे से लिंक मार्ग कटरा सड़क पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।

नवयुवक बाल संघ कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय केसरवानी, संचालक राजकुमार केसरवानी एवं प्रोपाइटर अंदीप कुमार सहित कमेटी के सदस्यों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी के सदस्य रौनक केशरवानी, प्रशांत शुक्ला, मयंक केशरवानी, शिवांशु केशरवानी, ओम जी केशरवानी, रामजी केशरवानी, गोपाल सोनी, कान्हा केशरवानी, यस केशरवानी और रवि केशरवानी समेत अन्य लोग व्यवस्था में जुटे हैं।

गणेश प्रतिमाओं की स्थापना 14 सितंबर 2026, सोमवार को की गई थी। आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव का समापन 21 सितंबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ ग्राम बघोल स्थित लपरी नदी में ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा।

उधर, आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय खीरी पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी की जा रही है।
खीरी,प्रयागराज। गणेश उत्सव के छठवें दिन शनिवार को खीरी बाजार स्थित गणेश पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पंडालों में डीजे साउंड के साथ गणेश पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
खीरी बाजार में नवयुवक बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे के किनारे गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर उत्सव मनाया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी की ओर से स्टेट हाईवे से लिंक मार्ग कटरा सड़क पर गणेश प्रतिमा स्थापित की गई है। दोनों स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं।
नवयुवक बाल संघ कमेटी के अध्यक्ष कार्तिकेय केसरवानी, संचालक राजकुमार केसरवानी एवं प्रोपाइटर अंदीप कुमार सहित कमेटी के सदस्यों के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है। वहीं नव गणेश बाल संघ कमेटी के सदस्य रौनक केशरवानी, प्रशांत शुक्ला, मयंक केशरवानी, शिवांशु केशरवानी, ओम जी केशरवानी, रामजी केशरवानी, गोपाल सोनी, कान्हा केशरवानी, यस केशरवानी और रवि केशरवानी समेत अन्य लोग व्यवस्था में जुटे हैं।
गणेश प्रतिमाओं की स्थापना 14 सितंबर 2026, सोमवार को की गई थी। आयोजकों के अनुसार गणेश उत्सव का समापन 21 सितंबर 2026, सोमवार को किया जाएगा। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को शोभायात्रा के साथ ग्राम बघोल स्थित लपरी नदी में ले जाकर विधि-विधान से विसर्जित किया जाएगा।
उधर, आयोजन के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय खीरी पुलिस भी सतर्क नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा पंडालों एवं आसपास के क्षेत्रों में आवश्यक निगरानी की जा रही है।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    39 min ago
  • prayagraj Uttar Pradesh news live in a raha hun main ghar ja raha hu bhai jii assalamualaikum si Ali Sultan Gazi prayagraj allahabad Uttar Pradesh news
    1
    prayagraj Uttar Pradesh news live in a raha hun main ghar ja raha hu bhai jii assalamualaikum si
Ali Sultan Gazi prayagraj allahabad Uttar Pradesh news
    user_Ali Sultan Gazi
    Ali Sultan Gazi
    Local News Reporter प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा
    1
    फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी
फूलपुर तहसील में समाधान दिवस में उमड़ी भीड़, जमीन और रास्ते से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी
फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर तहसील परिसर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सुबह से ही तहसील परिसर में लोगों की भीड़ देखने को मिली। कई फरियादी जमीन और रास्ते से जुड़े विवादों की शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।
समाधान दिवस में एसीपी डॉ. अरुण पाराशर राजस्व विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई शिकायतों का समाधान भी किया गया, जबकि अन्य फरियादियों को जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
जमीन पर कब्जे से संबंधित शिकायतों को लेकर एसीपी डॉ. अरुण पाराशर ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी व्यक्ति की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा
    user_प्रेस मोहम्मद नईम
    प्रेस मोहम्मद नईम
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • चकराना तिवारी - आज दिनांक 19 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को राम सागर तालाब के किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में श्री राधाष्टमी उत्सव शीर्षक: राम सागर तालाब किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी उत्सव चकराना तिवारी - आज दिनांक 19 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को राम सागर तालाब के किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में श्री राधाष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया। राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया और उनके 25 दिव्य गुणों में से 10वें गुण 'विनीता - नम्र स्वभाव' पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की आयोजक द्वारा उपस्थित सभी भगवत प्रेमियों का हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन किया गया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयघोष से पूरा राम सागर तालाब परिसर भक्तिमय हो उठा। आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। भवदीय, संवाददाता: सौरभ यादव शुरू न्यूज़ स्थान: श्री राम जानकी मंदिर, राम सागर तालाब, चकराना तिवारी दिनांक: 19/09/2026
    2
    चकराना तिवारी - आज दिनांक 19 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को राम सागर तालाब के किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में श्री राधाष्टमी उत्सव 
शीर्षक: राम सागर तालाब किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी उत्सव
चकराना तिवारी - आज दिनांक 19 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार को राम सागर तालाब के किनारे स्थित श्री राम जानकी मंदिर, चकराना तिवारी में श्री राधाष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया। राधा रानी का विशेष श्रृंगार किया गया और उनके 25 दिव्य गुणों में से 10वें गुण 'विनीता - नम्र स्वभाव' पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम की आयोजक द्वारा उपस्थित सभी भगवत प्रेमियों का हार्दिक अभिनंदन एवं वंदन किया गया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन और राधे-राधे के जयघोष से पूरा राम सागर तालाब परिसर भक्तिमय हो उठा।
आयोजकों ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यह उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
भवदीय,
संवाददाता: सौरभ यादव
शुरू न्यूज़
स्थान: श्री राम जानकी मंदिर, राम सागर तालाब, चकराना तिवारी
दिनांक: 19/09/2026
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Photographer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सहसों में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड के कसेरुआ कला, सहसों स्थित गायत्री देवी विद्या मंदिर कसेरूआ कला सहसों प्रयागराज में शनिवार को फूलपुर संभाग के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर, सरोज विद्या शंकर सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी, एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज, विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर, एसपी ग्लोबल एकेडमी चमनगंज और एसएस लिटिल फ्लावर आरा कला समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्साह के साथ मुकाबले किए। रिया सागर ने गांधी इंटर कॉलेज झूंसी, जागृति यादव ने सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज झूंसी से विजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेया, अयान और प्रिंस ने सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी की ओर से अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। विशु ने एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज तथा विनीत यादव ने विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए विजेता स्थान हासिल किया। कार्यक्रम की रूपरेखा फूलपुर संभाग खेल सचिव विमलेश पाल ने प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पाल ने खिलाड़ियों को आत्मानुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुनील आर्या ने निभाई। ऑफिशियल के रूप में राजेश भगत, राजू सोनकर और संध्या यादव ने जिम्मेदारी संभाली। शिक्षकगण सोनी श्रीवास्तव, वर्षा प्रजापति, निशबा खान और राजेंद्र त्रिपाठी, शिक्षिका पूनम शर्मा, खुशबू बिन्द, सुनैना सरगम,मोनू बिन्द ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।
    1
    सहसों  में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड के कसेरुआ कला, सहसों स्थित गायत्री देवी विद्या मंदिर कसेरूआ कला सहसों प्रयागराज में शनिवार को फूलपुर संभाग के अंतर्गत ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज पटेल नगर, सरोज विद्या शंकर सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी, एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज, विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर, एसपी ग्लोबल एकेडमी चमनगंज और एसएस लिटिल फ्लावर आरा कला समेत विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्साह के साथ मुकाबले किए। रिया सागर ने गांधी इंटर कॉलेज झूंसी, जागृति यादव ने सरोज विद्या शंकर इंटर कॉलेज झूंसी से विजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं श्रेया, अयान और प्रिंस ने सालिक राम जायसवाल इंटर कॉलेज झूंसी की ओर से अपने-अपने भार वर्ग में जीत दर्ज की। विशु ने एसएनटी पब्लिक स्कूल हनुमानगंज तथा विनीत यादव ने विकास इंटर कॉलेज शहबाजपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए विजेता स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा फूलपुर संभाग खेल सचिव विमलेश पाल ने प्रस्तुत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश पाल ने खिलाड़ियों को आत्मानुशासन के साथ खेलों में आगे बढ़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सुनील आर्या ने निभाई। ऑफिशियल के रूप में राजेश भगत, राजू सोनकर और संध्या यादव ने जिम्मेदारी संभाली। शिक्षकगण सोनी श्रीवास्तव, वर्षा प्रजापति, निशबा खान और राजेंद्र त्रिपाठी, शिक्षिका पूनम शर्मा, खुशबू बिन्द, सुनैना सरगम,मोनू बिन्द ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग किया।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वाहनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकानें सड़क और नालियों तक न लगाएं। चार पहिया व दो पहिया वाहन सड़क पर न खड़ी करें। ई-रिक्शा चालकों पर भी लगाम कसी जा रही है, उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से ई-रिक्शा चलाया जाए जिससे ट्रैफिक जाम न हो।कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह सहित समस्त थाना-चौकी की पुलिस पैदल गश्त करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने का प्रयास कर रही है।इस पहल से कुछ हद तक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले चौराहों पर आधा-आधा घंटा जाम रहता था,अब उससे निजात मिली है। आगे भीड़ वाले पर्व दशहरा और दिवाली आने वाले हैं, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था को कब तक कायम रख पाती है।
    1
    पुलिस कमिश्नर के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी
प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस वाहनों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकानें सड़क और नालियों तक न लगाएं। चार पहिया व दो पहिया वाहन सड़क पर न खड़ी करें। ई-रिक्शा चालकों पर भी लगाम कसी जा रही है, उन्हें बताया जा रहा है कि किस तरह से ई-रिक्शा चलाया जाए जिससे ट्रैफिक जाम न हो।कोतवाली क्षेत्र की एसीपी निकिता श्रीवास्तव, कोतवाली इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह सहित समस्त थाना-चौकी की पुलिस पैदल गश्त करके ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने का प्रयास कर रही है।इस पहल से कुछ हद तक ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले चौराहों पर आधा-आधा घंटा जाम रहता था,अब उससे निजात मिली है। आगे भीड़ वाले पर्व दशहरा और दिवाली आने वाले हैं, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि पुलिस प्रशासन इस व्यवस्था को कब तक कायम रख पाती है।
    user_पुष्पराज सिंह
    पुष्पराज सिंह
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी* प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिॅया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली के इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं पुलिस के वाहनों से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकान सड़क और नालियों तक ना लाएं चार पहिया वाहन व दो पहिया गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करें। ई रिक्शा चालकों की भी लगाम टाइट की गई है
    1
    *पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिया के आदेश पर   ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी*


प्रयागराज पुलिस कमिश्नर पीयूष मोडिॅया के आदेश पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली के इंचार्ज सुधीर कुमार सिंह ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं पुलिस के वाहनों से लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि अपनी दुकान सड़क और नालियों तक ना लाएं चार पहिया वाहन व दो पहिया गाड़ियां सड़क पर न खड़ी करें। ई रिक्शा चालकों की भी लगाम टाइट की गई है
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.