Shuru
Apke Nagar Ki App…
अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, ओडा के कंडेर घाटी में दर्दनाक हादसा अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, ओडा के कंडेर घाटी में दर्दनाक हादसा
Vishnu lohar
अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, ओडा के कंडेर घाटी में दर्दनाक हादसा अज्ञात बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत, ओडा के कंडेर घाटी में दर्दनाक हादसा
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के घासा थाने में रख्यावल प्रशासक सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार रख्यावल निवासी हेमराज पुत्र गमाना भील ने अपनी पैतृक जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में ग्राम पंचायत रख्यावल के प्रशासक सहित पांच अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।1
- डूंगरपुर जिले की सदर थाना पुलिस ने एक बोलेरो जीप से अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने बोलेरो से 42 कार्टन शराब के साथ ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।1
- प्रशासन की अनदेखी से गले तक कीचड़ में धंसी गाय ने झेली 10 घंटे की प्रताड़ना, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के पंचायत समिति पाडवा के अंतर्गत आने वाले भासौर गांव में इंसानियत और अटूट सेवा भावना की एक मिसाल देखने को मिली। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित भोजैला तालाब से अखेपुर तालाब को जोड़ने वाले करीब 60-70 फीट चौड़े बरसाती नाले में एक गाय गले तक कीचड़ में धंस गई थी। लगभग 10 घंटों की जिंदगी और मौत की जंग के बाद गो रक्षा दल और स्थानीय ग्रामीणों के सामूहिक रेस्क्यू ऑपरेशन से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। - राहगीर की सूचना पर जुटा गो रक्षा दल घटना की जानकारी तब हुई जब एक राहगीर ने कीचड़ में फंसी बेबस गाय को देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना गो रक्षा दल भासौर के सदस्य मुकेश कुमार जोशी को दी। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल की पूरी टीम और गांव के उत्साही युवा मौके पर पहुंच गए। गाय की स्थिति काफी नाजुक थी। वह कीचड़ और दलदल में इस कदर धंसी हुई थी कि सिर्फ उसका सिर ही बाहर दिखाई दे रहा था। युवाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए भारी मशक्कत की और लंबी खींचतान के बाद सुरक्षित रूप से गाय का रेस्क्यू किया। - प्रशासन की अनदेखी पड़ रही है भारी बताया जा रहा है कि सफाई के अभाव में यह विशाल नाला अब दलदल का रूप ले चुका है। आमजन युवा शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने बताया कि उन्होंने स्वयं इस नाले की भयावह स्थिति का ड्रोन वीडियो बनाकर पंचायत सचिव, प्रशासक और विकास अधिकारी सागवाड़ा को सौंपा था। उन्होंने मांग की थी कि सुरक्षा की दृष्टि से इसके दोनों तरफ 1.5 किलोमीटर तक पक्की रिंग वॉल बनाई जाए, ताकि आए दिन होने वाले ऐसे हादसों को रोका जा सके। लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। - रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में मुकेश कुमार जोशी के साथ गो सेवा दल और ग्रामीण युवाओं की टीम सक्रिय रही। दलदल से गाय को बाहर निकालने में अनिल, जगदीश, राहुल, हेमंत, भरत पंड्या, मनोज, हिमांशु, रमन भाई, देवीलाल, कृष, भरत, अनिल वजेराज और समस्त गो रक्षक दल भासौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए सरकार अविलंब नाले के जीर्णोद्धार और रिंग वॉल का निर्माण कार्य शुरू करवाए।1
- भासौर गांव के बाहरी हिस्से में स्थित विशाल बरसाती नाले में सफाई के अभाव के कारण पैदा हुए कीचड़ के दलदल में एक गाय गले तक धंस गई। लगभग 10 घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच फंसी इस गाय की सूचना जब राहगीर ने गो रक्षा दल के मुकेश कुमार जोशी को दी, तो पूरी टीम और ग्रामीण युवा तुरंत मौके पर पहुंचे। युवाओं ने भारी मशक्कत कर गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। इस रेस्क्यू में अनिल जगदीश पाटीदार, राहुल, हेमंत, भरत, मनोज, हिमांशु और समस्त गो रक्षक दल का विशेष सहयोग रहा। गौरतलब है कि इस खतरनाक नाले की स्थिति को लेकर पूर्व में प्रशासन को ड्रोन वीडियो के माध्यम से अवगत कराते हुए 1.5 किमी पक्की रिंग वॉल बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।1
- आबूरोड़। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों एवं गैस की कमी के विरोध में आम जनता में भारी रोष को देखते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आबू रोड, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रेवदर एवं नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रेवदर विधानसभा क्षेत्र के आबूरोड में धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेवदर विधायक मोतीराम कोली, आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा, रेवदर ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह तथा आबूरोड नगर अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में तेल एवं गैस का संकट गहरा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में कार्य कर रही है, जिससे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है, जिससे आम जनता, व्यापारी वर्ग, युवा और किसान वर्ग परेशान हैं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग। रेवदर विधायक मोतीराम कोली, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बैन गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा (आबूरोड), ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह (रेवदर), नगर अध्यक्ष नरगिस (आबूरोड), अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अशरफ मोहम्मद, एससी जिला अध्यक्ष जयंतीलाल मारू, सेवादल जिला अध्यक्ष कमलेश रावल, मंडल अध्यक्ष हीर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम गरासिया, पूर्व प्रधान अंदाराम, मीडिया प्रभारी हरसुल अग्रवाल, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव मोहम्मद रफिक, सुरताराम, पूर्व प्रदेश सचिव अजय बंजारा, मीडिया प्रभारी देवीलाल भाटी, दिनेश धवलेसा, वरुण गौतम, राजेश गहलोत, रमेश कच्छावा, सागर भाई, धर्मेश जैन, कुलदीप गौतम, जितेंद्र बंजारा, पूर्व पार्षद सुरेश बंजारा, पूर्व पार्षद किशनलाल बंजारा, मुकेश बंजारा, अनिल बंजारा, केतन पुरोहित, मुकेश कुमार, उपसरपंच महेंद्र माली, आरिफ खान, चुन्नीलाल मेघवाल, अशोक काग, जीवनदास संत, देवी सिंह, नवीन सांखला, गोविंद अग्रवाल, नरेंद्र कच्छावा, नाथाराम गरासिया, पदमाराम, नोना गरासिया, नरसाराम गरासिया, रमेश कुमार, रामाराम सलोत्रा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- सिरोही । खेत में गेहूं की खड़ी फसल में शॉट सर्किट से लगी आग जावाल कस्बे के गोल रोड पर खेत खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया सूचना मिलते ग्रामीण व जावाल चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि बदाराम माली के खेत में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई जिसमें गेहूं की खड़ी फसल को नुकसान हुआ ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया वहीं दमकल भी मौके पर पहुंचकर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया ।2
- झाड़ोल हाईवे पर बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस गड्ढे में उतरी1
- उदयपुर जिले के कुराबड़ में चोरों ने सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप में करीब 1 करोड़ 80 लाख की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश 100 किलो चांदी के साथ 200 ग्राम सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी की बड़ी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।1
- 28 सूत्री मांगों पर बनी सहमति संवाददाता - संतोष व्यास सलुम्बर/डूंगरपुर। राजस्थान आदिवासी संघ (जयपुर) के तत्वावधान में जिला सलुम्बर के सेमारी ब्लॉक में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आदिवासी समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और शासन-प्रशासन के समक्ष लंबित मांगों को लेकर गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजनों, नवनियुक्त पदाधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपत सिंह भगोरा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष भैरूलाल अहारी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रदेशाध्यक्ष सुखलाल अहारी, प्रदेश महासचिव धुलेश्वर कलासुआ और प्रदेश सचिव कुलदीप मीणा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने समाज को संगठित होने और अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। - 13 सूत्री कार्यक्रमों को अविलंब लागू करने का निर्णय बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु राजस्थान आदिवासी संघ का 28 सूत्री एजेंडा रहा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन 28 मांगों में से 13 सूत्री कार्यक्रम को सरकार और प्रशासन के माध्यम से अविलंब लागू करवाया जाएगा। इसके लिए संघ ने शासन-प्रशासन से सहयोग की अपील की है। विशेष रूप से पुलिस और परिवहन विभाग से आग्रह किया गया कि वे आदिवासी क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में कड़ाई बरतें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का वातावरण बना रहे। सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री लालजी भाई जगावत, संभागीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान देवीलाल कटारा, सेवानिवृत्त सीबीईओ कालूराम अहारी और प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश, सेवानिवृत्त विश्राम कलासुआ, सदकड़ी सरपंच रूपलाल, धनकावाड़ा सरपंच कचरूलाल परमार और झाबुआ से नाथूलाल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में नवनियुक्त खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण लाल डामोर, सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल पाल बलुआ, रामदास, रामसिंह पारगी, शिक्षक नेता विजय भाई, अशोक मुखी, और सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर बाबूलाल (खाड़ी ओबरी) ने शिरकत की। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी कमलेश माणा, दयाराम परमार, लालूराम कटारा सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी, गमेती और बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित रहे। अंत में नटवर परमार और रामजी भाई धारेटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।1