रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के ग्राम बिलाड़ी में सोमवार को माता पहुंचनी का पारंपरिक पर्व अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेज गर्मी की समाप्ति और हरित वर्षा ऋतु के आगमन पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में ग्रामीणों ने माता की पूजा-अर्चना कर गांव, परिवार, फसलों और पशुधन की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यता के अनुसार, माता की आराधना करने से गांव में शीतलता बनी रहती है तथा छोटी माता (चेचक) सहित कई प्रकार की बीमारियों से ग्रामीणों की रक्षा होती है। इसके साथ ही, गाय-भैंस आदि पशुधन व फसलों को रोगों से बचाने के लिए माता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त बिलाड़ी ग्रामीणों के सहयोग से सेवा समिति द्वारा महामाया प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जसगीतों की मधुर प्रस्तुति, मांदर की गूंजती थाप और झांझ-मंजीरा के वादन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, ग्राम पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक व पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल, डिगेश्वर यादव, ओमकार यदु, लखन यादव, भागवत यदु और गोवर्धन निषाद जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सुंदर वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जिसे ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम बताया। अंत में, माता की आरती, प्रसाद वितरण और अच्छी वर्षा व उत्तम फसल की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।
रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के ग्राम बिलाड़ी में सोमवार को माता पहुंचनी का पारंपरिक पर्व अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेज गर्मी की समाप्ति और हरित वर्षा ऋतु के आगमन पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में ग्रामीणों ने माता की पूजा-अर्चना कर गांव, परिवार, फसलों और पशुधन की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यता के अनुसार, माता की आराधना करने से गांव में शीतलता बनी रहती
है तथा छोटी माता (चेचक) सहित कई प्रकार की बीमारियों से ग्रामीणों की रक्षा होती है। इसके साथ ही, गाय-भैंस आदि पशुधन व फसलों को रोगों से बचाने के लिए माता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त बिलाड़ी ग्रामीणों के सहयोग से सेवा समिति द्वारा महामाया प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जसगीतों की मधुर प्रस्तुति, मांदर की गूंजती थाप और झांझ-मंजीरा के वादन से पूरा वातावरण भक्तिमय
हो उठा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, ग्राम पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक व पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल, डिगेश्वर यादव, ओमकार यदु, लखन यादव, भागवत यदु और गोवर्धन निषाद जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद
ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सुंदर वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जिसे ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम बताया। अंत में, माता की आरती, प्रसाद वितरण और अच्छी वर्षा व उत्तम फसल की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।
- रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा के ग्राम बिलाड़ी में सोमवार को माता पहुंचनी का पारंपरिक पर्व अत्यंत श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तेज गर्मी की समाप्ति और हरित वर्षा ऋतु के आगमन पर आयोजित होने वाले इस उत्सव में ग्रामीणों ने माता की पूजा-अर्चना कर गांव, परिवार, फसलों और पशुधन की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय मान्यता के अनुसार, माता की आराधना करने से गांव में शीतलता बनी रहती है तथा छोटी माता (चेचक) सहित कई प्रकार की बीमारियों से ग्रामीणों की रक्षा होती है। इसके साथ ही, गाय-भैंस आदि पशुधन व फसलों को रोगों से बचाने के लिए माता के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर समस्त बिलाड़ी ग्रामीणों के सहयोग से सेवा समिति द्वारा महामाया प्रांगण में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। जसगीतों की मधुर प्रस्तुति, मांदर की गूंजती थाप और झांझ-मंजीरा के वादन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद, सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, ग्राम पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक व पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल, डिगेश्वर यादव, ओमकार यदु, लखन यादव, भागवत यदु और गोवर्धन निषाद जैसे गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के वरिष्ठ नागरिकों को सुंदर वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जिसे ग्रामीणों ने सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति को मजबूत करने वाला कदम बताया। अंत में, माता की आरती, प्रसाद वितरण और अच्छी वर्षा व उत्तम फसल की मंगलकामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीणों ने अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को भावी पीढ़ियों तक जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।4
- रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा स्थित बद्री नारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 का आयोजन बेहद उत्साहपूर्वक किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और उन्हें अध्ययन सामग्री प्रदान कर विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि कक्षा में होने वाली पढ़ाई का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इस दौरान उन्होंने अपने स्वयं के स्कूली जीवन की यादें साझा कीं और विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने विद्यालय, नगर, राज्य एवं देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला वर्मा, जनपद पंचायत तिल्दा के अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, जिला पंचायत रायपुर की सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा, श्रीमती शैल महेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पलक विकास सुखवानी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि गिरीश साहू, श्रीमती अनुराधा वर्मा, नरेंद्र शर्मा, भाजपा तिल्दा शहर मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, भाजपा तिल्दा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंग वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, पालक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना रहा।1
- बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद पुलिस ने एक निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन से छड़ काटने की मशीन चोरी होने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में उसी चौकीदार को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद अपने सगे भाई के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई करीब 15 हजार रुपये मूल्य की बुश कंपनी की छड़ काटने की मशीन भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम खिलोरा निवासी जयनारायण घृतलहरे ने हथबंद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन में चौकीदारी के दौरान अज्ञात चोर ताला तोड़कर छड़ काटने की मशीन चुरा ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल के निरीक्षण, गवाहों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता की भूमिका पर ही संदेह हुआ। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने जब शिकायतकर्ता जयनारायण घृतलहरे और उसके भाई किशन कुमार घृतलहरे से कड़ाई से पूछताछ की, तो दोनों ने चोरी की पूरी साजिश कबूल कर ली। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने मिलकर निर्माण स्थल से मशीन चोरी की थी और संदेह से बचने के लिए खुद ही पुलिस में झूठी शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने चोरी की मशीन बरामद कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। हथबंद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण और पारदर्शी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- बलौदाबाजार के पंचशील नगर स्थित मल्लखंभ अखाड़े में एक दिवसीय संभाग स्तरीय मल्लखंभ क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मेजबान बलौदाबाजार की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। 20 मार्च 2026 को आयोजित इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के तीन जिलों—बलौदाबाजार, रायपुर और गरियाबंद की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन नन्हें खिलाड़ियों को पिछले एक वर्ष से जिला प्रशासन की पहल पर रोजाना सुबह-शाम तराशा जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार के मुख्य कोच श्री अकलेश नारंग द्वारा खिलाड़ियों को मल्लखंभ के साथ-साथ जुंबा डांस, एरोबिक्स, योग और डांस आदि विधाओं में भी पारंगत किया जा रहा है। इस पूरी मुहिम की अगुवाई खेल एवं युवा कल्याण विभाग बलौदाबाजार की खेल अधिकारी श्रीमती प्रीति बंछोर बिजौरा कर रही हैं। प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में मल्लखंभ कोच श्री प्रभात जांगड़े और सहायक निर्णायक के रूप में सहायक कोच श्री रविंद्र गढ़ेवाल ने बच्चों के खेल कौशल का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का संचालन पी.टी.आई. सेजेस चक्रपाणि बलौदाबाजार के श्री शिव कुमार बाँधे ने किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री संतोष कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ममता दधीचि, श्री विनय कुमार, श्री राकेश साहू, सुश्री प्रीति जठारे, श्रीमती मंजू प्रजापति, श्रीमती धनेश्वरी वर्मा, श्री यामिन अफ्जर व श्रीमती रजनी धृत लहरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पारंपरिक भारतीय खेल विधा मल्लखंभ के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। प्रतियोगिता में बलौदाबाजार की ओर से अभिजीत, शिवम, भीष्म, चंद्र प्रकाश, दुष्यंत, गरिमा, गुंजन, जानवी, ममता और नूतन सहित कई होनहार खिलाड़ियों ने भागीदारी की, जहां उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।1
- कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान के आश्रित ग्राम लालपुर खुर्द में चल रहा नाली निर्माण कार्य भारी भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ₹5 लाख की भारी-भरकम लागत से स्वीकृत इस निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी 'ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान' द्वारा नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत और मीडिया द्वारा इस जमीनी हकीकत को उजागर करने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मजबूत सफेद कंक्रीट की जगह बेहद घटिया क्वालिटी की 'लाल बारीक गिट्टी' का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाली को मजबूती देने वाले लोहे के सरियों की दूरी भी निर्धारित सरकारी मानक से कहीं अधिक रखी गई थी ताकि सरिए की मात्रा कम करके सरकारी राशि को ठिकाने लगाया जा सके। इस गंभीर लापरवाही पर पर्दा डालते हुए तकनीकी सहायक ने यह हास्यास्पद और अजीबोगरीब दलील दी कि लाल गिट्टी केवल बेस के लिए थी और मुख्य मटेरियल खत्म होने के कारण थोड़ा सा काम इससे कर दिया गया। ₹5 लाख के इस प्रोजेक्ट में हुए इस खुले भ्रष्टाचार का मामला अब गरमा गया है और जनपद CEO आकाश राजपूत ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के लिए जनपद CEO ने SDO (अनुविभागीय अधिकारी) को मौके पर भेजने की बात कही है, जो पूरे निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या दोषी पंचायत प्रतिनिधियों और गैर-जिम्मेदार तकनीकी अमले पर वास्तव में गाज गिरती है या फिर इस फाइल को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- रायपुर जिले के नवापारा-राजिम में प्रसिद्ध सामाजिक संस्था सालासर सुंदरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा डॉक्टरों के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टरों की निस्वार्थ सेवा और समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक राजू काबरा और अध्यक्ष धरम साहू ने कहा कि डॉक्टरों के बिना एक स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप बताते हुए कहा कि वे दिन-रात बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी डॉक्टरों ने अपने परिवार और स्वयं की चिंता किए बिना मानव सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की थी। इस गरिमामयी कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टरों के तिलक-वंदन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद मोहिनी, पिंकी और ईशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में 87 वर्षीय वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बलजीत सिंह और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौर का विशेष रूप से गुलाब की माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही उपस्थित सभी डॉक्टरों को राम-नाम का दुपट्टा, मोती की माला और स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गोपाल केला, डॉ. राजेंद्र गदिया, डॉ. टी.एन. रमेश, डॉ. दिलीप शाह, डॉ. वीरेंद्र हिरौंदिया सहित क्षेत्र के कई चिकित्सक और समिति के सदस्य मौजूद रहे।1
- रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा अंतर्गत ग्राम बिलाड़ी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता पहुंचनी का पर्व बेहद श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। गांव के महामाया प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर गांव, खेत-खलिहान, पशुधन और समस्त जनमानस के सुखी व निरोगी जीवन की कामना की। पारंपरिक मान्यता के अनुसार, तेज गर्मी के बाद वर्षा ऋतु के आगमन पर इस पर्व का आयोजन किया जाता है, जिससे गांव में शीतलता बनी रहती है और लोगों की चेचक (छोटी माता) सहित विभिन्न बीमारियों से रक्षा होती है। इसके साथ ही यह पर्व अच्छी वर्षा, समृद्ध कृषि और फसलों व मवेशियों को बीमारियों से बचाने की कामना के लिए भी मनाया जाता है। इस पर्व के दौरान हर घर से श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार शीतला माता मंदिर में दाल, चावल, नारियल, फल और मिठाई चढ़ाते हैं। इसके बाद पंडा एवं पुरोहित द्वारा पूजा-अर्चना कर माता के चरणों से तैयार नीम व हल्दी का पानी भक्तों को दिया जाता है, जिसे लोग अपने घरों, बच्चों, बुजुर्गों और गाय-मवेशियों पर छिड़ककर माता का आशीर्वाद लेते हैं। कार्यक्रम में ग्राम बिलाड़ी सेवा समिति द्वारा मांदर की थाप और झांझ-मंजीरा की गूंज के साथ मधुर जसगीत गाकर पूरे महामाया प्रांगण को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया गया। श्रद्धालु देर शाम तक भक्ति रस में डूबकर माता के जयकारे लगाते रहे। इस पावन अवसर पर जनपद पंचायत प्रतिनिधि रामजी निषाद ने सेवा समिति के सदस्यों और गांव के गणमान्य नागरिकों का पारंपरिक सम्मान करते हुए उन्हें सुंदर वस्त्र भेंट किए। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि गौरसिंह ध्रुव, गांव के पुरोहित शत्रुघ्न चौबे, तिल्दा टाइम्स सीजी न्यूज के संपादक एवं पत्रकार अनिल कुमार भट्ट सहित बिजे यदु, धनंजय यदु, राजकुमार यदु, संतोष निषाद, रामकरण निषाद, घनश्याम यदु, नरेंद्र यदु, दिनेश ध्रुव, शंकर यादव, रामेश्वर पाल और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का एक सुंदर माध्यम बताया।4
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में 'कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)' के बैनर तले हजारों की संख्या में Gen-Z (युवा) जुटे हैं। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पारदर्शी परीक्षाओं की मांग को लेकर चल रहा यह प्रदर्शन अब एक ऑनलाइन आंदोलन से सड़क पर आ गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ 2047 तक शिक्षा में बेहतर सुधार करने वाला है!1