खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी
हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में
नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।
- *खाद्य सुरक्षा विभाग की तिजारा में कार्रवाई, 25 लीटर खराब तेल नष्ट कराया* खैरथल-तिजारा, 26 अगस्त। आगामी त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को तिजारा कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देश में विभाग की टीम ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर बाईपास टोल टैक्स के नजदीक स्थित मैसर्स सम्राट होटल एंड रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। साथ ही पकौड़े बनाने के लिए रिफाइंड सोयाबीन तेल का बार-बार उपयोग किया जाना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पकौड़े बनाने में उपयोग किए जा रहे पनीर एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मौके पर करीब 25 लीटर उपयोग में लिया गया खराब रिफाइंड सोयाबीन तेल पाया गया, जिसे विभाग की मौजूदगी में नष्ट करवाया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को 7 दिवस का इंप्रूवमेंट नोटिस भी जारी किया गया है। निर्धारित अवधि में प्रतिष्ठान संचालक द्वारा साफ-सफाई में सुधार एवं निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर नहीं किए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन निलंबित किए जाने की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। कार्रवाई के दौरान महिपाल सिंह एवं सुभाष भी मौजूद रहे।2
- मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर रक्तदान कैंप, युवाओं ने बढ़ाया हाथ1
- 4 सबसे ज्यादा जहरीले सांप उनसे बचने के लिए क्या किया करना चाहिए 🐉🐍 इस वीडियो को पूरा देखने पर ही आपको पता चलेगा कि सांप काटने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए सारी जानकारी इसी वीडियो में दी गई है इसी वीडियो में स्टेप बाय स्टेप समझाया गया है faroop bhai 🙏1
- मां शांति कंप्यूटर स्किल सेंटर फिरोजपुर झिरका में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण जो बच्चियां कंप्यूटर प्रशिक्षण हासिल करना चाहती है 30 अगस्त तक एडमिशन ले।1
- तावडू क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.15 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार नूंह में नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू अपराध जांच शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाजिद उर्फ काला नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए स्विफ्ट कार से जा रहा था। नल्हड़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ा गया। तलाशी में कार के हैंडब्रेक के पास छिपाकर रखी 30 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चार वाहन चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1
- 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- जब भागवत कथा में जीवंत हुआ 'श्रीकृष्ण महारास', कथावाचक छेदीलाल महाराज के प्रसंगों पर झूमे श्रद्धालु! सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शरद पूर्णिमा की रात में भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया नीमराना 25अगस्त। समीपवर्ती गांव घीलोठ में श्रीश्याम मंदिर के समीप सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन मुख्य यजमान राकेश कॉन्ट्रेक्टर विजय सिंह चौहान ने व्यास पीठ की विधिवत पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा में विशिष्ठ अतिथि के रूप में कूलकिंग उद्योग इंडिया लिमिटेड प्लांट हैड अरूण शर्मा,फैक्ट्री मैनेजर सतपाल सिंह,एचआर हैड अरविन्द यादव,मेजर राजेन्द्र सिंह चौहान,उदयपालसिंह चौहान एवं पार्षद वेदप्रकाश खबरी रहे।श्रीमद्भागवत कथा के कथावाचक व्यास श्री छेदीलाल ने कथा में श्रीमद्भागवत कथा में आज व्यास पीठ से कथावाचक छेदीलाल महाराज ने इंद्र और कामधेनु द्वारा अभिषेक प्रसंग में राजा इंद्र का अहंकार टूटना, कृष्ण से क्षमा मांगना और उन्हें 'गोविंद' नाम देना सुनाया। गोविन्द नाम के बाद नन्द महाराज की वरुण लोक से मुक्ति के प्रसंग में एकादशी व्रत के बाद यमुना में स्नान करते समय वरुण देव के दूत नंद बाबा को ले जाते हैं, जिन्हें कृष्ण जी द्वारा छुड़ाकर लाने का प्रसंग सुनाया।इसके बाद महारास (रासलीला) के प्रसंग में शरद पूर्णिमा की रात भगवान श्रीकृष्ण का गोपियों के साथ दिव्य नृत्य के प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया। महारास के बाद कथावाचक छेदीलाल व्यास ने सुदर्शन विद्याधर का उद्धार और शंखचूड़ वध के प्रसंग में अजगर रूपी विद्याधर को चरण छूकर मुक्त करना और गोपियों को तंग करने वाले शंखचूड़ का वध करने की कथा सुनाई। वहीं कथा के अंत में अक्रूर जी के आगमन का प्रसंग में कंस के बुलावे पर अक्रूर जी का रथ लेकर वृंदावन आए और कृष्ण-बलराम को मथुरा चलने का न्यौता दिया गया। न्यौता के बाद श्रीकृष्ण का राधा रानी,माता यशोदा और गोपियों को रोता छोड़कर मथुरा के लिए निकलने का प्रसंग भाव विभोर कर गया।कथा के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर अमरदीप सिंह चौहान,हवलदार वीरेन्द्र सिंह यादव,परमानंद यादव,अनिल सिंह चौहान कोलीला,लखन शर्मा,परसराम गुप्ता,हजारी लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- किशनगढ़बास में मूसलाधार बरसात से बिगड़े हालात, मुख्य बाजारों सहित निचले इलाकों में भरा पानी किशनगढ़ बास। मंगलवार सुबह 9 बजे के करीब शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने किशनगढ़ बास कस्बे की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। करीब 2 घंटे तक हुई तेज बरसात के बाद कस्बे के कई हिस्से जलमगन हो गए। मुख्य बाजार सहित प्रमुख मार्गों और कॉलोनी में जगह-जगह पर पानी भर गया। जिससे आने जाने-वाले आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बे में जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। हर वर्ष बारिश के दौरान जल भराव की स्थिति सामने आती है । लेकिन इस बार हुई तेज बारिश ने समस्या को और भी विकराल रूप दे दिया है। सड़कों पर पानी जमा होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश का सबसे अधिक असर गंज रोड, मुख्य बाजार, बत्रा कॉलोनी, जगदंबा कॉम्प्लेक्स, तिजारा रोड पर स्थित विभिन्न कॉलोनीयों एवं अनाज मंडी के बाहर तालाब जैसा नजारा देखने को मिला। इन इलाकों में सड़के पानी से लबालब हो गई। वही जगदंबा कॉम्पलेक्स सहित गंज रोड की कई स्थान पर दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। इससे व्यापारियों को सामान खराब होने की चिंता करता आने लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सामान्य से अधिक बारिश होते ही जल भराव की स्थिति बन गई है। नालियों की सफाई और पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बरसात का पानी लंबे समय तक सड़कों और निचले इलाकों में भर जाता है। बारिश के दौरान मुख्य बाजार एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर पानी भरने से लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जल भराव ने एक बार फिर कस्बे की जल निकासी व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं नगर पालिका से स्थाई समाधान की मांग की है, ताकि आगामी बारिश में हर बार उत्पन्न होने वाली जल भराव की समस्याओं से इक्तव्यवासियों को राहत मिल सके । -हर साल बारिश में यही कहानी- किशनगढ़ बास में बारिश के दौरान जल भराव कोई नई समस्या नहीं है। मानसून आते ही कस्बे में पानी भरने की समस्या सामने आने लगती है मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद बने हालात ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कस्बे में प्रभावी जल निकासी व्यवस्था की। आवश्यकता अब भी बनी हुई है। गौरतलब है कि नगर पालिका किशनगढ़ बास के द्वारा हर साल नाला सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं लेकिन समस्या जस की तस्वीर बनी हुई है।1
- इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।1