logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में एक युवक का नाजायज तमंचा हाथ में लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम तमंचा दिखाते हुए नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।

6 hrs ago
user_Naveen Goswami
Naveen Goswami
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बदायूं जनपद के कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर में एक युवक का नाजायज तमंचा हाथ में लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक खुलेआम तमंचा दिखाते हुए नजर आ रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • एसडीआरएफ की टीम पांचवे दिन भी तलाश न सकी गंगा मंे डूबे फिरोजाबाद के विष्णु को, परिजन है बदहवास बदायूं। फागुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने मासूम पुत्र के साथ गंगा स्नान करने के दौरान डूबे फिरोजाबाद जनपद निवासी एक युवक का शव पांचवे दिन भी न मिल सका है। युवक के शव को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा के गहरे पानी में तलाश कर रही है। हादसे के बाद से ही मृतक के माता पिता और अन्य परिजन घाट पर टीम के साथ मौजूद है। गंगा में डूबे फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इलाका सुहागनगर निवासी विष्णु पुत्र सत्यनारायण दीक्षित की तलाश में पांचवे दिन एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर से गंगा के पानी में खोज शुरू कर दी। टीम ने घटना स्थल के अलावा करीब दस किलोमीटर पानी के एरिया में उसके शव की तलाश की मगर सफलता हासिल न हो सकी। इस दौरान मृतक युवक के परिजन भी नाव में टीम के सदस्यों के साथ लगातार बने हुए है। परिजन विष्णु का शव न मिलते देख बदहवास से हो जाते है। कछला चौकी प्रभारी ने बताया कि टीम को सफलता जल्द मिलेगी और विष्णु का शव भी मिलेगा। यहां बताते चले कि होली की पूर्णिमा पर विष्णु अपने पुत्र कार्तिक के साथ गंगा स्नान करने कछला गंगा तट पर आया था और जब वह पुत्र सहित स्नान कर रहा था तभी उसका पुत्र डूबने लगा जिसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया। इस दौरान घाट पर मचे शोर शराबे के बीच गोताखोरों ने उसके पुत्र कार्तिक को तो बचा लिया लेकिन विष्णु गहरे पानी में समा गया। विष्णु का शव पांचवे दिन भी एसडीआरएफ की टीम को न मिल सका है।
    1
    एसडीआरएफ की टीम पांचवे दिन भी तलाश न सकी गंगा मंे डूबे फिरोजाबाद के विष्णु को, परिजन है बदहवास
बदायूं। फागुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने मासूम पुत्र के साथ गंगा स्नान करने के दौरान डूबे फिरोजाबाद जनपद निवासी एक युवक का शव पांचवे दिन भी न मिल सका है। युवक के शव को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा के गहरे पानी में तलाश कर रही है। हादसे के बाद से ही मृतक के माता पिता और अन्य परिजन घाट पर टीम के साथ मौजूद है। 
गंगा में डूबे फिरोजाबाद जिले के दक्षिण थाना क्षेत्र के इलाका सुहागनगर निवासी विष्णु पुत्र सत्यनारायण दीक्षित की तलाश में पांचवे दिन एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर से गंगा के पानी में खोज शुरू कर दी। टीम ने घटना स्थल के अलावा करीब दस किलोमीटर पानी के एरिया में उसके शव की तलाश की मगर सफलता हासिल न हो सकी। इस दौरान मृतक युवक के परिजन भी नाव में टीम के सदस्यों के साथ लगातार बने हुए है। परिजन विष्णु का शव न मिलते देख बदहवास से हो जाते है। कछला चौकी प्रभारी ने बताया कि टीम को सफलता जल्द मिलेगी और विष्णु का शव भी मिलेगा। 
यहां बताते चले कि होली की पूर्णिमा पर विष्णु अपने पुत्र कार्तिक के साथ गंगा स्नान करने कछला गंगा तट पर आया था और जब वह पुत्र सहित स्नान कर रहा था तभी उसका पुत्र डूबने लगा जिसे बचाने के प्रयास में वह भी डूब गया। इस दौरान घाट पर मचे शोर शराबे के बीच गोताखोरों ने उसके पुत्र कार्तिक को तो बचा लिया लेकिन विष्णु गहरे पानी में समा गया। विष्णु का शव पांचवे दिन भी एसडीआरएफ की टीम को न मिल सका है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उझानी,(बदायूं)। ब्लाक कादरचौक के गांव गुलाबगंज गनियाई की गलियों में ग्राम प्रधान की लाहपरवाही और सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न किए जाने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिससे आवागमन बाधित बना हुआ है। गंदे पानी के चलते गलियों में बने गड्ढें वाहन चालकों को मुसीबत बने हुए है और वह इसमें गिर कर चुटैल तक हो रहे है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने जिलाधिकारी से गांव के गलियारों की तत्कार मरम्मत कराने और गंदे पानी का जमाव रोकने के लिए सफाई कार्य सुचारू कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव ने बताया कि गांव निवासी महावीर सिंह के घर के सामने तिराहें पर ग्राम प्रधान की लाहपरवाही के चलते सम्पर्क मार्ग से गांव के अंदर जाने वाला गलियारा उबड़-खाबड़ हो चुका है वही सफाई कर्मियों द्वारा नालियों आदि की साफ सफाई सही तरीके से न किए जाने के परिणाम स्वरूप गंदा पानी खराब हो चुके गलियारें में एकत्र हो रहा है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। श्री यादव ने बताया कि पैदल राहगीर जैसे तैसे निकल जाते हैं लेकिन वाहन सवार अक्सर गंदे पानी में गिर कर चुटैल हो जाते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक सवार वर्तन विक्रेता गंदे पानी में गिर मामूली चुटैल हो गया वही उसके नये वर्तन गंदे पानी मंे गिर कर खराब हो गए। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है।
    1
    उझानी,(बदायूं)। ब्लाक कादरचौक के गांव गुलाबगंज गनियाई की गलियों में ग्राम प्रधान की लाहपरवाही और सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न किए जाने से गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिससे आवागमन बाधित बना हुआ है। गंदे पानी के चलते गलियों में बने गड्ढें वाहन चालकों को मुसीबत बने हुए है और वह इसमें गिर कर चुटैल तक हो रहे है। इस मामले को लेकर कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने जिलाधिकारी से गांव के गलियारों की तत्कार मरम्मत कराने और गंदे पानी का जमाव रोकने के लिए सफाई कार्य सुचारू कराने की मांग की है। 
कांग्रेस नेता सत्यवीर यादव ने बताया कि गांव निवासी महावीर सिंह के घर के सामने तिराहें पर ग्राम प्रधान की लाहपरवाही के चलते सम्पर्क मार्ग से गांव के अंदर जाने वाला गलियारा उबड़-खाबड़ हो चुका है वही सफाई कर्मियों द्वारा नालियों आदि की साफ सफाई सही तरीके से न किए जाने के परिणाम स्वरूप गंदा पानी खराब हो चुके गलियारें में एकत्र हो रहा है जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। श्री यादव ने बताया कि पैदल राहगीर जैसे तैसे निकल जाते हैं लेकिन वाहन सवार अक्सर गंदे पानी में गिर कर चुटैल हो जाते है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाइक सवार वर्तन विक्रेता गंदे पानी में गिर मामूली चुटैल हो गया वही उसके नये वर्तन गंदे पानी मंे गिर कर खराब हो गए। कांग्रेस नेता ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा में 2 पक्षो में हुए विवाद के दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने के बाद भी वह अपने पति को बचाने के लिए जद्दोजहद करती रही, बच्चे छत से वीडियो बना रहे हैं. पुलिस को कॉल भी कर रहे हैं, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची दोनों पति-पत्नी अधमरे हो चुके थे, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब देखने वाली बात है कि आगरा पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार जी इन दबंगों पर कितनी कठोर कार्रवाई करते हैं।
    1
    उत्तर प्रदेश के आगरा में 2 पक्षो में हुए विवाद के दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने के बाद भी वह अपने पति को बचाने के लिए जद्दोजहद करती रही, बच्चे छत से वीडियो बना रहे हैं. पुलिस को कॉल भी कर रहे हैं, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची दोनों पति-पत्नी अधमरे हो चुके थे, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब देखने वाली बात है कि आगरा पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार जी इन दबंगों पर कितनी कठोर कार्रवाई करते हैं।
    user_SNN न्यूज़
    SNN न्यूज़
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उझानी क्षेत्र के घुटाइन स्थित मोती झील तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
    1
    उझानी क्षेत्र के घुटाइन स्थित मोती झील तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बदायूं। जितेन्द्र कुमार यादव पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश थाना मुसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नहेड़ा में बुद्धनामा भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के प्रस्तावित पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सागर द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा 117 दातागंज के माननीय विधायक Rajeev Kumar Singh (Babbu Bhaiya) भी कथा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा भाव से बुद्ध कथा का श्रवण किया। विधायक के आगमन पर आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कथा के दौरान धर्म, सदाचार और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे
    2
    बदायूं। जितेन्द्र कुमार यादव
पी० एन० पी० न्यूज स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश
थाना मुसाझाग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नहेड़ा में बुद्धनामा भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम के प्रस्तावित पूर्व प्रधान ओम प्रकाश सागर द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा 117 दातागंज के माननीय विधायक Rajeev Kumar Singh (Babbu Bhaiya) भी कथा स्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धा भाव से बुद्ध कथा का श्रवण किया। विधायक के आगमन पर आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
कथा के दौरान धर्म, सदाचार और मानव कल्याण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे
    user_यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    यू पी प्रभात लाइव न्यूज जिला ब्यूरो चीफ बदायूँ
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत ग्राम बरसेर में श्मशान घाट को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद 5 मार्च 2026 को सिरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। गांव के समाजसेवी चंद्रशेखर लोधी ने इस संबंध में सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चंद्रशेखर लोधी ने पुलिस से अवैध निर्माण को स्थायी रूप से रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सिरौली विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनपद बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत ग्राम बरसेर में श्मशान घाट को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद 5 मार्च 2026 को सिरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
गांव के समाजसेवी चंद्रशेखर लोधी ने इस संबंध में सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
चंद्रशेखर लोधी ने पुलिस से अवैध निर्माण को स्थायी रूप से रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना प्रभारी सिरौली विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Vijay Jatav Ji
    1
    Post by Vijay Jatav Ji
    user_Vijay Jatav Ji
    Vijay Jatav Ji
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उझानी / असरासी : कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन, चरित्र और पवित्र आचरण संकट की घड़ी में राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाएगा। शिविर में स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटनाओं में बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, एकता और अनुशासन, नेतृत्व गुणों आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर शिक्षक हरीश यादव, अशोक कुमार शाक्य, मनोज कुमार बघेल, कृष्ण पाल शाक्य, जमीर अहमद, वसुंधरा देवी शर्मा, रूबी शर्मा, तराना शुजात, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, परमवीर सिंह दीवला आदि मौजूद रहे।
    1
    उझानी / असरासी : कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। 
शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन, चरित्र और पवित्र आचरण संकट की घड़ी में राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाएगा।
शिविर में स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटनाओं में बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, एकता और अनुशासन, नेतृत्व गुणों आदि की ट्रेनिंग दी गई।
इस मौके पर शिक्षक हरीश यादव, अशोक कुमार शाक्य, मनोज कुमार बघेल, कृष्ण पाल शाक्य, जमीर अहमद, वसुंधरा देवी शर्मा, रूबी शर्मा, तराना शुजात, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, परमवीर सिंह दीवला आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.