Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोती झील (घुटाइन) तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई न होने पर भाकियू भानु ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी उझानी क्षेत्र के घुटाइन स्थित मोती झील तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
Naveen Goswami
मोती झील (घुटाइन) तालाब पर अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई न होने पर भाकियू भानु ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी उझानी क्षेत्र के घुटाइन स्थित मोती झील तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उझानी / असरासी : कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया। पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त डा.जुगल किशोर ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में मानवता की सेवा और राष्ट्रहित के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। युवाओं का श्रेष्ठ चिंतन, चरित्र और पवित्र आचरण संकट की घड़ी में राष्ट्र को समृद्धिशाली बनाएगा। शिविर में स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी, दुर्घटनाओं में बचाव और सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, एकता और अनुशासन, नेतृत्व गुणों आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर शिक्षक हरीश यादव, अशोक कुमार शाक्य, मनोज कुमार बघेल, कृष्ण पाल शाक्य, जमीर अहमद, वसुंधरा देवी शर्मा, रूबी शर्मा, तराना शुजात, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश कुमार, परमवीर सिंह दीवला आदि मौजूद रहे।1
- उत्तर प्रदेश के आगरा में 2 पक्षो में हुए विवाद के दौरान एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने के बाद भी वह अपने पति को बचाने के लिए जद्दोजहद करती रही, बच्चे छत से वीडियो बना रहे हैं. पुलिस को कॉल भी कर रहे हैं, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची दोनों पति-पत्नी अधमरे हो चुके थे, जिनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अब देखने वाली बात है कि आगरा पुलिस कमिश्नर श्री दीपक कुमार जी इन दबंगों पर कितनी कठोर कार्रवाई करते हैं।1
- उझानी क्षेत्र के घुटाइन स्थित मोती झील तालाब पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी डलवाकर कब्जा करने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।1
- जनपद बरेली के थाना सिरौली अंतर्गत ग्राम बरसेर में श्मशान घाट को जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर अवैध निर्माण शुरू किया गया था। ग्रामीणों के विरोध के बाद 5 मार्च 2026 को सिरौली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। गांव के समाजसेवी चंद्रशेखर लोधी ने इस संबंध में सिरौली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि जब उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर निर्माण रोकने का प्रयास किया, तो अवैध निर्माण कर रहे लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। चंद्रशेखर लोधी ने पुलिस से अवैध निर्माण को स्थायी रूप से रुकवाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी सिरौली विनोद सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Vijay Jatav Ji1
- ग्राम अटेना जूनियर स्कूल के पास में गेट की गंदगी जिला बदायूं तहसील दातागंज पोस्ट कटरा साहतगंज2
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समय रहते 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार किरन सिंह पुत्र तिलक बहादुर सिंह का ई-रिक्शा से एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भमोरा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया। रेफर होने के तुरंत बाद 108 एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी संजीव ने रास्ते में मरीज की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यक चिकित्सा सहायता दी। वहीं पायलट जगवीर ने एम्बुलेंस को तेजी और सुरक्षित तरीके से जिला अस्पताल तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक के सिर में खुली चोट आई थी, जिसके कारण मामला क्रिटिकल था। एम्बुलेंस सेवा के ईआरसीपी डॉ.सौरभ की निगरानी में मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की तत्परता और टीम के कार्य की सराहना की, जिससे घायल को समय पर उपचार मिल सका।2
- उझानी / लक्ष्मी की चमक भी दुनियां से निराली है जिसकी आंखों पर पड जाये फिर उसे कुछ दिखाई नहीं देता है जी हां हम बात कर रहे हैं यातायात पुलिस विभाग की जिसकी मिली भगत से नो एंट्री क्षेत्र और भीड भरे बाजारों में बडे वाहनों की एंट्री धड़ल्ले से होती है साथ ही पूरे दिन अनलोडिंग भी चलती है। स्थानीय पुलिस भी बडे वाहनों को नो एंट्री क्षेत्र में जाने से नहीं रोकती है। शहर में बडे वाहनों से कई हादसे हो चुके हैं जिसके चलते प्रशासन ने शहर के अंदर प्रात 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक बडे वाहनों के आवागमन पर रोक लगा रखी है इसके बाबजूद बडे वाहन धड़ल्ले से शहर के अंदर प्रवेश करते हैं साथ ही भीड भरे बाजारों में पूरे दिन खडे रह कर अनलोडिंग कराते हैं। नो एंट्री क्षेत्र में बडे वाहनों की एंट्री से जहां एक ओर अंजाने हादसे का भय बना रहता है वहीं दूसरी ओर भीड भरे बाजार में दुकानदारों के साथ राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पडता है। लोगों ने यातायात विभाग एवं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शहर में नो एंट्री क्षेत्र मे बडे वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।1