Shuru
Apke Nagar Ki App…
देहरादून_पिथौरागढ़_देहरादून हवाई सेवा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ कार्यक्रम। डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून_पिथौरागढ़_देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए इसे राज्य के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी हवाई सेवा बताते कहा कि अब पिथौरागढ़ का लंबा सफर मात्र एक घंटे में पूरा हो सकेगा।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
देहरादून_पिथौरागढ़_देहरादून हवाई सेवा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, जोली ग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ कार्यक्रम। डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून_पिथौरागढ़_देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए इसे राज्य के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी हवाई सेवा बताते कहा कि अब पिथौरागढ़ का लंबा सफर मात्र एक घंटे में पूरा हो सकेगा।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही निरंतर बनी हुई है।आज तड़के बालाजी एन्क्लेव में गजराज घुस आए। कुत्तों के भोंकने से लोगों की आंख खुली तो बाहर गजराज मार्निंग वॉक पर नजर आए हालांकि हाथी ने किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाया और दूसरी ओर निकल गया। दरअसल जगजीतपुर क्षेत्र जंगली हाथियों का पुराना प्राकृत गलियारा है और हाथी पीढ़ी-दर-पीढ़ी अपने पुराने रास्तों का उपयोग करते हैं लेकिन हाथियों के इन रास्तों पर अब कालोनियां बस गई हैं, जिसके कारण यहां मानव-वन्यजीव टकराव की आशंका बनी रहती है। (-कुमार दुष्यंत)1
- टिहरी मे श्री देव सुमन जी की मूर्ति के अनावरण के साथ ही श्री देव सुमन पार्क का हुआ विधिवत उद्घाटन1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- अब छात्रों से परिवहन शुल्क दूरी (किलोमीटर) के आधार पर लिया जाएगा। अलग-अलग दूरी के लिए मासिक किराया तय कर दिया गया है, जिससे अभिभावकों को स्पष्ट और निर्धारित शुल्क देना होगा।1
- *प्रेस नोट-2026* *कोतवाली रानीपुर हरिद्वार* *दिनांक 26.03.2026* *“SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली रानीपुर पुलिस का अपराध के प्रति त्वरित एक्शन”* *“पाश कॉलोनी शिवालिक नगर में हुई चैन लूट की घटना का 21 घंटे में सफल अनावरण”* *“अंतरराज्यीय गैंग के 01 शातिर अपराधी को रानीपुर पुलिस ने अवैध चाकू सहित दबोचा, एक फरार”* *“गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से लूटी गई चेन का हिस्सा बरामद”* *“दोनों अपराध ही नशे के आदी हैं जिसकी पूर्ति हेतु चेन स्नैचिंग की घटनाओं को देते हैं अंजाम”* *“आरोपियो ने पहले दुकानदार की रैकी फिर दुकानदार से गुड नाइट(मच्छर मारने की मशीन) माँगने के बहाने चैन पर किया हाथ साफ़”* *“दूसरे अपराधी की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार दे रही हैं दबिश”* दिनांक 23.03.2026 को वादी सत्यशील वत्स निवासी शिवालिक नगर द्वारा तहरीर दी गई कि रात्रि लगभग 08 बजे उनकी मेडिकल स्टोर (शील फार्मेसी) पर दो युवक मोटरसाइकिल से आए, एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा ग्राहक बनकर दुकान में आया और सामान लेते समय अचानक झपट्टा मारकर वादी के गले से सोने की चेन छीनकर ले गये, जिनका वादी द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और मोटरसाइकिल से फरार हो गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, जिसके अनुपालन में तत्काल प्रभारी निरीक्षक रानीपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सी0आई0यू0 हरिद्वार की सहायता से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया एंव संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रोएक्टिव पुलिसिंग करते हुए आरोपियों की तलाश की । कल दिनांक 25.03.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीएचईएल तिराहा बहादराबाद के पास से एक आरोपी *अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग निवासी गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से एक अदद नाजायज चाकू व एक लूटी गयी चैन का टुकडा बरामद किया गया । गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी एवं गैंगस्टर है, जो अपने साथी आशीष उर्फ पगला निवासी बुराड़ी, दिल्ली के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र में लूट, चैन स्नैचिंग जैसी कई घटनाओं में संलिप्त रहे हैं, तथा आरोपी अनमोल गर्ग पूर्व में थाना मण्डावर जनपद बिजनौर से हत्या के मामले में जेल जा चुका है, और वर्तमान में जमानत पर बाहर था, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि दोनो आरोपी आरोपी नशे के आदी हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अपराध करते हैं । गिरफ्तार आरोपी एवं उसका फरार साथी आशीष उर्फ पगला घटना वाले दिनांक 23.03.2026 को मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आये एवं शिवालिक नगर क्षेत्र में रैकी की और अंधेरा होने पर मेडिकल स्टोर स्वामी को निशाना बनाकर घटना को अन्जाम दिया गया, और लूटी गयी चैन के एक टुकडे को आरोपी बेचने के लिये जा रहा था, गिरफ्तार आरोपी का साथी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनमोल गर्ग उपरोक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि कर आरोपी के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।” *गिरफ्तार आरोपी-* 1- अनमोल गर्ग पुत्र रजनीश गर्ग नि0 गांधी नगर, थाना नई मंडी, जनपद मु0नगर उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष *बरामदगी-* 1. लूटी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा (कीमत लगभग ₹1.10 लाख) 2. एक अवैध फोल्डिंग चाकू 3. 200 नगद (तलाशी में मिले) *पुलिस टीम-* 1. आशुतोष राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर 2. उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट कोतवाली रानीपुर 3. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल, कोतवाली रानीपुर 4. कानि0 1329 दीप गौड, कोतवाली रानीपुर 5. कानि0 1041 अर्जुन रावत, कोतवाली रानीपुर 6. कानि0 1021 मन्जीत राणा, कोतवाली रानीपुर *सीआईयू टीम-* 1-नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रभारी सी0आई0यू0 2- का0 वसीम1
- *थाना कनखल* *गौकशी के खिलाफ पुलिस को आमजन का भी मिल रहा सहयोग* *सुभाष नगर निवासी व्यक्ति ने अन्य के सहयोग से दो आरोपित को पकड़ा* *दो बछड़े किए रेस्क्यू, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज* आज दिनांक 25.03.2026 को सुभाष नगर ज्वालापुर संदिग्ध को पिकप वाहन से 02 छोटे बछडो को गुरुकुल काँगडी निकट रविदास बस्ती के पास से गौकशी के लिये ले जाते समय पकडकर थाना कनखल लाया गया। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायायल में पेश किया जाएगा। *विवरण आरोपित-* 1- मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला टोली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार 2- आमीर कुरैशी पुत्र इद्रीश निवासी जौरासी थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-दो छोटे बछडे 2-एक पिकप वाहन1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1