Shuru
Apke Nagar Ki App…
*थाना कनखल* *गौकशी के खिलाफ पुलिस को आमजन का भी मिल रहा सहयोग* *सुभाष नगर निवासी व्यक्ति ने अन्य के सहयोग से दो आरोपित को पकड़ा* *दो बछड़े किए रेस्क्यू, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज* आज दिनांक 25.03.2026 को सुभाष नगर ज्वालापुर संदिग्ध को पिकप वाहन से 02 छोटे बछडो को गुरुकुल काँगडी निकट रविदास बस्ती के पास से गौकशी के लिये ले जाते समय पकडकर थाना कनखल लाया गया। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायायल में पेश किया जाएगा। *विवरण आरोपित-* 1- मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला टोली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार 2- आमीर कुरैशी पुत्र इद्रीश निवासी जौरासी थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-दो छोटे बछडे 2-एक पिकप वाहन
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
*थाना कनखल* *गौकशी के खिलाफ पुलिस को आमजन का भी मिल रहा सहयोग* *सुभाष नगर निवासी व्यक्ति ने अन्य के सहयोग से दो आरोपित को पकड़ा* *दो बछड़े किए रेस्क्यू, आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज* आज दिनांक 25.03.2026 को सुभाष नगर ज्वालापुर संदिग्ध को पिकप वाहन से 02 छोटे बछडो को गुरुकुल काँगडी निकट रविदास बस्ती के पास से गौकशी के लिये ले जाते समय पकडकर थाना कनखल लाया गया। आरोपित को पुलिस हिरासत में लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायायल में पेश किया जाएगा। *विवरण आरोपित-* 1- मुनीर पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला टोली थाना मंगलौर जिला हरिद्वार 2- आमीर कुरैशी पुत्र इद्रीश निवासी जौरासी थाना सिविल लाईन रुडकी जनपद हरिद्वार *बरामदगी-* 1-दो छोटे बछडे 2-एक पिकप वाहन
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- *कोतवाली नगर हरिद्वार* *लावारिस लाश को न्याय दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कसरत लाई रंग* *हत्या का 08 घंटे में अनावरण, मृतक का साथी आया गिरफ्त में* *शराब के नशे में अश्लील हरकत करने पर पार्टनर ने ही पत्थर मारकर की थी हत्या* *मृतक की अब तक भी नहीं हो पाई शिनाख्त, किये जा रहे हैं प्रयास* *मृतक को न्याय दिलाने के लिए पुलिस खुद बनी थी वादी मुकदमा* दिनांक 25/03/2025 की स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि मायादेवी मंदिर पार्किंग में 02 लोगों में लडाई हो रही है और एक लड़का दूसरे आदमी के सिर पर पत्थर मार रहा है। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पाया कि एक शख्स लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। टीम घायल व्यक्ति को लेकर तुरंत प्राथमिक उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंची जहाँ चिकित्सक द्वारा मृत्यु की पुष्टि की गई। मृतक के बारे में कोई जानकारी न होने के कारण पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही करते हुए खुद वादी बन अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलित किये गए। गठित पुलिस टीम ने विभिन्न स्तर से सबूत एवं जानकारी जुटाकर ललतारा पुल के पास से एक संदिग्ध को पकड़ लिया और घटना के संबंध में जानकारी की गई तो संदिग्ध ने बताया कि वह करीब 15 दिनों से मृतक के साथ कूड़ा बीनने का काम कर रहा था। आज साथ शराब पीने के बाद जब दोनों पेड़ के नीचे सो रहे थे तो मृतक ने उस से गलत काम करने की कोशिश की। 3-4 बार मना करने के बाद भी मृतक के न मानने पर आरोपी ने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर 02 से 03 वार किए और मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया है। आरोपी युवक को नियमों के मुताबिक अदालत के सामने पेश किया जाएगा। *बरामद-* आला कत्ल पत्थर *पकड़ा गया हत्यारोपी-* संजीव पुत्र नरेश निवासी सिरसी रहमतपुर थाना मैनाढेर जिला संभल उत्तर प्रदेश उम्र करीब 20 वर्ष *पुलिस टीम* 1- प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह 2- व0उ0नि0 नन्दकिशोर ग्वाडी 3- उ0नि0 चरण सिंह चौहान 4- उ0नि0 संजीत कण्डारी 5- कानि0 निर्मल रांगड़1
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सेवा, कर्तव्य की भावना के साथ आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहा है। राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और सशक्त बनाने में हम सबको अपना योगदान देना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में रामनवमी का सरकारी अवकाश आज ही है हालांकि उप्र में आज और कल दोनों दिन सरकारी अवकाश है।1
- स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से गंगा स्वच्छता पर ‘खाली कुर्सियों’ की बैठक! करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मुद्दा, लेकिन अधिकारियों की बेरुखी ने खोल दी प्रशासन की पोल हरिद्वार। धर्म और आस्था की राजधानी कही जाने वाली हरिद्वार में जब गंगा की स्वच्छता पर चर्चा के लिए बैठक हो और सभागार में अधिकारियों से ज्यादा खाली कुर्सियां दिखाई दें, तो यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा। जिला कलेक्ट सभागार में आयोजित जिला गंगा संरक्षण समिति (DGC) की 71वीं बैठक कुछ ऐसी ही तस्वीर छोड़ गई, जहां 37 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन गिने-चुने अधिकारी ही उपस्थित हुए। गौरतलब है कि अगले वर्ष कुंभ मेला की तैयारियों का दावा किया जा रहा है और करोड़ों श्रद्धालु गंगा नदी में स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे, लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली सबसे महत्वपूर्ण बैठक ही सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गई। अध्यक्ष अनुपस्थित, सचिव ने संभाली बैठक की कमान बैठक में जिला गंगा संरक्षण समिति के अध्यक्ष अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके। उनकी अनुपस्थिति में समिति के सचिव स्वप्निल अनिरुद्ध ने बैठक की अध्यक्षता की। लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर निगम, सिंचाई विभाग, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और कई अन्य महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जबकि एजेंडा के अधिकांश मुद्दे उन्हीं विभागों से जुड़े थे। गंगा की स्वच्छता से ज्यादा ‘कमीशन वाले प्रोजेक्ट’ जरूरी? बैठक के हालात देखकर ऐसा प्रतीत हुआ कि जहां बड़े निर्माण कार्यों, ठेकों और बजट की चर्चा होती है वहां अधिकारी पूरे उत्साह से पहुंचते हैं, लेकिन जहां गंगा की स्वच्छता और आस्था का सवाल हो, वहां कुर्सियां खाली रह जाती हैं। कई विभागों की अनुपस्थिति के कारण बैठक के अधिकांश एजेंडा बिंदु बिना चर्चा के ही खत्म कर दिए गए। सीवेज प्लांट और गौशालाओं का गोबर: रिपोर्ट अधूरी बैठक के पहले एजेंडा में जनपद हरिद्वार में संचालित सीवेज शोधन संयंत्रों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जो सामान्य बताई गई। लेकिन जब गंगा किनारे बनी गौशालाओं से गोबर उठाने और उसके निस्तारण का सवाल उठा, तो नगर निगम के पास कोई स्पष्ट रिपोर्ट ही नहीं थी। बताया गया कि कई गौशालाओं का गोबर अब भी गंगा में जा रहा है, जिससे पवित्र धारा दूषित हो रही है। जाली लगाने का प्रस्ताव भी अधर में दूसरे एजेंडा में गंगा में पूजा सामग्री और कूड़ा गिरने से रोकने के लिए नहरों और नालों पर जाली लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन सिंचाई विभाग और HRDA के अधिकारी उपस्थित नहीं होने के कारण यह प्रस्ताव भी चर्चा के बिना ही रह गया। आस्था पथ का सपना भी अटक गया तीसरे एजेंडा में दूधिया बंद तटबंध से गीता कुटीर तक “आस्था पथ” विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण और सिंचाई विभाग की अनुपस्थिति के कारण इस महत्वपूर्ण योजना पर भी कोई चर्चा नहीं हो सकी। चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी नहीं हुई चर्चा नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत विकसित चंडीघाट रिवर फ्रंट पर भी चर्चा प्रस्तावित थी, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारी न पहुंचने के कारण यह मुद्दा भी अधूरा रह गया। भीमगोड़ा कुंड और अतिक्रमण पर भी टालमटोल भीमगोड़ा कुंड के जीर्णोद्धार और आसपास के अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर भी बैठक में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका। नगर निगम के छोटे अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि अभी डीपीआर तैयार ही नहीं हुई है। स्वच्छता पखवाड़ा या सिर्फ फोटो अभियान? बैठक के अंतिम बिंदु में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर कुछ फोटो प्रस्तुत किए गए। इस पर स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि “पंतदीप पार्किंग के पास बड़े घाट गंदगी से भरे पड़े हैं, वहां सफाई क्यों नहीं की गई?” उनके सवाल पर अधिकारियों ने केवल आश्वासन दिया कि जल्द ही घाट की सफाई कराई जाएगी। गंगा में घोड़े-गधे उतारकर हो रहा अवैध खनन बैठक में स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने गंभीर मुद्दा उठाते हुए बताया कि भूपतवाला क्षेत्र में 100 से 150 घोड़े-गधे गंगा में उतरकर अवैध खनन कर रहे हैं। इन पशुओं की लीद और पेशाब सीधे गंगा के जल को दूषित कर रही है और यह एनजीटी के आदेशों का भी उल्लंघन है। इस पर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने पुलिस और वन विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। अवैध अस्थि विसर्जन और हादसों का खतरा बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि पांच नंबर ठोकर के पास अवैध रूप से अस्थि विसर्जन किया जा रहा है, जबकि वहां कोई अधिकृत घाट नहीं है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। हर की पौड़ी पर अवैध फूल-फरोशी का मुद्दा भी उठा स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ ने हर की पौड़ी पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध फूल-फरोशी ठेकों का मुद्दा भी उठाया। लेकिन अधिकारियों ने केवल दिखवाते है और “जांच करेंगे” कहकर मामला टाल दिया। 500 करोड़ के कुंभ की तैयारी, लेकिन गंगा की चिंता नहीं? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ आयोजन के लिए सरकार द्वारा 500 करोड़ रुपये आवंटित किए जा चुके हैं। लेकिन गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठक ही औपचारिकता बनकर रह जाए, तो यह प्रशासन की गंभीरता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। खाली कुर्सियों ने खोल दी व्यवस्था की सच्चाई इस बैठक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गंगा की स्वच्छता पर होने वाली बैठकें कागजों और औपचारिकताओं तक सीमित होती जा रही हैं। यदि अधिकारी ही इन बैठकों को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस महाकुंभ में गंगा की पवित्रता कैसे सुरक्षित रहेगी — यह सबसे बड़ा प्रश्न है। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल,आर ओ यूके पीसीबी डॉ राजेंद्र सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप मुख्य नगर अधिकारी दीपक गोस्वामी, सहायक अभियंता जल संस्थान अब्दुल रशीद, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानद जोशी, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे सत्यदेव आर्य, समिति के सदस्य रामेश्वर गौड़ ,मनोज निषाद,संजय सकलानी एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें। ✍️ — स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार3
- डोईवाला के जोली ग्रांट में स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून_पिथौरागढ़_देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ करते हुए इसे राज्य के लिए बहुत ही महत्वाकांक्षी हवाई सेवा बताते कहा कि अब पिथौरागढ़ का लंबा सफर मात्र एक घंटे में पूरा हो सकेगा।1
- माल निस्तारण की कार्यवाही सम्पन्न, गठित कमेटी ने माल किया नीलाम माननीय न्यायालय रुड़की के आदेश पर कोतवाली मंगलौर पर वर्ष 2011 में पंजीकृत धारा 420,467, 468 आईपीसी से संबंधित माल मुकदमती (सरिया) को न्यायालय द्वारा गठित कमेटी के सदस्य सीओ मंगलौर, तहसीलदार रुड़की, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर आदि द्वारा नियम अनुसार नीलामी करते हुए नीलामी में छोड़ा गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- Radhey Radhey ji1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Dpk Chauhan1