Shuru
Apke Nagar Ki App…
Awadhesh Kumar Prajapati
More news from झारखंड and nearby areas
- भारत में एक नया इतिहास रचा गया है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन अब पटरियों पर आ चुकी है, जिसे एक बेहद ऐतिहासिक और गौरवशाली उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।1
- Post by Awadhesh Kumar Prajapati1
- बिहार की राजनीति में भूचाल लाने वाली सम्राट चौधरी के साथ अपनी 'शरणम् गच्छामि' वाली वायरल तस्वीर पर औरंगाबाद के राजद सांसद अभय कुशवाहा ने प्रेस वार्ता कर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास को लेकर ऐसी औपचारिक मुलाकातें होती रहती हैं और यह वायरल तस्वीर भी उसी दौरान की है। सांसद ने कहा कि जब उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास और योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री महोदय से समय मांगा था, तो उन्हें तुरंत मुलाकात का समय मिल गया था और उन्होंने मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनका दायित्व है और इसके लिए यदि उन्हें मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री से भी मिलना पड़े, तो वह हजारों बार मिलेंगे। इसी दौरान सांसद अभय कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से भी कई बार मुलाकात का समय लेने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने कभी समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि आखिर नीतीश बाबू उनसे क्यों नहीं मिलना चाहते। इसके साथ ही उन्होंने इशारों ही इशारों में औरंगाबाद के पूर्व सांसद पर भी जमकर तंज कसा। प्रेस वार्ता में जब उनसे पूछा गया कि वह तो 'मौसम वैज्ञानिक' निकले, जो पहले राजद, फिर जदयू, फिर राजद और अब क्या भाजपा में जाने की तैयारी है? इस पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि वह राजद में हैं और राजद में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजद पार्टी कभी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करती है। उन्होंने लालू प्रसाद यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर लालू जी चाहते तो भाजपा के साथ समझौता कर उनका लड़का आज भी डिप्टी सीएम रहता, लेकिन उन्होंने लड़ना पसंद किया पर झुकना नहीं।1
- बिहार के बांका में अज्ञात चोरों ने बिजली का तार काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। तार चोरी होने के बाद इस मामले को लेकर कनीय अभियंता को एक आवेदन दिया गया है।1
- बिहार के बांका नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 स्थित गांधीनगर गर्नीया में एक परिवार का अपना आशियाना बनाने का सपना अधूरा रह गया है। पीड़ित सुरेश लैया के मकान के ठीक ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। इस जानलेवा खतरे को देखते हुए मजदूरों ने छत की ढलाई करने से साफ इनकार कर दिया है, जिसके चलते पिछले कई महीनों से मकान का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। पीड़ित सुरेश लैया का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सहयोग शिविर में भी आवेदन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। इस बरसात के मौसम में उनका पूरा परिवार टीन और पन्नी के सहारे रहने को मजबूर है। अब पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस हाईटेंशन लाइन को जल्द से जल्द किसी सुरक्षित स्थान पर हटाया जाए ताकि वे अपना अधूरा आशियाना पूरा कर सकें। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस पीड़ित परिवार की समस्या का जल्द समाधान करेगा?1
- झारखंड के गिरिडीह शहर में देश के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता और वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया गया। सेक्युलर फ्रंट के नेतृत्व में यह प्रदर्शन गुरुवार को 5 बजे आयोजित हुआ। जेपी चौक से लेकर अंबेडकर चौक तक निकाले गए इस प्रोटेस्ट मार्च में लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मार्च में शामिल लोगों ने "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" और "लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बंद करो" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।1
- बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौंसी के ऐतिहासिक श्री मधुसूदन मंदिर से आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान मधुसूदन की भव्य रथ यात्रा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरा बौंसी नगर भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। यात्रा के दौरान चांदी के भव्य छत्र के नीचे भगवान मधुसूदन रथ पर विराजमान हुए। पूरा क्षेत्र "जय मधुसूदन", "राधे-राधे" और "जय मंदार" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों, मंजीरों और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रथ खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में दर्शन के लिए बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा झारखंड और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भगवान मधुसूदन सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां बनाए रखें।1
- गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से ही पूरे इलाके में मातम का माहौल पसरा हुआ है।1