Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सामाजिक संगठन के सहयोग से पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पीने का पानी, रहने और प्राथमिक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
Sachita nand pandey
पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सामाजिक संगठन के सहयोग से पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पीने का पानी, रहने और प्राथमिक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
More news from बिहार and nearby areas
- पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया सिसवन प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा महेंद्र नाथ धाम पर सामाजिक संगठन के सहयोग से पूरे श्रावण माह के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह ने जानकारी दी कि शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पीने का पानी, रहने और प्राथमिक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है।2
- विमल कुमार की हत्या के विरोध में मसाल जुलूस निकल गया और हत्यारे की फांसी की मांग की गई1
- आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों लगा का लगा अंबा,गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर आंदर नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से जगह जगह कचरों का अंबार लग गया है। गंदगी और दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।नगर पंचायत में सफाईकर्मियों का हड़ताल पांचवा दिन भी जारी है इसका असर अब नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई रहा है गली-मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर कचरे का ढेर लग गया है।बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है,वहीं संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है।नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।नगर पंचायत के कई वार्डो में कूड़े के ढेर लग गए हैं और डोर-टू-डोर कचरा उठाव बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थिति यह है कि घरों से निकलने वाला कचरा जमा होता जा रहा है, जबकि बाजार और सड़कों पर भी गंदगी फैलती जा रही है।आम दिनों में जहां नियमित सफाई होती थी।वहां अब बदबू और गंदगी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है खासकर बाजार क्षेत्र में दुकानदारों और राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।नगर पंचायत के सड़कों और बाजारों में विद्यालय के पास भी कचरे का अंबार लगा हुआ है इस समय मानसून का मौसम है और सावन का पावन माह के साथ साथ स्वतंत्रता दिवस आ रहा है ऐसे समय में सफाई व्यवस्था बाधित होने से संक्रमण और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। संक्रमण और बीमारी फैलने लगेगी।अगर हड़ताल लंबी चली तो मोहल्लों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे का अंबार लग सकता है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।1
- #BreakingNews : "कृष्ण-सुदामा की दोस्ती कितनी पुरानी?" — अखिलेश यादव ने बताया युगों पुराना संबंध! #BreakingNews : "कृष्ण-सुदामा की दोस्ती कितनी पुरानी?" — अखिलेश यादव ने बताया युगों पुराना संबंध!1
- बलिया: जिले के नगरा क्षेत्र के हैदरपुर तियरा निवासी 82 वर्षीय हरिशंकर तिवारी ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह पिछले 32 वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। हरिशंकर तिवारी ने कहा कि उनकी उम्र 82 वर्ष हो चुकी है और किसी भी समय उनका जीवन समाप्त हो सकता है। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि "जीते जी हमें न्याय मिल जाए, ताकि मैं चैन से मर सकूं। मेरे बाद परिवार में कोई मुकदमा लड़ने वाला नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि 29 दिसंबर 1996 को उनकी जमीन की गलत चकबंदी किए जाने के मामले में तत्कालीन चकबंदी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बजाय उन्हें ही मुकदमों में उलझा दिया गया। तिवारी के अनुसार, आराजी संख्या 735, कुल 22 डिसमिल भूमि है, जिसमें 12 डिसमिल आबादी और 11 डिसमिल उनकी चक की भूमि है। उनका आरोप है कि उनकी 11 डिसमिल जमीन पर कूटरचित तरीके से अमलदरामद कर दिया गया। उनका कहना है कि कमिश्नरी, जिला न्यायालय और जिलाधिकारी तक से उनके पक्ष में आदेश होने के बावजूद आज तक उन्हें अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान बनाना चाहते हैं। वहां पहले कच्चा मकान था, जो अब गिर चुका है और टीन शेड आज भी मौजूद है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग उन्हें निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे हैं और आए दिन जान से मारने की धमकी भी देते हैं। हरिशंकर तिवारी का कहना है कि जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जांच कर कब्जा दिलाने और बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, लेकिन आज तक आदेशों का पालन नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फर्जी मुकदमों से मुक्ति दिलाने, अपनी 11 डिसमिल पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाने और न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- आठ साल से सड़क बदहाल, अब ग्रामीणों का ऐलान— "सड़क नहीं तो वोट नहीं" 🛣️❌🗳️ जिगनी खास उत्तर डेरा में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी 📍 गड़वार (बलिया): विकासखंड गड़वार की ग्राम पंचायत जिगनी खास के उत्तर डेरा में पिछले आठ वर्षों से सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया है। लगभग 700 की आबादी वाला यह गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बारिश होते ही सड़क कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाती है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल ही नहीं, बल्कि कई बार पूरी तरह ठप हो जाता है। 😡 जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार अनदेखी से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन करते हुए साफ शब्दों में ऐलान कर दिया— "सड़क नहीं तो वोट नहीं।" ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पूरा गांव मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेगा। 🌧️ ग्रामीणों के अनुसार हल्की बारिश भी सड़क को दलदल में बदल देती है। स्कूली बच्चों को रोजाना जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ता है और कई बच्चे कीचड़ में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं, बीमार और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती बन जाता है, क्योंकि एम्बुलेंस तक गांव में प्रवेश नहीं कर पाती। 🗣️ ग्रामीणों ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में उन्होंने ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। विकास के नाम पर गांव को आज तक कुछ भी नहीं मिला। 💬 प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा, "क्या हम सिर्फ वोट देने के लिए बने हैं? जब गांव में विकास ही नहीं होना है, तो ऐसे जनप्रतिनिधियों को चुनने का क्या फायदा? अब सड़क बनेगी तभी वोट पड़ेगा।" 👥 प्रदर्शन में विदेशी यादव, भृगुनाथ यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, रमाकांत यादव, हारीमंगल यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, जयप्रकाश यादव, जगत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 👉 क्या आपके गांव की सड़क भी वर्षों से बदहाल है? अपनी समस्या हमें कमेंट, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें। आपकी आवाज़ को प्रमुखता से उठाया जाएगा। खबर को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि जिम्मेदार अधिकारियों तक ग्रामीणों की आवाज़ पहुंच सके।3
- गुठनी पुलिस ने देशी कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार गुठनी पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार,कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपीत की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला बनकटा निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई हैं।पुलिस ने उसके पास एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा एक चोरी की बाइक जब्त की है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष ने गुरुवार की सुबह 11:30 बजे दी हैं।1