Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारी मात्रा में नकली डीएपी और यूरिया खाद पैकिंग करने को लेकर प्रशासन ने गोदाम को किया सील
गांव से शहर न्यूज( krishna kumar keshari)
भारी मात्रा में नकली डीएपी और यूरिया खाद पैकिंग करने को लेकर प्रशासन ने गोदाम को किया सील
More news from Kaimur (Bhabua) and nearby areas
- भारी मात्रा में नकली डीएपी और यूरिया खाद पैकिंग करने को लेकर प्रशासन ने गोदाम को किया सील1
- हिंदी दिवस पर अनुमंडल कार्यालय में समारोह हिंदी बोलने वालों को सम्मान की नजर से देखें, भाषा पर गर्व करें : एसडीएम मोहनिया कैमूर:-हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार की शाम अनुमंडल कार्यालय मोहनिया में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी, डीसीएलआर सहित अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व और दैनिक जीवन में इसके अधिक से अधिक प्रयोग को लेकर चर्चा की गई। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी ने कहा कि समाज में हिंदी भाषा में बातचीत करने वाले लोगों को सम्मान की नजर से देखना चाहिए। हर भाषा का अपना महत्व और अपनी जगह है, लेकिन हिंदी इन सभी भाषाओं के बीच एक अलग और महत्वपूर्ण स्थान रखती है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक हिंदी भाषा को अपनाना चाहिए और हिंदी बोलते समय उतना ही गौरवान्वित महसूस करना चाहिए, जितना हम अन्य भाषाओं का प्रयोग करते समय करते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और संस्कृति से जुड़ी भाषा भी है। आज के दौर में दूसरी भाषाओं का ज्ञान होना जरूरी है, लेकिन इसके साथ अपनी मातृभाषा और हिंदी के प्रति सम्मान बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं हिंदी बोलने को प्राथमिकता दें और अपने बच्चों को भी हिंदी में बातचीत करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प भी लिया।2
- कैमूर/बिहार, हिन्दी हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय एकता का मजबूत सूत्र : जिला पदाधिकारी कैमूर समाहरणालय में गरिमामयी ढंग से मनाया गया हिंदी दिवस, सरकारी कामकाज में सरल एवं मानक हिंदी के प्रयोग पर जिला पदाधिकारी ने दिया जोर कैमूर। समाहरणालय स्थित मां मुण्डेश्वरी सभागार में सोमवार को हिंदी दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, कैमूर की अध्यक्षता में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरीय पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं अन्य लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी महज संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान, विरासत और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण सूत्र है। हिंदी को जन-जन तक पहुंचाने और सरकारी कार्यों में इसके प्रभावी इस्तेमाल की आवश्यकता है। वही जिला पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सरकारी कार्यालयों में कार्यों के निष्पादन के दौरान सरल, सुगम एवं मानक हिंदी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक उनकी सहज समझ वाली भाषा में पहुंचनी चाहिए, ताकि योजनाओं का लाभ लेने में भाषा बाधा न बने। आपको बताते हुए चलें कि उन्होंने कार्यालयी टिप्पणियों, पत्राचार एवं प्रारूप लेखन में अनावश्यक अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग से बचने की सलाह दी। साथ ही अत्यधिक कठिन तत्सम शब्दावली के स्थान पर ऐसी लोकप्रचलित और मानक हिंदी के इस्तेमाल पर जोर दिया, जिसे आम जनता आसानी से समझ सके। वही इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि हिंदी हमारी अस्मिता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग और इसके संवर्धन के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने की आवश्यकता बताई। आपको बता दें कि समारोह में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हिंदी भाषा के महत्व, सरकारी कामकाज में इसके प्रयोग तथा आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने में हिंदी की भूमिका पर भी चर्चा की गई। वही समारोह का मुख्य संदेश यही रहा कि सरकारी कार्यालयों में सरल और सहज हिंदी का प्रयोग बढ़ाकर प्रशासन एवं आम जनता के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।4
- चंदौली में 15 सितंबर दिन मंगलवार को होने जा रहा छात्रों का बड़ा धरना प्रदर्शन , जिलाधिकारी कार्यालय का करेंगे घेराव ।1
- ट्रक के डाले में लोहे की चादर काटकर बनाया था गुप्त चैंबर, 147 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार चन्दौली पुलिस का बड़ा एक्शन: 12 चक्का ट्रक में बने गुप्त चैंबर से 13 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार जा रही खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार चन्दौली। बिहार में शराबबंदी के बीच सीमा पार तस्करी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। जनपद चन्दौली की स्वाट, सर्विलांस और थाना कन्दवा पुलिस की संयुक्त टीम ने बैरियर चेकिंग के दौरान 12 चक्का ट्रक से 1354.8 लीटर अवैध देशी-अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप पकड़ी है। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को दबोच लिया, जबकि शराब तस्करी के लिए ट्रक के डाले में विशेष रूप से लोहे का गुप्त चैंबर तैयार कराया गया था। बैरियर देख ट्रक मोड़कर भाग रहा था चालक मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कन्दवा पुलिस और स्वाट टीम ने थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान कतार में चल रहा 12 चक्का ट्रक (UP60BT9648) पुलिस बैरियर देखकर अचानक यू-टर्न लेकर भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और ट्रक को मय चालक पकड़ लिया। तलाशी लेने पर ट्रक के डाले में लोहे की चादर से बने सीक्रेट चैंबर में छिपाई गई 147 पेटियां बरामद हुईं। बरामदगी एक नज़र में कुल शराब: 147 पेटी (1354.8 लीटर, कीमत लगभग ₹13 लाख) वैरायटी: 85 पेटी ब्लू लाइम (देशी मसाला), 45 पेटी 8 PM, 16 पेटी किंगफिशर बीयर और 1 पेटी ब्लेंडर्स प्राइड जब्त सामान: 12 चक्का ट्रक, ₹1,000 नकद व 1 कीपैड मोबाइल सस्ता खरीद बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने का सिंडिकेट पकड़े गए चालक रिंकू चौहान (निवासी हिनौता, अहरौरा, मिर्जापुर) ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रक मालिक हरिशंकर यादव (निवासी बलिया) और स्थानीय शराब दुकान के सेल्समैन की मिलीभगत से कन्दवा क्षेत्र से शराब लोड करता था। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर इस खेप को वहां भारी मुनाफे पर बेचा जाना था। पुलिस ने ट्रक को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। वहीं, थाना कन्दवा में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर सिंडिकेट के अन्य नेटवर्क की तलाश शुरू कर दी गई है।1
- दिल्ली में BRICS Summit 2026: कौन-कौन आया? भारत को क्या फायदा होगा? | BRICS Explained नई दिल्ली में BRICS Summit 2026 का आयोजन हो रहा है। इस बैठक में भारत के साथ रूस, चीन, ईरान समेत BRICS के सदस्य देशों के नेता शामिल हो रहे हैं। आखिर BRICS क्या है? इसमें कौन-कौन से देश हैं? दिल्ली में क्या चर्चा हो रही है और इस बैठक से भारत को क्या फायदा हो सकता है? इस वीडियो में जानिए BRICS Summit 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में। Awaaz-e-Bharat को Subscribe करें और ऐसी महत्वपूर्ण खबरों के लिए जुड़े रहें। #BRICS #BRICSSummit2026 #BRICS2026 #Delhi #India #NarendraModi #XiJinping #Putin #Iran #MasoudPezeshkian #AwaazEBharat #IndiaNews #BreakingNews #GlobalPolitics1
- बालाघाट के बैगा और गोंड आदिवासी बहुल इलाकों में पिछले कई महीनों से बच्चे लगातार बीमार पड़ रहे हैं। अलग-अलग रिपोर्टों में अब तक 25 से लेकर 30 से ज्यादा बच्चों की मौत की बात सामने आई है। वहीं शुरुआती सरकारी आंकड़ों में मौतों की संख्या इससे कम बताई गई थी। यानी सबसे पहला सवाल ही यही है—आखिर असली मौत का आंकड़ा कितना है?1
- *वाराणसी: GRP, RPF और CIB की संयुक्त कार्रवाई में शातिर स्नैचर गिरफ्तार* *वाराणसी।* ट्रेनों में महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र छीनने वाले शातिर स्नैचर को GRP, RPF और CIB की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त का नाम *रतन डोम* है, जो वाराणसी के चितरपुर इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रेनों में सफर करने वाली महिलाओं को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनके गले से चेन, मंगलसूत्र जैसी कीमती चीजें छीनकर फरार हो जाता था। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से GRP की निगरानी में था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर उसे धर दबोचा। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके पास से छीने गए सामानों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।1