भागलपुर में भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, 11:30 बजे के बाद कक्षाओं पर रोक भागलपुर, 21 अप्रैल 2026 — जिले में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी के आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों सहित) में 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अत्यधिक गर्म हवा (लू) और दोपहर के समय तेज गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश के अनुरूप अपनी शैक्षणिक गतिविधियों का समय पुनर्निर्धारित करें। यह आदेश 22 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव प्रखंड के कुर्मा पंचायत के चन्नो गौहर में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है जो तिरुपति विधानसभा के विधायक मुरारी पासवान भागवत कथा स्थल पहुंचे जो पंचानंद पंचम मंच पर एक भक्ति भजन गए उसे बीच विधायक विधायक मुरारी पासवान भी भक्ति भजन का आनंद लिए साथ में महिलाएं झूमती नजर आई1
- अपने आदरणीय मित्र एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे पूरे भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए लीगल नोटिस तैयार करने एवं भेजने का अधिकार प्रदान किया है। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा और न्याय के हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। एक बार पुनः एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का धन्यवाद।1
- गोगरी थाना पहुंचे बेलदौर विधायक पन्ना लाल पटेल।1
- Post by THE LIVE1
- आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”1
- हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।1
- मुंगेर जिले के तारापुर में 26 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सिंचाई भवन स्थित अतिथि गृह में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1