तारापुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 26 अप्रैल को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल मुंगेर जिले के तारापुर में 26 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सिंचाई भवन स्थित अतिथि गृह में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
तारापुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, 26 अप्रैल को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल मुंगेर जिले के तारापुर में 26 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सिंचाई भवन स्थित अतिथि गृह में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
- आग से बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा समाहरणालय परिसर से अग्नि सुरक्षा रथ को रवाना किया गया। इस रथ को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी और पछुआ हवा के कारण खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में, जहां फूस और झोपड़ी के मकान अधिक हैं, अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतों में घूम-घूमकर लोगों को आग से बचाव और राहत उपायों की जानकारी देगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भोजन सुबह 9 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही बनाएं, चूल्हे की आग को पूरी तरह बुझाएं और रसोई में पानी अवश्य रखें। बिजली की वायरिंग की नियमित जांच, टेंट-पंडाल के पास बिजली तारों से दूरी, तथा जलती सामग्री को इधर-उधर न फेंकने की भी सलाह दी गई। मौके पर अपर समाहर्ता आपदा संजय कुमार सिन्हा, सहायक आपदा पदाधिकारी कमल किशोर, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 या 112 पर तुरंत संपर्क करें, क्योंकि “सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।”1
- NANDLAL PANDIT BIJIKHORBA BELHAR BAKA BIHARA 813202 92651878381
- इसमें की टेंडर मिला है इसमें बहुत है अच्छी तरह से नहीं बना रहा है एक भी सरिया का उपयोग नहीं कर रहा है बरप्रीत में एक बार में टूट जाएगा आपसे निवेदन है कि ज्यादा ज्यादा अच्छे शेयर कीजिए1
- अपने आदरणीय मित्र एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे पूरे भारत में किसी भी व्यक्ति के लिए लीगल नोटिस तैयार करने एवं भेजने का अधिकार प्रदान किया है। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। मैं उनके इस विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा और न्याय के हित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। एक बार पुनः एडवोकेट अरविंद शास्त्री जी का धन्यवाद।1
- जमालपुर में प्रशासन की सुस्ती से 24 घंटे में ही हवा-हवाई हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान1
- गोगरी पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक किशोर घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के बाद रेफर खगड़िया जिले के गोगरी पुल के पास मंगलवार की दोपहर में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुंगेर जिला अंतर्गत हरिनमार थाना क्षेत्र निवासी राजो महतों के पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हरिनमार से ई रिक्शा गोगरी आ रही थी। इसी दौरान गोगरी पुल के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। ई रिक्शा पर पांच लोग सवार थे। मामले में पीड़ित के परिवार के लोगों ने बताया कि मामले में थाने में भी आवेदन दिया जा रहा है।1
- सन्हौला थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की एक गंभीर घटना सामने आई है। मुर्गिया चक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल (BR51 F4464) सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान प्रीतम कुमार (28 वर्ष), पिता सुधाकर हरिजन, निवासी ग्राम नीमा, थाना पंजवारा, जिला बांका के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सन्हौला पहुंचाया और परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही घायल के भाई सूरज कुमार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रीतम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- मुंगेर जिले के तारापुर में 26 अप्रैल को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सिंचाई भवन स्थित अतिथि गृह में उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित होगा और सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिससे लोगों में उत्साह का माहौल है। निरीक्षण के दौरान कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।1