Shuru
Apke Nagar Ki App…
RSS के शताब्दी वर्ष को लेकर निकली कलश यात्रा,नारी शक्ति ने लिया हिस्सा। सिरोही जिले के आबूरोड शहर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर निकाली विशाल कलश यात्रा, नारी शक्ति ने लिया हिस्सा,आबू रोड शहर के आकराभट्टा में आज रविवार दोपहर को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, यह कलश यात्रा आकरा भट्टा स्थित अंबाजी मंदिर से निकली थी, अंबाजी मंदिर से निकली कलश यात्रा नगर के मार्गों पर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थी, आरएसएस के शताब्दी वर्ष महोत्सव के उपलक्ष में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत यह कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, शताब्दी वर्ष को लेकर विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भगत सिंह बस्ती द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में नारी शक्ति ने बड़ी तादाद में भागीदारी दिखाई थी, तलवार के साथ तो वहीं कलश के साथ बड़ी तादाद में कलश यात्रा में महिलाएं शामिल हुई थी।
Ritik Sargara
RSS के शताब्दी वर्ष को लेकर निकली कलश यात्रा,नारी शक्ति ने लिया हिस्सा। सिरोही जिले के आबूरोड शहर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष को लेकर निकाली विशाल कलश यात्रा, नारी शक्ति ने लिया हिस्सा,आबू रोड शहर के आकराभट्टा में आज रविवार दोपहर को कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, यह कलश यात्रा आकरा भट्टा स्थित अंबाजी मंदिर से निकली थी, अंबाजी मंदिर से निकली कलश यात्रा नगर के मार्गों पर भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची थी, आरएसएस के शताब्दी वर्ष महोत्सव के उपलक्ष में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत यह कलश यात्रा का आयोजन किया गया था, शताब्दी वर्ष को लेकर विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भगत सिंह बस्ती द्वारा निकाली गई कलश यात्रा में नारी शक्ति ने बड़ी तादाद में भागीदारी दिखाई थी, तलवार के साथ तो वहीं कलश के साथ बड़ी तादाद में कलश यात्रा में महिलाएं शामिल हुई थी।
More news from Sirohi and nearby areas
- जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने। इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- "संगठित हिन्दू समाज ही समर्थ भारत का आधार।" - आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी हिंदू सम्मेलन चण्डेला आबूरोड में सम्मान। श्री वशिष्ट धाम अम्बाबेरी चण्डेला आबूरोड प्रांगण में सकल हिन्दू समाज द्वारा हिंदू_सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी ने अपने ओजस्वी संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के भविष्य-दर्शन को साझा किया। उन्होंने धर्म जागरण का आह्वान करते हुए कहा कि हिन्दू समाज का संगठित रहना, भारत की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच-परिवर्तन के विषयों—पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, "जब परिवार संस्कारित होगा और समाज संगठित होगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।" महंत श्री संकादिकशरण महाराज ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार व्यास ने भी समाज कल्याण के लिए संगठित होना जरूरी है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन होगा एवं अध्यक्षता महंत स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी ने भी कहा की महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की।सम्मेलन का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर सभी में देशभक्ति का जज्बा जगाया। कार्यक्रम के सयोजक ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।3
- कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।1
- घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।1
- bagpura se nainbara jane vala road buhut kharab ho Gaya he es prashasan koi diyan nhi de rha hai1
- #sirohi : #शिवगंज भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना निम्न वर्ग के लोगों को अपनी छत अपना आशियाना के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन सत्ता जाने से आने के बाद बीते लगभग 9 साल का समय बीतने के बाद भी अभी तक ना तो छत और ना ही आशियाना नसीब हो पाया बल्कि आवंटन करता दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ के तले दबता चला जा रहा..?! @bjpbhajanlal @vasundhararajeofficial @bjp4rajasthan @inc.rajasthan @dm_sirohi1
- बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।1
- आबूरोड की वीर भगत सिंह बस्ती में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं दिव्य आयोजन। संघ शताब्दी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आबूरोड नगर की वीर भगत सिंह बस्ती में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिंदू सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकरा भट्टा स्थित अंबाजी माता मंदिर से पारंपरिक और मांगलिक वेशभूषा मैं मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा से प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा के आगे क्षत्राणियां हाथों में तलवार लेकर चल रही थी। कलश यात्रा बस्ती के प्रमुख मार्गो से होती हुई डी जे की धार्मिक धुन पर भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदे मातरम के नारो साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का बस्तीवासियों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉ पी एन गुप्ता, विशिष्ट अतिथि जोर सिंह, ब्लड बैंक ट्रॉमा सेंटर से बी के धर्मेंद्र सिंह रहे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी बाबूलाल बंजारा ने की। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल को देशभक्त और महापुरुषों के चित्र से सजाया गया साथ ही गीता पुरोहित और वैशाली पांचाल ने सम्मेलन प्रांगण में आकर्षक रंगोली बनाई। पांडाल को भगवा ध्वज से सजाया गया जिससे पूरा वातावरण भगवा मय और धर्ममय हो गया। मंच पर भारत माता का चित्र बहुत ही सुंदर और देशभक्ति पूर्ण वातावरण को दर्शा रहा था। वीर भगत सिंह बस्ती के प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने तन मन धन से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत प्रयास किया। सभी ने घर-घर जाकर पीले चावल और आमंत्रण पत्र दिए। विशेष रूप से महिला शक्ति ने सभी के घर-घर जाकर कार्यक्रम में आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सभी ने खूब आनंद लिया सभी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।4