logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरूपगंज के मुख्य बाजार में लगा जाम, आने जाने वालों को हो रही है परेशानी कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।

2 hrs ago
user_Jitendra Agarwal
Jitendra Agarwal
Journalist Pindwara, Sirohi•
2 hrs ago

सरूपगंज के मुख्य बाजार में लगा जाम, आने जाने वालों को हो रही है परेशानी कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।

More news from Sirohi and nearby areas
  • कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।
    1
    कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से  जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Journalist Pindwara, Sirohi•
    2 hrs ago
  • #sirohi : #शिवगंज भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना निम्न वर्ग के लोगों को अपनी छत अपना आशियाना के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन सत्ता जाने से आने के बाद बीते लगभग 9 साल का समय बीतने के बाद भी अभी तक ना तो छत और ना ही आशियाना नसीब हो पाया बल्कि आवंटन करता दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ के तले दबता चला जा रहा..?! @bjpbhajanlal @vasundhararajeofficial @bjp4rajasthan @inc.rajasthan @dm_sirohi
    1
    #sirohi : #शिवगंज भाजपा सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री जन आवास योजना निम्न वर्ग के लोगों को अपनी छत अपना आशियाना के उद्देश्य से शुरू की गई थी लेकिन सत्ता जाने से आने के बाद बीते लगभग 9 साल का समय बीतने के बाद भी अभी तक ना तो छत और ना ही आशियाना नसीब हो पाया बल्कि आवंटन करता दिन प्रतिदिन कर्ज की बोझ के तले दबता चला जा रहा..?!
@bjpbhajanlal @vasundhararajeofficial @bjp4rajasthan @inc.rajasthan @dm_sirohi
    user_Mahendra Mali
    Mahendra Mali
    News Anchor शिवगंज, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने। इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    1
    जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा
नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन
समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी
आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।
नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए।
कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने।
इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
    user_Ritik Sargara
    Ritik Sargara
    पत्रकार Abu Road, Sirohi•
    7 min ago
  • बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ। शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए। इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।
    1
    बाली। लुन्दारा ग्राम में हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ इस कार्यक्रम के दौरान धर्म सभा शोभा यात्रा भारत माता की आरती महाप्रसादी का आयोजन भी हुआ।
शोभायात्रा लुंदड़ा ग्राम में बस स्टैंड होते हुए विभिन्न गली मोहल्ले से भारत माता की जयकारों के साथ केसरिया ध्वजा हाथ में लेकर हिंदू संगठन के लोग गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए।
इसके बाद धर्म सभा का आयोजन हुआ उसमें साधु संतों हिंदू संगठन के वरिष्ठ जनों ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमारी संस्कृति और एकता के उत्सव को लेकर जानकारी दी।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    10 min ago
  • फालना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फालना गांव से रानी की तरफ मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात आवारा पशु से टकराकर दो युवक हुए गंभीर रूप से कार्य राहत चल रहे लोगों ने दोनों युवकों को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजो गया। जानकारी के अनुसार दोनों युवक रानी की ओर से फालना जा रहे थे की मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा गए अचानक से आगे जिससे दोनों बाइक गाय से टकरा गई टक्कर इतनी भयानक थी कि गए भी घायल हो गए सड़क पर गिर गई वहीं दोनों युवक बाइक से उछलकर दूसरी तरफ चले गए आए दिन इस सड़क मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है जिससे कई बार हादसों के शिकार वाहन चालक हो चुके हैं।
    1
    फालना पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत फालना गांव से रानी की तरफ मुख्य सड़क मार्ग पर देर रात आवारा पशु से टकराकर दो युवक हुए गंभीर रूप से कार्य राहत चल रहे लोगों ने दोनों युवकों को 108 की सहायता से सरकारी अस्पताल भेजो गया।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक रानी की ओर से फालना जा रहे थे की मुख्य सड़क मार्ग पर आवारा गए अचानक से आगे जिससे दोनों बाइक गाय से टकरा गई टक्कर इतनी भयानक थी कि गए भी घायल हो गए सड़क पर गिर गई वहीं दोनों युवक बाइक से उछलकर दूसरी तरफ चले गए आए दिन इस सड़क मार्ग पर आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है जिससे कई बार हादसों के शिकार वाहन चालक हो चुके हैं।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • "संगठित हिन्दू समाज ही समर्थ भारत का आधार।" - आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी हिंदू सम्मेलन चण्डेला आबूरोड में सम्मान। श्री वशिष्ट धाम अम्बाबेरी चण्डेला आबूरोड प्रांगण में सकल हिन्दू समाज द्वारा हिंदू_सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी ने अपने ओजस्वी संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के भविष्य-दर्शन को साझा किया। उन्होंने धर्म जागरण का आह्वान करते हुए कहा कि हिन्दू समाज का संगठित रहना, भारत की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच-परिवर्तन के विषयों—पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, "जब परिवार संस्कारित होगा और समाज संगठित होगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।" महंत श्री संकादिकशरण महाराज ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार व्यास ने भी समाज कल्याण के लिए संगठित होना जरूरी है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन होगा एवं अध्यक्षता महंत स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी ने भी कहा की महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की।सम्मेलन का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर सभी में देशभक्ति का जज्बा जगाया। कार्यक्रम के सयोजक ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    3
    "संगठित हिन्दू समाज ही समर्थ भारत का आधार।" - आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी 
हिंदू सम्मेलन चण्डेला आबूरोड में सम्मान। 
श्री वशिष्ट धाम अम्बाबेरी चण्डेला आबूरोड प्रांगण में सकल हिन्दू समाज द्वारा हिंदू_सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आबूरोड खण्ड कार्यवाह बलदेव चौधरी  ने अपने ओजस्वी संबोधन में संघ के शताब्दी वर्ष के भविष्य-दर्शन को साझा किया। उन्होंने धर्म जागरण का आह्वान करते हुए कहा कि हिन्दू समाज का संगठित रहना, भारत की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच-परिवर्तन के विषयों—पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जीवन शैली पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, "जब परिवार संस्कारित होगा और समाज संगठित होगा, तभी भारत पुनः विश्व गुरु के पद पर आसीन होगा।"
महंत श्री संकादिकशरण महाराज  ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार व्यास ने भी समाज कल्याण के लिए संगठित होना जरूरी है जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन होगा एवं अध्यक्षता महंत स्वामी श्री कैलाशानंद गिरी जी ने भी कहा की महिला शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई दिशा प्रदान की।सम्मेलन का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गीतों से उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर सभी में देशभक्ति का जज्बा जगाया।
कार्यक्रम के सयोजक ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया। जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की। विकास में नहीं रहेगी कोई कमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    मिरगेश्वर को मिली 2.15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक राणावत का जेसीबी से पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत
बाली। उपखण्ड क्षेत्र की मिरगेश्वर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने ग्राम पंचायत को करीब 2 करोड़ 15 लाख रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। विधायक ने विधि-विधान के साथ इन कार्यों का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया।
जेसीबी से पुष्पवर्षा कर ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
लोकार्पण समारोह के दौरान मिरगेश्वर में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के गांव पहुंचने पर सरपंच छेल सिंह चौहान के नेतृत्व में उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ विधायक की अगवानी की। इस दौरान स्वागत का एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन के जरिए विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत पर फूलों की पुष्पवर्षा की।
विकास में नहीं रहेगी कोई कमी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राणावत ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है। सवा दो करोड़ के इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी। वहीं, सरपंच छेल सिंह चौहान और समस्त ग्रामवासियों ने करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.