Shuru
Apke Nagar Ki App…
घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर दर्दनाक हादसा, गुजराती महिला पर्यटक की मौत घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Vishnu lohar
घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर दर्दनाक हादसा, गुजराती महिला पर्यटक की मौत घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- घसियार श्रीनाथजी मंदिर के बाहर तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक गुजराती महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार करते समय ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।1
- bagpura se nainbara jane vala road buhut kharab ho Gaya he es prashasan koi diyan nhi de rha hai1
- उदयपुर। पुलिस थाना प्रतापनगर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान डबोक से अम्बेरी की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो कार से 456 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया गया है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) को रोका गया, हालांकि वाहन में सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी में वाहन के भीतर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। मौके से वाहन के साथ दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश सहित आगे की जांच जारी है।1
- सलूंबर जिले के सेमारी कस्बे में बीती रात अज्ञात चोरों ने 9 सूने मकानों और एक विवाह समारोह वाले घर को निशाना बनाया। एक ही रात में हुई इन वारदातों से कस्बे में हड़कंप मच गया है। सूने मकान को बनाया निशाना सेमारी के जोशी दमावत मोहल्ले में तोलाराम जोशी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मुख्य दरवाजे की सांकल तोड़कर घर में घुसे और अलमारी, पलंग पेटी व बिस्तर के ताले तोड़कर कीमती जेवरात व नकदी चुरा ली। मकान मालिक तोलाराम जोशी परिवार सहित रिश्तेदार की शादी में गए हुए थे। तीसरी मंजिल की छत से घुसे सुथार मोहल्ले में सुरेश सुथार के घर में भी चोरी हुई। चोर तीसरी मंजिल की छत से खिड़की के रास्ते दाखिल हुए और अलमारी के ड्रॉवर से करीब 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए। यह घटना तब हुई जब घर में विवाह समारोह चल रहा था और परिवार के सदस्य आंगन में नाच-गाना कर रहे थे। घटना के दौरान, बड़े भाई की बच्ची कंबल लेने ऊपर कमरे में गई, जहां उसने चोरों को देख लिया और चिल्लाई। बच्ची की आवाज सुनकर चोर नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। सदर बाजार में खूबीलाल जैन के मकान में किराए पर रह रहे महेश कुमार माहेश्वरी के घर में भी चोरी हुई। चोरों ने अलमारी खंगालकर एक डिब्बे से आधा तोला1
- Post by Parvin Meena1
- कस्बे के गरबा चौक सहित बाज़ार में ठेले वालों के रोड पर बेतरतीब खड़े रहने से हमेशा जाम लगा रहता है। पंचायत ने ब्लॉक लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया था मगर उसके बाद भी लॉरी रोड पर खड़ी रखने से जाम लगा रहता है। वही रोड के किनारे गाड़ियों को पार्किंग करने से यह समस्या हो रही है।1
- जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आबूरोड बंद करने की चेतावनी आबूरोड। नगर पालिका प्रशासन की हठधर्मिता से परेशान आम जनता को राहत दिलाने तथा आबूरोड शहर में व्याप्त जनसमस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा सोमवार को शहर भर में जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। नगर पालिका के पूर्व नेता प्रतिपक्ष जे.पी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, पूर्व पार्षद एवं एससी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश मेघवाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहर के मुख्य अंबाजी चौराहे पर विशाल प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसके पश्चात तहसील कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन में कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ, कांग्रेस सेवादल, कच्ची बस्ती कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी, पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार तथा नगर पालिका, सार्वजनिक निर्माण विभाग और जलदाय विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता हाथों में विभागों के विरोध में पोस्टर लेकर चलते नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कों तथा नगर पालिका में फैले भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष जेपी सिंह, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी, एडवोकेट सुनील कुमार परिहार, मोहम्मद असलम एवं जसाराम मेघवाल ने कहा कि शहर का हर कोना गंदगी और गड्ढों से भरा हुआ है। आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य अमित जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर डबल इंजन सरकार का दावा करती है, जबकि आबूरोड की जनता ने तीन-तीन इंजन का जनादेश दिया, इसके बावजूद जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नक्शा स्वीकृति, नामांतरण, सफाई व्यवस्था सहित हर कार्य के लिए आमजन को नगर पालिका के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा बोर्ड के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बने हैं, वे पिछले 20 वर्षों में कभी नहीं बने। इस अवसर पर पार्षद अंजली जोशी, सुमित जोशी, पूर्व पार्षद सुनील खोत सहित अन्य वक्ताओं ने भी वर्तमान नगर पालिका प्रशासन एवं भाजपा बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आबूरोड बंद करने जैसा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सैनी समाज अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जिला सचिव भोपाल सिंह राजपुरोहित, तेज सिंह तरतोली, दिलावर खान, राहुल बारोट, गौरव परिहार, हाजी नूर मोहम्मद, नारायण परिहार, गजेंद्र काग, कपूरचंद, मुकेश कुमार, रणवीर सिंह, दलपत प्रजापत, अब्दुल कयूम, यशपाल सैनी, अमराराम गरासिया, हरीश सिंह, रोहित शर्मा, अलनूर घोसी, मनीष शर्मा, अकबर घोसी, जाकिर घोसी, लल्लन पाठक, वनजी महाराज, लक्ष्मीकांत चौहान, दलाराम जोगसन, निखिल जोशी सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।1
- गिर्वा क्षेत्र के चोखला निचला में स्थित श्री झामेश्वर महादेव समाज भवन में मालवीय लोहार समाज कल्याण एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में हीरालाल लोहार (ग्राम छाली, चोखला गोगुन्दा) को निचला गिर्वा चोखला की सदस्यता प्रदान की गई। इस दौरान समाज के पंचों की पहल से 10 वर्षों से आपसी मनमुटाव के कारण अलग रह रहे दो सगे भाई—हीरालाल लोहार और उनके बड़े भाई मोहन लोहार—को समझाइश कर पुनः एक किया गया। दोनों भाइयों ने वर्षों बाद साथ बैठकर भोजन किया और समाज के पंचों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दोनों चोखलों के अध्यक्ष व समाजजनों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया और सभी से अपने-अपने चोखलों में आपसी विवाद सुलझाने की अपील की।1