logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ग्रीष्म ऋतु में बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर* *आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊओं की मरम्मत करवाकर राहगीरों हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घण्टे सक्रिय रखने तथा सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी चिकित्सा संस्थानों पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देने की बात कहीं। उन्होंने उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन संबंधी सबसे अधिक लंबित परिवादों की ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष निगरानी कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत 25 अप्रैल को ग्राम व वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड व ग्राम पंचायतवार स्टेक होल्डर्स से समन्वय स्थापित कर 2047 की आवश्यकता अनुसार विकास की कार्ययोजनाएं तैयार की जाए। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ के तहत सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई, कन्ट्रोल रूम एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले मुद्दों पर सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करते हुए जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एमएलए/एमपी लेड योजना के तहत विगत वर्षो के कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधी सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता को नोटि जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए।

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

*ग्रीष्म ऋतु में बिजली, पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर* *आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क सहित ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ एवं मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां निर्बाध जल आपूर्ति, सभी प्याऊओं की मरम्मत करवाकर राहगीरों हेतु पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता ए.के. बुजैटिया को अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, विद्युत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम 07462-222424, 9413383132 को 24 घण्टे सक्रिय रखने तथा सप्ताह में एक दिन निरीक्षण कर अधिक ट्रिपिंग वाले क्षेत्रों का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सवाई माधोपुर शहर सहित लटिया नाले के बहाव क्षेत्र में आने वाले बिजली पोल व ट्रांसफार्मरों को अन्यत्र शिफ्ट कर मानसून के दौरान आमजन को निर्बाध बिजली, पानी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को अभी से ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कलक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को सभी चिकित्सा संस्थानों पर हीटवेव वार्ड स्थापित करने, एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं आवश्यक संसाधनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए निक्षय मित्र के रूप में सक्रिय योगदान देने की बात कहीं। उन्होंने उप निदेशक मनोज कुमार गहलोत को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन संबंधी सबसे अधिक लंबित परिवादों की ग्राम पंचायतों का चयन कर विशेष निगरानी कर शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। ताकि किसी भी लाभार्थी की पेंशन बंद न हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/वार्ड अभियान के तहत 25 अप्रैल को ग्राम व वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वार्ड व ग्राम पंचायतवार स्टेक होल्डर्स से समन्वय स्थापित कर 2047 की आवश्यकता अनुसार विकास की कार्ययोजनाएं तैयार की जाए। उन्होंने ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान’ के तहत सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, अभिलेख संधारण एवं साफ-सफाई संबंधी कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने जनसुनवाई, कन्ट्रोल रूम एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त होने वाले मुद्दों पर सभी विभागीय अधिकारियों को आमजन के प्रति संवेदनशीलता से कार्य करते हुए जन समस्याओं के तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संपर्क पोर्टल पर कोई भी परिवाद 30 दिनों से अधिक लंबित न रहे तथा सभी शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने एमएलए/एमपी लेड योजना के तहत विगत वर्षो के कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधी सहायक अभियंता व अधिशाषी अभियंता को नोटि जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया को दिए।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्तमान नवीन सत्र में प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने पोषण ट्रैकर एवं पीसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण में प्रगति लाने, ई-केवाईसी एवं आधार फेस मिलान सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवति महिलाओं को अंतिम पांच माह के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा-कक्ष गतिविधियों एवं सहगामी गतिविधियों की नियमित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाए तथा घर पर अध्ययन के प्रति भी उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अप्रारम्भ कार्यो का शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही समसा के अंतर्गत भविष्य की उड़ान नवाचार अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पैरामीटर पर संतुलित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास किए जाएं। सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमश्री विद्यालय, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय भवन मरम्मत, एसडीआरएफ कार्य, साक्षरता अभियान एवं मिड-डे मील योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पालनहार योजना के तहत वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित उपखंड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवी लाल मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित समस्त सीबीईओ, सीडीपीओ, पीओ उपस्थित रहे।
    1
    *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वर्तमान नवीन सत्र में प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने पोषण ट्रैकर एवं पीसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण में प्रगति लाने, ई-केवाईसी एवं आधार फेस मिलान सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवति महिलाओं को अंतिम पांच माह के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा-कक्ष गतिविधियों एवं सहगामी गतिविधियों की नियमित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाए तथा घर पर अध्ययन के प्रति भी उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अप्रारम्भ कार्यो का शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही समसा के अंतर्गत भविष्य की उड़ान नवाचार अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पैरामीटर पर संतुलित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास किए जाएं। सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में पीएमश्री विद्यालय, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय भवन मरम्मत, एसडीआरएफ कार्य, साक्षरता अभियान एवं मिड-डे मील योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। 
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पालनहार योजना के तहत वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित उपखंड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवी लाल मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित समस्त सीबीईओ, सीडीपीओ, पीओ उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    34 min ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    4
    उनियारा,
उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी।   35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा  खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बदायूं में दो दिन में सुलझा अपहरण कांड, मासूम सकुशल बरामद,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates
    1
    बदायूं में दो दिन में सुलझा अपहरण कांड, मासूम सकुशल बरामद,#uttarpradesh #badayunnews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • टोंक जनाना अस्पताल बन रहा है बीमारियों का घर लाख कोशिशें के बाद नहीं सुधर रहे हालात अस्पताल में एक बेड पर चार-चार बच्चे ,फायर सिस्टम खत्म,ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह से तरह से बंद। नर्सिंग स्टाफ की कमी ,गंदगी का साम्राज्य, और क्या-क्या लिखे आखिर इस जनाना अस्पताल की तारीफों में आप खुद देखिए पूरा वीडियो और कमेंट करके बताएं क्या टोंक के निवासी यह लापरवाही सहते रहेंगे?
    1
    टोंक जनाना अस्पताल बन रहा है बीमारियों का घर लाख कोशिशें के बाद नहीं सुधर रहे हालात अस्पताल में एक बेड पर चार-चार बच्चे ,फायर सिस्टम खत्म,ऑक्सीजन सप्लाई पूरी तरह से तरह से बंद। नर्सिंग स्टाफ की कमी ,गंदगी का साम्राज्य, और क्या-क्या लिखे आखिर इस जनाना अस्पताल की तारीफों में आप खुद देखिए पूरा वीडियो और कमेंट करके बताएं क्या टोंक के निवासी  यह लापरवाही सहते रहेंगे?
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान की प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर और नीरज गुर्जर के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित पोस्टरों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रबन्धक अखलेश गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने अक्षय तृतीया के जैन स्वरूप,सम्यक भाव,सम्यक पात्र और अक्षय पूर्ण का त्रिकोण बनाता है जो दान दिवस की महत्ता को और बढ़ावा देता है l यहां दान वस्तु नहीं,बल्कि आत्मिक समझ का परिणाम बन जाता है l पोस्टर प्रतियोगिता में तनुजा राय, अनुष्का महावर,मोहम्मद सहवाज खांन,प्रिंस मीणा,आईसा बानो,दिया कुमारी महावर,कपिल गुर्जर,शिवम महावर,रिजवाना बानो,अनुष्का गौड़,आयुष खटाना,भूपेश राय,सुमिता मीणा, रिजवाना बानो,आर्यन सैनी,धीरज बंजारा,अनम बानो,सना बनो, अन्तिमा राय,अनुष्का खारवाल, आरुषि राय,रितिका सैनी,तनिष्का खारवाल,हरिओम मीणा,अभिजीत सिसोदिया आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया एक दिव्य अनुभूति का नाम है जो त्याग, संयम और करुणा से बनता है l यह एक क्षुधा-तपस्वी और एक श्रद्धालु सम्राट के दान देने की शाश्वत संस्कृति को जन्म देता है l जो *आरम्भ को अक्षय अनंतता* में में बदलने की सामर्थ्य रखता है l देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की 400 दिन की कठिन तपस्या के बाद जब उनका शरीर अत्यन्त क्षीण हो गया तब उन्हें आहार की आवश्यकता हुई l किन्तु दीक्षा के बाद वे पूर्ण रूप से संयमित स्थिति में थे इसलिए लोग उन्हें दोषरहित आहार नहीं दे पा रहे थे l इक्ष्वाकु वंश के राजकुमार श्रेयांश कुमार को अपने पूर्व जन्म की स्मृति से यह समझ प्राप्त हुई जब उन्होंने इक्षु रस को अर्पित कर आहार ग्रहण करवाया l यह क्षण केवल आहार ग्रहण का नहीं अपितु "*दान धर्म के शुद्ध स्वरूप*" की स्थापना का क्षण था l दान दिवस की उपलक्ष्य में कोचिंग के विद्यार्थियों को इक्षु (गन्ने) का रस का वितरण किया गया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा,वंश शर्मा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l
    3
    बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान की प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर और नीरज गुर्जर के निर्देशन में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित पोस्टरों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रबन्धक अखलेश गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने अक्षय तृतीया के जैन स्वरूप,सम्यक भाव,सम्यक पात्र और अक्षय पूर्ण का त्रिकोण बनाता है जो दान दिवस की महत्ता को और बढ़ावा देता है l यहां दान वस्तु नहीं,बल्कि आत्मिक समझ का परिणाम बन जाता है l 
पोस्टर प्रतियोगिता में तनुजा राय, अनुष्का महावर,मोहम्मद सहवाज खांन,प्रिंस मीणा,आईसा बानो,दिया कुमारी महावर,कपिल गुर्जर,शिवम महावर,रिजवाना बानो,अनुष्का गौड़,आयुष खटाना,भूपेश राय,सुमिता मीणा, रिजवाना बानो,आर्यन सैनी,धीरज बंजारा,अनम बानो,सना बनो, अन्तिमा राय,अनुष्का खारवाल,  आरुषि राय,रितिका सैनी,तनिष्का खारवाल,हरिओम मीणा,अभिजीत सिसोदिया आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l
इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेन्टर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया एक दिव्य अनुभूति का नाम है जो त्याग,  संयम और करुणा से बनता है l यह एक क्षुधा-तपस्वी और एक श्रद्धालु सम्राट के दान देने की शाश्वत संस्कृति को जन्म देता है l जो *आरम्भ को अक्षय अनंतता* में में बदलने की सामर्थ्य रखता है l देवाधिदेव प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की 400 दिन की कठिन तपस्या के बाद जब उनका शरीर अत्यन्त क्षीण हो गया तब उन्हें आहार की आवश्यकता हुई l किन्तु दीक्षा के बाद वे पूर्ण रूप से संयमित स्थिति में थे इसलिए लोग उन्हें दोषरहित आहार नहीं दे पा रहे थे l इक्ष्वाकु वंश के राजकुमार श्रेयांश कुमार को अपने पूर्व जन्म की स्मृति से यह समझ प्राप्त हुई जब उन्होंने इक्षु रस को अर्पित कर आहार ग्रहण करवाया l यह क्षण केवल आहार ग्रहण का नहीं अपितु   "*दान धर्म के शुद्ध स्वरूप*" की स्थापना का क्षण था l 
दान दिवस की उपलक्ष्य में कोचिंग के विद्यार्थियों को इक्षु (गन्ने) का रस का वितरण किया गया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा,वंश शर्मा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर नगर परिषद अग्निशमन दमकल को आज दिनांक 20/4/2026 को इटावा गांव में दूरभाष पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर जांच करने मौके पर पहुँचे। मौके पर उपस्थित ग्रामवासियो ने बताया गया कि प्यारेलाल पुत्र बद्री मीणा के घर आग लगने पर उपस्थित मौत विरान व पीडित के बताये अनुसार सुकसान निम्न प्रकार बताया गया। विवरण अनुमानित 1 40,000/- 2 700gm कनकती, 500gm पाय‌जव 100,000/- 3. परेच्यू सामान, विस्तर, खारवर्तन, हीज, पंखा ④लाधारा, गेहूँ, 4 वकरीमा प्रेसर 60,000/- 15 पाईप, 500 कीट बेल, डोटी 6. 55kg देशी घी 50,000/- इस दौरान अंकित का छोटा भाई गोलू सो रहा था मौके पर अपनी जान बचा के बाहर निकला इटावा बालाजी गांव में लगी आग तार स्पार्किंग होने पर घरेलू सामान 4 बकरी चारा गेहूं आदि सामान जल गए। सोने चांदी के जेवरात 60kg घी घरेलू सामान नष्ट हुआ।
    1
    सवाई माधोपुर नगर परिषद अग्निशमन दमकल को आज दिनांक 20/4/2026 को इटावा गांव में दूरभाष पर आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर जांच करने मौके पर पहुँचे।
मौके पर उपस्थित ग्रामवासियो ने बताया गया कि प्यारेलाल पुत्र बद्री मीणा के घर आग लगने पर उपस्थित मौत विरान व पीडित के बताये अनुसार सुकसान निम्न प्रकार बताया गया। विवरण अनुमानित 1
40,000/-
2 700gm कनकती,
500gm पाय‌जव
100,000/-
3. परेच्यू सामान, विस्तर, खारवर्तन, हीज, पंखा
④लाधारा, गेहूँ, 4 वकरीमा प्रेसर
60,000/-
15 पाईप, 500 कीट बेल, डोटी 6. 55kg देशी घी
50,000/-
इस दौरान अंकित का छोटा भाई गोलू सो रहा था मौके पर अपनी जान बचा के बाहर निकला इटावा बालाजी गांव में लगी आग तार स्पार्किंग होने पर घरेलू सामान 4 बकरी चारा गेहूं आदि सामान जल गए। सोने चांदी के जेवरात 60kg घी घरेलू सामान नष्ट हुआ।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.