Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by ANOOP KUMAR1
- सोनभद्र, 16 मार्च 2026 इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) फण्ड के सहयोग से सोमवार को डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम बनाना है। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे दिव्यांगजन हैं जो बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और अपनी बात स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। यदि उनके साथ संवाद करने का प्रयास किया जाए तो वे हमारी भावनाओं को तुरंत समझ लेते हैं उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। इण्डियन ऑयल द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल तथा अन्य उपयोगी उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से उनके आवागमन तथा दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्होंने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को सहायक उपकरण प्रदान करने के साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। लाभार्थियों ने बताया कि इन उपकरणों के मिलने से उनके दैनिक जीवन के कार्यों को करने में काफी सहूलियत होगी। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- सोनभद्र के उरमौरा स्थित डायट परिसर में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इण्डियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फण्ड के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल सहित कई सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने भी कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और पात्र लोगों तक उनका लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने इस पहल की सराहना की।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- Post by बमबम दुबे1
- रामोत्सव, राम नवमी के त्योहार पर विहिप द्वारा आयोजित कार्यक्रम, को सुचारू रूप से मनाने के लिए अहम बैठक श्री राधा कृष्ण मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता काशी प्रांत समरसता प्रमुख राजेश सिंह जी प्रखंड अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह जी ने सभी विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया1
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- पन्नूगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई 12 वर्षीय बालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया,पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 20 वर्षीय युवक को इस मामले में हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि बंटवारे की पुरानी रंजिश और अंधविश्वास के चलते युवक ने बालक की हत्या गला रेत कर किया था,युवक ने शनिवार को बालक की हत्या उस समय कर दी जब वह खेल कर घर वापस लौट रहा था,युवक ने बालक को अंधेरे में ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दिया,पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया,आज रविवार को पन्नूगंज पुलिस ने रॉकी गांव के पास पकरहट नहर की पुलिया के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार दोपहर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार शाम आर्यन गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता उम्र 12 वर्ष और राज चौहान पुत्र विनोद चौहान खेल करके घर वापस आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर सुनियोजित रूप से पड़ोस में रहने वाला दिवाकर गुप्ता 20 वर्ष पुत्र गुलाब गुप्ता छुप कर बैठा था जिससे बच्चे उसे देख नहीं पाएं, बच्चे जब आगे जाने लगे तो दोनों बच्चों को अंधेरे में वह पकड़ कर ले गया और और आर्यन गुप्ता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसओजी टीम इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आज पन्नूगंज थाना क्षेत्र के राकी गांव से पुलिस ने आरोपी दिवाकर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में उसने बताया कि मृतक के परिवार और उसके परिवार के बीच बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चलता था और तनाव की स्थिति बनी रहती थी इसके अलावा मृतक आर्यन गुप्ता की मां पर जादू टोना करने का शक भी उसको था, क्योंकि 15 वर्ष पूर्व अभियुक्त के भाई की जलकर मृत्यु हो गई थी, इन्हीं सब वजहों की चलते उसने 12 वर्षीय आर्यन गुप्ता का गला लेकर हत्या कर दी पुलिस ने आरोपी दिवाकर गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। बाइट- अभिषेक वर्मा (एसपी सोनभद्र)2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1