आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। #mahararagnj #phrendh #vairalvideo #NewsUpdate #sonalika #vairalreels

- अखिलेश यादव ने की प्रदेश कार्यकारिणी की अहम बैठक लिया निर्णय किन बिंदुओं पर किया जाएगा काम सुनिए क्या कहते हैं "प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ये तय हुआ है कि हम सब विधानसभा स्तर पर काम करेंगे, हमें संगठन बनाना है, 27000 नया वोट जोड़ना है।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- स्काउट गाइड के समापन समारोह में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, बढ़ाया उत्साह स्काउट गाइड बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है - अनिल त्रिपाठी मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित रमवापुर सरकारी ग्राम में शिक्षा की अलख जगा रहा श्री रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्काउट गाइड की महत्ता को बताया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेंटो में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन तैयार करने सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्काउट की 16 तथा गाइड की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चो ने भी स्वागत गान के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में जीवन को जीने की कला का नाम स्काउट गाइड है। जिससे अनुशासन का भी समन्वय बच्चो में आता है। इस तरह की बातों से विधायक ने बच्चो के उत्साह को बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने भी बच्चो को स्काउट गाइड की महत्ता को उल्लेखित किया। स्काउट वर्ग में भगत सिंह टीम के अंकुश यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा कृष्ण प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गाइड वर्ग में झांसी की रानी टीम की सादिया खातून प्रथम, आंचल द्वितीय और महिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव, अनूप कुमार, विजय कुमार, अनूप कुमार चौधरी, विशाल सैनी, बलिराम यादव, रामजीत यादव, अखिलेश कुमार, अजय कुमार चौधरी, सोनेलाल पटेल, सुधाकर पांडेय, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव, अनीता यादव, अंजली शुक्ला, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी, अजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- तीन साल से नाली निर्माण का इंतजार, बदहाल लिंक रोड से ग्रामीण परेशान पनियरा (महराजगंज)। विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा सतगुरु में बाजार से नहर तक जाने वाली लिंक रोड लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सड़क किनारे नाली नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव और कीचड़ की समस्या गंभीर हो जाती है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और जलजमाव बना रहता है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मी कभी-कभार मौके पर पहुंचते हैं, लेकिन पर्याप्त सफाई नहीं हो पाती। नाली के अभाव में नहर का पानी सड़क की ओर आने से स्थिति और खराब हो जाती है। फिसलन के कारण आए दिन राहगीरों के गिरने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क के आसपास दो विद्यालय भी स्थित हैं, जिससे बच्चों और अभिभावकों का इस मार्ग से लगातार आना-जाना रहता है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के लिए अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस संबंध में बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से भी शिकायत कर चुके हैं। ग्राम प्रधान से कई बार नाली निर्माण की मांग की गई, लेकिन उन्हें लगातार आश्वासन ही मिलता रहा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली निर्माण और सड़क की सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे बीडीओ कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि ग्राम सभा काफी बड़ी है और यहां केवल एक सफाई कर्मी तैनात है। अतिरिक्त सफाई कर्मी की मांग अधिकारियों से की गई है, लेकिन अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि नाली निर्माण के लिए वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं है। बजट मिलते ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान राजेश दुबे, राजकुमार, अलीरजा, ज्ञानमती, अनीता, सरवन, तशरीफ खान, कलामुद्दीन, पति राज, आकाश, दीपक, विजय समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।3
- आकाशवाणी🙏, 20', -9°2026 ई0', क्या सचमुच में भारतीयों के दिमाग में जाति और धर्म नाम का राजनीतिक गोबर भर दिया गया है ❓ चीन के राष्ट्रपति में, "कहा कि भारतीय अथवा भारत, चीन का बराबरी नहीं कर सकते !," क्योंकि भारत के राजनीतिक नेताओं ने भारतीयों के दिमाग में धर्म और राजनीति के जाति नाम का राजनीतिक गोबर भर दिए हैं और इसी राजनीतिको पर राजनीति करते हैं आता है जब तक इनकेध् दिमाग में यह राजनीतिक गोबर जाति और धर्म का भरा हुआ है भरा रहेगा तब तक भारत तर्क्् नहीं कर सकता और चीन का बराबारी नहीं कर सकता मैं जनना जनना चाहता हूं की क्या सचमच में भारतीयों के दिमाग में राजनीति नाम का जाति और धर्म का गोबर भर दिया गया है। क्या यह सत्य है ❓ ✍️ अपना विचार कमेंट में लिखें!1
- हनुमानगढ़ी मंदिर में व्यापार मंडल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष रोबिन वर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन और प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रहरि का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं, आपसी सहयोग और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की। रोबिन वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता और आपसी सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने व्यापारियों से संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा व्यापारी हितों के लिए निरंतर आवाज उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सलाहकार मंत्री दिनेश चंद्र वर्मा, जावेद अंसारी, पंकज वर्मा, मनोज वर्मा, बृजेश वर्मा, प्रेम सागर वर्मा, उपाध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा, शरीफ खान, महामंत्री अंगद वर्मा, श्रीकांत वर्मा, फैज खान, संगठन मंत्री राम वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा, लिटिल वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, महेश वर्मा और आशीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में रोबिन वर्मा ने सभी अतिथियों, व्यापारियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया। व्यापारियों की भारी उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य एवं सफल रहा।1
- समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने1
- गोरखपुर में दिखा नासिक जैसा गणपति उत्सव,,,,,,,,,,,,,,, गोरखपुर में गणपति महोत्सव के दौरान नासिक जैसी भव्यता और उत्साह देखने को मिला। शहर के पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों, भजनों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं। गोरखपुर का यह आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में मनाए जाने वाले उत्साहपूर्ण गणेशोत्सव की याद दिला रहा है, जहां ढोल-ताशों और सामूहिक भागीदारी के साथ गणपति उत्सव मनाया जाता है।1
- 🌺 **दशावतार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन** 🌺 भगवान विष्णु के दशावतारों की पावन स्मृति हमें धर्म, सत्य, न्याय, सदाचार और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस शुभ अवसर पर सभी देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।1
- महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 🚨 महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 🚨 परतावल चौकी क्षेत्र के बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में शनिवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 🕯️ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। 📌 यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से तुरंत सहायता लें। #महराजगंज #परतावल #श्यामदेउरवा #BreakingNews #NishaPrahari #UPNews #PoliceInvestigation #MaharajganjNews निशा प्रहरी हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र सत्य के साथ... हर खबर आपके लिए1