Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
Kartikey pandey
समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज से भी उभरे ऐसा ब्रांड, जो जिले की पहचान बने : डीएम सिंदुरिया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को मिठौरा ब्लॉक परिसर में सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के तहत नवनिर्मित हौसला संकुल समिति कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि कार्यालय भवन का उद्घाटन जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य से कराया। इससे समूह की महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। समूहों के संगठित प्रयास से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर भी सृजित कर रही हैं। डीएम ने कहा कि क्लस्टर द्वारा सेनेटरी किट का निर्माण किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने के साथ पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमूल जैसे बड़े ब्रांड भी लोगों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम हैं। इसी तरह स्वयं सहायता समूहों के सामूहिक प्रयास से महराजगंज से भी ऐसा ब्रांड सामने आना चाहिए, जो जिले की पहचान बने। इसके बाद जिलाधिकारी ने भागाटार स्थित कमल स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का निरीक्षण किया। समूह की महिलाओं द्वारा ‘महाराज ब्रांड’ नाम से तैयार किए जा रहे मसालों की जानकारी ली और उनके प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बने। मिठौरा ब्लॉक परिसर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी डीएम ने अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी समूहों द्वारा तैयार सामग्री खरीदकर महिलाओं के प्रयास को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर वनटांगिया क्षेत्र की पांच महिलाओं को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए बी-बॉक्स वितरित किए गए।1
- स्वच्छ जल का नारा पूरी तरह फेल नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है2
- जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन BJP हार जाएगी" - अखिलेश यादव* लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन बीजेपी हार जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।1
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1461 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के पदाधिकारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर विरोध जताया है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि UPI डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने मांग की कि व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क न लिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू न करने, व्यापारियों पर अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क नहीं लगाने तथा किसी भी शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों से समुचित परामर्श करने की मांग की गई है। व्यापार मंडल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। 📌 व्यापारियों की प्रमुख मांग—UPI भुगतान रहे शुल्क मुक्त। #Maharajganj #महराजगंज #UPI #UPIPayment #MDR #व्यापारमंडल #व्यापारीहित #DigitalPayment #व्यापारी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews1
- एसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग को लेकर बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल ने उठाई आवाज #mahararagnj #sp #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate1
- महराजगंज में नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर बड़ी कार्रवाई | 91 ई-रिक्शा सीज, 215 के चालान महराजगंज में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नाबालिग चालकों और बिना वैध कागजात वाले 91 ई-रिक्शा सीज किए गए, जबकि 215 चालकों का चालान किया गया। पुलिस ने अभिभावकों और ई-रिक्शा मालिकों से नाबालिगों को वाहन न देने की अपील की है।1
- जितना पीड़ा बढ़ेगी उठना PDA बढ़ेगा- अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष "भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जानबूझकर PDA के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। जितना पीड़ा बढ़ेगी उतना PDA बढ़ेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1