ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के पदाधिकारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर विरोध जताया है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि UPI डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने मांग की कि व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क न लिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू न करने, व्यापारियों पर अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क नहीं लगाने तथा किसी भी शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों से समुचित परामर्श करने की मांग की गई है। व्यापार मंडल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। 📌 व्यापारियों की प्रमुख मांग—UPI भुगतान रहे शुल्क मुक्त। #Maharajganj #महराजगंज #UPI #UPIPayment #MDR #व्यापारमंडल #व्यापारीहित #DigitalPayment #व्यापारी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews
ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के पदाधिकारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर विरोध जताया है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि UPI डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने मांग की कि व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क न लिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू न करने, व्यापारियों पर अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क नहीं लगाने तथा किसी भी शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों से समुचित परामर्श करने की मांग की गई है। व्यापार मंडल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। 📌 व्यापारियों की प्रमुख मांग—UPI भुगतान रहे शुल्क मुक्त। #Maharajganj #महराजगंज #UPI #UPIPayment #MDR #व्यापारमंडल #व्यापारीहित #DigitalPayment #व्यापारी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews
- स्वच्छ जल का नारा पूरी तरह फेल नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है नगर पंचायत चौक में, वाटर RO की मशीने काफ़ी दिनों से खराब पड़ी हुई हैं कोई भी जिम्मेदार इसपर ध्यान नही दे रहा है2
- जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन BJP हार जाएगी" - अखिलेश यादव* लखनऊ।* समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन बीजेपी हार जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का पूरा समर्थन मिलेगा।1
- सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस का अभियान, 1461 पर कार्रवाई महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने खुले एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 1461 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 292 बीएनएस एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। महराजगंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें और जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज UPI लेनदेन पर MDR शुल्क के विरोध में व्यापार मंडल ने उठाई आवाज महराजगंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, महराजगंज के पदाधिकारियों ने यूपीआई के माध्यम से होने वाले व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क को लेकर विरोध जताया है। संगठन की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की गई। व्यापार मंडल का कहना है कि UPI डिजिटल भुगतान व्यवस्था का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में व्यापारी लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। संगठन ने मांग की कि व्यापारियों से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क न लिया जाए। ज्ञापन में प्रमुख रूप से UPI लेनदेन पर प्रस्तावित MDR शुल्क लागू न करने, व्यापारियों पर अतिरिक्त डिजिटल भुगतान शुल्क नहीं लगाने तथा किसी भी शुल्क व्यवस्था से पहले व्यापारी संगठनों से समुचित परामर्श करने की मांग की गई है। व्यापार मंडल ने कहा कि डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े। 📌 व्यापारियों की प्रमुख मांग—UPI भुगतान रहे शुल्क मुक्त। #Maharajganj #महराजगंज #UPI #UPIPayment #MDR #व्यापारमंडल #व्यापारीहित #DigitalPayment #व्यापारी #उत्तरप्रदेश #BreakingNews1
- एसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग को लेकर बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल ने उठाई आवाज #mahararagnj #sp #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate1
- शराबियों पर पुलिस का शिकंजा, सार्वजनिक स्थानों पर पकड़े गए 1461 लोग महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ महराजगंज पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक एवं खुले स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते मिले 1461 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 292 बीएनएस समेत अन्य सुसंगत धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस की कार्रवाई से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने से कई बार शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा होती है। ऐसे में अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखने के साथ आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई जारी रहेगी।1
- पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।1
- जितना पीड़ा बढ़ेगी उठना PDA बढ़ेगा- अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष "भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जानबूझकर PDA के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। जितना पीड़ा बढ़ेगी उतना PDA बढ़ेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1