पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

- एसपी से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग को लेकर बृजमनगंज चेयरमैन राकेश जायसवाल ने उठाई आवाज #mahararagnj #sp #police #vairalvideo #vairalreels #NewsUpdate1
- पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।1
- जितना पीड़ा बढ़ेगी उठना PDA बढ़ेगा- अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष "भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जानबूझकर PDA के लोगों को अपमानित किया जा रहा है। जितना पीड़ा बढ़ेगी उतना PDA बढ़ेगा।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | गोरखपुर 🛑 रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल गुलरिहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बाजार के पास बड़ा सड़क हादसा। महाराजगंज से गोरखपुर आ रही रोडवेज बस ने बाजार से खरीदारी कर साइकिल से लौट रहे अज्ञात साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, पुलिस घायल की पहचान कराने में जुटी हुई है और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। 📍 स्थान: बंजरहा बाजार, गुलरिहा, गोरखपुर #BreakingNews #Gorakhpur #GorakhpurNews #गोरखपुर #गुलरिहा #RoadAccident #सड़कहादसा #RoadwaysBus #AccidentNews #UPNews #ब्रेकिंगन्यूज़ #ताजा_खबर #खबर_आपके_शहर_की1
- आकाशवाणी🙏, 21-9-2026 ई0' 🕉 गणेशोत्सव! ऊँ गंग गणपतये नमो नम: का बार बार स्मरण करें। गणेशोत्सव के आठवें दिन की हार्दिक शुभकामनाएं! गणपति बप्पा मोरिया,1
- महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना महराजगंज: पुलिस लाइन में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मीट, बृजमनगंज के 4 इन्फ्लुएंसर हुए शामिल, SP ने की सराहना महराजगंज। आज पुलिस लाइन सभागार महराजगंज में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी जी ने की। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों से चुनिंदा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को आमंत्रित किया गया था। बृजमनगंज थाने से 4 प्रमुख लोगों को इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था, जो सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। बृजमनगंज से आमंत्रित - 1- श्री राकेश जायसवाल (नगर अध्यक्ष, आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज)* 2- श्री जगदम्बा जायसवाल (पत्रकार/सोशल मीडिया ) 3- श्री शिव श्रीवास्तव (इंकलाबी पत्रकार/इन्फ्लुएंसर) 4- श्रीमती प्रियंका जायसवाल पत्नी श्री गौरव जायसवाल कार्यक्रम के दौरान सभी इन्फ्लुएंसर्स ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया। बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने एसपी महोदय से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, अफवाहों को रोकने और जनजागरूकता को लेकर विस्तार से चर्चा की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज समाज की सबसे बड़ी ताकत है, अगर पुलिस और इन्फ्लुएंसर मिलकर काम करें तो अपराध पर लगाम और सही सूचना लोगों तक तेजी से पहुंचाई जा सकती है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी समाज के आइना हैं। आप सभी के सहयोग से पुलिस प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय बनाने के लिए एक *व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और सभी को उसमें जोड़ने* की बात कही, ताकि कोई भी सूचना, अफवाह या जनहित की जानकारी तुरंत साझा की जा सके। कार्यक्रम में जनपद के अन्य थानों से आए सैकड़ों इन्फ्लुएंसर्स, पुलिस अधिकारी और मीडिया कर्मी मौजूद रहे।1
- पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार परसामलिक। नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। #mahararagnj #phrendh #vairalvideo #NewsUpdate #sonalika #vairalreels1