logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार परसामलिक। नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

14 hrs ago
user_गणेश पटेल
गणेश पटेल
Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्यवाही 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार परसामलिक। नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनघाट से एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष नौतनवा अभिषेक सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी से 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान अमरनाथ चौधरी (36) पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद गांजा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध संख्या 186/2026, धारा 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित
जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा
फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया।
वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है |
बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। #mahararagnj #phrendh #vairalvideo #NewsUpdate #sonalika #vairalreels
    1
    आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक 


कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया 



आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन  एक मैरेज हॉल में किया गया।



 सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली।



पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।



 सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।


#mahararagnj 
#phrendh 
#vairalvideo 
#NewsUpdate 
#sonalika 
#vairalreels
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संयुक्त कार्यवाही में 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनघाट के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया।रविवार को सुबह संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक के पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई। झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखा करीब 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अमरनाथ चौधरी पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    संयुक्त कार्यवाही में 1.35 किलो गांजा बरामद, बाइक सवार युवक गिरफ्तार
नौतनवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनघाट के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया।रविवार को सुबह संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक के पास मौजूद झोले की तलाशी ली गई। झोले में काले रंग की प्लास्टिक पन्नी में रखा करीब 1.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से अमरनाथ चौधरी पुत्र रामसुमेर चौधरी, निवासी पिपरा मौनी, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 8/20/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सोनौली में ऋषि त्रिपाठी का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास पुरुष’ के नारों से गूंजा गांधीनगर सोनौली में ऋषि त्रिपाठी का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास पुरुष’ के नारों से गूंजा गांधीनगर
    1
    सोनौली में ऋषि त्रिपाठी का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास पुरुष’ के नारों से गूंजा गांधीनगर
सोनौली में ऋषि त्रिपाठी का शक्ति प्रदर्शन, ‘विकास पुरुष’ के नारों से गूंजा गांधीनगर
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गोरखपुर में दिखा नासिक जैसा गणपति उत्सव,,,,,,,,,,,,,,, गोरखपुर में गणपति महोत्सव के दौरान नासिक जैसी भव्यता और उत्साह देखने को मिला। शहर के पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों, भजनों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं। गोरखपुर का यह आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में मनाए जाने वाले उत्साहपूर्ण गणेशोत्सव की याद दिला रहा है, जहां ढोल-ताशों और सामूहिक भागीदारी के साथ गणपति उत्सव मनाया जाता है।
    1
    गोरखपुर में दिखा नासिक जैसा गणपति उत्सव,,,,,,,,,,,,,,,
गोरखपुर में गणपति महोत्सव के दौरान नासिक जैसी भव्यता और उत्साह देखने को मिला। शहर के पंडालों में गणेश की प्रतिमाओं की विधि-विधान से स्थापना की गई। ढोल-नगाड़ों, भजनों और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर बप्पा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे भी आयोजित किए जा रहे हैं।
गोरखपुर का यह आयोजन महाराष्ट्र के नासिक में मनाए जाने वाले उत्साहपूर्ण गणेशोत्सव की याद दिला रहा है, जहां ढोल-ताशों और सामूहिक भागीदारी के साथ गणपति उत्सव मनाया जाता है।
    user_Dabeer Alam
    Dabeer Alam
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
    1
    समाजवादी पार्टी किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाएगी-राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को सुने
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर में GIS सर्वे को लेकर व्यापारियों सहित आम लोगों में भारी ग़ुस्सा, न्यायिक जाँच की उठी माँग। गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में भवन व गृहकर निर्धारण हेतु कराए गए जीआईएस (GIS) सर्वे में भारी लापर वाही और वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। इस प्रक्रिया से शहर का प्रत्येक व्यापारी और नागरिक मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी इन अनियमितताओं और गलत कर निर्धारण से अवगत हैं, इसलिए उन्होंने मंच से इस सर्वे के कारण बढे हुए टैक्स को वापस लेने की घोषणा की थी. लेकिन अभी तक इम्स्में कोई भी आदेश शासन/प्रशासन की तरफ से नहीं आया है.
    1
    गोरखपुर में GIS सर्वे को लेकर व्यापारियों सहित आम लोगों में भारी ग़ुस्सा, न्यायिक जाँच की उठी माँग।
गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में भवन व गृहकर निर्धारण हेतु कराए गए जीआईएस (GIS) सर्वे में भारी लापर वाही और वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं। 
इस प्रक्रिया से शहर का प्रत्येक व्यापारी और नागरिक मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी इन अनियमितताओं और गलत कर निर्धारण से अवगत हैं, इसलिए उन्होंने मंच से इस सर्वे के कारण बढे हुए टैक्स को वापस लेने की घोषणा की थी. लेकिन अभी तक इम्स्में कोई भी आदेश शासन/प्रशासन की तरफ से नहीं आया है.
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Court reporter वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संपूर्ण समाधान दिवस पर टीम ने लगाई एसडीओ को फटकार,,,,,,,,
    1
    संपूर्ण समाधान दिवस पर टीम ने लगाई एसडीओ को फटकार,,,,,,,,
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 🚨 महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 🚨 परतावल चौकी क्षेत्र के बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में शनिवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। 🕯️ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। 📌 यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से तुरंत सहायता लें। #महराजगंज #परतावल #श्यामदेउरवा #BreakingNews #NishaPrahari #UPNews #PoliceInvestigation #MaharajganjNews निशा प्रहरी हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र सत्य के साथ... हर खबर आपके लिए
    1
    महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
🚨 महराजगंज: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस 🚨
परतावल चौकी क्षेत्र के बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में शनिवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
🕯️ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। 📌 यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो परिवार, मित्रों या किसी विशेषज्ञ से तुरंत सहायता लें।
#महराजगंज #परतावल #श्यामदेउरवा #BreakingNews #NishaPrahari #UPNews #PoliceInvestigation #MaharajganjNews
निशा प्रहरी हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
सत्य के साथ... हर खबर आपके लिए
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.