logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्काउट गाइड के समापन समारोह में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, बढ़ाया उत्साह स्काउट गाइड बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है - अनिल त्रिपाठी मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित रमवापुर सरकारी ग्राम में शिक्षा की अलख जगा रहा श्री रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्काउट गाइड की महत्ता को बताया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेंटो में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन तैयार करने सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्काउट की 16 तथा गाइड की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चो ने भी स्वागत गान के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में जीवन को जीने की कला का नाम स्काउट गाइड है। जिससे अनुशासन का भी समन्वय बच्चो में आता है। इस तरह की बातों से विधायक ने बच्चो के उत्साह को बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने भी बच्चो को स्काउट गाइड की महत्ता को उल्लेखित किया। स्काउट वर्ग में भगत सिंह टीम के अंकुश यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा कृष्ण प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गाइड वर्ग में झांसी की रानी टीम की सादिया खातून प्रथम, आंचल द्वितीय और महिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव, अनूप कुमार, विजय कुमार, अनूप कुमार चौधरी, विशाल सैनी, बलिराम यादव, रामजीत यादव, अखिलेश कुमार, अजय कुमार चौधरी, सोनेलाल पटेल, सुधाकर पांडेय, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव, अनीता यादव, अंजली शुक्ला, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी, अजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य लोग उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_आलोक कुमार बर्नवाल
आलोक कुमार बर्नवाल
मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

स्काउट गाइड के समापन समारोह में पंहुचे विधायक अनिल त्रिपाठी, बढ़ाया उत्साह स्काउट गाइड बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है - अनिल त्रिपाठी मेंहदावल, संतकबीरनगर। मेंहदावल तहसील क्षेत्र में स्थित रमवापुर सरकारी ग्राम में शिक्षा की अलख जगा रहा श्री रामनरेश चौधरी कृषक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित तीन दिवसीय भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने स्काउट गाइड की महत्ता को बताया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं ने टेंटो में गृहस्थी बसाकर बिना बर्तन के भोजन तैयार करने सहित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में स्काउट की 16 तथा गाइड की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथि व सभी अतिथियों का माला पहनाकर, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चो ने भी स्वागत गान के माध्यम से स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही विपरीत परिस्थितियों में जीवन को जीने की कला का नाम स्काउट गाइड है। जिससे अनुशासन का भी समन्वय बच्चो में आता है। इस तरह की बातों से विधायक ने बच्चो के उत्साह को बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी ने भी बच्चो को स्काउट गाइड की महत्ता को उल्लेखित किया। स्काउट वर्ग में भगत सिंह टीम के अंकुश यादव प्रथम, सुमित द्वितीय तथा कृष्ण प्रताप तृतीय स्थान पर रहे। वहीं गाइड वर्ग में झांसी की रानी टीम की सादिया खातून प्रथम, आंचल द्वितीय और महिमा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त रमेश चंद्र यादव, अनूप कुमार, विजय कुमार, अनूप कुमार चौधरी, विशाल सैनी, बलिराम यादव, रामजीत यादव, अखिलेश कुमार, अजय कुमार चौधरी, सोनेलाल पटेल, सुधाकर पांडेय, प्रतिभा वर्मा, रेनू यादव, अनीता यादव, अंजली शुक्ला, हीरालाल चौधरी, सोनू चौधरी, अजय कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य लोग उपस्थित रहे।

More news from Gorakhpur and nearby areas
  • बाबा रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं पुणे। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती एवं वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में मनाई जाने वाली तेजा दशमी के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने मानव सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं वीर तेजाजी महाराज की लोकपरंपरा सत्य, वचनबद्धता, साहस और जनसेवा के आदर्शों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इन महान लोकदेवताओं के जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, करुणा और सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। तेजा दशमी के पावन पर्व पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    बाबा रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं
पुणे। लोकदेवता बाबा रामदेव जी की जयंती एवं वीर तेजाजी महाराज की स्मृति में मनाई जाने वाली तेजा दशमी के पावन अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी ने कहा कि बाबा रामदेव जी ने मानव सेवा, समानता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वहीं वीर तेजाजी महाराज की लोकपरंपरा सत्य, वचनबद्धता, साहस और जनसेवा के आदर्शों से जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि इन महान लोकदेवताओं के जीवन एवं संदेश से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारा, सेवा, करुणा और सद्भाव को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। तेजा दशमी के पावन पर्व पर सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    2 hrs ago
  • 'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है। आइए, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने। 'विश्व शांति दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है। आइए, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने। 'विश्व शांति दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    1
    'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है।

आइए, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने।

'विश्व शांति दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'विश्व शांति दिवस' पर भारत का शाश्वत संदेश 'वसुधैव कुटुम्बकम्' हमें स्मरण कराता है कि संवाद संघर्ष से, सह-अस्तित्व विभाजन से और करुणा हिंसा से कहीं अधिक शक्तिशाली है।
आइए, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:' की भावना के साथ एक ऐसे विश्व के निर्माण का संकल्प लें, जहां युद्ध नहीं संवाद, भय नहीं विश्वास और वैमनस्य नहीं मानवता भविष्य की भाषा बने।
'विश्व शांति दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को कोतवाली बांसी पुलिस ने किया गिरफ्तार बांसी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेंदु सिंह के निर्देशन में बांसी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आज (20 सितंबर 2026) चेकिंग के दौरान इटवा-बांसी मार्ग पर रतन सेन इंटर कॉलेज के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली बांसी में मु.अ.सं. 181/2026 धारा 103(1), 80(1) बीएनएस (BNS) व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: नाम: श्रवण गौड़ पुत्र राजेंद्र गौड़ निवासी: बैरवा नानकार, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, आरक्षी घनश्याम सिंह, आरक्षी मनोज यादव, आरक्षी बालगोविंद, आरक्षी विकास कुमार और महिला आरक्षी दीक्षा सिंह शामिल रहे।
    1
    दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को कोतवाली बांसी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांसी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली बांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेंदु सिंह के निर्देशन में बांसी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आज (20 सितंबर 2026) चेकिंग के दौरान इटवा-बांसी मार्ग पर रतन सेन इंटर कॉलेज के पास से अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली बांसी में मु.अ.सं. 181/2026 धारा 103(1), 80(1) बीएनएस (BNS) व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) के तहत मामला पंजीकृत था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: श्रवण गौड़ पुत्र राजेंद्र गौड़
निवासी: बैरवा नानकार, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, मुख्य आरक्षी सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, आरक्षी घनश्याम सिंह, आरक्षी मनोज यादव, आरक्षी बालगोविंद, आरक्षी विकास कुमार और महिला आरक्षी दीक्षा सिंह शामिल रहे।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया। वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है | बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया। तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    1
    पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की फरेंदा तहसील इकाई की बैठक आयोजित
जिला व तहसील इकाई भंग कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, अनुशासन और पत्रकार सुरक्षा पर हुई चर्चा
फरेंदा/महराजगंज। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की अनुशासन समिति के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को फरेंदा कस्बे स्थित एक मैरिज हॉल में तहसील इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकारिता में अनुशासन, पत्रकारों की सुरक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा बनाए रखने तथा संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अनुशासन समिति के पदाधिकारी डॉ. टी. एन. गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदाधिकारियों एवं सदस्यों के अनुशासन, आपसी सहयोग और जिम्मेदारी से जुड़ी होती है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता करने तथा अपनी लेखनी को मजबूत और प्रभावशाली बनाए रखने का आह्वान किया।
वहीं, मंडल सचिव एमएम खान एवं फिरोज खान ने संगठन के निर्देशों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने तथा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें पत्रकारों को मार्गदर्शन देने के साथ संगठन में एकजुटता और आपसी विश्वास को भी मजबूत करती है |
बैठक के दौरान जिला इकाई महराजगंज एवं तहसील इकाई फरेंदा को भंग कर नई जिम्मेदारियों के साथ पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
धीरेन्द्र प्रकाश द्विवेदी एवं अफरोज अहमद के प्रस्ताव पर पंकज मणि त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष, जिला महराजगंज का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
तहसील फरेंदा इकाई में सुनील यादव को तहसील अध्यक्ष, मोहम्मद अली को तहसील उपाध्यक्ष, प्रदीप चौहान को सचिव, विनोद सिंह को संगठन मंत्री तथा प्रवीन मणि त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं, बाबू लाल गुप्ता को जिला स्तर पर जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। नई जिम्मेदारियां मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जिलाध्यक्ष पंकज मणि त्रिपाठी, डॉ. टी. एन. गुप्ता, अब्दुल कलाम, गुड्डू शाह, अमरजीत, मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी, अरविन्द मौर्या, अनूप कुमार पटेल, सूरज प्रजापति, अजय तिवारी, संजय कुमार, अभिषेक अग्रहरी, बाबू लाल गुप्ता, अरुण राज मिश्र सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान पत्रकारों के हितों, संगठन की एकजुटता, पत्रकारिता की गरिमा और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
    user_DD INDIA NEWS
    DD INDIA NEWS
    Voice of people फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्टघघसरा में श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे घघसरा। नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। संकीर्तन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बीच-बीच में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। श्याम संकीर्तन में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए। कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा। देर रात तक चले श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। वातावरण में गूंजते भजनों और जयकारों ने घघसरा बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    4
    नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्टघघसरा में श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

घघसरा। नगर पंचायत घघसरा बाजार में रविवार शाम आठ बजे श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की। संकीर्तन स्थल पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा वातावरण बाबा श्याम के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा श्याम के भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। जैसे-जैसे भजनों का क्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। बीच-बीच में ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ और ‘श्याम बाबा की जय’ के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
श्याम संकीर्तन में महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कई श्रद्धालु भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते भी दिखाई दिए।
कार्यक्रम को लेकर श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने, पूजा-अर्चना तथा प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। समिति के कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।
देर रात तक चले श्याम संकीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर रहे। वातावरण में गूंजते भजनों और जयकारों ने घघसरा बाजार को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर बाबा श्याम की सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भजन गायकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दहेज हत्या में वांछित आरोपी दबोचा, रतन सेन कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी सिद्धार्थनगर जिले की बांसी कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को इटवा-बांसी मार्ग पर रतन सेन इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण गौड़ पुत्र राजेंद्र गौड़ निवासी बैरवा नानकार, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। कोतवाली बांसी में दर्ज मु0अ0सं0 181/2026 में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 80(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेंदु सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारीरहीं गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, आरक्षी घनश्याम सिंह, मनोज यादव, बालगोविंद, विकास कुमार तथा महिला आरक्षी दीक्षा सिंह शामिल रहीं।
    1
    दहेज हत्या में वांछित आरोपी दबोचा, रतन सेन कॉलेज के पास से हुई गिरफ्तारी

सिद्धार्थनगर  जिले की बांसी  कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को इटवा-बांसी मार्ग पर रतन सेन इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण गौड़ पुत्र राजेंद्र गौड़ निवासी बैरवा नानकार, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।
कोतवाली बांसी में दर्ज मु0अ0सं0 181/2026 में आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 80(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसी सुबेंदु सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तारीरहीं गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव, आरक्षी घनश्याम सिंह, मनोज यादव, बालगोविंद, विकास कुमार तथा महिला आरक्षी दीक्षा सिंह शामिल रहीं।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। शांति, सद्भाव, भाईचारा और मानवता ही एक समृद्ध एवं सुरक्षित समाज की आधारशिला है। आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लें। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    1
    अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन
अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। शांति, सद्भाव, भाईचारा और मानवता ही एक समृद्ध एवं सुरक्षित समाज की आधारशिला है।
आइए, इस अवसर पर हम सभी मिलकर आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लें।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
    user_सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    सूर्य प्रकाश पाण्डेय
    Voice of people Sahjanwa, Gorakhpur•
    2 hrs ago
  • आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन एक मैरेज हॉल में किया गया। सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। #mahararagnj #phrendh #vairalvideo #NewsUpdate #sonalika #vairalreels
    1
    आधुनिक युग में तकनीक से लैस ट्रैक्टर से खेती करना सुविधाजनक हैं -- पूर्व विधायक 


कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को बताए ट्रैक्टरों के फीचर्स और कंपनी का इतिहास बताया 



आनन्दनगर /महराजगंज।फरेंदा क्षेत्र के प्रमुख ट्रैक्टर विक्रेता श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी की ओर से रविवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन  एक मैरेज हॉल में किया गया।



 सम्मेलन के दौरान सोनालिका ट्रैक्टर के दो नए गोल्ड सीरीज का भव्य लॉन्च किया गया।आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता परमात्मा अग्रहरी और राजीव सिंह रहें।मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सोनालिका के नए ट्रैक्टर मॉडलों का औपचारिक अनावरण किया। इस दौरान किसानों और अतिथियों ने नए मॉडलों के बारे में जानकारी ली।



पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि आधुनिक खेती के लिए तकनीकी रूप से सक्षम कृषि मशीनरी की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। किसानों की मेहनत और लागत को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खेती को अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।



 सोनालिका कंपनी के स्टेट हेड राजीव सिंह ने किसानों को कंपनी के इतिहास और विकास की जानकारी दी। उन्होंने कहा 30 सालों में कम्पनी से बीस लाख लोग जुड़े हैं। नए मॉडलों की तकनीकी खूबियों, इंजन क्षमता, ईंधन खपत और खेती से जुड़े विभिन्न कार्यो में उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया।किसान सम्मेलन में फरेंदा क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से सैकड़ों किसान, प्रगतिशील किसान, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में श्री साई कृषि एवं मशीनरी स्टोर्स के प्रोपराइटर विवेक अग्रहरी ने सभी अतिथियों और किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस दौरान रवि गुप्ता, शशांक कुमार, नरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।


#mahararagnj 
#phrendh 
#vairalvideo 
#NewsUpdate 
#sonalika 
#vairalreels
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महिला सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस की सक्रिय पहल, पैदल गश्त कर किया जनसंवाद महुली (संतकबीरनगर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महुली पुलिस की महिला पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में पैदल गश्त एवं जनसंवाद अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर महुली पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी। थानाध्यक्ष महुली ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, विश्वास का संकल्प है—महुली पुलिस हर कदम पर जनता के साथ।”
    2
    महिला सुरक्षा को लेकर महुली पुलिस की सक्रिय पहल, पैदल गश्त कर किया जनसंवाद
महुली (संतकबीरनगर): महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थाना महुली पुलिस की महिला पुलिस टीम ने रविवार को क्षेत्र में पैदल गश्त एवं जनसंवाद अभियान चलाया।
अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर महिलाओं, बालिकाओं और आमजन से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याएं एवं सुझाव सुने। साथ ही छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया।
महिला पुलिस टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन सेवाओं एवं पुलिस की त्वरित सहायता व्यवस्था की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि आवश्यकता पड़ने पर महुली पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी रहेगी।
थानाध्यक्ष महुली ने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि “सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, विश्वास का संकल्प है—महुली पुलिस हर कदम पर जनता के साथ।”
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.