logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुसनेर पहुंची खिलचीपुर की कावड़ यात्रा: 200 शिवभक्त 150 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा महाकाल का जलाभिषेक खिलचीपुर से उज्जैन जा रही कावड़ यात्रा पहुंची सुसनेर, परसुलिया चौराहे पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत खिलचीपुर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य कावड़ यात्रा आज गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सुसनेर पहुंची। श्री महाकाल सेवा समिति के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में 200 शिव भक्त शामिल हैं। सुसनेर के इंदौर-कोटा रोड स्थित परसुलिया रोड चौराहे पर नगरवासियों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 150 किलोमीटर से भी अधिक की कठिन पैदल दूरी तय कर उज्जैन पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।

13 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

सुसनेर पहुंची खिलचीपुर की कावड़ यात्रा: 200 शिवभक्त 150 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा महाकाल का जलाभिषेक खिलचीपुर से उज्जैन जा रही कावड़ यात्रा पहुंची सुसनेर, परसुलिया चौराहे पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत खिलचीपुर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य कावड़ यात्रा आज गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सुसनेर पहुंची। श्री महाकाल सेवा समिति के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में 200 शिव भक्त शामिल हैं। सुसनेर के इंदौर-कोटा रोड स्थित परसुलिया रोड चौराहे पर नगरवासियों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 150 किलोमीटर से भी अधिक की कठिन पैदल दूरी तय कर उज्जैन पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बाबा बैजनाथ के दरबार में राजस्व मंत्री सुसनेर से पत्रकार याहया खान आगर मालवा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गुरुवार को आगर प्रवास के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जलाभिषेक की धार्मिक विधि वासुदेव शर्मा और मनीष व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। करण सिंह वर्मा ने बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
    1
    बाबा बैजनाथ के दरबार में राजस्व मंत्री





सुसनेर से पत्रकार याहया खान 
आगर मालवा। प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा गुरुवार को आगर प्रवास के दौरान जिले के प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जलाभिषेक की धार्मिक विधि वासुदेव शर्मा और मनीष व्यास द्वारा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई, तहसीलदार विजय सेनानी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, मंदिर के पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। करण सिंह वर्मा ने बाबा बैजनाथ महादेव के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण की प्रार्थना की।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सुसनेर: 16 अगस्त को मेला ग्राउंड के शिव मंदिर से निकलेगी नीलकंठेश्वर महादेव सेवा समिति की कावड़ यात्रा, मोरूखेड़ी में सम्पन्न हुई बैठक नीलकंठेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लगातार दूसरे वर्ष निकलने वाली इस यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर ढाई बजे मोरूखेड़ी स्थित शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यात्रा के सूत्रधार मोहन सिंह गुंदलावदा ने बताया कि 16 अगस्त को मेला ग्राउण्ड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर में विशेष रुद्राभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा मोरूखेड़ी के नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    1
    सुसनेर: 16 अगस्त को मेला ग्राउंड के शिव मंदिर से निकलेगी नीलकंठेश्वर महादेव सेवा समिति की कावड़ यात्रा, मोरूखेड़ी में सम्पन्न हुई बैठक
नीलकंठेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
लगातार दूसरे वर्ष निकलने वाली इस यात्रा की तैयारियों को लेकर गुरुवार दोपहर ढाई बजे मोरूखेड़ी स्थित शिव मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यात्रा के सूत्रधार मोहन सिंह गुंदलावदा ने बताया कि 16 अगस्त को मेला ग्राउण्ड स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मन्दिर में विशेष रुद्राभिषेक के साथ कावड़ यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा मोरूखेड़ी के नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचेगी, जहां सभी श्रद्धालु क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया
    1
    राजस्व मंत्री श्री वर्मा पहुंचे जिले के प्राचीन श्री बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने बैजनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कर्नाटक के राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत ने बड़ोद पहुंचकर, पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र जैन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
    1
    कर्नाटक के राज्यपाल डॉ थावरचंद गहलोत ने बड़ोद पहुंचकर, पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र जैन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।
    user_Arif Khan
    Arif Khan
    Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों को बंधाया ढांढस, निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षति । आगर-मालवा- कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाटपुरा वार्ड क्रमांक 7 स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री महेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। महामहिम राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर विधायक आलोट श्री चिंतामन मालवीय एवं आगर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने भी स्वर्गीय श्री जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की,। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, बड़ोद के गणमान्य नागरिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मिलिंद ढोके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहायक संचालक जनसंपर्क आगर श्री जगदीश चंद्र मालवीय एवं एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा उपस्थित थे।
    1
    कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों को बंधाया ढांढस, निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षति ।
आगर-मालवा- कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत गुरुवार को आगर-मालवा जिले के बड़ोद प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने हाटपुरा वार्ड क्रमांक 7 स्थित वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री महेंद्र जी जैन के निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
महामहिम राज्यपाल ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का निधन पत्रकारिता जगत एवं क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर  विधायक आलोट श्री चिंतामन मालवीय एवं आगर विधायक श्री माधव सिंह गहलोत ने भी स्वर्गीय श्री जैन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर, परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की,।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिदपुर के पूर्व विधायक श्री बहादुर सिंह चौहान, आलोट के पूर्व विधायक श्री जितेंद्र गहलोत, जिला  अध्यक्ष श्री ओम मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण, बड़ोद के गणमान्य नागरिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मिलिंद ढोके, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविंद्र बोयत सहायक संचालक जनसंपर्क आगर श्री जगदीश चंद्र मालवीय एवं एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाहा उपस्थित थे।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुसनेर पहुंची खिलचीपुर की कावड़ यात्रा: 200 शिवभक्त 150 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा महाकाल का जलाभिषेक खिलचीपुर से उज्जैन जा रही कावड़ यात्रा पहुंची सुसनेर, परसुलिया चौराहे पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत खिलचीपुर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य कावड़ यात्रा आज गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सुसनेर पहुंची। श्री महाकाल सेवा समिति के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में 200 शिव भक्त शामिल हैं। सुसनेर के इंदौर-कोटा रोड स्थित परसुलिया रोड चौराहे पर नगरवासियों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 150 किलोमीटर से भी अधिक की कठिन पैदल दूरी तय कर उज्जैन पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।
    1
    सुसनेर पहुंची खिलचीपुर की कावड़ यात्रा: 200 शिवभक्त 150 KM पैदल चलकर करेंगे बाबा महाकाल का जलाभिषेक
खिलचीपुर से उज्जैन जा रही कावड़ यात्रा पहुंची सुसनेर, परसुलिया चौराहे पर नगरवासियों ने किया भव्य स्वागत
खिलचीपुर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई भव्य कावड़ यात्रा आज गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सुसनेर पहुंची। श्री महाकाल सेवा समिति के बैनर तले निकाली जा रही इस यात्रा में 200 शिव भक्त शामिल हैं। सुसनेर के इंदौर-कोटा रोड स्थित परसुलिया रोड चौराहे पर नगरवासियों ने कावड़ियों का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा 150 किलोमीटर से भी अधिक की कठिन पैदल दूरी तय कर उज्जैन पहुंचेगी, जहाँ श्रद्धालु भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने* *निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षतिपरिवारजनों को बंधाया ढांढस* बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने* *निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षतिपरिवारजनों को बंधाया ढांढस*
    1
    बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने*
 
 *निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षतिपरिवारजनों को बंधाया ढांढस*

बड़ोद में पत्रकार स्व. महेंद्र जैन को दी श्रद्धांजलि कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गहलोत ने*
*निधन को बताया क्षेत्र की अपूरणीय क्षतिपरिवारजनों को बंधाया ढांढस*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में नवोदय स्थापना दिवस मनाया गया याहया खान सुसनेर सुसनेर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में बुधवार को नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्य तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्राचार्य अब्दुल अज़ीज़ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नवोदय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उपप्राचार्य अखलेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नवोदय विद्यालय समिति के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    1
    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में नवोदय स्थापना दिवस मनाया गया

याहया खान सुसनेर 

सुसनेर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुसनेर में बुधवार को नवोदय स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की स्थापना, उद्देश्य तथा उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य अब्दुल अज़ीज़ ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए नवोदय के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उपप्राचार्य अखलेश कुमार पाठक ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नवोदय विद्यालय समिति के आदर्शों और मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • डग : सनसनीखेज मौत प्रकरण में गहन निगरानी में चल रही हाई-प्रोफाइल जांच : घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट कर कुएं से निर्णायक वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य किए एकत्र। झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के तिसाई गांव में 16 जुलाई को कुएं में रक्तरंजित अवस्था में बरामद मध्यप्रदेश फतेहगढ़ की 19 वर्षीय नवविवाहिता तारा कुंवर की इंदौर में उपचार के दौरान दम तोड़ने के बाद उपजे बवाल और एंबुलेंस प्रदर्शन व SP अमित कुमार के हस्तक्षेप के बाद केस ऑफिसर स्कीम में दर्ज इस सनसनीखेज मौत प्रकरण में, कोटा FSL की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. राखी खन्ना सहित विशेषज्ञ टीम ने बुधवार को इस घटनास्थल पर डमी के साथ पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट कर कुएं से निर्णायक वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए, जिससे ASP भागचंद मीणा व DSP हेमंत गौतम की गहन निगरानी में चल रही इस हाई-प्रोफाइल जांच को अब न्याय दिलाने वाली अंतिम कड़ी मिलने की प्रबल संभावना है।
    4
    डग : सनसनीखेज मौत प्रकरण में गहन निगरानी में चल रही हाई-प्रोफाइल जांच : घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट कर कुएं से निर्णायक वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य किए एकत्र। 
झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र के तिसाई गांव में 16 जुलाई को कुएं में रक्तरंजित अवस्था में बरामद मध्यप्रदेश फतेहगढ़ की 19 वर्षीय नवविवाहिता तारा कुंवर की इंदौर में उपचार के दौरान दम तोड़ने के बाद उपजे बवाल 
और एंबुलेंस प्रदर्शन व SP अमित कुमार के हस्तक्षेप के बाद केस ऑफिसर स्कीम में दर्ज इस सनसनीखेज मौत प्रकरण में, कोटा FSL की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. राखी खन्ना सहित विशेषज्ञ टीम ने बुधवार को इस घटनास्थल पर डमी के साथ पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएट कर कुएं से निर्णायक वैज्ञानिक व भौतिक साक्ष्य एकत्र किए, जिससे ASP भागचंद मीणा व DSP हेमंत गौतम की गहन निगरानी में चल रही इस हाई-प्रोफाइल जांच को अब न्याय दिलाने वाली अंतिम कड़ी मिलने की प्रबल संभावना है।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.