मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का किया लोकार्पण मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान वोट नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता” — मंत्री ए.के. शर्मा रक्तदान महादान: मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ मऊ, । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का किया लोकार्पण मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान वोट नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता” — मंत्री ए.के. शर्मा रक्तदान महादान: मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ मऊ, । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई
देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा
गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के
अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा जनपद मऊ को 03 नई चार पहिया पीआरवी (स्कॉर्पियो) वाहन उपलब्ध कराए गए हैं मऊ । पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद मऊ कमलेश बहादुर एवं नोडल अधिकारी यू पी 112/अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल निर्देशन में 03 चार पहिया PRV स्कॉर्पियो को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए । महोदय ने पुलिस कर्मियों को सेवा, सुरक्षा, संवेदना के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर मौके पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए ।4
- आजमगढ़: जनपद में बदलती मौसमी परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाया है। आंधी, बेमौसम वर्षा, लू एवं आगजनी जैसी घटनाओं से फसलों को संभावित नुकसान के मद्देनजर उन्होंने फसल बीमा कंपनियों के प्रभारियों के साथ बैठक कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में मौसम की अनिश्चितता के कारण किसानों की फसलों, पशुधन एवं कृषि संपत्तियों को नुकसान का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में बीमा कंपनियों की जिम्मेदारी है कि वे संवेदनशीलता, सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। त्वरित कार्रवाई पर दिया जोर बैठक में जिलाधिकारी ने बीमा कंपनियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए— त्वरित सर्वेक्षण: आपदा की सूचना मिलते ही तुरंत क्षति का सर्वे कराया जाए। फील्ड टीम अलर्ट: क्षेत्रीय टीमों को सक्रिय रखते हुए मौके पर पहुंचकर सही आकलन सुनिश्चित किया जाए। शीघ्र दावा निस्तारण: पात्र किसानों को बिना देरी बीमा राशि उपलब्ध कराई जाए। प्राथमिकता में राहत: आपदा के समय किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि फसल बीमा योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली क्षति के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बीमा कंपनियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को समय पर राहत मिल सके।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ आगरा,,, एक तरफ प्रशासन योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में व्यस्त दूसरी तरफ रासन का घोटाला फतेहाबाद में राशन के गेहूं की कालाबाजारी का मामला सामने आया है आगरा–फतेहाबाद मार्ग पर राजकीय कॉलेज के पास खड़े मिले दो ट्रक सरकारी डीलरो का गेंहू लदा हुआ था थोड़ी देर के बाद मोटरसाइकिल से गेहूं के पैकेट ले जाते समय लोग वीडियो बना लिया जानकारी के अनुसार गेहूं राशन कोटे का बताया जा रहा है सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल सूचना के बाद अधिकारी पहुंचे, लेकिन ट्रक चालक मौका पा कर वहाँ से फरार हो गया मामले की जांच जारी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी2
- आजमगढ़। जिले के जहानागंज विकास खंड अंतर्गत बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध दवाओं के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। सुबह करीब 9 बजे, डॉ. सीमा वर्मा के नेतृत्व में टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोल्हूखोर के मुख्य गेट के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर पहुंची। इस औचक छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के अन्य दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई। जांच टीम में एसडीएम सदर और सीओ सदर आस्था जायसवाल की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि प्रशासन इस मामले को लेकर काफी सख्त है। 20 दवाओं के सैंपल लिए गए: जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध और अवैध दवाओं की पहचान करने के लिए स्टोर में रखी विभिन्न दवाओं की बारीकी से जांच की। डॉ. सीमा वर्मा ने बताया कि शक के आधार पर लगभग 20 अलग-अलग दवाओं के नमूने (सैंपल्स) लिए गए हैं। इन सैंपल्स को सील कर लेबोरेटरी (जांच केंद्र) भेज दिया गया है। अधिकारियों का बयान: मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। यदि लैब रिपोर्ट में दवाओं की गुणवत्ता में कमी पाई जाती है या वे अवैध साबित होती हैं, तो संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ औषधि अधिनियम (Drug Act) के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस छापेमारी के बाद से इलाके के दवा माफियाओं और बिना लाइसेंस दुकान चलाने वालों में दहशत का माहौल है1
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जिले के बड़े पार्क में आगामी 12 अप्रैल को एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का नाम है “भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट”। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को सनातन धर्म और भक्ति संगीत से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के आयोजक सोमित शर्मा माही शर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने दी। आयोजकों ने बताया कि सनातन धर्म में भजन का विशेष महत्व है। भजन केवल भक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि लोगों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा देने का भी कार्य करता है। इसी उद्देश्य से 12 अप्रैल को बड़े पार्क में भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वाराणसी से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे और भक्ति संगीत के माध्यम से लोगों को भजन के महत्व से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना और भक्ति संगीत के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन क्लबिंग कॉन्सर्ट का हिस्सा बनें और भक्ति संगीत का आनंद लें।4
- सिविल कोर्ट में दिनदहाड़े गोलीकांड! सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सिविल कोर्ट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब आपसी विवाद में एक वकील ने अपने ही चचेरे भाई—जो खुद भी वकील हैं—पर सरेआम गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। मामला शांत होता दिख ही रहा था कि तभी आरोपी वकील ने अचानक तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली दाग दी। शुरुआती जांच में जमीन का विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश इस खूनी संघर्ष की वजह बताई जा रही है। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में हुई इस घटना से वकील और आम लोग स्तब्ध हैं। घायल वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान वोट नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता” — मंत्री ए.के. शर्मा रक्तदान महादान: मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ मऊ, । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4