Shuru
Apke Nagar Ki App…
जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्टल लहराकर डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वीडियो बीच बाजार में बनाया था। पुलिस ने आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी इलाके में खौफ फैलाने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Deepak Vishwakarma
जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्टल लहराकर डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वीडियो बीच बाजार में बनाया था। पुलिस ने आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी इलाके में खौफ फैलाने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्टल लहराकर डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वीडियो बीच बाजार में बनाया था। पुलिस ने आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी इलाके में खौफ फैलाने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।1
- जय श्री रामधर्म संगठन की ओर से प्रभु से एक भावुक प्रार्थना की गई है, जिसमें दुनिया के दोहरे चरित्र पर गहरी निराशा व्यक्त की गई है। संगठन ने सवाल उठाया कि हे प्रभु, यह कैसी दुनिया है जहाँ लोग सामने कुछ और होते हैं और पीठ पीछे कुछ और। इस निराशा के बीच, संगठन ने ईश्वर से सही मार्ग दिखाने और उन लोगों को राहत दिलाने का निवेदन किया है जो पथभ्रष्ट हैं या परेशानी में हैं।1
- जबलपुर के बरेला क्षेत्र के धनपुरी स्थित एक स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चोरों को हिरासत में लिया है, जबकि एक चोर फरार बताया जा रहा है। चोरों से एक कंप्यूटर, सीपीयू और एक गैस टंकी बरामद की गई है।1
- भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसान और युवा तेजगढ़ में सड़क पर उतर आए। तेजगढ़ बस स्टैंड पर हर्रई विद्युत वितरण केंद्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी उड़द और मूंग की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से वे काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि स्मार्ट मीटर तो लग गए हैं, लेकिन 'स्मार्ट बिजली व्यवस्था' कब आएगी?1
- नौतपा के पहले ही दिन उमरियापान क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और बारिश ने दस्तक दी, जिससे चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। कल सोमवार शाम करीब 4 बजे आए इस अचानक बदलाव के बीच आंधी-तूफान के कारण उमरियापान से ढीमरखेड़ा सड़क पर बम्हनी में एक विशालकाय पुराना आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते सड़क पर लगभग 3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कई वाहन चालकों ने अन्य दूसरे रास्तों से होकर अपना आवागमन तय किया। आम के पेड़ गिरने की खबर मिलने पर बम्हनी सहित आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ लोग आम बीनने में व्यस्त दिखे, तो कुछ पेड़ की टहनियों को जलाऊ लकड़ी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए काटने में जुटे रहे। वहीं, कुछ पशुपालक अपने पशुओं के चारे के लिए पत्तियां भी समेटने में लगे रहे। आंधी-तूफान से क्षेत्र में कई घरों के टीन के छप्पर उड़ गए और कई घरौंदों में लगे पन्नी व तिरपाल तहस-नहस होकर फट गए, जिन्हें ग्रामीण दोबारा व्यवस्थित करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। साथ ही, गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसान अपनी उपज को बारिश से बचाने के लिए भी जद्दोजहद करते रहे।1
- कटनी जिले की बिलहरी चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रहलाद पटेल उर्फ पला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बडखेरा निवासी एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेत से घर लौटते समय प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने गाली-गलौज करते हुए उस पर छुरे से हमला किया। इस हमले में बचाव के दौरान फरियादी की जांघ में चोट आई थी। घटना के दौरान राजेंद्र और संदीप पटेल ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। बिलहरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात ग्राम बडखेरा के जंगल में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय और पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।1
- सिवनी जिले की घंसौर तहसील के दारोट (कहानी) गांव में गोल्हनी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए क्षेत्र और गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जो इस धार्मिक अवसर का लाभ उठा रहे हैं। सोमवार 25 मई 2026 को इस पावन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व पंचायत मंत्री देवसिंह सैयाम भी वरिष्ठजनों के साथ शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और इस आयोजन की सराहना की। कथा पंडाल में लगातार भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, जहाँ श्रद्धालु पूरे उत्साह और समर्पण के साथ कथा का श्रवण कर रहे हैं।1
- मध्य प्रदेश के गोटेगांव में जैन समाज ने रीवा में विगत 20 मई को आर्यिका श्रुत मति माताजी एवं उपसम मति माताजी के कार चालक द्वारा टक्कर मारे जाने से हुए अकस्मात और दर्दनाक समाधि मरण के विरोध में अपना गहरा गुस्सा व्यक्त किया है। इस घटना को लेकर गोटेगांव जैन समाज में नाराजगी देखने को मिली है। इस हृदयविदारक घटना के खिलाफ, गोटेगांव जैन समाज ने 'राष्ट्रीय संत सुरक्षा अभियान' के तहत आज सोमवार को सड़कों पर उतरकर एक विशाल और ऐतिहासिक मौन जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस विरोध प्रदर्शन की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें शामिल सभी जैन धर्मावलंबी अत्यंत अनुशासित ढंग से काले छाते ताने हुए थे और अपनी बाहों पर काली पट्टी बांधकर पूर्णतः मौन रहकर चल रहे थे, जो उनके अनूठे विरोध का प्रतीक बना।2