logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसान और युवा तेजगढ़ में सड़क पर उतर आए। तेजगढ़ बस स्टैंड पर हर्रई विद्युत वितरण केंद्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी उड़द और मूंग की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से वे काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि स्मार्ट मीटर तो लग गए हैं, लेकिन 'स्मार्ट बिजली व्यवस्था' कब आएगी?

2 hrs ago
user_अरविंद सिंह लोधी
अरविंद सिंह लोधी
News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसान और युवा तेजगढ़ में सड़क पर उतर आए। तेजगढ़ बस स्टैंड पर हर्रई विद्युत वितरण केंद्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी उड़द और मूंग की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से वे काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि स्मार्ट मीटर तो लग गए हैं, लेकिन 'स्मार्ट बिजली व्यवस्था' कब आएगी?

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसान और युवा तेजगढ़ में सड़क पर उतर आए। तेजगढ़ बस स्टैंड पर हर्रई विद्युत वितरण केंद्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी उड़द और मूंग की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से वे काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि स्मार्ट मीटर तो लग गए हैं, लेकिन 'स्मार्ट बिजली व्यवस्था' कब आएगी?
    1
    भीषण गर्मी और बार-बार बिजली कटौती से परेशान किसान और युवा तेजगढ़ में सड़क पर उतर आए। तेजगढ़ बस स्टैंड पर हर्रई विद्युत वितरण केंद्र के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन का प्रयास किया और जमकर नारेबाजी की। किसानों ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि बिजली नहीं मिलने के कारण उनकी उड़द और मूंग की फसलें प्रभावित हो रही हैं। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि 45 डिग्री की भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से वे काफी परेशान हैं।

ग्रामीणों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि स्मार्ट मीटर तो लग गए हैं, लेकिन 'स्मार्ट बिजली व्यवस्था' कब आएगी?
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद सचिव के पद पर अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे एक पंचायत सचिव ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को धमकाते हुए कानून अपने हाथ में लेने की चेतावनी दी है।
    1
    हाईकोर्ट के आदेश के बाद सचिव के पद पर अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे एक पंचायत सचिव ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर को धमकाते हुए कानून अपने हाथ में लेने की चेतावनी दी है।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दमोह जिले के हटा थाना परिसर में एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आम लोगों की समस्याओं को सुना।
    1
    दमोह जिले के हटा थाना परिसर में एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक (SP) आनंद कलादगी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आम लोगों की समस्याओं को सुना।
    user_Vikas Soni
    Vikas Soni
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ में मंगलवार सुबह एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हुआ है। अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में बिन्नू अहिरवार के खेत में मनरेगा योजना के तहत एक सरकारी कुएँ का निर्माण कार्य पिछले 10 दिनों से चल रहा था। इसी कुएँ की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धँस गई, जिसके परिणामस्वरूप पाँच मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    1
    मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ में मंगलवार सुबह एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हुआ है। अजयगढ़ जनपद के ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में बिन्नू अहिरवार के खेत में मनरेगा योजना के तहत एक सरकारी कुएँ का निर्माण कार्य पिछले 10 दिनों से चल रहा था। इसी कुएँ की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धँस गई, जिसके परिणामस्वरूप पाँच मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
    user_पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    पत्रकार मनीष विश्वकर्मा
    रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नौतपा के पहले ही दिन उमरियापान क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और बारिश ने दस्तक दी, जिससे चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। कल सोमवार शाम करीब 4 बजे आए इस अचानक बदलाव के बीच आंधी-तूफान के कारण उमरियापान से ढीमरखेड़ा सड़क पर बम्हनी में एक विशालकाय पुराना आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते सड़क पर लगभग 3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कई वाहन चालकों ने अन्य दूसरे रास्तों से होकर अपना आवागमन तय किया। आम के पेड़ गिरने की खबर मिलने पर बम्हनी सहित आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ लोग आम बीनने में व्यस्त दिखे, तो कुछ पेड़ की टहनियों को जलाऊ लकड़ी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए काटने में जुटे रहे। वहीं, कुछ पशुपालक अपने पशुओं के चारे के लिए पत्तियां भी समेटने में लगे रहे। आंधी-तूफान से क्षेत्र में कई घरों के टीन के छप्पर उड़ गए और कई घरौंदों में लगे पन्नी व तिरपाल तहस-नहस होकर फट गए, जिन्हें ग्रामीण दोबारा व्यवस्थित करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। साथ ही, गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसान अपनी उपज को बारिश से बचाने के लिए भी जद्दोजहद करते रहे।
    1
    नौतपा के पहले ही दिन उमरियापान क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और बारिश ने दस्तक दी, जिससे चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली। कल सोमवार शाम करीब 4 बजे आए इस अचानक बदलाव के बीच आंधी-तूफान के कारण उमरियापान से ढीमरखेड़ा सड़क पर बम्हनी में एक विशालकाय पुराना आम का पेड़ सड़क पर गिर गया। इसके चलते सड़क पर लगभग 3 घंटे तक आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, कई वाहन चालकों ने अन्य दूसरे रास्तों से होकर अपना आवागमन तय किया।

आम के पेड़ गिरने की खबर मिलने पर बम्हनी सहित आसपास के गांवों से लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कुछ लोग आम बीनने में व्यस्त दिखे, तो कुछ पेड़ की टहनियों को जलाऊ लकड़ी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए काटने में जुटे रहे। वहीं, कुछ पशुपालक अपने पशुओं के चारे के लिए पत्तियां भी समेटने में लगे रहे। आंधी-तूफान से क्षेत्र में कई घरों के टीन के छप्पर उड़ गए और कई घरौंदों में लगे पन्नी व तिरपाल तहस-नहस होकर फट गए, जिन्हें ग्रामीण दोबारा व्यवस्थित करने के लिए मशक्कत करते नजर आए। साथ ही, गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसान अपनी उपज को बारिश से बचाने के लिए भी जद्दोजहद करते रहे।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter Bahoriband, Katni•
    5 hrs ago
  • कटनी जिले की बिलहरी चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रहलाद पटेल उर्फ पला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बडखेरा निवासी एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेत से घर लौटते समय प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने गाली-गलौज करते हुए उस पर छुरे से हमला किया। इस हमले में बचाव के दौरान फरियादी की जांघ में चोट आई थी। घटना के दौरान राजेंद्र और संदीप पटेल ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। बिलहरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात ग्राम बडखेरा के जंगल में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय और पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
    1
    कटनी जिले की बिलहरी चौकी पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रहलाद पटेल उर्फ पला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बडखेरा निवासी एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि खेत से घर लौटते समय प्रहलाद पटेल उर्फ पला ने गाली-गलौज करते हुए उस पर छुरे से हमला किया। इस हमले में बचाव के दौरान फरियादी की जांघ में चोट आई थी।

घटना के दौरान राजेंद्र और संदीप पटेल ने बीच-बचाव कर फरियादी की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था। बिलहरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और देर रात ग्राम बडखेरा के जंगल में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया छुरा भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डहेरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया और थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय और पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पटेरा थाना परिसर में आगामी बकरा ईद पर्व के संबंध में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पटेरा के तहसीलदार उमेश तिवारी और थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर की मौजूदगी रही, साथ ही नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना, तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने ईद त्योहार से संबंधित चर्चा के अतिरिक्त, भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या पर भी नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ बिंदुवार बातचीत की। बैठक के दौरान, प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने और शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    2
    पटेरा थाना परिसर में आगामी बकरा ईद पर्व के संबंध में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पटेरा के तहसीलदार उमेश तिवारी और थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर की मौजूदगी रही, साथ ही नगर पालिका एवं राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाना, तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

पटेरा तहसीलदार उमेश तिवारी ने ईद त्योहार से संबंधित चर्चा के अतिरिक्त, भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या पर भी नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ बिंदुवार बातचीत की।

बैठक के दौरान, प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने और शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्टल लहराकर डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वीडियो बीच बाजार में बनाया था। पुलिस ने आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी इलाके में खौफ फैलाने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति को पिस्टल लहराकर डांस करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह वीडियो बीच बाजार में बनाया था। पुलिस ने आरोपी की कमर से पिस्टल बरामद की है। बताया गया है कि आरोपी इलाके में खौफ फैलाने के उद्देश्य से ऐसे वीडियो बनाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.