बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। गिफ्तार बदमाशों में से दो बदमाश घायल हुए है और उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि तीनो बदमाश डकैती और लूट में वांछित थे और इनाम इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पुलिस रात में गस्त कर रही थी उसी दौरान कुछ डकैती और लूट से सम्बंधित तीन बदमाश दया छपरा नौरंगा मार्ग पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस जब गई तो पुलिस से घिरता देख उन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्यवाई करते हुए फायरिंग की जिसमे दो बदमाशों पुनीत कुमार निवासी चाँद दियर और चन्दन उर्फ़ माही निवासी रकबा टोला के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए जबकि एक बदमाश राघव पांडे को जो कि मोटरसाइकिल के पास लेता हुआ था उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनो इनामिया अपराधी है। तीनो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। गिफ्तार बदमाशों में से दो बदमाश घायल हुए है और उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि तीनो बदमाश डकैती और लूट में वांछित थे और इनाम इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पुलिस रात में गस्त कर रही थी उसी दौरान कुछ डकैती और लूट से सम्बंधित तीन बदमाश दया छपरा नौरंगा मार्ग पर बैठे हुए हैं। जिसके
बाद उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस जब गई तो पुलिस से घिरता देख उन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्यवाई करते हुए फायरिंग की जिसमे दो बदमाशों पुनीत कुमार निवासी चाँद दियर और चन्दन उर्फ़ माही निवासी रकबा टोला के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए जबकि एक बदमाश राघव पांडे को जो कि मोटरसाइकिल के पास लेता हुआ था उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनो इनामिया अपराधी है। तीनो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
- Eswar KumarBallia, Uttar Pradesh🛕15 hrs ago
- सीओ की तैनाती के लिए आवश्यक मानक पूरा होना जरूरी -एसपी एसपी ने किया उभांव थाने का वार्षिक निरीक्षण बेल्थरारोड (बलिया)। एसपी ओमबीर सिंह ने मंगलवार को उभांव थाने की निरीक्षण के बाद कहा कि किसी भी थाने का वार्षिक निरीक्षण दण्ड के लिए नहीं, ब्यवस्थाओं के सुधार के लिए होता है। उसे दूसरे नजरिये से नही देखा जाना चाहिए। पुलिस ब्यवस्था को और कैसे और बेहतर कर सकते हैं। मैने यहां के सम्मानितजनों से रुबरु होकर समस्याओं व अनराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुझे बताया गया कि जिला मुख्यालय बलिया एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा काफी दूरी पर पड़ता है। उभांव थाना परिसर में नये सीओ कार्यालय का निर्माण होकर उद्घाटित हो चुका है। उन्होने कहा कि सीओ की पोस्टिंग के लिए कुछ मानक है। इसके लिए थानों की संख्या बढ़ानी होगी उसके लिए रसड़ा सर्किल में थानों की संख्या बढ़ाने के लिए जांच करवा रहा हूं। यदि मानक पूरा कर नये थाने बनने का मानक पूरा हो गया तो शासन से सीओ की तैनाती का रास्ता साफ हो जायेगा। उसे शासन को विचारणार्थ रिपोर्ट भेज दी जायेगी। उन्होने कहा कि सम्मानितजनों से पुलिस की रवैया के बारे में भी जानकारी ली गयी। अगले माह 20 अप्रैल तक नये आरक्षियों की तैनाती हो जायेगी। इसके लिए बैरक निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है वह भी जगह कम पड़ जायेगा। उन्हें सही ब्यवस्था मिली तो वे हमारी कानून ब्यवस्था में सकारात्मक साथ देने का काम करेगें। भीमपुरा थाने के अन्दर गोन्दिपुर में हुयी हत्या का खुलासा दो तीन दिनों में हो जाने की प्रबल सम्भावना है। बैरिया पुलिस ने 20 दिन पहले लूटी गयी बाईक बरामद करने में सफलता पाई है। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी ओमबीर सिंह ने उभांव थाने पहुंचते ही पुलिस की सलामी स्वीकार की। तत्पश्चात उन्होने पूरे थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई की गहनता से जांच की। थाने की अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। थाने के कई दर्जन चौकीदारों से उनकी समस्याओं व समय से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उभांव का पूरा थाना परिसर गुब्बारों से सजा दिया गया था। थाने के मुख्य द्वार सहित पूरा थाना परिसर सीसी टीबी कैमरे से सुसज्जित दिखा। इस निरीक्षण के दौरान सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सफल निरीक्षण के बाद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।1
- Post by SONI DEVI1
- मऊ। जिला गंगा समिति, मऊ द्वारा गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत रामवचन सिंह महिला महाविद्यालय, बगली पिजड़ा में श्रमदान, वर्षा जल संचयन हेतु स्थित तालाब के पुनरोद्धार तथा गंगा लोकगीत आधारित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने गंगा लोकगीतों के माध्यम से नदियों की सुरक्षा, स्वच्छता तथा उनकी निर्मलता एवं अविरलता का संदेश दिया। साथ ही श्रमदान करते हुए लगभग 80 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर लोकगीत एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लोकगायिका मंजू चौहान ने अपने गीतों के माध्यम से विभिन्न नदियों के संरक्षण का संदेश देते हुए छात्राओं में स्वच्छता एवं गंगा सहित अन्य नदियों के प्रति प्रेम एवं जागरूकता उत्पन्न की। छात्रा अर्चना सिंह चौहान, आकांक्षा चौहान, मीनाक्षी द्विवेदी, स्नेहा कनौजिया आदि ने मनोहारी लोकगीतों की प्रस्तुति दी। वहीं पूनम चौहान, काजल वर्मा सहित अन्य छात्राओं ने पर्यावरण एवं नदी संरक्षण विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। इसके पश्चात जल स्रोतों के संरक्षण के अंतर्गत सभी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर स्थित तालाब में फैली गंदगी की सफाई कर उसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रविंद्र कुमार पांडे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. पवन कुमार सिंह, डॉ. दीपक पाराशर एवं डॉ. शिवनाथ प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार ने कविता के माध्यम से नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। डॉ. हेमंत यादव ने उपस्थित सभी लोगों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा आह्वान किया कि हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि अपने देश की नदियों की निर्मलता एवं अविरलता की पुनर्स्थापना हेतु निरंतर प्रयास करेंगे।4
- राजस्थान में हाईवे बना आग का दरिया, तेल टैंकर पलटा — 1 जिंदा जला राजस्थान के जालोर जिले में नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार दोपह1
- ब्रेकिंग देवरिया गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गौरी बाजार गोरखपुर मार्ग को किया जाम उपभोक्ताओं का आरोप गैस एजेंसी द्वारा 10 दिनों से दौड़ाया जा रहा है और गैस नहीं मिल रहा है गाड़ियों की लगी लंबी कतारे मौके पर पहुंची पुलिस गैस उपभोक्ताओं को समझाने में जुटी4
- मोहल्ला उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 14 सड़क और नाली सही न होने के कारण मकान के अंदर पानी की सतह चलती जा रही है फर्ष और दीवार दोनों खराब हो रहा है सड़क का काम चालू हो रहा है फिर बंद हो जा रहा है और जो सड़क बन रहा है वह सही तरीके से नहीं बनाया जा रहा है जिस तरह पहले था उसे तरह नहीं बनाया जा रहा है उसे सड़क पर न जाने किस तरह के राजनीतिक दिखाई जा रहा है जो सड़क पुराना था उसको मिटाने का प्रयास किया जा रहा है अतः जो भी महोदय के पास हमारा न्यूज़ जा रहा है इस सड़क का बनवाने का प्रयास करें जो पहले से है हमें और कोई सड़क नहीं चाहिए जो पहले से है इस सड़क को बनवा दीजिए ताकि आने वाले भविष्य में किसी को दिक्कत ना हो फायर ब्रिगेड वाले को दिक्कत ना हो एंबुलेंस लाने में दिक्कत ना हो अगर यह सड़क पहले जैसा नहीं बना इस समय काट पीट किया जाएगा एंबुलेंस के लिए फायर ब्रिगेड के लिए बहुत सारी समस्याएं होंगे कभी इस मोहल्ले में फोर व्हीलर गाड़ी तक नहीं जा सकती अब जिस मोहल्ले में अगर ऐसी स्थिति हो उस मोहल्ले का विकास कैसे होगा इस मोहल्ले का नाम उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 141
- 13 साल कोमा, कानूनी जंग और फिर अंतिम विदाई: एक्सीडेंट से इच्छा मृत्यु तक, हरीश राणा के संघर्ष की पूरी कहानी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बीते 13 साल से कोमा में गहरी नींद में सो रहे हरीश राणा को मंगलवार को एम्स के डॉक्टरों की देखरेख में गौरवपूर्ण मृत्यु मिल गई। इस मामले की देशभर में चर्चा हुई। यह मामला भारत में सम्मान से मरने के अधिकार के ऐतिहासिक आदेश की तर्ज पर भी देखा जा रहा है। इस युवा की जिंदगी में 20 अगस्त 2013 को हुए एक दुर्घटना ने सबकुछ बदल दिया। समय के साथ परिवार की हिम्मत भी टूट गई।1
- Post by RISHI RAI1