सीओ की तैनाती के लिए आवश्यक मानक पूरा होना जरूरी -एसपी सीओ की तैनाती के लिए आवश्यक मानक पूरा होना जरूरी -एसपी एसपी ने किया उभांव थाने का वार्षिक निरीक्षण बेल्थरारोड (बलिया)। एसपी ओमबीर सिंह ने मंगलवार को उभांव थाने की निरीक्षण के बाद कहा कि किसी भी थाने का वार्षिक निरीक्षण दण्ड के लिए नहीं, ब्यवस्थाओं के सुधार के लिए होता है। उसे दूसरे नजरिये से नही देखा जाना चाहिए। पुलिस ब्यवस्था को और कैसे और बेहतर कर सकते हैं। मैने यहां के सम्मानितजनों से रुबरु होकर समस्याओं व अनराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुझे बताया गया कि जिला मुख्यालय बलिया एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा काफी दूरी पर पड़ता है। उभांव थाना परिसर में नये सीओ कार्यालय का निर्माण होकर उद्घाटित हो चुका है। उन्होने कहा कि सीओ की पोस्टिंग के लिए कुछ मानक है। इसके लिए थानों की संख्या बढ़ानी होगी उसके लिए रसड़ा सर्किल में थानों की संख्या बढ़ाने के लिए जांच करवा रहा हूं। यदि मानक पूरा कर नये थाने बनने का मानक पूरा हो गया तो शासन से सीओ की तैनाती का रास्ता साफ हो जायेगा। उसे शासन को विचारणार्थ रिपोर्ट भेज दी जायेगी। उन्होने कहा कि सम्मानितजनों से पुलिस की रवैया के बारे में भी जानकारी ली गयी। अगले माह 20 अप्रैल तक नये आरक्षियों की तैनाती हो जायेगी। इसके लिए बैरक निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है वह भी जगह कम पड़ जायेगा। उन्हें सही ब्यवस्था मिली तो वे हमारी कानून ब्यवस्था में सकारात्मक साथ देने का काम करेगें। भीमपुरा थाने के अन्दर गोन्दिपुर में हुयी हत्या का खुलासा दो तीन दिनों में हो जाने की प्रबल सम्भावना है। बैरिया पुलिस ने 20 दिन पहले लूटी गयी बाईक बरामद करने में सफलता पाई है। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी ओमबीर सिंह ने उभांव थाने पहुंचते ही पुलिस की सलामी स्वीकार की। तत्पश्चात उन्होने पूरे थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई की गहनता से जांच की। थाने की अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। थाने के कई दर्जन चौकीदारों से उनकी समस्याओं व समय से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उभांव का पूरा थाना परिसर गुब्बारों से सजा दिया गया था। थाने के मुख्य द्वार सहित पूरा थाना परिसर सीसी टीबी कैमरे से सुसज्जित दिखा। इस निरीक्षण के दौरान सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सफल निरीक्षण के बाद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
सीओ की तैनाती के लिए आवश्यक मानक पूरा होना जरूरी -एसपी सीओ की तैनाती के लिए आवश्यक मानक पूरा होना जरूरी -एसपी एसपी ने किया उभांव थाने का वार्षिक निरीक्षण बेल्थरारोड (बलिया)। एसपी ओमबीर सिंह ने मंगलवार को उभांव थाने की निरीक्षण के बाद कहा कि किसी भी थाने का वार्षिक निरीक्षण दण्ड के लिए नहीं, ब्यवस्थाओं के सुधार के लिए होता है। उसे दूसरे नजरिये से नही देखा जाना चाहिए। पुलिस ब्यवस्था को और कैसे और बेहतर कर सकते हैं। मैने यहां के सम्मानितजनों से रुबरु होकर समस्याओं व अनराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। मुझे बताया गया कि जिला मुख्यालय बलिया एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा काफी दूरी पर पड़ता है। उभांव थाना परिसर में नये सीओ कार्यालय का निर्माण होकर उद्घाटित हो चुका है। उन्होने कहा कि सीओ की पोस्टिंग के लिए कुछ मानक है। इसके लिए थानों की संख्या बढ़ानी होगी उसके लिए रसड़ा सर्किल में थानों की संख्या बढ़ाने के लिए जांच करवा रहा हूं। यदि मानक पूरा कर नये थाने बनने का मानक पूरा हो गया तो शासन से सीओ की तैनाती का रास्ता साफ हो जायेगा। उसे शासन को विचारणार्थ रिपोर्ट भेज दी जायेगी। उन्होने कहा कि सम्मानितजनों से पुलिस की रवैया के बारे में भी जानकारी ली गयी। अगले माह 20 अप्रैल तक नये आरक्षियों की तैनाती हो जायेगी। इसके लिए बैरक निर्माण कराया जा रहा है। ऐसा लग रहा है वह भी जगह कम पड़ जायेगा। उन्हें सही ब्यवस्था मिली तो वे हमारी कानून ब्यवस्था में सकारात्मक साथ देने का काम करेगें। भीमपुरा थाने के अन्दर गोन्दिपुर में हुयी हत्या का खुलासा दो तीन दिनों में हो जाने की प्रबल सम्भावना है। बैरिया पुलिस ने 20 दिन पहले लूटी गयी बाईक बरामद करने में सफलता पाई है। सभी आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। एसपी ओमबीर सिंह ने उभांव थाने पहुंचते ही पुलिस की सलामी स्वीकार की। तत्पश्चात उन्होने पूरे थाना परिसर में भ्रमण कर साफ-सफाई की गहनता से जांच की। थाने की अभिलेखों का रख-रखाव, मालखाना, बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किया। थाने के कई दर्जन चौकीदारों से उनकी समस्याओं व समय से मानदेय भुगतान की जानकारी प्राप्त की। उभांव का पूरा थाना परिसर गुब्बारों से सजा दिया गया था। थाने के मुख्य द्वार सहित पूरा थाना परिसर सीसी टीबी कैमरे से सुसज्जित दिखा। इस निरीक्षण के दौरान सीओ रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सफल निरीक्षण के बाद थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।
- Post by RISHI RAI1
- नवरात्र के सातवें दिन भगवती के कालरात्रि रूप के दर्शन-पूजन का विधान है। इनका मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप कालिका गली में स्थित है। मृत्यु अर्थात काल का विनाश करने की शक्ति भगवती में होने के कारण इन्हें कालरात्रि के रूप में पूजा गया। देवेश्वरी अकाल मृत्यु से बचानेवाली हैं और सभी बाधाओं का नाश करती हैं। मां कालरात्रि का ध्यान इस मंत्र से किया जाना चाहिए-‘एक वेणी जयाकर्णपूरा नग्नाखरास्थिता। लंबोष्ठी, कर्णिका कर्णी तैलामयक्त शरीरिणी।।’ ‘वा पाहोल्लसल्लोह लता कंटक भूषण। वर्धन् मर्धध्वजा कृष्ण काल रात्रिर्भयंकरी।।’ भगवती कालरात्रि की उपासना से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। भगवती मुकदमे में विजय, शत्रुओं से संबंधों में सुधार और भौतिक ताप का नाश करती हैं।3
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया । रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट की घटना के बाद परिवहन कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना के विरोध में रोडवेज कर्मियों ने अचानक हड़ताल का ऐलान कर दिया, जिससे बस डिपो का संचालन कई घंटों तक पूरी तरह ठप रहा। इस दौरान यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बैतालपुर-देवरिया पॉलिटेक्निक मार्ग पर हुई, जहां रोडवेज बस चालक समरजीत सिंह अपनी बस लेकर निर्धारित मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान उनका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कई लोगों ने चालक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने चालक को बेरहमी से पीटा, जिससे वह घायल हो गया। किसी तरह चालक ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज कर्मियों में रोष फैल गया। चालक के साथ हुई मारपीट को लेकर कर्मचारियों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित कर्मचारियों ने बसों का संचालन बंद कर दिया और डिपो परिसर में बसों को खड़ा कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे। हड़ताल के चलते देवरिया बस डिपो से संचालित होने वाली अधिकांश बसें खड़ी रहीं, जिससे गोरखपुर, कुशीनगर, सलेमपुर और आसपास के अन्य रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री घंटों तक बसों का इंतजार करते रहे, जबकि कुछ को मजबूर होकर निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा। खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और महिलाओं को अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने प्रशासन और रोडवेज विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकालने की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की घटनाओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है, इसलिए समय रहते सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल चालक का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, जिससे चालक और परिचालक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि संवेदनशील मार्गों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए और रोडवेज कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते इस पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।4
- देवरिया जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में जिले के समस्त थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को जागरूक किया। इस अभियान के दौरान थाना बरहज की टीम ने बरहज बाजार में महिलाओं, छात्राओं और बच्चियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। टीम में उपनिरीक्षक अभिमीत कुमार, आरक्षी बबलू गिरी तथा महिला आरक्षी रजनी सिंह और रीना यादव शामिल रहीं। उन्होंने महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में थाना एकौना की टीम ने पचलड़ी बाजार में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह, आरक्षी विकास यादव और महिला आरक्षी ममता तिवारी ने लोगों को हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अभियान के दौरान डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, स्वास्थ्य सेवा-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से वितरित की गई। पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना3
- 📰 हर छोटी-बड़ी खबर, जनसमस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी के लिए संपर्क करें। भारत नेशन के पत्रकार शक्ति श्रीवास्तव निष्पक्ष और तेज खबरों के साथ हमेशा आपके साथ हैं। 📢 समाचार कवरेज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें। 📞 मोबाइल: 9598300754 #भारतनेशन #पत्रकारिता #ताज़ाखबर #न्यूजअपडेट #मीडिया #शक्ति_श्रीवास्तव1
- मऊ में पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन: ‘कानून का जानकार बने पत्रकार, कॉर्पोरेट की कठपुतली न बने मीडिया’ पूर्व सांसद अतुल राय व विधायक एच.एन. सिंह पटेल की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग; बलिया से दो दर्जन पत्रकार शामिल मऊ: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में मऊ जनपद के हिंदी भवन में ‘पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन, विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय एवं सगड़ी विधायक एच.एन. सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल मोबाइल उठाने का नाम नहीं है, बल्कि इसके लिए कानून की गहरी समझ जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से ‘कानून का डॉक्टर’ बनने का आह्वान किया और गोपनीय अधिनियम की धाराओं व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 व 173(3) के अध्ययन पर जोर दिया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। विधायक एच.एन. सिंह पटेल ने मीडिया की भूमिका पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्रकार केवल खबर लिखने वाले नहीं, बल्कि सरकारें बदलने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को सत्ता संरक्षित नहीं होना चाहिए और अपनी कलम से देश को जगाने का कार्य करना चाहिए। नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि वर्तमान समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध बढ़ रहे हैं, ऐसे में पत्रकारों और वकीलों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं अन्य वक्ताओं ने मीडिया पर कॉर्पोरेट प्रभाव को लेकर चिंता जताई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया सबसे स्वतंत्र स्तंभ है और फेक न्यूज के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारों से कमजोर वर्ग की आवाज बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक सिंह एवं डॉ. ओ.पी. सिंह एवं डॉ सत्येन्द्र कुमार वर्मा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर) को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में बलिया जनपद से लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी की। मंडल अध्यक्ष हरिनारायण, जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह सेंगर, बिल्थरारोड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व सिकंदरपुर अध्यक्ष तौहीद खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। ➡️ भारत मीडिया के संपादक बने पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष, मऊ सम्मेलन में घोषणा। ➡️ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत।4
- मऊ । घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी बुजुर्ग निवासी एक युवक ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि गत 28 फरवरी को मेरे यहाँ तिलक का कार्यक्रम था जिसमें मेरी बहन जोकि नैनीताल रहती है।अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ तिलक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दो तीन दिन पूर्व ही आई थी। तिलक के एक दिन पूर्व 27 फरवरी को मेरा भांजा सुबह से ही गायब था काफी खोज बिन की गई लेकिन कोई पता नही चला। अचानक 27 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे घर के सामने पोखरा में एक शव मिला जब शव की छानबीन की गई तो वो शव मेरे भांजे का था।इसकी सूचना मेरे द्वारा अपने बहन के घर वालो को दी।तो घर वालो द्वारा शव का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टरों ने परीक्षण के मृतक के शरीर के कई अंगों को चोट लगने व अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आशंका जताई गई। जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर गाँव के ही सुनील शाही, अंजली शाही पत्नी सुशील शाही, हिमांशु शाही, एवं टेंट में काम करने वाले कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।1
- मिर्जापुर : स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है.पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव के महिलाओं को पेंशन देने के मामले को लेकर तंज कसते हुए कहा मैं यह नहीं जानता अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे हैं एक कमजोर घर की बेटी आज राष्ट्रपति के पद पर आसीन है.नारी को हमेशा पूजने वाली शक्ति के रूप में माना है. उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान,कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह मंगलवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया है. उद्यान विभाग द्वारा लगाए गए मां दरबार में पौधे वितरण के स्टाल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद के रूप में पौधा वितरण किया. पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव महिलाओं को 40000 पेंशन देंगे इस सवाल को लेकर कहा कि मैं यह नहीं जानता अखिलेश यादव क्या देंगे लेकिन मोदी जी जो दे रहे हैं उसे हम महसूस कर रहे हैं,एक कमजोर घर की बेटी राष्ट्रपति के पद पर आसीन है. अखिलेश यादव कल आएंगे क्या करेंगे लेकिन मैं नारी को हमेशा पूजने वाली शक्ति के रूप में माना है उसी की पूजा करते आ रहे हैं.वही कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के रोने और प्रयागराज में सड़क जाम करने को लेकर सीधे जवाब न देकर कहा कि जो अच्छे काम हो रहे उनकी चर्चा होनी चाहिए. मां विंध्यवासिनी दरबार में उद्यान विभाग के अधिकारियों के द्वारा 70000 पौधा वितरण कर चुके हैं. जो दर्शन करने श्रद्धालु आ रहे हैं वह लेकर जा रहे हैं. पेड़ को पुत्र की तरह पाला जाए तो ऐसे संदेश देते हैं जो बहुत प्रेरणादायक होता.पेड़ कई रूपों में काम में आता है. जड़ से लेकर तना तक काम में आता है सूख जाने पर भी काम में आता है.जिस तरह से मां बेटे का रिश्ता होता है उसी तरह से एक पेड़ कोई ले जाता है तो बेटे की तरह पाल पोस कर बड़ा करता है.इन पेड़ों के माध्यम से वातावरण अनुकूल बनेगा. स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह दर्शन पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा मां विंध्यवासिनी से प्रार्थना किया है हमारे देश, प्रदेश और रायबरेली वासियों पर सदैव अपने आशीर्वाद की शीतल छाया बनाए रखें. मां विंध्यवासिनी प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री को इतनी शक्ति दें कि एक श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपनी निर्वहन कर पाए.1