logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ नगर में बने पूर्वांचल के पहले अस्थाई पीपा पुल का नाम अब हनुमान सेतु के नाम पर होगा विकास पुरुष है - A K Sharma

5 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
Ghosi, Mau•
5 hrs ago

मऊ नगर में बने पूर्वांचल के पहले अस्थाई पीपा पुल का नाम अब हनुमान सेतु के नाम पर होगा विकास पुरुष है - A K Sharma

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • तस्वीर में दिख रहा यह नवजात… इंसानियत को झकझोर देने वाला सच उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नवजात शिशु को गन्ने के खेत में झोले में छोड़ दिया गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने साथ ले आए। सोचने वाली बात है कि जिस बच्चे के लिए नौ महीने का इंतजार होता है, वही इस तरह असुरक्षित हाल में कैसे छोड़ दिया जाता है। यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है। हालांकि, इस अंधेरे के बीच एक उम्मीद की किरण भी दिखी—वे ग्रामीण, जिन्होंने बिना देर किए उस मासूम की जान बचाई। ऐसे लोग ही इंसानियत को जिंदा रखते हैं। जरूरत है कि हम समाज के रूप में अधिक संवेदनशील बनें और ऐसी परिस्थितियों को समझते हुए सही मदद और जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी मासूम इस तरह असहाय न छोड़ा जाए।
    1
    तस्वीर में दिख रहा यह नवजात… इंसानियत को झकझोर देने वाला सच
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक नवजात शिशु को गन्ने के खेत में झोले में छोड़ दिया गया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने साथ ले आए।
सोचने वाली बात है कि जिस बच्चे के लिए नौ महीने का इंतजार होता है, वही इस तरह असुरक्षित हाल में कैसे छोड़ दिया जाता है। यह घटना समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
हालांकि, इस अंधेरे के बीच एक उम्मीद की किरण भी दिखी—वे ग्रामीण, जिन्होंने बिना देर किए उस मासूम की जान बचाई। ऐसे लोग ही इंसानियत को जिंदा रखते हैं।
जरूरत है कि हम समाज के रूप में अधिक संवेदनशील बनें और ऐसी परिस्थितियों को समझते हुए सही मदद और जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी मासूम इस तरह असहाय न छोड़ा जाए।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़। प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम 'महाकुम्भ 2025' के सकुशल और सफल आयोजन के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों के सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ​मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल ​माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के अनुपालन में, महाकुम्भ ड्यूटी में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 'महाकुम्भ सेवा मेडल' एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ​एसएसपी ने बढ़ाया जवानों का उत्साह ​जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने हाथों से पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। ​सम्मान की मुख्य बातें: ​कुल सम्मानित संख्या: 1042 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी। ​प्रमुख अधिकारी: जनपद के एसपी ट्रैफिक सहित कई राजपत्रित अधिकारियों को भी इस सेवा पदक से नवाजा गया। ​उपस्थिति: समारोह में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ​एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आधिकारिक वक्तव्य ​समारोह के दौरान मीडिया और पुलिस बल को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा: ​"महाकुम्भ जैसे वैश्विक आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती थी। हमारे जनपद से गए 1042 जांबाज साथियों ने दिन-रात सेवा भाव से ड्यूटी की, जिसका परिणाम आज इस सम्मान के रूप में सामने है। यह मेडल न केवल उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।" ​सेवा और समर्पण का सम्मान ​प्रयागराज महाकुम्भ में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शासन द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान से पुलिसकर्मियों के मनोबल में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सभागार में मेडल पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे गर्व से खिले नजर आए।
    1
    आजमगढ़। प्रयागराज में आयोजित विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम 'महाकुम्भ 2025' के सकुशल और सफल आयोजन के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैनात किए गए सुरक्षाकर्मियों के सम्मान का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज जनपद आजमगढ़ के पुलिस लाइन सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
​मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल
​माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की घोषणा के अनुपालन में, महाकुम्भ ड्यूटी में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को 'महाकुम्भ सेवा मेडल' एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
​एसएसपी ने बढ़ाया जवानों का उत्साह
​जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने हाथों से पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
​सम्मान की मुख्य बातें:
​कुल सम्मानित संख्या: 1042 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी।
​प्रमुख अधिकारी: जनपद के एसपी ट्रैफिक सहित कई राजपत्रित अधिकारियों को भी इस सेवा पदक से नवाजा गया।
​उपस्थिति: समारोह में जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
​एसएसपी डॉ. अनिल कुमार का आधिकारिक वक्तव्य
​समारोह के दौरान मीडिया और पुलिस बल को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा:
​"महाकुम्भ जैसे वैश्विक आयोजन को सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराना एक बड़ी चुनौती थी। हमारे जनपद से गए 1042 जांबाज साथियों ने दिन-रात सेवा भाव से ड्यूटी की, जिसका परिणाम आज इस सम्मान के रूप में सामने है। यह मेडल न केवल उनके समर्पण का प्रतीक है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग के लिए गर्व का विषय है।"
​सेवा और समर्पण का सम्मान
​प्रयागराज महाकुम्भ में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा में आजमगढ़ पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शासन द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान से पुलिसकर्मियों के मनोबल में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सभागार में मेडल पाकर पुलिसकर्मियों के चेहरे गर्व से खिले नजर आए।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। गिफ्तार बदमाशों में से दो बदमाश घायल हुए है और उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि तीनो बदमाश डकैती और लूट में वांछित थे और इनाम इनाम घोषित था। पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पुलिस रात में गस्त कर रही थी उसी दौरान कुछ डकैती और लूट से सम्बंधित तीन बदमाश दया छपरा नौरंगा मार्ग पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस जब गई तो पुलिस से घिरता देख उन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्यवाई करते हुए फायरिंग की जिसमे दो बदमाशों पुनीत कुमार निवासी चाँद दियर और चन्दन उर्फ़ माही निवासी रकबा टोला के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए जबकि एक बदमाश राघव पांडे को जो कि मोटरसाइकिल के पास लेता हुआ था उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनो इनामिया अपराधी है। तीनो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
    2
    बलिया - पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन इनामिया बदमाशों को किया गिरफ्तार। गिफ्तार बदमाशों में से दो बदमाश घायल हुए है और उनके पैर में गोली लगी है। पुलिस का कहना है कि तीनो बदमाश डकैती और लूट में वांछित थे और इनाम इनाम घोषित था।
पुलिस का कहना है कि इन बदमाशों को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पुलिस रात में गस्त कर रही थी उसी दौरान कुछ डकैती और लूट से सम्बंधित तीन बदमाश दया छपरा नौरंगा मार्ग पर बैठे हुए हैं। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस जब गई तो पुलिस से घिरता देख उन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने भी जबाबी कार्यवाई करते हुए फायरिंग की जिसमे दो बदमाशों पुनीत कुमार निवासी चाँद दियर और चन्दन उर्फ़ माही निवासी रकबा टोला के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए जबकि एक बदमाश राघव पांडे को जो कि मोटरसाइकिल के पास लेता हुआ था उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि ये तीनो इनामिया अपराधी है। तीनो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई की जा रही है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    23 hrs ago
  • नवरात्र के सातवें दिन भगवती के कालरात्रि रूप के दर्शन-पूजन का विधान है। इनका मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप कालिका गली में स्थित है। मृत्यु अर्थात काल का विनाश करने की शक्ति भगवती में होने के कारण इन्हें कालरात्रि के रूप में पूजा गया। देवेश्वरी अकाल मृत्यु से बचानेवाली हैं और सभी बाधाओं का नाश करती हैं। मां कालरात्रि का ध्यान इस मंत्र से किया जाना चाहिए-‘एक वेणी जयाकर्णपूरा नग्नाखरास्थिता। लंबोष्ठी, कर्णिका कर्णी तैलामयक्त शरीरिणी।।’ ‘वा पाहोल्लसल्लोह लता कंटक भूषण। वर्धन् मर्धध्वजा कृष्ण काल रात्रिर्भयंकरी।।’ भगवती कालरात्रि की उपासना से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। भगवती मुकदमे में विजय, शत्रुओं से संबंधों में सुधार और भौतिक ताप का नाश करती हैं।
    3
    नवरात्र के सातवें दिन भगवती के कालरात्रि रूप के दर्शन-पूजन का विधान है। इनका मंदिर काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप कालिका गली में स्थित है। मृत्यु अर्थात काल का विनाश करने की शक्ति भगवती में होने के कारण इन्हें कालरात्रि के रूप में पूजा गया। देवेश्वरी अकाल मृत्यु से बचानेवाली हैं और सभी बाधाओं का नाश करती हैं। मां कालरात्रि का ध्यान इस मंत्र से किया जाना चाहिए-‘एक वेणी जयाकर्णपूरा नग्नाखरास्थिता। लंबोष्ठी, कर्णिका कर्णी तैलामयक्त शरीरिणी।।’ ‘वा पाहोल्लसल्लोह लता कंटक भूषण। वर्धन् मर्धध्वजा कृष्ण काल रात्रिर्भयंकरी।।’ भगवती कालरात्रि की उपासना से सभी तरह के भय से मुक्ति मिलती है। भगवती मुकदमे में विजय, शत्रुओं से संबंधों में सुधार और भौतिक ताप का नाश करती हैं।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • ब्रेकिंग देवरिया गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गौरी बाजार गोरखपुर मार्ग को किया जाम उपभोक्ताओं का आरोप गैस एजेंसी द्वारा 10 दिनों से दौड़ाया जा रहा है और गैस नहीं मिल रहा है गाड़ियों की लगी लंबी कतारे मौके पर पहुंची पुलिस गैस उपभोक्ताओं को समझाने में जुटी
    4
    ब्रेकिंग देवरिया 
गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने गौरी बाजार गोरखपुर मार्ग को किया जाम 
उपभोक्ताओं का आरोप  गैस एजेंसी द्वारा 10 दिनों से दौड़ाया जा रहा है और गैस नहीं मिल रहा है 
गाड़ियों की लगी लंबी कतारे 
मौके पर पहुंची पुलिस गैस उपभोक्ताओं को समझाने में जुटी
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    52 min ago
  • मोहल्ला उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 14 सड़क और नाली सही न होने के कारण मकान के अंदर पानी की सतह चलती जा रही है फर्ष और दीवार दोनों खराब हो रहा है सड़क का काम चालू हो रहा है फिर बंद हो जा रहा है और जो सड़क बन रहा है वह सही तरीके से नहीं बनाया जा रहा है जिस तरह पहले था उसे तरह नहीं बनाया जा रहा है उसे सड़क पर न जाने किस तरह के राजनीतिक दिखाई जा रहा है जो सड़क पुराना था उसको मिटाने का प्रयास किया जा रहा है अतः जो भी महोदय के पास हमारा न्यूज़ जा रहा है इस सड़क का बनवाने का प्रयास करें जो पहले से है हमें और कोई सड़क नहीं चाहिए जो पहले से है इस सड़क को बनवा दीजिए ताकि आने वाले भविष्य में किसी को दिक्कत ना हो फायर ब्रिगेड वाले को दिक्कत ना हो एंबुलेंस लाने में दिक्कत ना हो अगर यह सड़क पहले जैसा नहीं बना इस समय काट पीट किया जाएगा एंबुलेंस के लिए फायर ब्रिगेड के लिए बहुत सारी समस्याएं होंगे कभी इस मोहल्ले में फोर व्हीलर गाड़ी तक नहीं जा सकती अब जिस मोहल्ले में अगर ऐसी स्थिति हो उस मोहल्ले का विकास कैसे होगा इस मोहल्ले का नाम उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 14
    1
    मोहल्ला उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 14 सड़क और नाली सही न होने के कारण मकान के अंदर पानी की सतह चलती जा रही है फर्ष और दीवार दोनों खराब हो रहा है सड़क का काम चालू हो रहा है फिर बंद हो जा रहा है और जो सड़क बन रहा है वह सही तरीके से नहीं बनाया जा रहा है जिस तरह पहले था उसे तरह नहीं बनाया जा रहा है उसे सड़क पर न जाने किस तरह के राजनीतिक दिखाई जा रहा है जो सड़क पुराना था उसको मिटाने का प्रयास किया जा रहा है अतः जो भी महोदय के पास हमारा न्यूज़ जा रहा है इस सड़क का बनवाने का प्रयास करें जो पहले से है हमें और कोई सड़क नहीं चाहिए जो पहले से है इस सड़क को बनवा दीजिए ताकि आने वाले भविष्य में किसी को दिक्कत ना हो फायर ब्रिगेड वाले को दिक्कत ना हो एंबुलेंस लाने में दिक्कत ना हो अगर यह सड़क पहले जैसा नहीं बना इस समय काट पीट किया जाएगा एंबुलेंस के लिए फायर ब्रिगेड के लिए बहुत सारी समस्याएं होंगे कभी इस मोहल्ले में फोर व्हीलर गाड़ी तक नहीं जा सकती अब जिस मोहल्ले में अगर ऐसी स्थिति हो उस मोहल्ले का विकास कैसे होगा इस मोहल्ले का नाम उमा नगर देवरिया खास वार्ड नंबर 14
    user_Dhanesh kushwaha
    Dhanesh kushwaha
    Electrician देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊ । घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी बुजुर्ग निवासी एक युवक ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि गत 28 फरवरी को मेरे यहाँ तिलक का कार्यक्रम था जिसमें मेरी बहन जोकि नैनीताल रहती है।अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ तिलक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दो तीन दिन पूर्व ही आई थी। तिलक के एक दिन पूर्व 27 फरवरी को मेरा भांजा सुबह से ही गायब था काफी खोज बिन की गई लेकिन कोई पता नही चला। अचानक 27 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे घर के सामने पोखरा में एक शव मिला जब शव की छानबीन की गई तो वो शव मेरे भांजे का था।इसकी सूचना मेरे द्वारा अपने बहन के घर वालो को दी।तो घर वालो द्वारा शव का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टरों ने परीक्षण के मृतक के शरीर के कई अंगों को चोट लगने व अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आशंका जताई गई। जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर गाँव के ही सुनील शाही, अंजली शाही पत्नी सुशील शाही, हिमांशु शाही, एवं टेंट में काम करने वाले कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    1
    मऊ । घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी बुजुर्ग निवासी एक युवक ने घोसी कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुये बताया कि गत 28 फरवरी को मेरे यहाँ तिलक का कार्यक्रम था जिसमें मेरी बहन जोकि नैनीताल रहती है।अपने 5 वर्षीय पुत्र के साथ तिलक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए दो तीन दिन पूर्व ही आई थी। तिलक के एक दिन पूर्व 27 फरवरी को मेरा भांजा सुबह से ही गायब था काफी खोज बिन की गई लेकिन कोई पता नही चला। अचानक 27 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे घर के सामने पोखरा में एक शव मिला जब शव की छानबीन की गई तो वो शव मेरे भांजे का था।इसकी सूचना मेरे द्वारा अपने बहन के घर वालो को दी।तो घर वालो द्वारा शव का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जिसमें डॉक्टरों ने परीक्षण के मृतक के शरीर के कई अंगों को चोट लगने व अप्राकृतिक दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आशंका जताई गई।
जिस पर घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर पर गाँव के ही सुनील शाही, अंजली शाही पत्नी सुशील शाही, हिमांशु शाही, एवं टेंट में काम करने वाले कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    14 hrs ago
  • आजमगढ़। जनपद के थाना मेंहनाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। ​घटना का विवरण ​सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) लालगंज, भूपेश पांडे ने थाना प्रभारी मेंहनाजपुर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष फेंके गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था। ​पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्राधिकारी की बाइट ​क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि: ​मुकदमा पंजीकृत: इस घटना के संबंध में थाना मेंहनाजपुर पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर (मुकदमा) दर्ज कर ली गई है। ​टीमों का गठन: अभियुक्तों की पहचान और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन किया गया है। ​कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ​सुरक्षा व्यवस्था ​फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    आजमगढ़। जनपद के थाना मेंहनाजपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित पशु के अवशेष बरामद होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया।
​घटना का विवरण
​सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) लालगंज, भूपेश पांडे ने थाना प्रभारी मेंहनाजपुर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष फेंके गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त था।
​पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्राधिकारी की बाइट
​क्षेत्राधिकारी लालगंज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि:
​मुकदमा पंजीकृत: इस घटना के संबंध में थाना मेंहनाजपुर पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर (मुकदमा) दर्ज कर ली गई है।
​टीमों का गठन: अभियुक्तों की पहचान और उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमों का गठन किया गया है।
​कड़ी कार्रवाई का आश्वासन: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
​सुरक्षा व्यवस्था
​फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। क्षेत्राधिकारी ने जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मऊ में पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन: ‘कानून का जानकार बने पत्रकार, कॉर्पोरेट की कठपुतली न बने मीडिया’ पूर्व सांसद अतुल राय व विधायक एच.एन. सिंह पटेल की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग; बलिया से दो दर्जन पत्रकार शामिल मऊ: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में मऊ जनपद के हिंदी भवन में ‘पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन, विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय एवं सगड़ी विधायक एच.एन. सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल मोबाइल उठाने का नाम नहीं है, बल्कि इसके लिए कानून की गहरी समझ जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से ‘कानून का डॉक्टर’ बनने का आह्वान किया और गोपनीय अधिनियम की धाराओं व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 व 173(3) के अध्ययन पर जोर दिया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। विधायक एच.एन. सिंह पटेल ने मीडिया की भूमिका पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्रकार केवल खबर लिखने वाले नहीं, बल्कि सरकारें बदलने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को सत्ता संरक्षित नहीं होना चाहिए और अपनी कलम से देश को जगाने का कार्य करना चाहिए। नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि वर्तमान समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध बढ़ रहे हैं, ऐसे में पत्रकारों और वकीलों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं अन्य वक्ताओं ने मीडिया पर कॉर्पोरेट प्रभाव को लेकर चिंता जताई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया सबसे स्वतंत्र स्तंभ है और फेक न्यूज के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारों से कमजोर वर्ग की आवाज बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक सिंह एवं डॉ. ओ.पी. सिंह एवं डॉ सत्येन्द्र कुमार वर्मा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर) को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में बलिया जनपद से लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी की। मंडल अध्यक्ष हरिनारायण, जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह सेंगर, बिल्थरारोड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व सिकंदरपुर अध्यक्ष तौहीद खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। ➡️ भारत मीडिया के संपादक बने पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष, मऊ सम्मेलन में घोषणा। ➡️ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत।
    4
    मऊ में पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन: ‘कानून का जानकार बने पत्रकार, कॉर्पोरेट की कठपुतली न बने मीडिया’
पूर्व सांसद अतुल राय व विधायक एच.एन. सिंह पटेल की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग; बलिया से दो दर्जन पत्रकार शामिल
मऊ: राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तत्वावधान में मऊ जनपद के हिंदी भवन में ‘पूर्वांचल पत्रकार सम्मेलन, विचार गोष्ठी एवं अभिनंदन समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय एवं सगड़ी विधायक एच.एन. सिंह पटेल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश से आए सैकड़ों पत्रकारों का भव्य स्वागत किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता केवल मोबाइल उठाने का नाम नहीं है, बल्कि इसके लिए कानून की गहरी समझ जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से ‘कानून का डॉक्टर’ बनने का आह्वान किया और गोपनीय अधिनियम की धाराओं व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 173 व 173(3) के अध्ययन पर जोर दिया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। विधायक एच.एन. सिंह पटेल ने मीडिया की भूमिका पर बेबाक टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्रकार केवल खबर लिखने वाले नहीं, बल्कि सरकारें बदलने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया को सत्ता संरक्षित नहीं होना चाहिए और अपनी कलम से देश को जगाने का कार्य करना चाहिए। नगरपालिका चेयरमैन अरशद जमाल ने कहा कि वर्तमान समय में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध बढ़ रहे हैं, ऐसे में पत्रकारों और वकीलों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं अन्य वक्ताओं ने मीडिया पर कॉर्पोरेट प्रभाव को लेकर चिंता जताई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अतुल राय ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया सबसे स्वतंत्र स्तंभ है और फेक न्यूज के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने पत्रकारों से कमजोर वर्ग की आवाज बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक सिंह एवं डॉ. ओ.पी. सिंह एवं डॉ सत्येन्द्र कुमार वर्मा (चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर) को सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में बलिया जनपद से लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने सक्रिय भागीदारी की। मंडल अध्यक्ष हरिनारायण, जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह सेंगर, बिल्थरारोड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह व सिकंदरपुर अध्यक्ष तौहीद खान सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
➡️ भारत मीडिया के संपादक बने पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष, मऊ सम्मेलन में घोषणा।
➡️ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने सौंपी जिम्मेदारी, पत्रकारों ने किया जोरदार स्वागत।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.