logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate

9 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
9 hrs ago

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।
    1
    चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं।
बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate
    1
    तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर
डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा।
हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
#GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।
    1
    चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया। शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले। मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं। उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    कामडारा के मंडाटांड में आयोजित प्रसिद्ध फुलखूंदी उत्सव आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान शिव के 42 भक्तों ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया।
शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पुरोहितों के मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भक्त-भक्तिन अंगारों पर चले। मान्यता है कि इस अनुष्ठान में शामिल होने से शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और बाबा भोलेनाथ सभी कष्ट हर लेते हैं। समिति अध्यक्ष ने कहा कि भक्तों के लिए अंगारे भी फूल बन जाते हैं।
उत्सव के अवसर पर नागपुरी सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और पारंपरिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शनिवार की रात जागरण मेला और पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छऊ नृत्य आकर्षक का केन्द्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष बबलू रजक और पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रविवार की सुबह 10 बजे आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार, अजीत तोपनो, अध्यक्ष बबलू रजक, सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अवध बिहारी और चंद्रभानु साहू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।
रांची के पामा म्यूजिकल ग्रुप के साथ सिंगर अनिल मुंडा, पूनम खलखो, सोनी कुमारी, महाबीर नायक, डांसर सारिका नायक, शिवानी नायक, की बोर्ड वादक विशाल महली और साहिल साउंड अनगड़ा रांची के कलाकारों ने नागपुरी, भक्ति और भोजपुरी गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समिति ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भाईचारे और क्षेत्रीय संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर केंद्रित रही। शिशु वाटिका की क्षेत्र प्रमुख मंजू श्रीवास्तव अपने ऑनलाइन संबोधन में अभिभावकों से जोर देकर कहा कि शिशु वाटिका केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है घर पर माता-पिता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास और घर के वातावरण को शिक्षाप्रद बनाने के गुर साझा किए। उन्होंने विद्यालय में दिए जाने वाले स्वर्ण प्राशन की उपयोगिता के जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एकाग्रता बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रायोगिक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने तरण ताल का आनंद लिया। जल-क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास और उनके भीतर के डर को दूर करने का प्रयास किया गया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने दो दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षु दीदियों ने यहाँ जो शिक्षण कौशल और नवाचार सीखे हैं, अब समय आ गया है कि उसे धरातल पर उतारते हुए बच्चों के शिक्षण में प्रयोग किया जाए। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला के उद्देश्यों को और अधिक बल दिया। प्रधानाचार्य की भूमिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पूरी कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम होगी और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक आधार मिलेगा। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी का सकारात्मक सहयोग रहा।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    3
    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गुमला में आयोजित दो दिवसीय शिशु वाटिका कार्यशाला का आज समापन हुआ। यह कार्यशाला नन्हे बच्चों के सर्वांगीण विकास और खेल-खेल में शिक्षा देने की पद्धति पर केंद्रित रही।
शिशु वाटिका की क्षेत्र प्रमुख मंजू श्रीवास्तव अपने ऑनलाइन संबोधन में अभिभावकों से जोर देकर कहा कि शिशु वाटिका केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है घर पर माता-पिता की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों के मनोवैज्ञानिक विकास और घर के वातावरण को शिक्षाप्रद बनाने के गुर साझा किए। उन्होंने विद्यालय में दिए जाने वाले स्वर्ण प्राशन की उपयोगिता के जानकारी दी।कार्यशाला के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ मिलकर एकाग्रता बढ़ाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रायोगिक गतिविधियों के क्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने तरण ताल का आनंद लिया। जल-क्रीड़ा के माध्यम से बच्चों के शारीरिक विकास और उनके भीतर के डर को दूर करने का प्रयास किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए गुमला विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा ने दो दिनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा प्रशिक्षु दीदियों ने यहाँ जो शिक्षण कौशल और नवाचार सीखे हैं, अब समय आ गया है कि उसे धरातल पर उतारते हुए बच्चों के शिक्षण में प्रयोग किया जाए।
विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह पूरे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यशाला के उद्देश्यों को और अधिक बल दिया।
प्रधानाचार्य की भूमिका
विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने पूरी कार्यशाला के सफल क्रियान्वयन में कुशल मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस तरह के प्रशिक्षण से शिक्षकों और अभिभावकों के बीच की दूरी कम होगी और बच्चों को एक बेहतर शैक्षिक आधार मिलेगा। उनके नेतृत्व में विद्यालय निरंतर नवाचारों को अपनाकर विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।  कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी का सकारात्मक सहयोग रहा।शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company Sanna, Jashpur•
    12 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंंदिर का सौंदर्यीय करण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1101 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें हज़ारों महिलाएं, युवतियाँ व नन्हें नन्हें बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस यात्रा में मुख्य रूप से हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, विहिप बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, सतेंद्र साहु एवं जिप सदस्या सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी उपस्थित रहे। यह यात्रा मंंदिर प्रांगण से शुरू की गयी और परास नदी तट पर पंडित परमानंद पंडा के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कराते हुए मंत्रोचारण कर जल भरणी कराया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में बजरंग साहु व पत्नी, दीपक सिंह व पत्नी, कुंदन साहु व पत्नी सहित नौ जोड़ें शामिल थे। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम, जय श्री हनुमान के नारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा था। जल भरणी के बाद सभी श्रधालुगण उसी रास्ते से पुनः वापस मंंदिर परिसर लौटे जहां जल से भरे कलशों को स्थापित किया गया। तत्पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रधालुओं के बीच शरबत व गुड़ चना का वितरण किया। इसके उपरांत मंंदिर प्रांगण में स्थापित नन्दी और हनुमान जी की नयी प्रतिमा का पंडित परमानंद पंडा के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कराकर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। पूजा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंंदिर प्राचीन काल से ही स्थापित है लोगों का मानना है कि प्राचीन काल में यहां धरती के अंदर से शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे तब से ही लोगों के बीच यह आस्था का केन्द्र बना हुआ है पूर्वजों द्वारा छोटा सा चबूतरा का निर्माण कर पूजा शुरू किया गया था। लोग बताते हैं कि जो भी भक्त यहां अपनी सच्ची भक्ति से पूजा अर्चना कर बाबा से मनोकामना मांगते हैं तो बाबा महादेव उनकी हर मनोकामनाओं को अवश्य पुरा करते हैं इसीलिए इन्हें मनोकामना बाबा मंंदिर भी कहा जाता है इस मंंदिर में विवाह, मुंडन, वाहन पूजा जैसे कई अनुष्ठान संपन्न कराये जाते हैं। मंंदिर के सही रख रखाव नहीं होने के कारण कुछ साल पूर्व से ही मंंदिर के फर्श उखड़ने लगे थे वहीं शिवलिंग भी खंडित हो गया था। गांव के युवाओं ने मंंदिर के पुनः निर्माण के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की और मंंदिर में स्थित शिवलिंग सहित मंंदिर के जिरणोद्वार व सौंदर्यीयकरण का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने आपस में चंदा इक्कठा कर स्वयं के श्रमदान से मंंदिर का सौंदर्यीयकरण का कार्य पूर्ण किया साथ ही हनुमान जी व नन्दी का नया प्रतिमा स्थापित किया जिसका विधिवत् रूप से प्राण प्रतिष्ठा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी श्रधालुओं को भंडारे का महाप्रसाद बांटा गया। वहीं मंंदिर परिसर में रात्रि भक्ति जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। इस एक दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में बुढ़ा महादेव पूजा समिति के सदस्य विपिन कुमार साहु, अंकित कुमार, कुंदन साहु, इंद्रजीत साहु, धनेश्वर साहु, शिवपूजन साहु, कृष्णा कुमार साहु, लक्ष्मी साहु, संदीप साहु, ओम प्रकाश साहु, अजीत साहु, बिट्टू साहु, सोनू, चतुर्गुण, अरुण नारायण सिंह, राजकिशोर सोनी, घनश्याम आर्य, गजराज महतो, प्रयाग साहु, सहित कई समाजसेवी व ग्रामवासियों का भरपूर योगदान रहा।
    4
    सिसई (गुमला)। गुमला जिले के सिसई प्रखंड अंतर्गत पोटरो गांव स्थित प्राचीन बुढ़ा महादेव मंंदिर का सौंदर्यीय करण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1101 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा निकाला गया। जिसमें हज़ारों महिलाएं, युवतियाँ व नन्हें नन्हें बच्चे उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस यात्रा में मुख्य रूप से हिन्दू जागृत मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा, विहिप जिला मंत्री मनीष बाबू, विहिप बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु, सतेंद्र साहु एवं जिप सदस्या सिसई उतरी विजयलक्ष्मी कुमारी उपस्थित रहे। 
यह यात्रा मंंदिर प्रांगण से शुरू की गयी और परास नदी तट पर पंडित परमानंद पंडा के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कराते हुए मंत्रोचारण कर जल भरणी कराया गया जिसमें मुख्य यजमान के रूप में बजरंग साहु व पत्नी, दीपक सिंह व पत्नी, कुंदन साहु व पत्नी सहित नौ जोड़ें शामिल थे। इस दौरान हर हर महादेव, जय श्री राम, जय श्री हनुमान के नारों से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो रहा था।
जल भरणी के बाद सभी श्रधालुगण उसी रास्ते से पुनः वापस मंंदिर परिसर लौटे जहां जल से भरे कलशों को स्थापित किया गया। 
तत्पश्चात समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रधालुओं के बीच शरबत व गुड़ चना का वितरण किया। इसके उपरांत मंंदिर प्रांगण में स्थापित नन्दी और हनुमान जी की नयी प्रतिमा का पंडित परमानंद पंडा के द्वारा विधिवत् पूजा अर्चना कराकर प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 
पूजा समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंंदिर प्राचीन काल से ही स्थापित है लोगों का मानना है कि प्राचीन काल में यहां धरती के अंदर से शिवलिंग स्वयं प्रकट हुए थे तब से ही लोगों के बीच यह आस्था का केन्द्र बना हुआ है पूर्वजों द्वारा छोटा सा चबूतरा का निर्माण कर पूजा शुरू किया गया था। लोग बताते हैं कि जो भी भक्त यहां अपनी सच्ची भक्ति से पूजा अर्चना कर बाबा से मनोकामना मांगते हैं तो बाबा महादेव उनकी हर मनोकामनाओं को अवश्य पुरा करते हैं इसीलिए इन्हें मनोकामना बाबा मंंदिर भी कहा जाता है इस मंंदिर में विवाह, मुंडन, वाहन पूजा जैसे कई अनुष्ठान संपन्न कराये जाते हैं। 
मंंदिर के सही रख रखाव नहीं होने के कारण कुछ साल पूर्व से ही मंंदिर के फर्श उखड़ने लगे थे वहीं शिवलिंग भी खंडित हो गया था। 
गांव के युवाओं ने मंंदिर के पुनः निर्माण के लिए ग्रामीणों के साथ बैठक की और मंंदिर में स्थित शिवलिंग सहित मंंदिर के जिरणोद्वार व सौंदर्यीयकरण का बीड़ा उठाया। इसके लिए उन्होंने आपस में चंदा इक्कठा कर स्वयं के श्रमदान से मंंदिर का सौंदर्यीयकरण का कार्य पूर्ण किया साथ ही हनुमान जी व नन्दी का नया प्रतिमा स्थापित किया जिसका विधिवत् रूप से प्राण प्रतिष्ठा किया गया। 
प्राण प्रतिष्ठा के बाद सभी श्रधालुओं को भंडारे का महाप्रसाद बांटा गया। 
वहीं मंंदिर परिसर में रात्रि भक्ति जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। 
इस एक दिवसीय धार्मिक आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में बुढ़ा महादेव पूजा समिति के सदस्य विपिन कुमार साहु, अंकित कुमार, कुंदन साहु, इंद्रजीत साहु, धनेश्वर साहु, शिवपूजन साहु, कृष्णा कुमार साहु, लक्ष्मी साहु, संदीप साहु, ओम प्रकाश साहु, अजीत साहु, बिट्टू साहु, सोनू, चतुर्गुण, अरुण नारायण सिंह, राजकिशोर सोनी, घनश्याम आर्य, गजराज महतो, प्रयाग साहु, सहित कई समाजसेवी व ग्रामवासियों का भरपूर योगदान रहा।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    57 min ago
  • तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई। बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। #चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    1
    तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित होकर बिजली पोल और पेड़ से टकराई पिकअप, चालक ने कूदकर बचाई जान
चैनपुर (गुमला): गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि चैनपुर से गुमला की ओर जा रही एक बोलोरो पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी बिजली के खंभे तथा सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों से जा टकराई।
बताया जाता है कि पिकअप वाहन संख्या जेएच-शून्य एक जीडी-दो हजार तैंतीस चैनपुर से गुमला की ओर जा रही थी। छतरपुर के तीखे मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण वाहन फिसल गया और सीधे बिजली पोल से टकराते हुए पेड़ों में घुस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की गति काफी तेज थी। खतरे को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलते वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त वाहन हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और उसे गुमला ले जाया जा रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। पिकअप बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंस गई थी। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।
#चैनपुर #गुमला_समाचार #सड़क_हादसा #झारखंड_न्यूज #तेजरफ्तार #RoadAccident #JharkhandNews #LocalNews #BreakingNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.