रायगढ़ जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ़्तार चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कड़ी कार्रवाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
रायगढ़ जिले में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ़्तार चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कड़ी कार्रवाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में सड़क सुरक्षा, यातायात अनुशासन और सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज आवाज और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर लोगों को परेशान करने वाले बाइक चालक पर कार्रवाई करते हुए उसकी KTM बाइक जप्त की गई है।अनावेदक अशोक पैंकरा पिता गंगाराम पैंकरा 24 साल का कृत्य कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 11(2), 15 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 3/181, 5/180, 146/196 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस द्वारा अनावेदक के कब्जे से KTM बाइक जप्त कर उसके विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।1
- चैनपुर क्षेत्र में इन दिनों खुलेआम बिक रहे कथित “ब्लैक पेट्रोल” ने वाहन मालिकों की परेशानी बढ़ा दी है। इलाके में स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर नियमित और सुचारू रूप से पेट्रोल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोग चौक-चौराहों पर अवैध रूप से बेचे जा रहे पेट्रोल का सहारा लेने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल न सिर्फ निर्धारित दर से महंगा मिल रहा है, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी संदिग्ध है, जिससे वाहनों में तकनीकी खराबियां तेजी से सामने आ रही हैं।1
- तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह — पुल के नीचे गिरा बाइक सवार, पैर हुआ चूर-चूर डुमरी (गुमला) : डुमरी थाना क्षेत्र के नवाडीह-डुमरी मार्ग में संध्या करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी देते हुए रविवार सुबह नौ बजे बताया गया कि घायल युवक की पहचान लाधो महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से छत्तीसगढ़ के मनोरा का निवासी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाधो महतो नवाडीह चौक से डुमरी स्थित अपने फुआ के घर मेहमानी के लिए जा रहा था। इसी दौरान बुधनी पुल के पास तीखे मोड़ पर बाइक से संतुलन बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर से टकराते हुए सीधे पुल के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि युवक का बायां पैर बुरी तरह टूटकर चूर-चूर हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां युवक का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर विशेष सतर्कता बरतें, खासकर तेज रफ्तार, तीखे मोड़ तथा पुल-पुलिया के आसपास सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके। #GumlaNews #DumriNews #RoadAccident #JharkhandNews #BreakingNews #SadakSuraksha #AccidentNews #LocalNews #PublicAppNews #GumlaUpdate1
- चैनपुर: गुमला मुख्य मार्ग पर स्थित छतरपुर तीखा मोड़ के पास शनिवार को एक अनियंत्रित बोलोरो पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिकअप गाड़ी संख्या जेएच-01- जीडी -2033 चैनपुर से गुमला की ओर काफी तीव्र गति से जा रही थी। इसी दौरान तीखा मोड़ के पास सड़क पर बिखरी मिट्टी के कारण गाड़ी फिसल गई और अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे और सड़क किनारे लगे केले के पेड़ों में जा घुसी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीखा मोड़ पर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। खतरे को भांपते हुए चालक ने गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गाड़ी को हाल ही में सेकंड हैंड खरीदा गया था और इसे लेकर गुमला ले जाया जा रहा था।हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाड़ी बिजली के खंभे और पेड़ों के बीच बुरी तरह फंसी हुई थी। बाद में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है।1
- Post by Ekka Ji2
- सीएम विष्णु देव साय का हेलीकॉप्टर सरगुजा जिले के बतौली जनपद अतर्गत ग्राम शांतिपारा के स्कूल मैदान में उतरा। यहां उन्होंने किसानों और आम जनता की समस्याएं सुनीं, उनसे संवाद कर उसका समाधान किया। सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार 40 दिनों तक चलेगा। बतौली शांतिपारा स्कूल मैदान में आम पेड़ के नीचे सीएम विष्णु देव साय ने जन चौपाल लगाया। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष अपने समस्याएं लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं, इनमें से अधिकांश का निराकरण सीएम ने मौके पर किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि अभी गर्मी का दिन है, इन दिनों में लोग फुरसत में रहते हैं। इस वजह से सुशासन तिहार का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ 1 मई को किया गया है। यह तिहार 40 दिन तक चलेगा। इन 40 दिनों में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्र में समाधान शिविर लगेंगे। इसमें जनता की जो भी समस्याएं होंगीं, उसका निराकरण किया जाएगा। इस त्यौहार का उद्देश्य हम सरकार के माध्यम से लोगों की जो सेवा करना चाहते हैं, जो योजनाएं पहुंचाना चाहते हैं, वह कहां तक पहुंची है। यह सब जनता के साथ संवाद कर जानने के लिए पूरी सरकार लोगों के बीच निकली है। 40 दिन तक जनता के बीच रहेंगे हम सीएम ने कहा कि सुशासन तिहार के इस 40 दिन में मैं खुद, हमारे सभी सांसद, मंत्री, विधायक तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधि जगह-जगह समाधान शिविर में पहुंचेंगे और वहां जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान सीएम के साथ मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश सोनी समेत अन्य उपस्थित थे।1
- 🚩 मथुरा में परशुराम शोभा यात्रा को लेकर विशेष तैयारी 🚩 वरिष्ठ समाजसेवी एवं सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश काजू ने भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा को लेकर शहरवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि आज निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में सभी सफाई कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था संभाल रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार सहित भगवान परशुराम जी का स्वागत एवं सम्मान करेंगे। 📍 रिपोर्ट: राहुल शर्मा 📢 मथुरा न्यूज़ | प्रदेश खबर1
- जानकारी के अनुसार थाना कापू पुलिस द्वारा ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव के मामले में गंभीर जांच करते हुए अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश किया गया है।दिनांक 27.04.2026 को देवव्रत तुरी (30 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हीचुआ का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध परिस्थिति में मिलने की सूचना पर थाना कापू में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की मौत दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से होना पाए जाने पर हत्या की पुष्टि हुई, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।संदेह के आधार पर करमसाय नगेसिया पिता पतिराम नगेसिया निवासी ग्राम कुम्हीचुआ को थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया।1