logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_जीवन लाल मीणा
जीवन लाल मीणा
सुहागपुरा, प्रतापगढ़, राजस्थान•
1 hr ago
640f1b4e-8329-416a-afad-d10022710ccd

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी जुबेर अहमद धरियावद धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई। बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
    1
    पाटलाबावड़ी में मामूली कहासुनी बनी खूनी वारदात,17 वर्षीय छात्र नाथूलाल की चाकूबाजी में मौत,गांव में तनाव और आगजनी
जुबेर अहमद
धरियावद
धरियावद-उपखंड के पारसोला थाना क्षेत्र के पाटलाबावड़ी गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया और देखते ही देखते यह घटना खूनी वारदात में बदल गई। इस दर्दनाक घटना में 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा की चाकूबाजी में मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल फैल गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों में आगजनी कर दी, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। धरियावद डीएसपी नानालाल सालवी ने बताया कि गांव में आयोजित एक सामाजिक नोत कार्यक्रम के दौरान नाथूलाल और विनोद नामक युवक के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच- बचाव कर तत्काल झगड़ा शांत करवा दिया था। लेकिन यह शांति ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और यही विवाद आगे चलकर जानलेवा साबित हुआ। पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब नाथूलाल अपने घर लौट रहा था, तभी पाटला बावड़ी मोड़ पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। इसके बाद उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल नाथूलाल को तुरंत धरियावद अस्पताल पहुंचाया गया,लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश भड़क उठा और हालात तनावपूर्ण हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के घरों को निशाना बनाते हुए 2 से 3 केलुपोस घरों और 2 से 3 पशु बाड़ों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि घरों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से कुछ अनाज और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और भारी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सहित 5 से 6 संदिग्धों को डिटेन कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी जंगलों की ओर फरार हो गए थे, जिन्हें तलाश कर हिरासत में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बी.आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, तहसीलदार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और लगातार निगरानी रखी जा रही है। आगजनी की इस घटना में 2 से 3 घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार 5 से 7 लाख रुपये तक का नुकसान बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। डीएसपी नानालाल सालवी के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सुपुर्द की गई।
बाईट-बी.आदित्य, एसपी प्रतापगढ़
    user_जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    जुबेर अहमद पत्रकार व लॉ छात्र
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    12 min ago
  • सज्जनगढ़ क्षेत्र में कुशलगढ़ उपखंड के जाडी कलिंजरा गांव में कथित अवैध गोकशी एवं धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न हिन्दू संगठनों, समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार, समाजजनों ने सज्जनगढ़ स्थित रामजी मंदिर से रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति कार्यालय तक मार्च किया। वहां पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जाडी कलिंजरा में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और हमला किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था को चुनौती देने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं। प्रशासन से मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी राजकीय कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग रखी गई। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में न्याय की मांग
    1
    सज्जनगढ़ क्षेत्र में कुशलगढ़ उपखंड के जाडी कलिंजरा गांव में कथित अवैध गोकशी एवं धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के विरोध में व्यापक आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में क्षेत्र के विभिन्न हिन्दू संगठनों, समाजजनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, समाजजनों ने सज्जनगढ़ स्थित रामजी मंदिर से रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पंचायत समिति कार्यालय तक मार्च किया। वहां पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि जाडी कलिंजरा में अवैध गतिविधियों की सूचना पर पहुंचे गोभक्तों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और हमला किया गया, जो अत्यंत निंदनीय है। समाजजनों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कानून व्यवस्था को चुनौती देने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं।
प्रशासन से मांग की गई कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए तथा हमले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही यदि किसी राजकीय कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी तत्काल कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके अतिरिक्त, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की भी मांग रखी गई। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक स्वर में न्याय की मांग
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • स्थानीय हनुमान जी के मंदिर पर गणेश मूर्ति स्थापना व शिव पार्वती स्थापना का महापर्व चल रहा है इस कार्यक्रम में कई अनुष्ठान किए जा रहे हैं
    4
    स्थानीय हनुमान जी के मंदिर पर गणेश मूर्ति स्थापना व शिव पार्वती स्थापना का महापर्व चल रहा है इस कार्यक्रम में कई अनुष्ठान किए जा रहे हैं
    user_Reporter ambalal suthar
    Reporter ambalal suthar
    Video Creator छोटी सादड़ी, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उदयपुर कि छोरी
    1
    उदयपुर  कि छोरी
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • 🚨 नीमच से बड़ी खबर: सामुदायिक भवन निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जयसिंहपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है। ग्राम जयसिंहपुरा की नई आबादी—जहां भील समाज के लोग निवास करते हैं—वहां ग्राम पंचायत द्वारा एक सामुदायिक भवन, यानी कम्युनिटी हॉल के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। यह भवन ग्रामीणों की सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहद जरूरी बताया जा रहा है। ⚠️ अतिक्रमण बना बड़ी रुकावट बताया जा रहा है कि जिस शासकीय भूमि पर यह भवन बनना था, वहां पहले से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण हटवाया और निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई। 🚧 फिर क्यों रुका काम? ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और न केवल निर्माण कार्य रुकवाया, बल्कि पहले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को दोबारा उकसाकर नींव में मिट्टी भरवा दी। आरोप है कि अब वहां फिर से अवैध पक्का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि— 👉 राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सीमांकन कराया जाए 👉 निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराया जाए 👉 और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन उनकी जरूरत है, और इसमें देरी उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    2
    🚨 नीमच से बड़ी खबर: सामुदायिक भवन निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्राम जयसिंहपुरा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा है।
ग्राम जयसिंहपुरा की नई आबादी—जहां भील समाज के लोग निवास करते हैं—वहां ग्राम पंचायत द्वारा एक सामुदायिक भवन, यानी कम्युनिटी हॉल के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। यह भवन ग्रामीणों की सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहद जरूरी बताया जा रहा है।
⚠️ अतिक्रमण बना बड़ी रुकावट
बताया जा रहा है कि जिस शासकीय भूमि पर यह भवन बनना था, वहां पहले से कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 22 अप्रैल 2026 को अतिक्रमण हटवाया और निर्माण कार्य की शुरुआत भी कर दी गई।
🚧 फिर क्यों रुका काम?
ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह तोमर नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और न केवल निर्माण कार्य रुकवाया, बल्कि पहले हटाए गए अतिक्रमणकारियों को दोबारा उकसाकर नींव में मिट्टी भरवा दी। आरोप है कि अब वहां फिर से अवैध पक्का निर्माण करने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि—
👉 राजस्व विभाग द्वारा तत्काल सीमांकन कराया जाए
👉 निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराया जाए
👉 और शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए
ग्रामीणों का कहना है कि यह भवन उनकी जरूरत है, और इसमें देरी उनके सामाजिक जीवन को प्रभावित कर रही है।
👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है और क्या दोषियों पर कार्रवाई होती है या नहीं।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Shamshuddin Sheikh
    1
    Post by Shamshuddin Sheikh
    user_Shamshuddin Sheikh
    Shamshuddin Sheikh
    प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by Mangal Dev rathore
    1
    Post by Mangal Dev rathore
    user_Mangal Dev rathore
    Mangal Dev rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    25 min ago
  • नीमच से बड़ी खबर: आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, कॉलोनी वासियों में आक्रोश मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जैन कॉलोनी से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। जैन कॉलोनी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पारस नागौरी और उनके पुत्र अभिषेक नागौरी द्वारा मकान निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर आम रास्ते पर जबरन टाइल्स लगाकर कब्जा किया जा रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, शासन-प्रशासन का डर दिखाकर धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है। 🚨 डर और दबाव का माहौल शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि— 👉 आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाया जाए 👉 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए 👉 और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए निवासियों का कहना है कि आम रास्ता सभी के उपयोग के लिए होता है और इस प्रकार का कब्जा उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है। 👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या कॉलोनी वासियों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
    2
    नीमच से बड़ी खबर: आम रास्ते पर कब्जे का आरोप, कॉलोनी वासियों में आक्रोश
मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जैन कॉलोनी से एक विवादित मामला सामने आया है, जहां आम रास्ते पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।
जैन कॉलोनी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि पारस नागौरी और उनके पुत्र अभिषेक नागौरी द्वारा मकान निर्माण के दौरान निर्धारित सीमा से आगे बढ़कर आम रास्ते पर जबरन टाइल्स लगाकर कब्जा किया जा रहा है।
कॉलोनी वासियों का कहना है कि जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौच की गई और महिलाओं के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इतना ही नहीं, शासन-प्रशासन का डर दिखाकर धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है।
🚨 डर और दबाव का माहौल
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली होने के कारण राजनीतिक और आर्थिक दबाव बनाकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं।
कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि—
👉 आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाया जाए
👉 आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए
👉 और क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
निवासियों का कहना है कि आम रास्ता सभी के उपयोग के लिए होता है और इस प्रकार का कब्जा उनके दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहा है।
👉 अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तेजी से कार्रवाई करता है और क्या कॉलोनी वासियों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
    user_Mahesh Suthar
    Mahesh Suthar
    Carpenter नीमच नगर, नीमच, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.