Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुखियों का दुख दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
Kanhaiya lal Joshi
श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुखियों का दुख दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
- Kanhaiya lal JoshiChittaurgarh, Chittorgarh🙏3 hrs ago
- Kanhaiya lal JoshiChittaurgarh, Chittorgarh👏3 hrs ago
- Kanhaiya lal JoshiChittaurgarh, Chittorgarh👏3 hrs ago
- Kanhaiya lal JoshiChittaurgarh, Chittorgarh👏3 hrs ago
- Kanhaiya lal JoshiChittaurgarh, Chittorgarh🙏3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Ashish kumar kodli1
- Post by Lucky sukhwal1
- श्री एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीपति भगवान ठाकुर जी महाराज जी के दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1
- चित्तौड़गढ़ में आशा सहयोगिनियों का प्रदर्शन, स्थायीकरण सहित मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर गुरुवार को उस समय लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बन गई, जब राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन, चित्तौड़गढ़ के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनी महिलाएं ज्ञापन देने पहुंचीं और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। जाम का कारण अतिरिक्त यातायात नहीं, बल्कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं की भीड़ रही। प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने में चित्तौड़गढ़ कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कालिका पेट्रोलिंग को मौके पर बुलाया गया, लेकिन उसके समय पर नहीं पहुंचने तथा सैकड़ों महिलाओं को समझाने के लिए पर्याप्त महिला पुलिस बल की कमी खलती नजर आई। बाद में कोतवाली थाने से पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक पारस टेलर ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रतिनिधियों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन, चित्तौड़गढ़ के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पिछले 20 वर्षों से आशा सहयोगिनी मानदेय वृद्धि, नियमित पद सृजन तथा स्थायीकरण की मांग कर रही हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। महिलाओं ने कहा कि हाल ही में प्रस्तुत केंद्रीय बजट में आशा वर्कर्स के लिए कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे देशभर की लाखों आशा कार्यकर्ताओं में निराशा है। कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने जोखिम उठाकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया, लेकिन आज तक उन्हें न तो मजदूर का दर्जा मिला है और न ही सरकारी कर्मचारी घोषित किया गया है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जब तक उन्हें स्थायी राज्य कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक न्यूनतम 26,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाए। साथ ही सेवानिवृत्ति पर 10,000 रुपये मासिक पेंशन, ऑनलाइन कार्य के लिए नया मोबाइल एवं डेटा सुविधा, आयुष्मान और आभा आईडी के लिए पृथक ऑपरेटर नियुक्ति, ड्यूटी का निश्चित समय और बैठने के लिए स्थान निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त चयनित कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य नहीं कराने, ऑनलाइन कार्य का अलग से प्रोत्साहन राशि इंसेंटिव के तौर पर देने तथा स्कूटम कार्य बंद करने की मांग भी रखी गई है। यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांगों का शीघ्र समाधान कर आशा सहयोगिनियों को राहत प्रदान करने की अपील की है।1
- भीलवाड़ा जिले की नवगठित ग्राम पंचायत सुलवाड़ा में वार्डबंदी और मतदाता सूची के गठन को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। शुक्रवार को सुलवाड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्रामीणों ने आसींद उपखंड कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया और उपखंड अधिकारी (SDO) परमजीत सिंह को ज्ञापन सौंपकर वर्तमान मतदाता सूची को निरस्त करने की मांग की। प्रमुख आपत्तियां: "मनमाने ढंग से बनाई गई सूची"ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जो मतदाता सूची तैयार की गई है, वह धरातल की वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाती। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु उठाए गए हैं ग्रामीणों का दावा है कि मतदाताओं को उनके वास्तविक वार्ड के बजाय दूसरे वार्डों में जोड़ दिया गया है, जिससे चुनावी समीकरण प्रभावित हो रहे हैं। पारदर्शिता का अभाव: आरोप है कि सूची बनाने के दौरान ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया गया और न ही सार्वजनिक सूचना दी गई।पुनर्गठन की मांग: ग्रामीणों ने मांग की है कि वर्तमान सूची को तुरंत निरस्त किया जाए और प्रत्येक वार्ड की भौगोलिक स्थिति के अनुसार सूचना देकर पारदर्शी तरीके से नई सूची बनाई जाए। "जिस तरह से मतदाता सूची बनाई गई है, वह सरासर गलत है। हम चाहते हैं कि प्रशासन नियमों के तहत हर वार्ड की सूची का पुनर्गठन करे ताकि भविष्य में ग्रामीणों को परेशानी न हो।" — ग्रामीण प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल में ये रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान सुलवाड़ा सहित क्षेत्र के खातोला, दूधिया और हाथीसर गांवों के कई प्रमुख ग्रामीण एवं युवा मौजूद रहे। उपखंड अधिकारी परमजीत सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।4
- Post by Seraj Khan Pathan5
- भीलवाड़ा शहर के पुराने बापू नगर क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक का शव घर/कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। 👉 पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी। 📍स्थान: पुराना बापू नगर, भीलवाड़ा 🕵️♂️ जांच: पुलिस द्वारा जारी1
- Post by Ashish kumar kodli1