Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीपति भगवान ठाकुर जी महाराज जी के दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
Kanhaiya lal Joshi
श्री एकादशी के पावन पर्व पर श्री लक्ष्मीपति भगवान ठाकुर जी महाराज जी के दर्शन हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय
More news from राजस्थान and nearby areas
- भीलवाड़ा/गंगापुर। गंगापुर थाना क्षेत्र के आमली गांव में जमीन विवाद को लेकर दर्ज करवाई गई शिकायत में अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। पीड़ित कैलाश चंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि सत्यनारायण वैष्णव द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने 9 फरवरी 2026 को गंगापुर पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि धमकी से जुड़ा घटना का वीडियो सबूत भी उनके पास मौजूद है, जिसमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच की जिम्मेदारी कांस्टेबल विक्रम सिंह को सौंपी गई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वे कई बार फोन के जरिए संपर्क करने का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन न तो कोई स्पष्ट जवाब मिला और न ही जांच की प्रगति की जानकारी दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि धमकी के बाद से वे लगातार डर के साये में जी रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और पीड़ित परिवार को राहत दिला पाता है।2
- भीलवाड़ा। जिले के चीड खेड़ा गांव में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब कई दिनों से पेयजल सप्लाई ठप पड़ी हुई थी। गांव में हालात ऐसे बन गए थे कि महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा था। मामला मीडिया में सामने आते ही प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली। जानकारी के अनुसार गांव में लंबे समय से पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था, जिसके चलते गांव में रोष बढ़ता जा रहा था। मामले के तूल पकड़ने के बाद सरपंच पति रतनलाल गुर्जर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु, जलदाय विभाग के अधिकारी जैन और अनुराग प्रजापत अपनी टीम के साथ अचानक गांव पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। सूत्रों के अनुसार मौके पर अधिकारियों ने नल कर्मी रतनलाल को कड़ी फटकार लगाते हुए तुरंत पानी सप्लाई शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद नलों में पानी पहुंचते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठाए और स्थायी समाधान की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अब चीड खेड़ा में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल गांव में जल सप्लाई शुरू होने से स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण प्रशासन के वादों के स्थायी रूप से लागू होने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्टर — प्रकाश चंद्र, भीलवाड़ा (चीड खेड़ा)4
- नीमच। 12 फरवरी को सीटू सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, योजना कर्मियों, राज्य-केंद्र कर्मचारियों के महासंघ, संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर नीमच में भी व्यापक हड़ताल रही। बैंक, बीमा, बीएसएनएल, आंगनवाड़ी, मध्यान्ह भोजन, आशा कार्यकर्ता सहित विभिन्न क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह बंद रहा। हड़ताल के समर्थन में गांधी वाटिका में लगभग 2000 से अधिक मजदूर और कर्मचारी एकत्रित हुए। सभा में वक्ताओं ने सरकार की कथित कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों का विरोध करते हुए मजदूर किसान हित में नीतियां बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि श्रमिकों और किसानों के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सभा में 21 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से 21 नवंबर 2025 को जारी लेबर कोड को निरस्त करने, आउटसोर्स, आंगनवाड़ी, आशा, मध्यान्ह भोजन, ठेका, संविदा, नल चालक, भृत्य सहित अस्थायी श्रेणी के सभी कर्मियों को नियमित करने की मांग शामिल रही। नियमितीकरण तक न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये प्रतिमाह देने, पेंशन, बीमा, ग्रेच्युटी, बोनस जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं प्रदान करने तथा 50 लाख रुपये का सरकारी बीमा लागू करने की मांग उठाई गई। सभा के बाद गांधी वाटिका से रैली निकाली गई, जो पुस्तक बाजार, जाजू भवन, बारादरी, फव्वारा चौक होते हुए 40 चौराहे पहुंची। यहां 21 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम तहसीलदार संजय मालवीय को सौंपा गया।1
- उदयपुर जिले के मावली तहसील के अंतर्गत नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारियाँ शुरू हो गई है।जानकारी के अनुसार मेले में दुकानें सजने लगी है सभी दुकानदारो को प्लाट आवंटित कर दिए गए हैं। डोलर चकरी झूले बच्चों के खिलौने की दुकानें खाने पिने की दुकानें सज चुकी है। समीती पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी ने बताया कि मेले के उद्घाटन हेतु चितौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, विधायक उदयलाल डागी, मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, मावली विधायक पुष्कर लाल डागी को निमंत्रण पत्र दिया है। मेले का उद्घाटन 14 फ़रवरी को किया जाएगा। इसी के साथ मन्दिर के सामने पहाड़ी पर 31 फ़ीट लम्बी त्रिशूल व 51 फ़ीट लम्बा भगवा ध्वज लगाया जाएगा। त्रिशूल भामाशाह शम्भु गुर्जर नेगडीया व राम लाल गाडरी भगीमा का खेडा के सहयोग से नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में स्थापित की जाएगी। साथ ही क्षेत्र के आस पास के गांवों के श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हवन पूजन के साथ स्थापित की जाएगी। समिति अध्यक्ष माँगीलाल चौबीसा पुर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी सचिव ललित सिंह भाटी सह कोषाध्यक्ष जगदीश लौहार उपाध्यक्ष भेरूलाल जाट अमरचंद जाट बालु गाडरी मिडिया प्रभारी सोनु लौहार के सांनिध्य में मेले की तैयारियां शुरू हुई।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- Yashraj gaon bherunath Mandir bheruji4
- कोटड़ी थाना क्षेत्र के भोजपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित पल्सर बाइक ने सड़क किनारे चल रहे/खड़े एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 📌 पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 📌 बाइक चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।1
- कारावास, 20 हजार रुपये जुर्माबलात्कार के आरोपी को 7 वर्ष का कठोरना भीलवाड़ा 11 फरवरी । जिले के फुलिया कला थाना क्षेत्र के कनेछन कला गांव में वर्ष 2019 में हुई दुष्कर्म की घटना में न्यायालय ने आरोपी को कठोर सजा सुनाई है। विशिष्ट न्यायाधीश, महिला उत्पीड़न प्रकरण, भीलवाड़ा ने मामले में सुनवाई पूरी करते हुए आरोपी हेमराज पुत्र लादूलाल बेरवा निवासी कनेछन कला को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में दोषी मानते हुए दंडित किया। प्रकरण के अनुसार 19 दिसम्बर 2019 को पीड़िता बकरियां चराने गई थी। इसी दौरान कब्रिस्तान के रास्ते अमर सिंह जी की नाड़ी की पाल पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति सिकंदर ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी धक्का-मुक्की कर वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़िता को लेकर परिवादी थाने पहुंचा और लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस ने प्रकरण संख्या 174/19 में धारा 323 व 376 भादंसं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अनुसंधान अधिकारी द्वारा पीड़िता के बयान, मेडिकल जांच, घटनास्थल निरीक्षण, जब्ती कार्यवाही तथा धारा 164 के तहत बयान सहित आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसका भी मेडिकल कराया गया तथा उसके पहने कपड़े जब्त कर एफएसएल जांच हेतु जयपुर भेजे गए। जांच पूर्ण होने पर आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया। विशिष्ट लोक अभियोजक अदिति सेठिया द्वारा न्यायालय में 13 गवाह और 23 दस्तावेज पेश किए गए। साक्ष्यों एवं गवाहों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए धारा 376 भादंसं में 7 वर्ष का कठोर कारावास व 20,000 रुपये जुर्माना, धारा 341 में 1 माह का कारावास व 500 रुपये जुर्माना तथा धारा 323 में 6 माह का साधारण कारावास व 1,000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। सभी सजाए साथ साथ चलेगी।1
- उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के बरोड़ीया गांव में भैंस चराने गए एक किशोर की एनीकट में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत करके शव को बाहर निकाला। दरसल अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ को सूचना मिली की बरोड़ीया निवासी नरेंद्र सिंह राणावत पुत्र अमर सिंह राणावत उम्र 16 वर्ष जो बुधवार को भैंसें चराने गया था वो वापस घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से काफी तलाश की। इसके बाद गुरुवार को उसकी चप्पलें पास ही बने एनीकट के पास पड़ी हुई मिली। जिससे डूबने की आशंका जताई गई।1