logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमला तहसील के छिपन्या -पिपरिया मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 लोग घायल, बोरदेही पुलिस जांच में जुटी

13 hrs ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
13 hrs ago

आमला तहसील के छिपन्या -पिपरिया मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 लोग घायल, बोरदेही पुलिस जांच में जुटी

  • user_Golupawar123
    Golupawar123
    Betul Nagar, Madhya Pradesh
    😡
    11 hrs ago
  • user_Golupawar123
    Golupawar123
    Betul Nagar, Madhya Pradesh
    👏
    11 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैतूल जिले के विकासखंड भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण अनावरण कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना पेपर खबर (समाचार) भीमपुर। क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गोंड एवं क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू की मूर्तियों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी। कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया तथा जयस संगठन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की।
    2
    बैतूल जिले के विकासखंड  भीमपुर में जयस के नेतृत्व में महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण अनावरण कार्यक्रम में हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना
पेपर खबर (समाचार)
भीमपुर। क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, सरदार विष्णु सिंह गोंड एवं क्रांतिकारी गंजन सिंह कोरकू की मूर्तियों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा।
वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी।
कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया तथा जयस संगठन द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Classified ads newspaper publisher बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • प्रभात पट्टन जनपद में पंखा झोपड़ी का हैंडपंप उगल रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, दो गांव के लोग परेशान प्रभात पट्टन। जनपद क्षेत्र के पंखा झोपड़ी स्थित हैंडपंप से इन दिनों कीड़े युक्त गंदा पानी निकलने की शिकायत सामने आई है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि चिचंड़ा और निमोटी गांव के नागरिक इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं और पानी की खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी में कीड़े और गंदगी होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल नागले ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिल सके। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    2
    प्रभात पट्टन जनपद में पंखा झोपड़ी का हैंडपंप उगल रहा कीड़े युक्त गंदा पानी, दो गांव के लोग परेशान
प्रभात पट्टन। जनपद क्षेत्र के पंखा झोपड़ी स्थित हैंडपंप से इन दिनों कीड़े युक्त गंदा पानी निकलने की शिकायत सामने आई है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि चिचंड़ा और निमोटी गांव के नागरिक इसी हैंडपंप पर निर्भर हैं और पानी की खराब गुणवत्ता के कारण उन्हें पीने के पानी के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। पानी में कीड़े और गंदगी होने से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत है। स्थानीय लोगों ने वैकल्पिक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमल नागले ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य से जुड़ी इस समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल मिल सके।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचई विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इजरायली हमलों से दहला ईरान और कुवैत, दुबई भी, नेत्यन्याहू की दहाड़-ईरान के आतंकवादी शासन के विरोध में इजरायल के साथ अमेरिका ने भी युद्ध की घोषणा कर दी, ट्रंप का ऐलान"जो अमेरिका के लिए खतरे होगा उसे उखाड़ डालेंगे", ईरानी जनरल Jabbari ने दिया जवाब-"Trump को पता नहीं हम ऐसे हथियार दिखाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे होंगे", क्या नेतन्याहू ने मोदीजी को ईरान पर हमले की जानकारी दी थी पूछा ओवैसी ने, कांग्रेस मुस्लिम लीग की तरह देश को बांट रही बोले मोदी.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    1
    इजरायली हमलों से दहला ईरान और कुवैत, दुबई भी, नेत्यन्याहू की दहाड़-ईरान के आतंकवादी शासन के विरोध में इजरायल के साथ अमेरिका ने भी युद्ध की घोषणा कर दी, ट्रंप का ऐलान"जो अमेरिका के लिए खतरे होगा उसे उखाड़ डालेंगे", ईरानी जनरल Jabbari ने दिया जवाब-"Trump को पता नहीं हम ऐसे हथियार दिखाएंगे जो पहले कभी नहीं देखे होंगे", क्या नेतन्याहू ने मोदीजी को ईरान पर हमले की जानकारी दी थी पूछा ओवैसी ने, कांग्रेस मुस्लिम लीग की तरह देश को बांट रही बोले मोदी.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर...
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    12 hrs ago
  • आठनेर। रविवार को वागद्रे पेट्रोल पंप पर हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को पुर्ण रुप से प्रतिबधित करने निर्णय लिया गया है। विकास घोडकी,ॠषि डढोरे ने बताएं कि बैठक में संचालकों द्वारा माग रखी है कि स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पडता है। स्थानीय व्यापारियों को हार्वेस्टर चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हार्वेस्टर का खर्चा बैक लोन किस्त, चालक एवं स्वयं के लिए खर्च निकालना मुश्किल दिख रहा है। बाहर से आए हार्वेस्टर व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रखा है। बैठक में बैतूल जिले के समस्त हार्वेस्टर संचालकों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक लाभ देने के लिए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को प्रतिबंधित करने मांग रखी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से भी प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर इस सबंध में भेट करेगा। मुलताई, भैसदैही, आठनेर, चिचोली, सहित जिले भर के हार्वेस्टर संचालक बैठक में मौजूद थे। प्रमुख रूप से ॠषि डढोरे, दुर्गादास खंडागले, संतोष सोलंकी, बंटी वागद्रे, सहित समस्त हार्वेस्टर संचालक मौजूद थे।
    2
    आठनेर। रविवार को वागद्रे पेट्रोल पंप पर हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को पुर्ण रुप से प्रतिबधित करने निर्णय लिया गया है।  विकास घोडकी,ॠषि डढोरे ने  बताएं कि बैठक में संचालकों द्वारा माग रखी है कि स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पडता है। स्थानीय व्यापारियों को हार्वेस्टर चलाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हार्वेस्टर का खर्चा बैक लोन किस्त, चालक एवं स्वयं के लिए खर्च निकालना मुश्किल दिख रहा है। बाहर से आए हार्वेस्टर व्यापारियों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रखा है। बैठक में बैतूल जिले के समस्त हार्वेस्टर संचालकों ने स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक लाभ देने के लिए बाहरी हार्वेस्टर व्यापारियों को प्रतिबंधित करने मांग रखी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल से भी प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर इस सबंध में भेट करेगा। मुलताई, भैसदैही, आठनेर, चिचोली, सहित जिले भर के हार्वेस्टर संचालक बैठक में मौजूद थे। प्रमुख रूप से ॠषि डढोरे, दुर्गादास खंडागले, संतोष सोलंकी,  बंटी वागद्रे, सहित समस्त हार्वेस्टर संचालक मौजूद थे।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शीतल कोसे बनी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी विद्यार्थियों ने गीतों एवं नृत्यों से बांधा समां वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में तीन दिवसीय रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि के रूप में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष मनीष सोलंकी, जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रदीप सिंह किलेदार, अनिल सिंह ठाकुर, दिलीप घोरे, पीयूष वाघमारे, राजा कड़वे उपस्थित रहें। यह दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गीतों और नृत्यों से समां बांध दिया। सोनम उईके ने लंबी जुदाई गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय कोरकू और गोंडी लोकनृत्यों के साथ - साथ लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर भी विद्यार्थियों ने एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे द्वारा तीन वर्षों की गतिविधियों के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर की घोषणा की गई। यह पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शीतल कोसे को प्रदान किया गया। शीतल को महाविद्यालय के स्टाफ की ओर से पांच हज़ार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोल प्ले रहा जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन भी हुआ। इस प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के दूसरे दिन पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फ़ैशन शो को दर्शकों का अत्यधिक प्रतिसाद मिला। इसमें विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों की वेशभूषा धारण कर रैंप वॉक किया। इस दिन रंगोली, प्रश्नमंच और अंताक्षरी प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई। एक ओर प्रश्नमंच में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और तर्क कौशल का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर अंताक्षरी में गीतों के माध्यम से गायन कला को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के पहले दिन युवा मेला आयोजित किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने विविध पकवानों और गेम्स के स्टॉल लगाए थे। इससे पूर्व विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन और शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वार्षिक उत्सव प्रभारी सुश्री पूजा प्रधान ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता अभूतपूर्व रही हैं। वार्षिक उत्सव का पूरा कार्यक्रम प्राचार्य डॉ दवंडे के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
    1
    शीतल कोसे बनी सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी 
विद्यार्थियों ने गीतों एवं नृत्यों से बांधा समां 
वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही में तीन दिवसीय रंगारंग वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन अतिथि के रूप में नगर परिषद भैंसदेही के अध्यक्ष  मनीष सोलंकी, जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रदीप सिंह किलेदार, अनिल सिंह ठाकुर, दिलीप घोरे,  पीयूष वाघमारे, राजा कड़वे उपस्थित रहें। यह दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम रहा जिसमें विद्यार्थियों ने अपने गीतों और नृत्यों से समां बांध दिया। सोनम उईके ने लंबी जुदाई गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। क्षेत्रीय कोरकू और गोंडी लोकनृत्यों के साथ - साथ लोकप्रिय फिल्मी गीतों पर भी विद्यार्थियों ने एकल और समूह नृत्य प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवंडे द्वारा तीन वर्षों की गतिविधियों के आधार पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर की घोषणा की गई। यह पुरस्कार बीए तृतीय वर्ष की छात्रा शीतल कोसे को प्रदान किया गया। शीतल को महाविद्यालय के स्टाफ की ओर से पांच हज़ार रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोल प्ले रहा जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन भी हुआ। इस प्रस्तुति को अतिथियों द्वारा विशेष रूप से सराहा गया। 
इससे पूर्व कार्यक्रम के दूसरे दिन पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फ़ैशन शो को दर्शकों का अत्यधिक प्रतिसाद मिला। इसमें विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों की वेशभूषा धारण कर रैंप वॉक किया। इस दिन रंगोली, प्रश्नमंच और अंताक्षरी प्रतियोगिताएं भी संपन्न हुई। एक ओर प्रश्नमंच में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और तर्क कौशल का प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर अंताक्षरी में गीतों के माध्यम से गायन कला को प्रदर्शित किया। 
कार्यक्रम के पहले दिन युवा मेला आयोजित किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने विविध पकवानों और गेम्स के स्टॉल लगाए थे। इससे पूर्व विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी, चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन और शतरंज की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वार्षिक उत्सव प्रभारी सुश्री पूजा प्रधान ने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सहभागिता अभूतपूर्व रही हैं। वार्षिक उत्सव का पूरा कार्यक्रम प्राचार्य डॉ दवंडे के मार्गदर्शन में समस्त स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम लखनपुर (खांड़ादेवरी) के समस्त ग्रामीणजनों के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के समापन अवसर पर पूर्णाहुति व भंडारा उपरांत राम रहीम रोटी बैंक में भी वृद्ध, बेसहारा, जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए भी स्वादिष्ट भोजन प्रसादी वितरित कराई गई।
    1
    सोहागपुर (होशंगाबाद) ग्राम लखनपुर (खांड़ादेवरी) के समस्त ग्रामीणजनों के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम यज्ञ का आयोजन किया गया। 
यज्ञ के समापन अवसर पर पूर्णाहुति व भंडारा उपरांत राम रहीम रोटी बैंक में भी वृद्ध, बेसहारा, जरूरतमंद लोगों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए भी स्वादिष्ट भोजन प्रसादी वितरित कराई गई।
    user_जमील खान  "राम रहीम रोटी बैंक
    जमील खान "राम रहीम रोटी बैंक
    Voice of people सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोहागपुर नगर परिषद अध्यक्ष ने राजेन्द्र वार्ड में कायाकल्प योजना से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण सोहागपुर नगर के राजेंद्र वार्ड में कायाकल्प योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सीसी रोड का रविवार शाम 4 बजे के लगभग नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने बताया कि नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कायाकल्प योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी एवं नगर परिषद के निर्माण शाखा प्रभारी एच.एल. परते उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
    1
    सोहागपुर नगर परिषद अध्यक्ष ने राजेन्द्र वार्ड में कायाकल्प योजना से निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण
सोहागपुर नगर के राजेंद्र वार्ड में कायाकल्प योजना के अंतर्गत 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही सीसी रोड का रविवार शाम 4 बजे के लगभग नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने बताया कि नगर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कायाकल्प योजना के तहत कई सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी एवं नगर परिषद के निर्माण शाखा प्रभारी एच.एल. परते उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.