logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दतिया ब्रैकिग न्यूज---* *दतिया वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों के द्रारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई घर पर*। सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो। *बदमाश करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*। दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।

8 hrs ago
user_Shahid Qureshi
Shahid Qureshi
दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

*दतिया ब्रैकिग न्यूज---* *दतिया वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों के द्रारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई घर पर*। सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो। *बदमाश करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*। दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • झांसी सट्टे के मामले में फंसे भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ने कहा प्रशासन से न्याय की उम्मीद षड्यंत्र का होगा खुलासा
    1
    झांसी सट्टे के मामले में फंसे भाजपा नेता आशीष उपाध्याय ने कहा प्रशासन से न्याय की उम्मीद षड्यंत्र का होगा खुलासा
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 स्थित गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित फरियादी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस घटना को करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव नामक आरोपियों ने अंजाम दिया है। फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
    1
    दतिया। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 स्थित गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह करीब 4 बजे बदमाशों ने एक घर पर फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
पीड़ित फरियादी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में फायरिंग की आवाजें साफ सुनी जा सकती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।
बताया जा रहा है कि इस घटना को करन अहिरवार, विशेष जाटव और राज यादव नामक आरोपियों ने अंजाम दिया है। फायरिंग के पीछे पुरानी रंजिश या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *दतिया ब्रैकिग न्यूज---* *दतिया वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों के द्रारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई घर पर*। सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो। *बदमाश करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*। दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।
    1
    *दतिया ब्रैकिग न्यूज---* *दतिया वार्ड क्रमांक 31 थाना सिविल लाइन गल्ला मंडी के पीछे राजीव नगर में बदमाशों के द्रारा दिनदहाड़े फायरिंग की गई घर पर*।
सोशल मीडिया पर वायरल विडीयो।
*बदमाश  करन अहिरवार , विशेष जाटव,राज यादव द्वारा फायरिंग की गई*।
दतिया में दिनदहाड़े हुई फायरिंग।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पार्षद कल्लू कुशवाह हत्याकांड के शेष बचे आरोपी साहब सिंह यादव के घर ग्राम सरोल कोतवाली पुलिस की दबिश
    1
    पार्षद कल्लू  कुशवाह  हत्याकांड के शेष बचे आरोपी साहब सिंह यादव के घर ग्राम सरोल कोतवाली पुलिस की दबिश
    user_भूपेन्द्र जिगना
    भूपेन्द्र जिगना
    News Anchor दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया। प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हलवाई और ग्राहकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हलवाई ने एडवांस राशि लेने के बावजूद तय समय पर खाना तैयार नहीं किया, जिससे नाराज ग्राहकों ने उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्साए लोगों ने हलवाई के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। मौके पर मौजूद फूल विक्रेताओं ने बीच-बचाव कर किसी तरह हलवाई को हमलावरों से बचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ के बीच हलवाई को घेरकर मारपीट की जा रही है और आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने किसी आयोजन के लिए खाना बनाने का ऑर्डर दिया था और एडवांस भी चुका दिया था, लेकिन समय पर व्यवस्था न होने से विवाद भड़क गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना से मंदिर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में हालात सामान्य कर लिए गए।
    1
    दतिया। प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ मंदिर के बाहर शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हलवाई और ग्राहकों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हलवाई ने एडवांस राशि लेने के बावजूद तय समय पर खाना तैयार नहीं किया, जिससे नाराज ग्राहकों ने उस पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। गुस्साए लोगों ने हलवाई के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। मौके पर मौजूद फूल विक्रेताओं ने बीच-बचाव कर किसी तरह हलवाई को हमलावरों से बचाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ के बीच हलवाई को घेरकर मारपीट की जा रही है और आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने किसी आयोजन के लिए खाना बनाने का ऑर्डर दिया था और एडवांस भी चुका दिया था, लेकिन समय पर व्यवस्था न होने से विवाद भड़क गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
इस घटना से मंदिर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में हालात सामान्य कर लिए गए।
    user_P Goyal
    P Goyal
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by BOLTA MP
    1
    Post by BOLTA MP
    user_BOLTA MP
    BOLTA MP
    News anchoring news reporter. दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेज आंधी का असर इतना था कि इलाके में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फिलहाल विभाग द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कवायद जारी है।
    1
    दतिया के राजघाट कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार को अचानक बदले मौसम ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज आंधी और बादलों के साथ आई हवाओं ने इलाके में भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी के दौरान एक विशाल नीम का पेड़ बिजली लाइन और खंभे पर गिर गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
भीषण गर्मी के बीच करीब 3 घंटे से अधिक समय तक बिजली बंद रहने से कॉलोनी वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पंखे-कूलर बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।
सूचना मिलने पर दोपहर करीब 2 बजे बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तेज आंधी का असर इतना था कि इलाके में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। फिलहाल विभाग द्वारा स्थिति को सामान्य करने की कवायद जारी है।
    user_Jitendra
    Jitendra
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया। बहुचर्चित पार्षद कल्लू कुशवाह हत्याकांड में फरार आरोपी साहब सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम सिरोल में आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही आरोपी को लग गई थी, जिसके चलते वह फिर से गिरफ्तारी से बच निकला। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी साहब सिंह यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गौरतलब है कि पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और लोगों में आक्रोश भी देखा गया था। पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    दतिया। बहुचर्चित पार्षद कल्लू कुशवाह हत्याकांड में फरार आरोपी साहब सिंह यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार को कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम सिरोल में आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस टीम ने घर की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च ऑपरेशन किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई की भनक पहले ही आरोपी को लग गई थी, जिसके चलते वह फिर से गिरफ्तारी से बच निकला।
मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन मुख्य आरोपी साहब सिंह यादव अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश में पुलिस मोबाइल लोकेशन और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
गौरतलब है कि पार्षद कल्लू कुशवाह की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और लोगों में आक्रोश भी देखा गया था। पुलिस पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का दबाव बना हुआ है।
पुलिस और प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के आरोपी साहब सिंह यादव सिरौल के घर पुलिस की दबिश लटके मिले ताले
    1
    पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड के आरोपी साहब सिंह यादव सिरौल के घर पुलिस की दबिश लटके मिले ताले
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.