जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, 44 वर्षीय फुरकान अंसारी की हत्या जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ पर रविवार तड़के सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच सनसनीखेज वारदात हुई। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 44 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे की ओर से आए। हाईवे पर रुककर उन्होंने मास्क पहना और फिर अंदर की ओर बढ़े। धर्मपुर मोड़ पर बैठे फुरकान अंसारी (पिता– नूर मोहम्मद) को निशाना बनाते हुए सीधा मुँह पर गोली मारी गई। भागने के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिनके खोखे मौके से बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में फुरकान अंसारी को सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के एक घंटे के बाद थाना प्रभारी, एसडीपीओ सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग के बाद अपराधी गांव की ओर कच्चे रास्ते से होते हुए मुख्य मार्ग की तरफ फरार हो गए। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण मंसूर आलम ने कहा कि आठ के पास गोलीकांड हुआ है , फुरकान अंसारी को गोली मारी गईं हैं, और अपराधी फरार हो गया हैं। वही सोनू सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला शांत जिला है उसे अशांत जिला बना दिया गया है, उन्होंने जामताड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा की अब तक तीन गालीकांड की घटना हो चुकीं है । मौके पर पहुंचे सीडीपीओ से पूछने पर कुछ भी कहने से परहेज़ किया।
जामताड़ा के नारायणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग, 44 वर्षीय फुरकान अंसारी की हत्या जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर मोड़ पर रविवार तड़के सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच सनसनीखेज वारदात हुई। दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 44 वर्षीय फुरकान अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधी गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे की ओर से आए। हाईवे पर रुककर उन्होंने मास्क पहना और फिर अंदर की ओर बढ़े। धर्मपुर मोड़ पर बैठे फुरकान अंसारी (पिता– नूर मोहम्मद) को निशाना बनाते हुए सीधा मुँह पर गोली मारी गई। भागने के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिनके खोखे मौके से बरामद किए गए हैं। घायल अवस्था में फुरकान अंसारी को सदर अस्पताल जामताड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना के
बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के एक घंटे के बाद थाना प्रभारी, एसडीपीओ सहित वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग के बाद अपराधी गांव की ओर कच्चे रास्ते से होते हुए मुख्य मार्ग की तरफ फरार हो गए। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान की जा रही है। स्थानीय ग्रामीण मंसूर आलम ने कहा कि आठ के पास गोलीकांड हुआ है , फुरकान अंसारी को गोली मारी गईं हैं, और अपराधी फरार हो गया हैं। वही सोनू सिंह ने कहा कि जामताड़ा जिला शांत जिला है उसे अशांत जिला बना दिया गया है, उन्होंने जामताड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई, उन्होंने कहा की अब तक तीन गालीकांड की घटना हो चुकीं है । मौके पर पहुंचे सीडीपीओ से पूछने पर कुछ भी कहने से परहेज़ किया।
- पालोजोरी थाना क्षेत्र के लखीबाद गांव में शुक्रवार सुबह ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने को लेकर दो समुदाय में जमकर हुई झड़प इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल उत्पन्न हो गया वही सारठ एसडीपीओ रंजीत लकड़ा, पालोजोरी थाना प्रभारी सालों हेंब्रम सदल बल घटनास्थल पहुंची वह घटना की जानकारी ली वही एसडीपीओ रंजीत लकड़ा ने दोनों समुदायों के लोगों को समझा बूझकर शांत कराया साथ ही उन्होंने कहा कि एक विशेष समुदाय के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध करने पर मामला उग्र हो गया अपितु फिलहाल सारठ एसडीपीओ रंजीत लकड़ा के द्वारा आपसी सहमति के साथ मामला शांत कर सामान्य बताया गया फिलहाल गांव में पुलिस की गस्ती लगाई गई है।1
- धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है, जहां चुनाव की सभी सामग्री सुरक्षित रखी गई है। यहीं से चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सामग्री देकर जिले के 1019 मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मी श्रवण कुमार महतो ने बताया कि उन्हें बस्ताकोला स्थित बूथ पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस बार मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जो काफी सुविधाजनक है। मेयर पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर और पार्षद पद के लिए सफेद बैलेट पेपर दिया गया है। मतदाता अपने प्रत्याशी के क्रमांक संख्या पर मोहर लगाकर बैलेट बॉक्स में डालेंगे। चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरेंद्र यादव ने भी बताया कि बैलेट पेपर से मतदान करने में लोगों को आसानी होगी और प्रक्रिया सरल है। नगर निगम चुनाव के लिए 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं 27 फरवरी को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।1
- Post by BINOD PRASAD6
- अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, छह वाहन बरामद,SDPO निरसा ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी Dhanbad.धनबाद जिले के निरसा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 5 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरोह निरसा और जामताड़ा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी कर उन्हें बेचने का काम करता था। पुलिस को 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब दो बजे गुढ़वा गांव के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में दो संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए अनवर अंसारी उर्फ टीया और हबीब अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चोरी की पांच मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में वजीर अंसारी और बिटु कुमार को भी गिरफ्तार किया है। बरामद वाहनों में कई मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की हैं, जिनके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन चोरी के बाद पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में निरसा थाना कांड संख्या 78/26 के तहत बीएनएस की धारा 317(5)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा जामताड़ा थाना कांड संख्या 21/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के तार आसपास के जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी जांच की जा रही है।1
- रविवार को 12 बजे नगर थाना से इसकी जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार की रात को शहर के बस स्टैंड रोड़ स्थित काली होटल में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मराण्डी के नेतृत्व में कथित तौर पर बैठक चल रही थी। उसी दौरान प्रशासन की टीम ने होटल में पहुंच कर कार्रवाई की।1
- (धनबाद)छह चोरी की बाइक बरामद, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले,ग्रामीणों की सतर्कता से बाइक चोर गिरोह पकड़ाया।1
- पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें सोशल मीडिया व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के जरिए तेजी से फैल रही हैं।1
- (धनबाद)1019 बूथों के लिए मतदान दल रवाना, प्रशासन पूरी तरह तैयार।1
- मछली पालन करनेवाले सावधान: जमुआ प्रखंड के पांडेडीह हीरोडीह स्थित पांडेयअहरा में गंदगी के कारण मछलियों में बीमारी फैल गई है जिससे कई मछलियों की जान चली गई है। #jharkhand #matasypalan #sawdhan #jharkhandmatasypalanvibhag #HemantSorenmanniymukhymantrijharkhand #DistrictAdministrationgiridih #JamuaVidhansabha #hirodihpandeydih #Pnews1