logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय, श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार , श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे रोकथाम अपराध व गिरफ्तारी अपराधी के सघन अभियान के क्रम में थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के अभियोग के एक वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 25.04.2026 को थाना पुवायाँ पर वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 244/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तगण 1. मोहित (पति) पुत्र सुरेश 2. सुरेश (ससुर) 3. जयदेवी (सास) निवासीगण ग्राम चौसेड़ा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध वादिनी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चैन व एक मोटर साइकिल की मांग करना, मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करना तथा विष देकर मारने के प्रयास के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 91 बीएनएस की वृद्धि की गई। आज दिनांक 26.04.2026 को थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अनुज उर्फ मोहित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम चौसेड़ा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड हाईवे पुल, पुवायाँ के पास से समय 12:10 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

2 hrs ago
user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

*थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर महोदय, श्री

सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार , श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के कुशल पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे रोकथाम अपराध व गिरफ्तारी अपराधी के सघन अभियान के क्रम में थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या के अभियोग के एक वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार। दिनांक 25.04.2026 को थाना पुवायाँ पर वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 244/2026 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट बनाम अभियुक्तगण 1. मोहित (पति) पुत्र सुरेश 2. सुरेश (ससुर) 3. जयदेवी (सास) निवासीगण ग्राम चौसेड़ा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर के विरुद्ध वादिनी की पुत्री से अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चैन व एक मोटर साइकिल की मांग करना, मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न करना तथा विष देकर मारने के

प्रयास के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण की विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी पुवायाँ द्वारा सम्पादित की जा रही है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 91 बीएनएस की वृद्धि की गई। आज दिनांक 26.04.2026 को थाना पुवायाँ पुलिस द्वारा उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त अनुज उर्फ मोहित पुत्र सुरेश निवासी ग्राम चौसेड़ा, थाना पुवायाँ, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर मोहम्मदी रोड हाईवे पुल, पुवायाँ के पास से समय 12:10 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    3
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by HS TV
    1
    Post by HS TV
    user_HS TV
    HS TV
    TV News Anchor शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बण्डा पुलिस की कार्रवाई
    1
    चोरी की बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, बण्डा पुलिस की कार्रवाई
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, बरेली मंडल द्वारा परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया भूपेंद्र S चौधरी IAS के द्वारा परेड का मन प्रमाण ग्रहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक RTC शाहजहाँपुर संतोष कुमार सिंह प्रति सार निरीक्षक पुलिस लाइन शाहजहाँपुर संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकार लाइन शाहजहाँपुर देवेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर दिशा भामरे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमाण ग्रहण किया गया। ( रिज़वान खान की रिपोर्ट )
    3
    उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त, बरेली मंडल द्वारा परेड का मान प्रमाण ग्रहण किया गया भूपेंद्र S चौधरी IAS के द्वारा परेड का मन प्रमाण ग्रहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रवीण कुमार प्रभारी निरीक्षक RTC शाहजहाँपुर संतोष कुमार सिंह प्रति सार निरीक्षक पुलिस लाइन शाहजहाँपुर संजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकार लाइन शाहजहाँपुर देवेंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक नगर शाहजहाँपुर दिशा भामरे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहाँपुर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रमाण ग्रहण किया गया।
( रिज़वान खान की रिपोर्ट )
    user_पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    पत्रकार रिज़वान खान शाहजहाँपुर
    Local News Reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Asha Rani
    1
    Post by Asha Rani
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना, फार्मर रजिस्ट्री एवं हीट वेव से बचाव को लेकर कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों में जियो टैगिंग, डी-मार्केशन एवं चौहद्दी कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य एक दिवस में पूर्ण किया जाए। प्रशिक्षण से वंचित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 28, 29 एवं 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 सुपरवाइजर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी की मॉनिटरिंग ड्यूटी लगाने तथा स्व-गणना के लिए ग्राम प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक कर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का नाम खतौनी में है, उनकी शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी। हीट वेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस और वाटर कूलर की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। गौशालाओं में गोवंश के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था, टांट के बोरों के पर्दे लगाकर उन पर पानी का छिड़काव कराने को कहा। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के लिए दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए। स्कूलों में हर घंटे वॉटर ब्रेक, बच्चों को छाया में बैठाकर पढ़ाने और उनसे कोई कार्य न करवाने के निर्देश दिए गए। बड़े निर्माण स्थलों पर भी हीट वेव से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक उपयोग हेतु पेयजल व शौचालय की जानकारी वाले बोर्ड लगाने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना, फार्मर रजिस्ट्री एवं हीट वेव से बचाव को लेकर कैंप कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्यों में जियो टैगिंग, डी-मार्केशन एवं चौहद्दी कार्य की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य एक दिवस में पूर्ण किया जाए।
प्रशिक्षण से वंचित प्रगणकों और सुपरवाइजरों को 28, 29 एवं 30 अप्रैल को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही 10 सुपरवाइजर पर एक जिला स्तरीय अधिकारी की मॉनिटरिंग ड्यूटी लगाने तथा स्व-गणना के लिए ग्राम प्रधान व नगर निकाय अध्यक्षों के साथ बैठक कर लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का नाम खतौनी में है, उनकी शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन और प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की जाएगी।
हीट वेव से बचाव की तैयारियों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने शेल्टर हाउस और वाटर कूलर की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। गौशालाओं में गोवंश के लिए पेयजल व छाया की व्यवस्था, टांट के बोरों के पर्दे लगाकर उन पर पानी का छिड़काव कराने को कहा। सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव के लिए दो-दो बेड आरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए।
स्कूलों में हर घंटे वॉटर ब्रेक, बच्चों को छाया में बैठाकर पढ़ाने और उनसे कोई कार्य न करवाने के निर्देश दिए गए। बड़े निर्माण स्थलों पर भी हीट वेव से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।
सभी पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक उपयोग हेतु पेयजल व शौचालय की जानकारी वाले बोर्ड लगाने तथा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के लिए उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहजहांपुर। जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।
    1
    शाहजहांपुर। 
जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निजी और सरकारी कॉलेजों में आयोजित की गई। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, हालांकि अभ्यर्थियों को लंबी कतारों और धीमी एंट्री प्रक्रिया के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह 3-5 बजे से पहुंचे अभ्यर्थी
परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का उत्साह देखने लायक था। कई छात्र-छात्राएं सुबह 3 बजे से ही घर से निकल पड़े, जबकि अधिकांश अभ्यर्थी 5 बजे तक केंद्रों पर पहुंच गए थे। इसके बावजूद एंट्री की धीमी प्रक्रिया के कारण उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि वे एक घंटे में 6 कदम ही आगे बढ़ पाए।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    4
    Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच
    Security Guard शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.