फिरोजाबाद। मकनपुर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकनपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद का कार्यक्रम फिरोजाबाद। मकनपुर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सस्ता गल्ला विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
फिरोजाबाद। मकनपुर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मकनपुर में सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद का कार्यक्रम फिरोजाबाद। मकनपुर में उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिरोजाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू यादव शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सस्ता गल्ला विक्रेताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी समस्याओं और मांगों को भी प्रमुखता से रखा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान परिषद के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24
- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, जांच में सामने आया पुश्तैनी संपत्ति का विवाद देवरिया। थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी वीर बहादुर सिंह का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके द्वारा कुछ आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वीर बहादुर सिंह पुत्र राजा सिंह, निवासी ग्राम चुरिया, थाना लार, जनपद देवरिया के निवासी हैं। उनके पिता राजा सिंह तीन भाइयों—राजा सिंह, रामनारायण सिंह एवं सुग्रीव सिंह—में से एक हैं। तीनों भाइयों का पुश्तैनी मकान ग्राम चुरिया में स्थित है। पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को पंचायत के समक्ष तीनों भाइयों के बीच संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। इसके तहत राजा सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹3.75 लाख तथा रामनारायण सिंह ने अपने हिस्से की जमीन ₹2.50 लाख में सुग्रीव सिंह को देने की बात स्वीकार की थी। रामनारायण सिंह को उनका संपूर्ण भुगतान प्राप्त हो चुका है, जबकि राजा सिंह को तय रकम में से ₹1.87 लाख उनके पुत्र वीर बहादुर सिंह के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त हुए। शेष धनराशि मकान खाली करने के बाद दिए जाने की बात तय हुई थी। वर्तमान में सुग्रीव सिंह द्वारा पुराने पुश्तैनी मकान को गिराकर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि राजा सिंह अपने परिवार के साथ आगे के कमरे में रह रहे हैं। पुलिस के मुताबिक राजा सिंह द्वारा पंचायत में हुए समझौते को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि 26 फरवरी 2026 को हुई मारपीट की घटना के संबंध में थाना लार में मुकदमा अपराध संख्या 61/2026 पंजीकृत किया गया था, जिसमें विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह के अनुसार, मामला मुख्य रूप से वीर बहादुर सिंह के पिता एवं उनके भाइयों के बीच पुश्तैनी संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से संबंधित है। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। प्रकरण से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में भी विचाराधीन है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर श्री गौरव सिंह की बाइट— “प्रकरण संपत्ति विवाद से संबंधित है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की गई है। पूर्व में मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय भेजा जा चुका है। दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। वर्तमान में मामला न्यायालय में विचाराधीन है।”1
- पटना में BPSC अभ्यर्थियों के बादअब नर्सिंग छात्रों के प्रदर्शन, पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज !1
- देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा स्वागत कार्यक्रम में हंगामा, वायरल वीडियो में लाठी-डंडे! देवरिया में भाजपा के स्वागत कार्यक्रम के दौरान हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे चलते नजर आ रहे हैं। मामले की पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें।1
- स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट भाजपा के राष्ट्रीय सह सोशल मीडिया सयोंजक बनाए जाने के बाद प्रथम देवरिया आवागमन पर भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट की घटना हुए जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा हैं।1
- खेलो इंडिया संवाद में देवरिया के दो महाविद्यालयों से जुड़ेंगे प्रधानमंत्री, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद 27 अगस्त को 1600 स्थानों से युवाओं से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 27 अगस्त को आयोजित होने वाले खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के करीब 1600 स्थानों पर युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। इसके लिए देवरिया जनपद के दो महाविद्यालयों का चयन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। मेरा युवा भारत देवरिया के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे ने बताया कि जिले में बीआरडी पीजी कॉलेज और रामजी साहेब पीजी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बीआरडी पीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से करीब 100 विद्यार्थी जुड़ेंगे। इनमें विशेष रूप से तीन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। वहीं रामजी साहेब पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने, खेल भावना को मजबूत करने तथा उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। बी आर डी पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार पाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के साथ ही प्रधानमंत्री का संवाद उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।1
- बनकटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और लूटा गया सामान बरामद देवरिया। बनकटा थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से झपटमारी की रकम, पीड़ित का मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की शाम छितौनी निवासी पवन कुमार अपनी इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भड़सर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर 24 अगस्त को बनकटा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। घटना के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव, संजय कुमार और विशाल कुमार भारती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी के कुल 3,650 रुपये, पीड़ित का मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा आरोपी राजन यादव के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।1
- देवरिया में भाजपा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।1
- बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर से हटाया गया जर्जर भवन का मलबा डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कराई प्रभावी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को मिली प्राथमिकता देवरिया, 25 अगस्त। विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत बेलवनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्थित गन्ना विभाग के जर्जर भवन का मलबा जिला प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विद्यालय परिसर अब अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं व्यवस्थित हो गया है। बताया गया कि उक्त जर्जर भवन की वर्ष 2022 में नियमानुसार नीलामी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते नीलामी के बाद भी भवन का मलबा मौके से नहीं हटाया जा सका था। प्रकरण जिलाधिकारी के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यालय परिसर से मलबा हटाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से मंगलवार को जर्जर भवन का पूरा मलबा हटवा दिया गया। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को राहत मिली है। साथ ही परिसर में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए सार्वजनिक परिसरों में मौजूद जर्जर एवं निष्प्रयोज्य संरचनाओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।5