Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिण्ड में आए भीषण तूफान ने एक गरीब महिला के कच्चे मकान को गिरा दिया है। इसके चलते अब उसका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
भिण्ड में आए भीषण तूफान ने एक गरीब महिला के कच्चे मकान को गिरा दिया है। इसके चलते अब उसका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के महोबा में डिजिटल हाजिरी में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का आदेश दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि डिजिटल हाजिरी के अभाव में वेतन जारी नहीं किया जाएगा।1
- लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें..! लालापुर क्षेत्र में अवैध बालू खनन का खेल बेखौफ जारी, किसानों की जमीन निगल रही खनन माफियाओं की मशीनें प्रयागराज के थाना लालापुर क्षेत्र की पंचायत नौडिया तरहार में अवैध बालू खनन का बड़ा खेल खुलेआम जारी है। किसानों का आरोप है कि खनन माफिया खेतों के बिल्कुल किनारे से जेसीबी और नावों के जरिए लगातार बालू निकाल रहे हैं, जिससे खेतों की कटान तेजी से बढ़ती जा रही है और किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समाने लगी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस पार से अवैध तरीके से बालू खोदकर नदी के उस पार पहुंचाया जाता है, जहां कौशांबी की तरफ से बनाए गए रास्तों के जरिए ट्रैक्टर और डंपरों में भरकर बालू की सप्लाई की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन और खनन विभाग अब तक इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगा सका है। किसानों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर खनन माफिया गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस के रोकने के बावजूद खनन बंद नहीं हो रहा, जिससे साफ है कि अवैध कारोबार करने वालों में कानून का कोई डर नहीं बचा है। गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लगी तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। “खेती बचाओ, अवैध खनन बंद करो” की मांग तेज किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल कार्रवाई कर अवैध बालू खनन बंद कराया जाए और किसानों की जमीन बचाई जाए, वरना हालात कभी भी विस्फोटक हो सकते हैं।1
- सुनीये मां की चीख कैसे रो रो कर गुहार लगा रही है 10 लाख के गहने लेकर प्रेमी संग भागी थी 16 दिन बाद झाड़ी में मिली लाश1
- उत्तर प्रदेश में एक पुलिसकर्मी ने राज्य में फैले भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। उन्होंने बताया है कि किस तरह यह सिस्टम में गहरे तक घुस चुका है और कैसे काम करता है। इस खुलासे से प्रदेश में हड़कंप मच गया है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।1
- जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत _________________________ प्रयागराज। 8 मई 2026/ जमीन के सौदे के बहाने बुलाकर एक किसान को अगवा करने और तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन शराब पिलाकर जमीन के कागजात पर दस्तखत भी करवा लिए। एयरपोर्ट थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशाम्बी के चायल थाना क्षेत्र के अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजा शाहा उर्फ पीपलगांव में उनकी पैतृक जमीन है। वर्ष 2023 में उनके परिचित राजकिरन ने नसीरपुर सिलना निवासी अनस से जमीन का सौदा तय कराया था। सौदे के समय कुछ रकम एडवांस दी गई और बाकी पैसा बैनामे के वक्त देने की बात तय हुई। तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त 2024 को राजकिरन बैनामा कराने के बहाने मदीबन को रावतपुर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। कार में ले जाकर पीड़ित को एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में असलहों के बट से बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर कचहरी ले गए और जमीन के बैनामे वाले कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में राजकिरन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अतहर और मोहम्मद रईस के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक। बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।1
- उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हनुमान जी से तुलना की है। उन्होंने योगी को दुष्टों के लिए कालनेमी और राष्ट्रभक्तों व समाजसेवियों के लिए संकटमोचक बताया।1
- उत्तर प्रदेश के महोबा में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चौराहों और बॉर्डर पर हाईटेक ANPR कैमरे लगाए गए हैं। ये 'तीसरी आंख' वाहनों की रफ्तार और आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखेगी, जिसकी सीधी निगरानी कमांड सेंटर से होगी। इस पहल से जिले में अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद मिलेगी।1
- कौंधियारा में नाली निर्माण पर उठे सवाल: घटिया सामग्री और अनियमितता का आरोप। कौंधियारा में नाली निर्माण पर उठे सवाल: घटिया सामग्री और अनियमितता का आरोप प्रयागराज के कौंधियारा थाना परिसर के सामने सड़क किनारे जिला पंचायत विभाग द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। करीब 170 मीटर लंबी बन रही नाली में शुरुआत से ही कई खामियां दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।1