logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

​सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक। ​बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।

2 hrs ago
user_Afzal pathan patrakaar
Afzal pathan patrakaar
Voice of people फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

​सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक। ​बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक। ​बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।
    1
    ​सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक।
​बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Voice of people फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती की बड़ी घटना सामने आई है। बीजेमऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को रोककर पहले मारपीट की और फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र शिवनारायण यादव अपनी बहन और जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए पट्टी क्षेत्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के समय जब उनकी कार बीजेमऊ के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवक अचानक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित सुनील कुमार यादव के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से कार में मौजूद परिवार के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित सुनील कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों द्वारा बाइक टकराने का बहाना बनाकर विवाद किया गया। उनका कहना है कि अगर वास्तव में बाइक और कार की टक्कर हुई होती तो उनकी गाड़ी में भी निशान दिखाई देता, जबकि उनकी कार पूरी तरह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया और मौका पाकर सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं मामले में रानीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि बाइक टकराने के विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। चेन छिनैती नहीं हुई है । बाइक कर टकराने को लेकर विवाद हुआ है छिनेती की बात गलत है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती
प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती की बड़ी घटना सामने आई है। बीजेमऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को रोककर पहले मारपीट की और फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र शिवनारायण यादव अपनी बहन और जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए पट्टी क्षेत्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के समय जब उनकी कार बीजेमऊ के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवक अचानक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।
पीड़ित सुनील कुमार यादव के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से कार में मौजूद परिवार के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
पीड़ित सुनील कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों द्वारा बाइक टकराने का बहाना बनाकर विवाद किया गया। उनका कहना है कि अगर वास्तव में बाइक और कार की टक्कर हुई होती तो उनकी गाड़ी में भी निशान दिखाई देता, जबकि उनकी कार पूरी तरह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया और मौका पाकर सोने की चेन छीन ली।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं मामले में रानीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि बाइक टकराने के विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। चेन छिनैती नहीं हुई है । बाइक कर टकराने को लेकर विवाद हुआ है छिनेती की बात गलत है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Akash Tiwari
    Akash Tiwari
    Local News Reporter रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत _________________________ प्रयागराज। 8 मई 2026/ जमीन के सौदे के बहाने बुलाकर एक किसान को अगवा करने और तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन शराब पिलाकर जमीन के कागजात पर दस्तखत भी करवा लिए। एयरपोर्ट थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कौशाम्बी के चायल थाना क्षेत्र के अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजा शाहा उर्फ पीपलगांव में उनकी पैतृक जमीन है। वर्ष 2023 में उनके परिचित राजकिरन ने नसीरपुर सिलना निवासी अनस से जमीन का सौदा तय कराया था। सौदे के समय कुछ रकम एडवांस दी गई और बाकी पैसा बैनामे के वक्त देने की बात तय हुई। तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त 2024 को राजकिरन बैनामा कराने के बहाने मदीबन को रावतपुर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। कार में ले जाकर पीड़ित को एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में असलहों के बट से बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर कचहरी ले गए और जमीन के बैनामे वाले कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में राजकिरन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अतहर और मोहम्मद रईस के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    1
    जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा  बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत
जमीन के सौदे के नाम पर किसान का अपहरण, तीन दिन बंधक बनाकर पीटा  बंदूक के बट से मारपीट, जबरन कराए बैनामे पर दस्तखत
_________________________
प्रयागराज। 8 मई 2026/
जमीन के सौदे के बहाने बुलाकर एक किसान को अगवा करने और तीन दिन तक बंधक बनाकर मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से जबरन शराब पिलाकर जमीन के कागजात पर दस्तखत भी करवा लिए। एयरपोर्ट थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौशाम्बी के चायल थाना क्षेत्र के अमिरसा दहिया गांव निवासी मदीबन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजा शाहा उर्फ पीपलगांव में उनकी पैतृक जमीन है। वर्ष 2023 में उनके परिचित राजकिरन ने नसीरपुर सिलना निवासी अनस से जमीन का सौदा तय कराया था। सौदे के समय कुछ रकम एडवांस दी गई और बाकी पैसा बैनामे के वक्त देने की बात तय हुई।
तहरीर के मुताबिक, 20 अगस्त 2024 को राजकिरन बैनामा कराने के बहाने मदीबन को रावतपुर ले गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद लोगों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। कार में ले जाकर पीड़ित को एक कमरे में तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। 
पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कमरे में असलहों के बट से बुरी तरह मारपीट की। इसके बाद जबरन शराब पिलाकर कचहरी ले गए और जमीन के बैनामे वाले कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए।
पीड़ित की शिकायत पर एयरपोर्ट थाने में राजकिरन, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद अतहर और मोहम्मद रईस के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रंजीत कुमार सोनकर  
(प्रधान संपादक)
क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़
    user_Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    Ranjeet Sonkar( प्रधान संपादक)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले मउआईमा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Yogi Adityanath को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले में मउआईमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी भेजी थी। मामले में थाना मऊआइमा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरईपुर के पास से आरोपी नितेश कटियार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार कटियार निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले मउआईमा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार 
Yogi Adityanath को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले में मउआईमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी भेजी थी। मामले में थाना मऊआइमा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरईपुर के पास से आरोपी नितेश कटियार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार कटियार निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_Sudha Srivastava manvadhikar M
    Sudha Srivastava manvadhikar M
    Media and information sciences faculty इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मौ. बिलाल उर्फ छोटा और अरशम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ट्यूशन से लौट रही किशोरी से बीच सड़क पर छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। कार्रवाई के बाद आरोपियों का माफी मांगते वीडियो भी सामने आया है।
    1
    मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मौ. बिलाल उर्फ छोटा और अरशम को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ट्यूशन से लौट रही किशोरी से बीच सड़क पर छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। कार्रवाई के बाद आरोपियों का माफी मांगते वीडियो भी सामने आया है।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए। तहसीलदार के आदेश पर पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और महिलाओं को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया। पुलिस ने अमन पंवार और दूसरे पक्ष के आकाश सहित दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गंभीर घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। #Shujalpur #LandDispute #CrimeNews #Madhya Pradesh #PoliceAction
    1
    अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए। तहसीलदार के आदेश पर पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और महिलाओं को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया। पुलिस ने अमन पंवार और दूसरे पक्ष के आकाश सहित दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गंभीर घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
#Shujalpur
#LandDispute
#CrimeNews
#Madhya Pradesh #PoliceAction
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *सराय अकील की सड़कों पर ‘मौत का पानी* *सराय अकील नगर पंचायत इन दिनों पानी-पानी है… लेकिन राहत का नहीं, मुसीबत का। पटेल चौराहा से लेकर रंग कॉलोनी तक की सड़कें अब सड़के नहीं रहीं—बल्कि गहरे तालाब में तब्दील हो चुकी हैं* चंद घंटों की बारिश ने विकास के तमाम दावों को बहा दिया। जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गड्ढों ने रास्तों को खतरनाक बना दिया है। बाइक सवार फिसल रहे हैं, राहगीर गिर रहे हैं, और हर गुजरने वाला शख्स डर के साए में सफर करने को मजबूर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है—बारिश आते ही सड़कें डूब जाती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहते हैं। सबसे बड़ा सवाल— 👉 क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन? 👉 कब मिलेगी जनता को इस जलभराव से निजात?
    1
    *सराय अकील की सड़कों पर ‘मौत का पानी*

*सराय अकील नगर पंचायत इन दिनों पानी-पानी है… लेकिन राहत का नहीं, मुसीबत का। पटेल चौराहा से लेकर रंग कॉलोनी तक की सड़कें अब सड़के नहीं रहीं—बल्कि गहरे तालाब में तब्दील हो चुकी हैं*

चंद घंटों की बारिश ने विकास के तमाम दावों को बहा दिया। जगह-जगह जलभराव, कीचड़ और गड्ढों ने रास्तों को खतरनाक बना दिया है। बाइक सवार फिसल रहे हैं, राहगीर गिर रहे हैं, और हर गुजरने वाला शख्स डर के साए में सफर करने को मजबूर है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल यही हाल होता है—बारिश आते ही सड़कें डूब जाती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे रहते हैं।

सबसे बड़ा सवाल—
👉 क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन?
👉 कब मिलेगी जनता को इस जलभराव से निजात?
    user_Ritesh Singh
    Ritesh Singh
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के सतना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को कैदी से प्यार हो गया। यह अनोखा मामला अब दोनों के जीवनभर के साथ में बदल गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
    1
    मध्य प्रदेश के सतना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को कैदी से प्यार हो गया। यह अनोखा मामला अब दोनों के जीवनभर के साथ में बदल गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
    user_Afzal pathan patrakaar
    Afzal pathan patrakaar
    Voice of people फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.