Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के सतना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को कैदी से प्यार हो गया। यह अनोखा मामला अब दोनों के जीवनभर के साथ में बदल गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
Afzal pathan patrakaar
मध्य प्रदेश के सतना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को कैदी से प्यार हो गया। यह अनोखा मामला अब दोनों के जीवनभर के साथ में बदल गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुनहरा मौका: सिर्फ 10वीं पास करें आवेदन, सैलरी ₹45,000 तक। बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर वैकेंसी, हाथ से न जाने दें यह अवसर।1
- बिना पार्किंग के चल रहा चौरसिया धर्मशाला, राहगीरों के लिए बना सिरदर्द बिना पार्किंग के चल रहा चौरसिया धर्मशाला, राहगीरों के लिए बना सिरदर्द ________________________ प्रयागराज। 8 मई 2026/ शहर में बिना पार्किंग सुविधा के गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं का संचालन न सिर्फ अवैध है, बल्कि आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब भी बन रहा है। ऐसा ही एक मामला जीटी रोड, हिम्मतगंज खुल्दाबाद स्थित चौरसिया धर्मशाला का सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि धर्मशाला में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके बावजूद यहां शादी-विवाह जैसे बड़े आयोजन लगातार कराए जा रहे हैं। नतीजा यह होता है कि शादी के सीजन में सैकड़ों गाड़ियां जीटी रोड पर ही खड़ी कर दी जाती हैं। गाड़ियों की लंबी कतार लगने से जीटी रोड पर भीषण जाम की स्थिति बन जाती है। हिम्मतगंज से खुल्दाबाद की तरफ आने-जाने वाले लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है। मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोगों को रोजाना इस समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार तो मामूली टक्कर और कहासुनी की नौबत भी आ जाती है। नगर निगम के नियमों के अनुसार किसी भी गेस्ट हाउस या मैरिज हॉल के संचालन के लिए पर्याप्त पार्किंग अनिवार्य है। बिना पार्किंग के व्यावसायिक गतिविधि चलाना कानून का उल्लंघन है और इस पर सीलिंग से लेकर जुर्माने तक की कार्रवाई का प्रावधान है। इसके बावजूद चौरसिया धर्मशाला में धड़ल्ले से आयोजन हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि चौरसिया धर्मशाला की तत्काल जांच कराई जाए। अगर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तो आयोजन पर रोक लगाई जाए और नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि जीटी रोड पर लगने वाले जाम से जनता को राहत मिल सके...!! रंजीत कुमार सोनकर (प्रधान संपादक) क्राइम एक्सपर्ट न्यूज़1
- रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती प्रतापगढ़। जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक के साथ छिनौती की बड़ी घटना सामने आई है। बीजेमऊ के पास बाइक सवार बदमाशों ने कार सवार युवक को रोककर पहले मारपीट की और फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र शिवनारायण यादव अपनी बहन और जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए पट्टी क्षेत्र जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रात के समय जब उनकी कार बीजेमऊ के पास पहुंची तभी पीछे से आए बाइक सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया। आरोप है कि बाइक सवार युवक अचानक गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। पीड़ित सुनील कुमार यादव के मुताबिक बदमाशों ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान एक युवक ने उनके गले में पहनी सोने की चेन खींच ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से कार में मौजूद परिवार के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पीड़ित सुनील कुमार यादव का कहना है कि आरोपियों द्वारा बाइक टकराने का बहाना बनाकर विवाद किया गया। उनका कहना है कि अगर वास्तव में बाइक और कार की टक्कर हुई होती तो उनकी गाड़ी में भी निशान दिखाई देता, जबकि उनकी कार पूरी तरह सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पहले से योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया और मौका पाकर सोने की चेन छीन ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों में भय बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं मामले में रानीगंज थाना प्रभारी का कहना है कि बाइक टकराने के विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। चेन छिनैती नहीं हुई है । बाइक कर टकराने को लेकर विवाद हुआ है छिनेती की बात गलत है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- योगी आदित्यनाथ को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले मउआईमा पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार Yogi Adityanath को सोशल मीडिया के जरिए धमकी देने के मामले में मउआईमा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को फंसाने के उद्देश्य से उसके नाम का दुरुपयोग किया और व्हाट्सएप पर मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी भेजी थी। मामले में थाना मऊआइमा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने शुक्रवार को ग्राम बरईपुर के पास से आरोपी नितेश कटियार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र कुमार कटियार निवासी जलालाबाद, शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।1
- मेरठ के रेलवे रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मौ. बिलाल उर्फ छोटा और अरशम को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने ट्यूशन से लौट रही किशोरी से बीच सड़क पर छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। कार्रवाई के बाद आरोपियों का माफी मांगते वीडियो भी सामने आया है।1
- अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए। अधिकारियों के सामने जमीन विवाद में खूनी संघर्ष ! शुजालपुर के फूलेन गांव में जमीन सीमांकन के दौरान इंदौर निवासी अमन पंवार और उनके ताऊ अशोक पंवार के परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें लाठी-डंडे और तलवारें चलने से 7 लोग घायल हो गए। तहसीलदार के आदेश पर पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और महिलाओं को जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया। पुलिस ने अमन पंवार और दूसरे पक्ष के आकाश सहित दोनों पक्षों की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसमें 6 महिलाओं समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और गंभीर घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। #Shujalpur #LandDispute #CrimeNews #Madhya Pradesh #PoliceAction1
- चंद घंटों की बारिश ने सराय अकील की सड़कों को गहरे तालाब में बदल दिया है, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों के लिए जान का खतरा बना हुआ है। जगह-जगह जलभराव और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन हर साल इस समस्या पर आंखें मूंदे बैठा रहता है। जनता प्रशासन से किसी बड़े हादसे से पहले इस जलभराव से निजात दिलाने की मांग कर रही है।1
- मध्य प्रदेश के सतना में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी को कैदी से प्यार हो गया। यह अनोखा मामला अब दोनों के जीवनभर के साथ में बदल गया है, जिसने सभी को चौंका दिया है।1