पादूकलां में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता हल्की सर्दी के बीच ग्रामीणों में उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात पादूकलां, नागौर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे जिला परिषद सदस्य एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। पादूकलां क्षेत्र में हल्की सर्दी के बीच सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग की टीमें भी मौजूद हैं। ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, एरिया मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार मदन एवं अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भू-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बूथ लेवल अधिकारी महावीर प्रसाद टेलर, जयप्रकाश शर्मा, सुशील बेड़ा, सुनील कुमार शेट्टी, श्यामसुंदर, गजेंद्र सिंह एवं प्रदीप टेलर सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
पादूकलां में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता हल्की सर्दी के बीच ग्रामीणों में उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात पादूकलां, नागौर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे जिला परिषद सदस्य एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ।
पादूकलां क्षेत्र में हल्की सर्दी के बीच सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, स्काउट-गाइड के
स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग की टीमें भी मौजूद हैं। ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने
मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, एरिया मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार मदन एवं अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भू-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बूथ लेवल अधिकारी महावीर प्रसाद टेलर, जयप्रकाश शर्मा, सुशील बेड़ा, सुनील कुमार शेट्टी, श्यामसुंदर, गजेंद्र सिंह एवं प्रदीप टेलर सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।
- बस स्टैंड पर बुजुर्ग पर कातिलाना हमला, थार गाड़ी में आए बदमाशों ने लाठी-सरियों से पीटा; मामला दर्ज* डेह/नागौर,,जिले के सुरपालिया थाना क्षेत्र के डेह बस स्टैंड पर मंगलवार शाम को पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के चलते एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने काले रंग की थार गाड़ी में सवार होकर आए और ताबड़तोड़ हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। *क्या है पूरा मामला?* पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी टेकचंद छाबा (पुत्र पुखराज छाबा, निवासी डेह) ने बताया कि 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7:00 बजे से 7:10 बजे के बीच उनके पिता पुखराज जी छाबा डेह बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। उसी दौरान एक काली थार गाड़ी वहां आकर रुकी, जिसमें से 8-10 लोग नीचे उतरे। आरोपियों के हाथों में लोहे के धारदार हथियार, हॉकी, सरिए और डंडे थे। उन्होंने आते ही पुखराज जी पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके हाथ-पैरों पर लगातार गंभीर वार किए, जिससे वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आरोपियों ने उन्हें मरा हुआ समझकर अपनी गाड़ी मौके से भगा ली। *किन लोगों पर लगा आरोप?* शिकायतकर्ता के अनुसार, मारपीट करने वाले लोग फुलाराम छाबा के पुत्र, पौत्र व अन्य रिश्तेदार थे। रिपोर्ट में हरिराम, लिछमण, कमल किशोर, बलदेव तथा हरिराम, बलदेव व लिछमण के पुत्रों सहित सोनेली का रहने वाला 'भाणु' (जो फुलाराम के परिवार से है) और अन्य लोग शामिल बताए गए हैं। *अस्पताल में भर्ती और पुलिस कार्रवाई:* घटना के बाद घायल पुखराज को राजकीय जेएलएन अस्पताल, नागौर ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस थाना सुरपालिया के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुखराम मय जाब्ता जेएलएन अस्पताल नागौर पहुंचे और प्रार्थी टेकचंद छाबा की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 126(2) और 110 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।3
- 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।1
- दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री1
- ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू ग्राम पंचायत का यह मिशन ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू चुनावी चर्चा आज ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पानी की ट्यूबवेल की घोषणा की गई है और उन्होंने यह भी बोला है कि कल सुबह या परसों सुबह तक यहां बोरवेल कूदने के लिए मशीन आ जाएगी2
- सरवाड़ के निकटवर्ती स्यार गांव में पेयजल संकट से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध, समस्या के समाधान के बाद यातायात हुआ सुचारू1
- पंचायत राज चुनाव: संभागीय आयुक्त और अजमेर रेंज आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पादूकलां क्षेत्र के छोटी पादू पादूखुर्द में लिया व्यवस्थाओं का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पादूकलां जिला नागौर,,पंचायत राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि कुमार ने छोटी पादू स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रियांबड़ी उपखंड अधिकारी विनीत कुमार, पादूकलां थाना प्रभारी देवीलाल और तहसीलदार अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू हुए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रख रही है।1
- कैमल फार्म के जंगल में मिला जला हुआ असहाय व्यक्ति, खिदमतगार खादिम सोसायटी ने पहुंचाया अपना घर आश्रम , शेयर करे ताकि वीडियो घर वालो तक पहुंच जाए, बीकानेर। करीब तीन-चार दिन पहले कैमल फार्म के आसपास जंगल में एक असहाय व्यक्ति मिला था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह दोबारा उसी क्षेत्र में पहुंच गया। व्यक्ति काफी जला हुआ था। 28 अक्टूबर को सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने अपना घर आश्रम नोखा से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में व्यक्ति को बीकानेर से अपना घर आश्रम नोखा पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में राजकुमार, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, जुनैद, आशु जी खान, हाजी मलंग बाबा, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता, इमरान, रमजान चुनार, अख्तर भाई, अब्दुल कयूम सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा। असहाय व्यक्ति के संबंध में जानकारी देने या सेवा कार्य के लिए एंबुलेंस से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर 9214617768 पर संपर्क किया जा सकता है।1