पंचायत राज चुनाव: संभागीय आयुक्त और अजमेर रेंज आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पादूकलां क्षेत्र के छोटी पादू पादूखुर्द में लिया व्यवस्थाओं का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पादूकलां जिला नागौर,,पंचायत राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि कुमार ने छोटी पादू स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रियांबड़ी उपखंड अधिकारी विनीत कुमार, पादूकलां थाना प्रभारी देवीलाल और तहसीलदार अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू हुए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रख रही है।
पंचायत राज चुनाव: संभागीय आयुक्त और अजमेर रेंज आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पादूकलां क्षेत्र के छोटी पादू पादूखुर्द में लिया व्यवस्थाओं का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पादूकलां जिला नागौर,,पंचायत राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि कुमार ने छोटी पादू स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रियांबड़ी उपखंड अधिकारी विनीत कुमार, पादूकलां थाना प्रभारी देवीलाल और तहसीलदार अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू हुए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रख रही है।
- पंचायत राज चुनाव: संभागीय आयुक्त और अजमेर रेंज आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, पादूकलां क्षेत्र के छोटी पादू पादूखुर्द में लिया व्यवस्थाओं का जायजा अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश पादूकलां जिला नागौर,,पंचायत राज चुनाव के तहत जिला परिषद एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान जारी है। इसी बीच अजमेर संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ और अजमेर रेंज आईजी डॉ. रवि कुमार ने छोटी पादू स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रियांबड़ी उपखंड अधिकारी विनीत कुमार, पादूकलां थाना प्रभारी देवीलाल और तहसीलदार अशोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से रूबरू हुए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निगरानी रख रही है।1
- 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर लांबा जाटान में मेघाराम डांगा की सरपंची दावेदारी, पानी और सफाई को बताया प्राथमिकता 4,870 मतदाता, 13 वार्ड और करीब 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला; मेघाराम बोले—जनता ने मौका दिया तो निष्पक्ष विकास और शिक्षा पर रहेगा जोर मेड़ता सिटी | तेजाराम लाडणवा मेड़ता पंचायत समिति के लांबा जाटान गांव में सरपंच चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गांव की सरकार कार्यक्रम के तहत आपनो सिटी न्यूज़ चैनल की टीम ने गांव पहुंचकर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा से बातचीत की। करीब 4,870 मतदाताओं और 13 वार्डों वाले गांव में सरपंच पद के लिए लगभग 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे में मतदाताओं की अपेक्षाएं और गांव के विकास से जुड़े मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में हैं। पानी, सफाई और बिजली पर रहेगा जोर सरपंच पद के उम्मीदवार मेघाराम डांगा ने बातचीत में कहा कि गांव में पेयजल की समस्या और सफाई व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उनका कहना है कि गांव में घर-घर नल कनेक्शन होने के बावजूद पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाना चिंता का विषय है। यदि उन्हें अवसर मिलता है तो पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने, बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान और गांव की साफ-सफाई पर काम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों से जनसंपर्क के दौरान उन्हें जो समस्याएं बताई गई हैं, उन्हें ध्यान में रखा है। उनका दावा है कि जनता ने जिम्मेदारी सौंपी तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं के समाधान के लिए काम करेंगे। पुस्तकालय और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं की बात मेघाराम डांगा ने शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय की सुविधा विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके और उन्हें किताबों के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। युवाओं के लिए क्रिकेट सहित खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरूरत भी उन्होंने बताई। उन्होंने कहा कि गांव के विकास में युवाओं की भागीदारी जरूरी है और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने से ही बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने का दावा बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं के लाभ में भेदभाव और मनरेगा के कामकाज से जुड़े सवाल भी उठे। इस पर मेघाराम डांगा ने कहा कि आवास योजना, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक निष्पक्ष तरीके से पहुंचना चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारी मिलने पर पात्रता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। बोले—36 कौम के साथ मिलकर करूंगा गांव की सेवा मेघाराम डांगा ने कहा कि वे सभी समाजों के लोगों के साथ मिलकर गांव की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि यदि मतदाता उन्हें अवसर देते हैं तो उनके विश्वास का सम्मान करते हुए गांव की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे। लांबा जाटान में अब चुनावी चर्चा के बीच मतदाताओं की निगाहें उम्मीदवारों की घोषणाओं और विकास संबंधी योजनाओं पर टिकी हैं। पेयजल, सफाई, बिजली, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन गांव की प्रमुख अपेक्षाएं हैं। इन मुद्दों पर आने वाली ग्राम पंचायत का कामकाज ही ग्रामीणों की उम्मीदों की असली कसौटी होगा।1
- दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city uae कंट्री दुबई की बिरज खलिफा बिलंडींग #dubai #sekha #city#city uae कंट्री1
- पग घुँघरू बांध मीरां नाची रे " दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का प्रथम दिवस कार्यक्रम मेड़तासिटी 27 अक्टूम्बर : राजस्थान उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय ,भारत सरकार) एवं उपखंड स्तरीय पर्यटन विकास समिति ,मेड़तासिटी (राजस्थान धरोहर प्राधिकरण, राजस्थान सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय मीरा जयंती उत्सव का आयोजन मीरा स्मारक पैनोरमा, राव दूदागढ़ प्रांगण में किया गया। दिनांक 26 अक्टूबर, सोमवार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत, गांधी दर्शन जिला संयोजक जगदीशनारायण शर्मा , सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज कार्यक्रम समन्वयक आकाश अग्रवाल, मीरा महिला मंडल अध्यक्ष उमाशर्मा रजत, श्री चारभुजानाथ धर्मशाला ट्रस्ट के सचिव सत्यदेव सानंदु, उपकोषाधिकारी विजय अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक सांखला के द्वारा मां मीराबाई चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल, पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम का आगाज ग्वालियर मध्यप्रदेश के डॉ संजय कुमार सिंह द्वारा गणेश वंदना के साथ किया ।तत्पश्चात भक्त शिरोमणि मीराबाई के सुप्रसिद्ध भजन पग घुंघरू बांध मीरा नाची रे ,कोई कहियो रे प्रभु आवन की ,प्रेम दीवानी मीरा श्याम की , हैरी में तो प्रेम दीवानी , मेरा दर्द न जाने कोई जैसे मधुर भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद भोपाल मध्यप्रदेश की डॉ श्यामा पंडित के निर्देशन में मीराबाई की जीवनी पर नृत्य नाटिका कथक बैले की प्रस्तुति दी गई। वही भावनगर के नितिन दवे दल के कलाकारों द्वारा गुजरात का प्रसिद्ध लोक गरबा की प्रस्तुति दी गई । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक भाटी , पार्षद नंदूश्री मंत्री, निरंजन सोनी, विशाल बोराणा, सुरेश बोराणा, महेंद्र बोराणा, पार्षद प्रतिनिधि धनपतमल सिंघवी, मीरा शोध संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर सिखवाल, मीरा स्मारक प्रबंधक नरेंद्रसिंहजसनगर , नवरतनमल पवार, देवकिशन पवार , गोरधनराम माली, धनसिंह राठौड़ ,लीलाधर सोनी, घनश्याम पारीक , रविन्द्र कुमार ,फकीरचंद शर्मा, सी. पी. बिरला ,राजीव पुरोहित, कैलाश गौड़,अनिल सारस्वत, दीपक राखेचा, गणेश व्यास, पुखराज नाडावत, सुनील भाटी, पुखराज टाक,आरिफ अंसारी ,जुगल सोलंकी, छोटूराम प्रजापति,महेंद्र ट्रेलर, धर्मीचंद सोनी, जितेंद्र दाधीच, राकेश दहिया, सुनीलकुमार मिंडा सहित बड़ी संख्या में शहरवासीयों की उपस्थित रही । मंच का संचालन नगर पालिका मेड़ता के सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल चौधरी ने किया। फोटो कैप्शन : मीरा जयंती महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार । फोटो एम टेलर3
- ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू ग्राम पंचायत का यह मिशन ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा तहसील बिदासर जिला चूरू चुनावी चर्चा आज ग्राम पंचायत ढाणी रामदेवरा में बाबा रामदेव जी के मंदिर पर पानी की ट्यूबवेल की घोषणा की गई है और उन्होंने यह भी बोला है कि कल सुबह या परसों सुबह तक यहां बोरवेल कूदने के लिए मशीन आ जाएगी2
- पादूकलां में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू, सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे मतदाता हल्की सर्दी के बीच ग्रामीणों में उत्साह, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात पादूकलां, नागौर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार सुबह 7 बजे जिला परिषद सदस्य एवं रियांबड़ी पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शुरू हुआ। पादूकलां क्षेत्र में हल्की सर्दी के बीच सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं। वहीं, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं संभालने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक तथा चिकित्सा विभाग की टीमें भी मौजूद हैं। ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा ने बताया कि पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं, एरिया मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार, तहसीलदार अशोक कुमार मदन एवं अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भू-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित बूथ लेवल अधिकारी महावीर प्रसाद टेलर, जयप्रकाश शर्मा, सुशील बेड़ा, सुनील कुमार शेट्टी, श्यामसुंदर, गजेंद्र सिंह एवं प्रदीप टेलर सहित संबंधित कार्मिक मौजूद रहे।4
- कैमल फार्म के जंगल में मिला जला हुआ असहाय व्यक्ति, खिदमतगार खादिम सोसायटी ने पहुंचाया अपना घर आश्रम , शेयर करे ताकि वीडियो घर वालो तक पहुंच जाए, बीकानेर। करीब तीन-चार दिन पहले कैमल फार्म के आसपास जंगल में एक असहाय व्यक्ति मिला था। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह दोबारा उसी क्षेत्र में पहुंच गया। व्यक्ति काफी जला हुआ था। 28 अक्टूबर को सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्यों ने अपना घर आश्रम नोखा से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में व्यक्ति को बीकानेर से अपना घर आश्रम नोखा पहुंचाया गया, जहां उसकी देखभाल की व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य में राजकुमार, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, जुनैद, आशु जी खान, हाजी मलंग बाबा, अयूब चाचा, शकील स्टार नेता, इमरान, रमजान चुनार, अख्तर भाई, अब्दुल कयूम सहित अन्य सेवादारों का सहयोग रहा। असहाय व्यक्ति के संबंध में जानकारी देने या सेवा कार्य के लिए एंबुलेंस से संपर्क करने हेतु मोबाइल नंबर 9214617768 पर संपर्क किया जा सकता है।1